Solar Power Plant - Sach Kahoon Hindi

Solar Power Plants: सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना को मिलेगी सब्सिडी
मुख्यमंत्री ने सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं से किया संवाद

उत्तराखंड में वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सोलर उत्पादन का लक्ष्य | Dehradun News

सौर सखी के नाम से जानी जाएंगी सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं

देहरादून (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने विकासखण्डों में विशेष शिविरों के आयोजन किए जाएंगे। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। Dehradun News

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य में 250 मेगावाट का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। इस योजना को और विस्तार देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। सौर ऊर्जा का स्त्रोत असीमित होने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा के उपयोग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम जैसी योजनाओं के साथ ही भारत के नेतृत्व में इंटरनेशनल सोलर अलाइंस का गठन सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के माध्यम से 500 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य भी उन्होंने रखा है। Dehradun News

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई सौर ऊर्जा नीति भी लागू की है। वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सोलर क्षमता का लक्ष्य रखा है। राज्य में रूफटॉप सोलर प्लांट्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है। पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से भी सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना के लिए लाभार्थियों को सब्सिडी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 20 से 200 किलोवाट तक की परियोजनाएं स्थापित करने पर 20 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। महिलाओं, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के साथ -साथ दिव्यांगजनों को 5 प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान भी दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत संयंत्र स्थापित करने के लिए ऋण पर 4 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। Dehradun News

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ योजना के माध्यम से हमने स्थानीय आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया है, जबकि ’हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड ने हमारे स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का काम किया है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.मीनाक्षी सुदंरम, अपर सचिव एवं निदेशक उरेडा रंजना राजगुरू, प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी.ध्यानी मौजूद थे। Dehradun News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: अनियंत्रित कार पलटी, चालक की मौत

अब सोलर सिस्टम से चलेंगे लुधियाना के 13 थाने
सोलर पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट में सहयोग देने वाले इंडीस्टीलिस्ट को किया गया सम्मानित

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। डीजीपी गौरव यादव ने यहां पुलिस स्टेशन जमालपुर में ‘उजाला एक अच्छी शुरुआत’ के तहत 120 किलोवाट की समर्था वाले सोलर प्लांट (Solar Power Plant) का उद्घाटन किया। जिसके बाद जिले भर के दर्जन से अधिक पुलिस स्टेशनों में सौर ऊर्जा के साथ चलने वाले सोलर प्लांट कार्य करेंगे। डीजीपी यादव ने कहा कि इनके लगने से बिजली की किल्लत दूर होगी। साथ ही थानों में पर्याप्त बिजली सप्लाई समय पर मिलेगी। अगर इनके लगाने से पुलिस थानों को फायदा पहुंचा तो आने वाले समय में महानगर के 15 अन्य थानों को भी सोलर सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:– ..तो फिर थम सकते हैं हरियाणा रोडवेज के चक्के

डीजीपी ने कहा कि बिजली की बचत हम सभी को करनी चाहिए, जिससे प्रदेश में पर्याप्त बिजली बनी रहे और कभी भी किसी को बिजली की परेशानी न आए। पुलिस ने बिजली बचत के साथ आधुनिक बिजली इस्तेमाल करने के लिए सभी पुलिस स्टेशनों और आॅफिसों में सोलर सिस्टम की योजना बनाई गई है। पंजाब में 400 के करीब पुलिस थाने हैं। जल्द इन्हें योजना के तहत जोड़कर आधुनिक सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। महानगर में बिजली की खपत ज्यादा है, इसलिए सोलर सिस्टम की तरफ ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने डीजीपी गौरव यादव का स्वागत करते हुए बताया कि लुधियाना के 13 पुलिस स्टेशन सोलर पॉवर प्लांट इलेक्ट्रिसिटी के साथ शुरु किए हैं, जिसकी शुरुआत जमालपुर पुलिस स्टेशन से की गई है। जिसमें महानगर की औद्यिगक इकाईयों के मालिकों का बड़ा योगदान है। जिन्होंने अपने महानगर बारे सोचते हुए पुलिस को सहयोग दिया। जिसकी बदौलत आज जिले के 13 पुलिस थानों में सौर ऊर्जा से सोलर पॉवर प्लांटों के जरिए पैदा हुई बिजली के कामकाज किया जाएगा। जिस का पिछले एक महीने से ट्रायल भी चल रहा था।

उन्होंने कहा कि इंडिया में पुलिस डिर्पाटमेंट बन गया है, जिसने कम्यूनिटी को साथ लेकर पुलिस थानों में सोलर पॉवर प्लांट (Solar Power Plant) लगाए हैं। अंत में उन्होंने विजन को ट्रांसलेट करवाने जो मदद करने वाले स्पोंसर का धन्यावाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान महानगर लुधियाना पर बनाई गई एक विशेष डॉकोमेंट्री भी दिखाई गई और स्पोंसर को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उक्त के अलावा जेसीपी सिटी सौम्या मिश्रा, एडीसी लॉ इन आॅर्डर रवचरण सिंह बराड़ आदि के अलावा स्पोंसर व अन्य उपस्थित थे।

जमालपुरा, मोती नगर, पीएयू पुलिस स्टेशन, डिवीजन नंबर 1, 2, 5, 6, डिवीजन नंबर ए, दुग्गरी, साहनेवाल, शिमलापुरी, थाना सदर, मॉडल टाऊन अब सोलर पॉवर प्लांट इलेक्ट्रसिटी के साथ कार्य करेंगे।

पटियाला : मां भागों होस्टल में एक हजार किलोवाट का सोलर पॉवर प्लांट शुरू
वाईस चांसलर डॉ. बीएस घूमन ने किया प्रॉजैकट का उद्घाटन | Solar Power Plant

पटियाला(सच कहूँ न्यूज)। पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के इंजीनियरिंग विंग में स्थित मां भागों होस्टल में एक हजार किलोवाट का सोलर पावर पलांट शुरू किया गया है। वाइस चांसलर डॉ. बीएस घूमन ने होस्टल में पहुंचकर इस प्रॉजैक्ट का उद्घाटन किया। इस मौके डॉ. घूमन ने कहा कि ऐसा कदम उठाने से बिजली प्रयोक्ता की अदायगी में से बहुत सी राशि बचा कर यूनिवर्सिटी की बचत की जा सकती है। उन्होंने आशा अभिव्यक्त कि भविष्य में अन्य स्थानों पर भी ऐसे प्रॉजैक्ट शुरू किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को साफ सुथरा रखने में भी इस प्लांट की अहमियत है।

यूनिवर्सिटी को 60 लाख सालाना बचत होगी | Solar Power Plant

उल्लेखनीय है कि यह सोलर पॉवर प्लांट नयी दिल्ली अधारित एक कंपनी अजुर पॉवर रूफटौप वन प्राईवेट लिमटिड की ओर से लगाया गया है। कंपनी ने यूनिवर्सिटी के साथ 25 साल के लिए 3.32 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली सप्लाई करने का करार किया है। इस प्रॉजैक्ट का रख -रखाव का काम संबंधित कंपनी की ओर से ही किया जाना है।

इस प्लांट के साथ साल में अंदाजन 12 लाख यूनिट बिजली पैदा होगी, जिससे यूनिवर्सिटी को अंदाजन 60 लाख रुपये सालाना बचत होगी। प्रॉजैक्ट के उद्घाटन समय डीन अकादमिक मामले डॉ. गुरदीप सिंह बत्तरा, एडीशनल डीन विद्यार्थी भलाई डॉ. परमजीत कौर गिल और कार्यकारी इंजीनियर मनजीत सिंह आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रदेश का पहला सोलर पॉवर प्लांट स्थापित
अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लिए अभिनव पहल

श्रीगंगानगर की 24 एपीडी जीएसएस ने किया प्रारंभ

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। सहकारिता एवं गोपालन मंत्री अजयसिंह किलक ने बताया कि अपनी बिजली की आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से श्री गंगानगर जिले की ग्राम सेवा सहकारी समिति, 24 एपीडी, जो अनूपगढ़ से 11 किलोमीटर दूर बांडा कॉलोनी ग्राम में कार्यरत है, ने 20 किलो वॉट का सोलर प्लांट स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि यह प्लांट जुलाई के दूसरे सप्ताह में बिजली का उत्पादन करना प्रारम्भ कर देगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के आमजन को स्वच्छ पर्यावरण देने तथा उनके सतत एवं समावेशी विकास के प्रति संकल्प को मूर्त रूप देने की दिशा में सहकारी क्षेत्र में अक्षय उर्जा के उत्पादन करने के लिए सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना की गई है। श्री किलक ने बताया कि यह पर्यावरण संरक्षण तथा क्लीन एनर्जी की दिशा में एक पहल है। हम प्रदेश में अन्य सहकारी समितियों में ऐसे सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं और शीघ्र ही दूसरी समितियों में ऐसे पॉवर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

प्रतिदिन 100 से 110 यूनिट का उत्पादन

उन्होंने बताया कि इससे सालभर में लगभग 33 हजार बिजली की यूनिट अर्थात प्रतिदिन लगभग 100 से 110 यूनिट का उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि समिति का औसत बिजली का उपभोग 80 यूनिट प्रतिदिन है। इस प्रकार वर्ष में लगभग 10 हजार यूनिट बिजली को ग्रिड को बेचा जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे समिति को साल भर में लगभग 1 लाख रुपये का बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा और कमाई अलग से होगी।

निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी संभव

सहकारिता मंत्री ने बताया कि सोलर प्लांट के लगने से समिति द्वारा चलाए जा रहे जिम्नेजियम, आरओ प्लांट, सहकारी सुपर मार्केट, महिलाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर आदि सभी को पूरे वर्ष निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट की देखरेख काफी आसान है। सोलर प्लेट पर धूल मिट्टी न जमे इसके लिए इन्हें नियमित रूप से पानी से धोना आवश्यक है।

आरओ के पानी की लगातार बढ़ रही है मांग

समिति द्वारा हाल ही में लगाए गए आरओ प्लांट के पानी की खफत लगातार बढ़ती जा रही है। अब प्रतिदिन 300 से ज्यादा पानी के कैम्पर सप्लाई होने लगे हैं। बाजार में मांग को देखते हुए समिति में एक और चिलिंग यूनिट स्थापित की गई है। किलक ने बताया कि यह सहकारिता की उच्च गुणवत्ता के उत्पादों को न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराने के प्रति संकल्प का परिणाम है कि समिति द्वारा बीएसएफ के अलावा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, पुलिस विभाग, स्थानीय कार्यालयों एवं आम उपभोक्ताओं को आरओ के कैम्पर सप्लाई किए जा रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।