Sania Mirza - Sach Kahoon Hindi

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की महिला आईपीएल में एंट्री
डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की मार्गदर्शक होंगी सानिया

बेंगलुरु (कर्नाटक)। पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपना आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेलने वाली भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए अपना मार्गदर्शक बनाया है। आरसीबी के एक बयान में छह ग्रैंडस्लैम और 43 डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली सानिया ने कहा कि आरसीबी महिला टीम से मार्गदर्शक के रुप में जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट ने महिला प्रीमियर लीग के रुप में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा है और मैं वास्तव में इस क्रांतिकारी कदम का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। सानिया ने कहा कि आरसीबी आईपीएल में एक लोकप्रिय टीम और वर्षों से बहुत अधिक फॉलो की जाने वाली टीम रही है। मैं उन्हें महिला प्रीमियर लीग के लिए एक टीम बनाते हुए देखकर बेहद खुश हूं। उन्होंने कहा कि यह देश में महिलाओं के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। महिला क्रिकेटरों के लिए नए दरवाजे खोलेगा और खेल को युवा लड़कियों और युवा माता-पिता के लिए करियर की पहली पसंद बनाने में मदद करेगा।

सानिया ने इस साल की शुरुआत में आॅस्ट्रेलियाई ओपन के बाद टेनिस से संन्यास ले लिया। आरसीबी ने 18 खिलाड़ियों को शामिल करते हुए एक मजबूत टीम बनाई है जिसमें महिला क्रिकेट के कुछ बड़े नाम जैसे स्मृति मंधाना, आॅस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और मध्यम तेज गेंदबाज मेगन शुट, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट, दक्षिण अफ्रीका की आॅलराउंडर डेन वान नीकर्क और भारत की अंडर-19 स्टार रिचा घोष शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सानिया महिला युगल में हारी
जीवन और बालाजी की जोड़ी भी दूसरे दौर में हुई बाहर

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। सानिया मिर्जा और कजाखस्तान की उनकी जोड़ीदार अन्ना डानिलिना ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई जिससे भारतीय खिलाड़ी का ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिताओं के महिला युगल में करियर का भी अंत हो गया। सानिया और डानिलिना की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एनहेलिना कलिनिना से दो घंटे से अधिक समय तक चले मैच में 4-6, 6-4, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:– मजेदार लम्हे: मैदान पर घुसा नन्हा फैन, टॉस जीतकर भूले रोहित शर्मा

एन श्रीराम बालाजी और जीवन नेदुनचेझियन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी को भी दूसरे दौर में जेरेमी चार्डी और फैब्रिस मार्टिन की फ्रांसीसी जोड़ी से शिकस्त झेलनी पड़ी। वैकल्पिक टीम के रुप में टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाले बालाजी और जीवन की जोड़ी को 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा जिससे पुरुष युगल में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।सानिया और डानिलिना की जोड़ी पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में भी एक समय 0-3 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार तीन गेम जीतकर शानदार वापसी की।

उन्होंने मैच को निर्णायक गेम तक खींचा लेकिन उसमें उनकी लय फिर से गड़बड़ा गई। सानिया की हालांकि मिश्रित युगल में चुनौती बरकरार है जिसमें उन्होंने हमवतन रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाई है। इस भारतीय जोड़ी ने शनिवार को शुरुआती दौर में जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को 7-5, 6-3 से हराया था। अब तक छह ग्रैंडस्लैम खिताब (महिला युगल और मिश्रित युगल में तीन-तीन) जीतने वाली 36 वर्षीय सानिया ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि आॅस्ट्रेलियाई ओपन उनका आखिरी ग्रैंडस्लैम होगा तथा वह 19 फरवरी से शुरु होने वाली डब्ल्यूटीए 1000 दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फ्रेंच ओपन महिला युगल से बाहर हुईं सानिया मिर्ज़ा
पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के महिला युगल के तीसरे स्टेज में हारकर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी चेक साथी लूसी ह्रेडेका टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। कोर्ट सिमोन मैथ्यू में हुए मुकाबले में मिर्ज़ा-ह्रेडेका की जोड़ी ने शानदार टेनिस खेला, लेकिन अंतत: अमेरिका की कोको गौफ और जेसिका पेगुला ने उन्हें 6-4, 6-3 से हरा दिया। मिर्ज़ा और ह्रेडरेका शुरूआती सेट में 3-5 से पीछे चल रही थीं, लेकिन गॉफ ने सेट के लिए सर्व करते हुए डबल फॉल्ट कर उन्हें ब्रेक का मौका दिया।

मिर्जा ने ब्रेक का फायदा उठाते हुए टीम को ब्रेक पॉइंट दिलाकर स्कोर 5-4 किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और अमेरिकी जोड़ी ने आसानी के साथ यह सेट 6-4 से जीत लिया। मिर्जा-ह्रेडेका की 10वीं सीड जोड़ी ने दूसरे सेट की जोरदार शुरूआत करते हुए पहले गेम में अपनी आठवीं सीड प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 2-0 की बढ़त हासिल की, मगर गौफ-पेगुला की जोड़ी ने वापसी करने में देर नहीं की। दूसरे सेट का स्कोर 3-3 होते ही अमेरिकी युगल ने मैच अपने पंजे में जकड़ लिया और 6-3 से सेट खत्म कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बोपन्ना और सानिया मिर्जा युगल मैच में हारे
मेलबोर्न (एजेंसी)। भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा को आॅस्ट्रेलियन ओपन में बुधवार को युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। इंडो-फ्रेंच पुरुष युगल जोड़ी बोपन्ना और एडवर्ड रोजर वैसेलिन को किआ एरिना में एक घंटे 48 मिनट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले क्रिस्टोफर रंगकट और ट्रीट ह्यू की जोड़ी से 3-6, 7-6 (2), 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले युगल बोपन्ना ने एटीपी 250 एडिलेड इंटरनेशनल खिताब जीत कर टूनार्मेंट में प्रवेश किया था।

सानिया मिर्जा दोनों ग्रैंड स्लेम में अभी भी बने हैं

महिला युगल में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने यूक्रेन की नादिया केचिनोक नादिया विक्टोरिवना के साथ मिलकर जोड़ी बनाई थी। उनको भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारत-यूक्रेन की जोड़ी काजा जुवान और तमारा जिदानसेक की स्लोवेनियाई जोड़ी के खिलाफ शुरूआती मैच में 4-6, 6-7 (5) से हार गई। रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा दोनों ग्रैंड स्लेम में अभी भी बने हैं। उन्हें मिश्रित युगल में भाग लेना है। गौरतलब है कि मिर्जा ने अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी बनाई है। वह 20 जनवरी को अपना अभियान शुरू करेंगी, जबकि बोपन्ना ने क्रोएशिया की दरिजा जुराक श्राइबर के साथ जोड़ी बनाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सानिया मिर्जा की कोर्ट पर शानदार वापसी
होबार्ट में बनीं चैंपियन

होबार्ट (एजेंसी)। Latest Sports News in Hindi: अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने मां बनने के बाद टेनिस कोर्ट पर शानदार वापसी करते हुये शनिवार को होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल का खिताब अपने नाम कर लिया। सानिया ने अपनी जोड़ीदार यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ महिला युगल फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीय शुआई पेंग तथा शुआई झांग की जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट में 6-4, 6-4 से लगातार सेटों में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने लगभग दो वर्ष के ब्रेक के बाद कोर्ट पर वापसी की है और अपने करियर के दूसरे चरण की शानदार शुरूआत करते हुये उन्होंने होबार्ट में खिताब जीत लिया।

Sania Mirza – नादिया ने फाइनल में बढ़िया शुरूआत करते हुये चीनी जोड़ी की पहले ही गेम में सर्विस ब्रेक कर दी

अपने बेटे इजहान के जन्म के बाद यह सानिया का पहला खिताब भी है।

33 वर्षीय सानिया का यह 42वां डब्ल्यूटीए युगल खिताब भी है।

आखिरी बार 2017 में ब्रिसबेन इंटरनेशनल में अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स के साथ खिताब जीता था।

वह वर्ष 2018 और 2019 के डब्ल्यूटीए सत्र में खेलने नहीं उतरीं थीं।

सानिया-नादिया ने फाइनल में बढ़िया शुरूआत करते हुये चीनी जोड़ी की पहले ही गेम में सर्विस ब्रेक कर दी।

अगले गेम में दूसरा सर्व गंवाया। दोनों टीमों ने फिर 4-4 की बराबरी के बाद 40 आॅल तक एक बराबरी संघर्ष किया।

भारतीय-यूक्रेनियनाई जोड़ी को फिर जल्द ब्रेक मिला और 10वें गेम में आराम से उन्होंने सेट जीत लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सानिया और बोपन्ना सिनसिनाटी से बाहर
सिनसिनाटी (एजेंसी)। भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना यहां सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ हारकर बाहर हो गए हैं जिसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का भी अंत हो गया है। महिला युगल के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया और चीन की पेंग शुआई की चौथी सीड जोड़ी को चीनी ताइपे की सीह सू वेई और मोनिका निकोलेस्कू की गैर वरीय जोड़ी ने 6-4, 7-6 से हराकर बाहर कर दिया।

चौथी वरीय जोड़ी ने एक घंटे 33 मिनट तक संघर्ष किया और कोई डबल फाल्ट नहीं किया जबकि उनकी विपक्षी जोड़ी ने दो डबल फाल्ट किए। भारतीय-चीनी जोड़ी ने 60 फीसदी ब्रेक अंक जीते जबकि सीह-मोनिका ने 86 फीसदी ब्रेक अंक जीते और फाइनल में प्रवेश कर लिया। सीह-मोनिका के सामने अब खिताब के लिए चीनी ताइपे की यंग जान चान और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की दूसरी सीड जोड़ी की चुनौती रहेगी जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में लूसी सफारोवा और बारबोरा स्ट्राइकोवा की तीसरी सीड जोड़ी को 7-6, 6-2 से हराया।

टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त

पुरुष युगल में भारतीय चुनौती संभाल रहे बोपन्ना और उनके जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग को भी अपने क्वार्टरफाइनल मैच में शिकस्त मिली है। भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी को ब्राजील के मार्सेलो मेलो तथा पोलैंड के लुकास कुबोत की जोड़ी ने 6-1, 6-7, 10-7 से हराया। बोपन्ना-डोडिग ने लगातार दूसरे मैच में सुपरटाईब्रेक खेला लेकिन वह इस बार चुनौती संभाल नहीं सके। कुबोत और मेलो सेमीफाइनल में जेमी मरे और ब्रूनो सोरेस से भिड़ेंगे। इससे पहले भारत के लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्वेरेव पहले ही दौर में हारकर पुरुष युगल से बाहर हो गए थे जबकि पुरुष एकल में रामकुमार रामनाथन दूसरे दौर में हार गए थे। इसी के साथ अब टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट: सानिया सेमीफाइनल, बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में
सिनसिनाटी (एजेंसी)।भारत की सानिया मिर्जा और चीन की पेंग शुआई की चौथी सीड जोड़ी ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिला युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि रोहन बोपन्ना भी अपने जोड़ीदार के साथ पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। भारतीय-चीनी जोड़ी ने महिला युगल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इरिना बेगू कैमिला तथा ओलारु रालुका की रोमानियाई जोड़ी को 6-3, 6-7, 10-3 से एक घंटे 40 मिनट तक चले तीन सेटों के कड़े संघर्ष में हराकर अंतिम

चार में जगह बना ली।

इवान डोडिग के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

सानिया-शुआई को पहले दौर में बाई मिली थी जबकि दूसरे दौर में उन्होने लगातार सेटों में आसान जीत दर्ज की थी। चौथी सीड जोड़ी ने मैच में दो एस लगाए और चार डबल फाल्ट भी किए लेकिन विपक्षी जोड़ी ने आठ डबल फाल्ट किए जो उनकी हार का कारण बने। भारतीय-चीनी जोड़ी ने पहले सर्व पर 73 फीसदी अंक जुटाए। उन्होंने दूसरे सेट का टाईब्रेक 1-7 से गंवाया लेकिन निर्णायक सुपर टाईब्रेक में 10-3 से जीत अपने नाम की। वहीं पुरुष युगल में भी बोपन्ना ने अपना विजयी अभियान बरकरार रखा और अपने जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी ने कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल और इटली के फाबियो फोगनिनी की जोड़ी को 5-7 7-5 10-8 से हराकर निर्णायक सुपरटाइब्रेक में मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। बोपन्ना-डोडिग के सामने अब अगले मैच में ब्राजील के मार्सेलो मेलो तथा पोलैंड के लुकास कुबोत की जोड़ी होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विम्बलडन: सानिया मिर्जा महिला और मिश्रित युगल में जीती
बोपन्ना और पूरव राजा ने भी अपनी जोड़ीदारों के साथ मिलकर मिश्रित मुकाबले जीते

लंदन (एजेंसी)। सानिया मिर्जा महिला और मिश्रित युगल दोनों के तीसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही जबकि रोहन बोपन्ना और पूरव राजा ने भी अपनी जोड़ीदारों के साथ मिलकर यहां विंबलडन में मिश्रित युगल मुकाबले जीते। सानिया और क्रोएशिया के इवान डोडिग की चौथी वरीय जोड़ी ने मिश्रित युगल में युसुके वातानुकी और मकोतो निमोमिया की जापान की जोड़ी को एक घंटे और 18 मिनट में 7-6, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

भारत और क्रोएशिया की जोड़ी ने दूसरे दौर के मुकाबले में छह ऐस लगाए जबकि चार डबल फाल्ट किए। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए यह जोड़ी अब गत चैंपियन हेनरी कोंटीनेन और हीथर वाटसन से भिड़ेगी। महिला युगल में सानिया और बेल्जियम की उनकी जोड़ीदार कर्स्टन फ्लिपकेंस ने नाओमी ब्राडी और हीथर वाटसन की ब्रिटेन की जोड़ी को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। इस जोड़ी ने एक घंटे और 45 मिनट में 6-3, 3-6, 6-4 से जीत हासिल की।

विजयी अभियान जारी

भारत और बेल्जियम की यह तीसरी वरीय जोड़ी अगले दौर में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और चीनी ताइपे की युंग यान चेन की तीसरी वरीय जोड़ी से भिड़ेगी। मिश्रित युगल में पूरव ने जापान की एरि होजुमी के साथ मिलकर पहले दौर में जेम्स कारेटानी और रेनाटा वोराकावा की अमेरिका और चेक गणराज्य की जोड़ी को 5-7, 6-4, 6-2 से हराया। पूरव और होजुमी अगले दौर में डेनियल नेस्टर और आंद्रिया क्लेपाक की 11वीं वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे। फ्रेंच ओपन जीतने के एक महीने बाद रोहन बोपन्ना और गैब्रिएला दाब्रोवस्की ने मिश्रित युगल में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। भारत और कनाडा की 10वीं वरीय जोड़ी ने फ्रांस के फैब्रिस मार्टिन और रोमानिया की रालुका ओलारू को 7-6, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।