Drowned - Sach Kahoon Hindi

Ganga Dussehra: गंगा दशहरे पर यमुना में बड़ा हादसा: तीन युवक डूबे, चार घंटे तक नहीं पहुंची नाव और गोताखोर
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा क्षेत्र के लालूपुरा घाट के पास गंगा दशहरे के मौके पर यमुना में नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। नहाते वक्त एक युवक के डूबने पर उसे बचाने के लिए दो अन्य आगे बढ़े और तीनों ही पानी में समा गए, हालांकि दो ओर युवक भी तीनों को बचाने के लिए कूदे थे, लेकिन उनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना के बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। घटना के कई घंटे बाद भी प्रशासन की ओर से नाव और गोताखोर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष बढ़ गया। शाम को गोताखोरों की टीम पहुंची और सर्च ऑप्रेशन शुरू हुआ, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

सोमवार को सात युवक गंगा दशहरे पर नहाने के लिए घाट पर पहुंचे थे। शुरुआत में सभी कम गहराई वाले हिस्से में नहा रहे थे, लेकिन बाद में वे आगे बढ़ गए। तभी गांव मुबारकाबाद निवासी रमेश कुमार गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए गांव कुटेल गामड़ी निवासी 19 वर्षीय मोंटी आगे बढ़ा, लेकिन वह भी डूब गया। इसके बाद 23 वर्षीय गांव कुटेल गामड़ी निवासी मंगता राम उर्फ संजू ने भी छलांग लगा दी और वह भी पानी में समा गया। जहां हादसा हुआ वहां पानी की गहराई करीब 30 फुट बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही घरौंडा तहसीलदार अरविंद यादव और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। लेकिन करीब चार घंटे बीतने के बावजूद न तो कोई नाव मौके पर पहुंची और न ही गोताखोर। इससे नाराज ग्रामीणों ने खुद ही नदी में उतरकर युवकों की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की धीमी कार्रवाई के कारण समय पर मदद नहीं मिल पाई।

मजदूरी कर परिवार चला रहे थे तीनों युवक

तीनों युवक दिहाड़ी मजदूरी करते थे और घर से नहाने के लिए यमुना जाने की बात कहकर निकले थे। मंगता राम उर्फ संजू दो बच्चों का पिता था। रमेश कुमार सात भाइयों में छठे नंबर पर था। मोंटी के परिवार में दो भाई हैं। घटना के बाद तीनों के घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस और प्रशासन जुटा तलाश में

घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि तीन युवकों के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तहसीलदार अरविंद यादव ने कहा कि तीनों युवकों की तलाश जारी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Gharaunda News: मृतक मंगता उर्फ संजू, मोंटी व रमेश की फाइल फोटो।

Drowned: भोग चढ़ाने आया राजस्थानी युवक यमुना नदी में समाया
यमुना में डूबे युवक का तीस घंटे बाद भी नही लगा कोई सुराग, सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा

मामले की सूचना पर यमुना नदी पर पहुंचे एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, डूबे युवक की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दोस्तों के साथ में अमावस्या का भोग चढ़ाने आया राजस्थानी युवक सेल्फी लेते वक्त यमुना नदी के गहरे पानी में समा गया। तीस घंटे बाद भी यमुना में डूबे युवक का कोई सुराग नही लगा है। वहीं, मामले की सूचना पर यमुना नदी पर पहुंचे एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने डूबे युवक की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये है। Kairana News

विगत शनिवार को प्रातः साढ़े 11 बजे राजस्थान राज्य के जनपद जयपुर की तहसील शाहपुरा के गांव गोविंदपुरा बासडी निवासी रामेश्वर मीणा(26) अपने दोस्तों के साथ में यमुना नदी पर अमावस्या का भोग चढ़ाने के लिए आया था। युवक व उसके दोस्त बॉर्डर पर स्थित ब्रिज के पार हरियाणा की ओर यमुना में भोग चढ़ा रहे थे। बताया कि भोग चढ़ाने के पश्चात सेल्फी लेते वक्त युवक रामेश्वर पैर फिसलने से यमुना में जा गिरा। साथ खड़े दोस्तों ने यमुना में गिरते युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नही हो सके। देखते ही देखते युवक यमुना के गहरे पानी में समा गया। यमुना में डूबे युवक के दोस्तों ने मामले की सूचना यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित कोतवाली कैराना की पुलिस चौकी पर पहुंचकर दी, जिस पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों को भी मौके पर बुलवा लिया तथा यमुना में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। हालांकि देर शाम तक भी युवक का सुराग नही लग सका। रविवार को भी डूबे युवक की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया गया। मामले की सूचना पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीओ श्यामसिंह, नायब तहसीलदार सतीश यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री भी यमुना पर पहुंचे तथा हादसे की जानकारी हासिल की। उन्होंने यमुना में डूबे युवक की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है। नायब तहसीलदार सतीश यादव शाम छह बजे तक मौके पर डटे हुए थे। वही, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि यमुना में डूबे युवक की तलाश में मोटरबोट के साथ चार-पांच प्राइवेट गोताखोरों को लगाया गया है।

पानीपत में टाइल-पत्थर लगाने के लिए आया था युवक | Kairana News

शनिवार को यमुना में डूबा राजस्थानी युवक टाइल-पत्थर लगाने का कार्य करता था। वह अपने दिव्यांग फूफा महेश मीणा के साथ पानीपत में भवनों में टाइल-पत्थर लगाने के लिए आया था। दोनों को राजस्थान निवासी ठेकेदार अनिल अपने साथ टाइल-पत्थर लगाने के काम के लिए लेकर आया था। यमुना पर हुए हादसे के वक्त ठेकेदार अनिल, फूफा महेश के अलावा दोस्त घनश्याम, कौशल व राजेन्द्र वर्मा भी युवक के साथ में थे। यमुना में डूबा युवक अविवाहित था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। युवक से बड़ी एक बहन व एक छोटा भाई है। युवक के पिता हरिनारायण मीणा गांव में ही कृषि कार्य करते है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– फिट हो आमजन जागरूक करने साइकिल पर चली पुलिस

नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश कर रहे हैं गोताखोर
बुधवार की रात को डूबे युवक की गुरुवार सुबह तक तलाश जारी

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: यहां धनकोट गांव की नहर में नहाने गया 30 वर्षीय युवक डूब गया। उसकी तलाश में गोताखोर बुधवार की देर रात तक जुटे रहे। रात होने के कारण सर्च अभियान बंद किया गया, लेकिन गुरुग्राम की सुबह सर्च अभियान फिर से शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि जब युवक नहर में नहाने गया, तब उसके साथ उसका भांजा भी था। Gurugram News

जानकारी के अनुसार धनकोट नहर में बुधवार की शाम को एक युवक नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक राजेंद्रा पार्क का रहने वाला है। उसका नाम खडग ङ्क्षसह है। नहर पर नहाने के दौरान उसका भांजा उसके साथ था। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब का सेवन कर रखा था। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और डूबे हुए युवक की तलाश शुरू की। डूबे युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया।

काफी तक गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद रात हो गई और सर्च अभियान बंद करना पड़ा। गुरुवार की सुबह फिर से गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला खडग सिंह गुरुग्राम में कई साल से सामान डिलीवरी का काम करता था। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– वाहनों के फर्जी पंजीकरण का भंडाफोड़, दो आरोपी काबू

नहाते वक्त यमुना के गहरे कुंड में समा गए हरियाणा के तीन युवक
गर्मी से निजात पाने को साथियों के साथ यमुना स्नान के लिए पहुंचे थे तीनों युवक

यमुना में डूबे युवकों की तलाश में जुटे गोताखोर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल | Kairana News

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गर्मी से निजात पाने को स्नान के लिए आये हरियाणा के तीन युवक नहाते वक्त यमुना में बने गहरे कुंड में समा गए। यमुना में डूबे युवकों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए है। वहीं, यमुना में समाए युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पानीपत के वार्ड संख्या-12 की वीरनगर कॉलोनी निवासी राकेश(24), पिंटू(30) व श्यामू(19) अपने दोस्त सूरज व अजय के साथ में नहाने के लिए यमुना पर आए थे। राकेश का भाई राजेश भी उनके साथ आया था। Kairana News

बताया जा रहा है कि युवक राकेश, पिंटू व श्यामू हरियाणा की ओर यमुना में नहाने लग गए, जबकि सूरज, राजेश व अजय बाहर किनारे पर बैठे रहे। इसी दौरान नहाते वक्त तीनों युवक यमुना में बने गहरे कुंड में डूबने लगे। युवकों को डूबता देख बाहर बैठे उनके साथियों ने शोर मचा दिया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर यमुना ब्रिज चौकी पर तैनात यूपी व हरियाणा के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा डूबे युवकों की तलाश शुरू कराई। बाद में कैराना से प्रशिक्षु सीओ जितेंद्र कुमार व अपराध निरीक्षक कमल किशोर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी हासिल की। Kairana News

साथ ही, यमुना में डूबे युवकों की तलाश में लगे गोताखोरों को सर्च अभियान में तेजी लाने को कहा। वहीं, मामले की जानकारी होने पर युवकों के परिजन भी यमुना पर पहुंच गए। युवकों के यमुना में डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर गोताखोरों की व्यवस्था देरी से करने का आरोप लगाया है। शाम तक यमुना में डूबे युवकों की तलाश जारी थी। उधर, प्रशिक्षु सीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि नहाते वक्त हरियाणा के तीन युवक यमुना में डूबे है, जिनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कंप्यूटर ऑपरेटरों ने खाली बर्तन बजाकर किया प्रदर्शन

यमुना के गहरे कुंड में समाए राजस्थान के तीन युवक
डूबने वाले युवकों में दो सगे भाई भी शामिल | Kairana News

पानीपत के एक हॉस्पिटल में टाइल्स लगाने का कार्य करते थे तीनों युवक, नौ घंटे के सर्च अभियान के बाद भी यमुना में डूबे युवकों का नही लगा कोई सुराग

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: यमुना में नहाने आये तीन युवक पानी के गहरे कुंड में समा गए। डूबने वाले युवकों में दो सगे भाई भी शामिल है। यमुना में समाए युवकों की तलाश में करीब डेढ़ दर्जन गोताखोरों ने नौ घंटे तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका। तीनों युवक पानीपत के एक हॉस्पिटल में टाइल्स लगाने का कार्य करते थे। देर शाम तक युवकों की तलाश में गोताखोर लगे हुए थे। Kairana News

राजस्थान के जिला सीकर निवासी महेश शर्मा(30) अपने छोटे भाई बोदू(25) तथा पारिवारिक मामा लोकेश(35) व चार-पांच अन्य साथियों के साथ में यमुना पर नहाने के लिए आये थे। प्रातः करीब साढ़े आठ बजे तीनों युवक नहाने के लिए ब्रिज के निकट यमुना में उतर गए। इसी दौरान युवक बोदू यमुना में बने कुंड में डूबने लगा, जिस पर साथ नहा रहे महेश ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी यमुना के गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद लोकेश ने दोनों युवकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी यमुना के गहरे कुंड में समा गया। तीनों युवकों के डूबने पर साथ आए उनके साथी यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर पहुंचे तथा वहां तैनात पुलिसकर्मियों को मामले की सूचना दी। Kairana News

इस पर चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ में मौके पर पहुंचे। इसके बाद, पीएसी व आसपास के गांवों से प्राइवेट गोताखोरों को यमुना पर बुलाया गया। जहां पर गोताखोरों ने यमुना में डूबे युवकों की तलाश में मोटर बोट से सर्च अभियान शुरू किया। सूचना मिलने पर एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना भी यमुना पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी हासिल की। वहीं, करीब नौ घंटे तक चले सर्च अभियान के बावजूद यमुना में डूबे युवकों का कोई सुराग नही लग सका। शाम छह बजे तक युवकों की तलाश में गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चलाए हुए थे।

युवकों की तलाश में जुटे है डेढ़ दर्जन गोताखोर | Kairana News

यमुना में डूबे तीनों युवकों की तलाश में करीब डेढ़ दर्जन गोताखोर लगे हुए है, जिनमें करीब आठ गोताखोर पीएसी व दस प्राइवेट बताए गए है। सर्च अभियान में पीएसी की दो मोटर बोट इस्तेमाल की जा रही है। हालांकि नौ घंटे तक चले सर्च अभियान के बावजूद युवकों का कोई पता नही चल पाया है। देर शाम तक युवकों की तलाश की जा रही थी।

रिसालू में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे युवक

नहाते वक्त यमुना के गहरे पानी में समाए तीनों युवक राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले बताए गए है। जो वर्तमान में पानीपत के गांव रिसालू में अपने अन्य साथियों के साथ में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। तीनों युवक पानीपत के एक हॉस्पिटल में टाइल्स लगाने का कार्य करते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण स्नान की चाह युवकों को यमुना पर खींच लाई। युवक महेश व उसके भाई बोदू की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी, जिसमें महेश की पत्नी करीब सात माह की गर्भवती बताई गई है। मामले की सूचना पुलिस ने युवकों के परिजनों को दे दी है। Kairana News

इन्होंने कहा:-

‘नहाते समय तीन युवक यमुना में डूब गए है, जिनकी तलाश में दो मोटरबोट व करीब डेढ़ दर्जन गोताखोर लगाए गए है। अभी तक यमुना में डूबे युवकों का कोई सुराग नही लगा है। युवकों की तलाश जारी है।-स्वप्निल कुमार यादव, एसडीएम कैराना।’

यह भी पढ़ें:– हरियाणा पत्रकार संघ ने हमेशा लड़ी पत्रकारों के हितों की लड़ाई…केबी पंडित

भाखड़ा नहर में नहाने उतरा युवक डूबा
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जाखल के गांव चांदपुरा की भाखड़ा नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया युवक की तलाश की जा रही है घटना की सूचना मिलते ही जाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है वहीं भारी संख्या में ग्रामीण भी युवक की तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है जानकारी के अनुसार गांव चांदपुरा के निवासी शैंटी, जशन सिंह तथा लाडी तीनों दोस्त भाखड़ा नहर पर नहाने के लिए पहुंचे थे।

जैसे ही तीनों भाखड़ा नहर के किनारे बैठे हुए थे तो शैंटी नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी लेकिन इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा जिसे देखते ही लाडी सिंह और जशन ने भी उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी के तेज बहाव में शांति काफी आगे तक निकल गया जिसके बाद दोनों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच अमरीक सिंह ग्रेवाल और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। Jakhal News

गांव सरपंच ने इसकी जानकारी जाखल पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर नहर में डूबे हुए युवक की ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि नहर में डूबने वाला युवक का शैंटी चार बहन भाइयों में एक है जो की सबसे बड़ी बहन से छोटा है शैंटी के पिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अधिकार मंच के जाखल प्रधान हैं। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस एवं ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– पिकअप सवार अज्ञात चोर एक भैंस और उसका बच्चा जबरन चोरी कर हुए फरार

खुर्जा में मुंडाखेडा नहर में जीजा-साला डूबे
गोताखोरों ने एक को सकुशल निकाला बाहर, तीन घंटे बाद भी जीजा का नहीं लगा सुराग | Bulandshahr

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr: बुलन्दशहर के मुंडाखेड़ा नहर में जीजा-साले नहाते हुए डूब गए। जिसके बाद आसपास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्तानीय गोताखोरों ने साले को सकुशल निकाल लिया। जबकि तीन घंटे के बाद भी जीजा का कोई सुराग नहीं मिला। मौके पर पहुंँचे एसडीएम खुर्जा और पुलिस ने युवकों की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

खुर्जा स्थित मुंडाखेड़ा गंग नहर में नहाने के लिए पहुंँचे गांव नेहरूपुर निवासी अभिषेक और उसका जीजा दिनेश बीच में नहाने चले गए और डूबने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। सूचना पर खुर्जा कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से साले अभिषेक को किसी प्रकार बाहर निकाल लिया। दिनेश का 3 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दिनेश की तलाश में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है। इसके अलावा पीएसी प्लाटून भी मौके पर बुलाई गई है। सर्च अभियान के दौरान एसडीएम खुर्जा दुर्गेश सिंह समेत पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। Bulandshahr

यह भी पढ़ें:– हरियाणा कृषि मंत्री कंवरपाल ने पीएम मोदी के बारे में कह दी ये बड़ी बात…

नहाते वक्त यमुना में डूबे दो युवकों की दर्दनाक मौत, कोहराम
अलग-अलग हादसों में दो परिवारों पर टूटा कुदरत का कहर

कैराना में परिजनों के साथ में यमुना स्नान के लिए पहुंचा था पानीपत का युवक | Kairana News

दूसरा हादसा बागपत क्षेत्र में शादी समारोह में गए पंजीठ निवासी युवक के साथ हुआ घटित

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: हरियाणा व उत्तर-प्रदेश के दो परिवारों पर यमुना का स्नान कहर बनकर टूटा है। अलग-अलग हादसों में दो युवकों की यमुना में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसों से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

पहला हादसा हरियाणा के परिवार के साथ घटित हुआ। रविवार को पानीपत की शिवनगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र पांचाल अपने 22 वर्षीय पुत्र तुषार तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ में यमुना स्नान के लिए आया था। प्रातः करीब नौ बजे परिवार के लोग हरियाणा की ओर यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान युवक तुषार नहाते वक्त यमुना में बने गहरे कुंड में समा गया। युवक को डूबता देख परिजनों ने शोर मचा दिया। सूचना पर यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। Kairana News

उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों को मौके पर बुलाकर यमुना में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। काफी जद्दोजहद के बाद दोपहर करीब ढाई बजे यमुना में डूबे युवक का शव बरामद हो गया। शव बरामद होते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा बताया गया है। वहीं, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों के कहने पर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, दूसरा हादसा क्षेत्र के गांव पंजीठ के युवक के साथ में घटित हुआ है। पंजीठ निवासी राकेश प्रजापति का 19 वर्षीय पुत्र अजय बागपत क्षेत्र के गांव सुभानपुर में रह रहे अपने पारिवारिक भतीजे की शादी में गया हुआ था।

शनिवार को उसके भतीजे का मंढा था, जिसकी बारात रविवार शाम को गाजियाबाद के मोदीनगर में जानी थी। बताया गया है कि रविवार सुबह के अजय अपने दोस्तों के साथ में गांव सुभानपुर के पास से गुजर रही यमुना नदी में नहाने के लिए चला गया। जहां पर स्नान करते वक्त यमुना में डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रविवार दोपहर बाद युवक का शव गांव पंजीठ में पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया। युवक के शव का गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक युवक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का बताया गया है, जिसमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। युवक की मौत के बाद परिवार में दो भाई व एक बहन शेष रह गए है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिरों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा
मौके पर एनडीआरएफ, नहीं लगा सुराग | Hisar News

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। Hisar News: गांव पुट्‌ठी निवासी एक युवक जुई फीडर नहर में डूब गया। 21 वर्षीय आशीष अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया था। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम ने प्रारंभिक तौर पर तलाश करने का प्रयास किया, पर सभी प्रयास विफल रहा। तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था, इसी दौरान वह नहर में डूब गया।

युवक की पहचान हिसार जिले के गांव पुट्‌ठी निवासी करीब 21 वर्षीय आशीष के रूप में हुई। जो फाग के दिन रोहतक जिले के गांव सैमाण के पास से गुजरने वाली जुई फीडर नहर में दोस्तों के साथ नहाने के लिए आया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया, वहीं आसपास के लोगों ने इसका पता लगने के बाद बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, सूचना देकर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसने भिवानी तक नहर में युवक की तलाश की। Hisar News

पुट्‌ठी निवासी आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जो पढ़ाई के साथ-साथ महम कोर्ट में मुंशी का काम भी सीख रहा था। हालांकि, उसकी एक बहन भी है। महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। सर्चिंग अभियान अभी जारी है। Hisar News

यह भी पढ़ें:– गढ़वाल की जनता को झूठा दिलासा दे रहे हैं अनिल बलूनी- गरिमा मेहरा दसौनी

नहाते समय नहर में डूबे युवक, पुलिस ने किया रेस्क्यू
बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांकडी स्थित नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाते समय एक युवक डूब गया। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) व ग्रामीणों ने नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम माकड़ी निवासी 24 वर्षीय गजेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। वहीं नहर में नहाते समय अचानक गजेंद्र गहरे पानी में समा गया। उसके साथ मौजूद साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

जिसके बाद घटना की जानकारी युवक के स्वजन व पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस व स्वजन मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवक को नहर में डूबे हुए लगभग दो घंटे से अधिक का समय हो गया है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं लग पाया है। वहीं अंधेरा होने पर रेस्क्यू आपरेशन में भी दिक्कतें आ रही है। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– ट्राले और ट्रक की टक्कर में उड़े ट्रक के पडखच्चे

नहाने गए 5 युवक, 2 डूबे, बेटे के जन्म की खुशी ग़म में बदली
बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। स्थानीय सरहिंद नहर (Sirhind Canal) में गत रात्रि दो युवक नहर में डूब गए जबकि तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गाया। यह युवक बच्चे के जन्म की खुशी में पार्टी करने के बाद नहर में नहाने उतरे थे। लापता दो युवकों में एक की लाश मिल गई, जो नवजात बच्चे का पिता बताया जा रहा है जबकि एक की तलाश जारी है। वहीं शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीमों को बुलाकर डुबे युवकों की तलाशी की गई, जिसमें एक युवक की लाश शुक्रवार दोपहर बाद नहर में बरामद हुई, जबकि दूसरे युवक की तलाश अभी जारी है। Bathinda News

डूबे युवकों की पहचान 23 वर्षीय अजीत उर्फ पारस कुमार पुत्र बबलू निवासी बल्ला राम नगर गली नंबर 10/11 बठिंडा और दूसरे 16 वर्षीय रिशु निवासी बठिंडा के रुप में हुई है। पारस के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी अनुसार बल्ला राम नगर निवासी अजीत उर्फ पारस की पत्नी ने दो दिन पहले एक बेटे कोे जन्म दिया था। जिसकी खुशी में 25 वर्षीय पारस ने अपने चार दोस्त को पार्टी दी थी। बीती रात वीरवार को वह पार्टी कर पांचों दोस्त नहर में नहाने उतरे थे। पानी के तेज बहाव के कारण तीनों को मौके पर निकाल लिया गया जबकि दो लापता थे। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की टीमें मौके पर पहुंची और नहर में डूबे युवकों की तलाश शुरु कर दी, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। Bathinda News

इसके चलते शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी एनडीआरएफ की टीम को दी गई। एनडीआरएफ की टीमों ने नहर में उतरकर युवकों की तलाश शुरु कर दी। एक युवक के शव को निकाल लिया गया और दूसरे की तलाश अभी भी जारी है।जिस घर में दो दिन पहले बेटे के जन्म की खुशियां गूंज रही थी, वहीं उसी घर में शुक्रवार को बेटे की मौत होने से मातम छा गया है। 23 वर्षीय अजीत उर्फ पारस की नहर में डूबने से मौत होने के बाद जहां उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं एक नवजन्मे बच्चे के सिर से बाप का साया उठ गया है। जिसे बच्चे ने अपने पिता का अच्छी तरह से चेहरा तक नहीं देखा था। वहीं पारस की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने बेटे के जन्म की खुशी मनाएं या फिर अपने पति की मौत का मातम। मृतक पारस की पत्नी अभी अस्पताल में दाखिल है और वह अपने बेटे के साथ घर पर भी नहीं पहुंची थी। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– देश की सबसे छोटी वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से शुरू

Ganga Snan:- गंगा में बह गये दो युवक
रायबरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सरेनी इलाके में पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान (Ganga Snan) के लिए रविवार को आये एक परिवार के दो युवक नदी के बहाव में लापता हो गए, जिनको खोजने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अमला गोताखोरों सहित लगातार कोशिश कर रहा है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब आठ बजे सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेगासो पुलिस चौकी के पास गंगा नदी में पूर्णिमा को स्नान करने अपने मित्रों व परिवार के साथ गए दो नवयुवक प्रांशु (19) व सुमित (18) गंगा नदी की तेज धार में लोगो के देखते ही देखते लापता हो गए।

कैसे हुआ हादसा | (Ganga Snan)

बताया गया कि थाना गुरुबख्शगंज के शजौरा गांव के रहने वाला एक गुप्ता परिवार आज पूर्णिमा के दिन गेगासो से होकर बहने वाली गंगा नदी में स्नान करने गए थे। बताते हैं वहां दुर्घटना से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा का इंतजाम था। हालांकि आजकल गर्मी पड़ने के कारण नदी का जल स्तर कम था इसलिए प्रांशु और सुमित आंख बचा कर पास के जंगल से होते हुए गंगा नदी में स्नान करने उतर गए।

गौरतलब है कि गंगा नदी रायबरेली (Raebareli) और फतेहपुर जिलों की सीमाओं को बांटती है। चूंकि जलस्तर कम था इसलिए वे दोनों रायबरेली जिले की सीमा से फतेहपुर जिले की सीमा के समीप पहुंच गए। बताया जाता है वहाँ पर नदी की दो धाराएं बहती है और उस स्थान पर गहराई भी अधिक है। प्रांशु और सुमित उन्ही धाराओं की चपेट में आ गए और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए। दोनो के नदी में डूबते देख शोर मच गया। तुरन्त ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों को सूचित किया गया। दोनो युवकों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लालगंज के एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दोनो लापता युवकों की हर सम्भव तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Cow Dung: रह जाएगा मलाल गर गोबर से नहीं बनें मालामाल