inld - Sach Kahoon Hindi

इनैलो के बंद से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
अभय चौटाला ने की मीडिया कार्यकर्ता के साथ बदतमीजी

भटिंडा(अशोक वर्मा)। इनैलो द्वारा सोमवार को पंजाब की गाड़ियों को हरियाणा में दाखिल होने से रोकने के आह्वान से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खास तौर पर बुजुर्गों व महिलाओं के लिए तो बड़ी मुश्किल बनी रही।

हालांकि मीडिया द्वारा आम लोगों को आ रही समस्याओं संबंधी पूछे गए प्रश्नों को लेकर इनैलो नेता अभय चौटाला भड़क गए व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के भटिंडा स्थित नामानिगार के साथ बदतमीजी की। यही नहीं पत्रकार का तीन बार माईक्रोफोन एक तरफ कर दिया व वहां से जाने के लिए कहा।

जब पत्रकार ने अपनी ड्यूटी याद दिलाते हुए इनैलो नेता को अपने सवाल का जवाब देने के लिए कहा तो संबंधित पत्रकार को सरकार का एजेंट करार दे दिया। उधर पीआरटीसी के भटिंडा डीपू की कोई भी बस हरियाणा में दाखिल नहीं हुई परंतु डबवाली से पहले पंजाब के अंतिम गांव डूमवाली तक बस सेवाएं आम दिनों की तरह जारी रही।

नेतागिरी दिखाने के लिए आम लोगों को कर दिया परेशान

गांव डूमवाली से पैदल जा रहे बुजुर्ग हरी सिंह ने बताया कि नेताओं ने अपनी नेतागिरी दिखाने के लिए आम लोगों को परेशान कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह अपने किसी पारिवारिक काम के लिए जा रहा था परंतु बसें बंद होने के कारण देर हो गई है। महिला आरती देवी अपने बच्चों व सामान को काफी मुश्किल से संभाल रही थी उसके पति ने काफी सामान उठाया हुआ था।

इस दंपति ने हरियाणा के बस स्टैंड जाना था, जिसके लिए आॅटो वाला सौ रुपए मांगने लगा तो उन्होंने पैदल जाने को ही प्राथमिकता दी। इसी तरह किसान दरबारा सिंह ने आढ़ती के पास पैसों के लिए जाना था परंतु बसें बंद होने के कारण उसने जाना कैंसिल कर दिया।

किसान ने कहा कि इनैलो सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने इनैलो नेताओं को सवाल किया कि क्या वह पंजाब के वाहन सड़कों पर बंद कर एसवाईऐल का पानी हासिल कर लेंगे?

इसी तरह ओर भी सैंकड़ों मुसाफिर दिखाई दिए, जिन्हें बसें बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। भटिंडा डीपू के जरनल मैनेजर सुरिन्दर सिंह का कहना था कि डूमवाली तक बस सेवा आम दिनों की तरह जारी रखी गई है। उन्होंने कहा कि भटिंडा डीपू का आज बहुत अधिक नुक्सान नहीं हुआ क्योंकि इस डीपू की एक-दो बसें ही डबवाली से आगे जातीं हैं।

गांव डूमवाली पुलिस छावनी में तबदील

भटिंडा जिले का आखिरी गांव सोमवार को इनैलो आंदोलन के कारण पुलिस छावनी में तबदील रहा। पुलिस के सीनियर अधिकारी किसी भी हंगामी स्थिति से निपटने लिए पूरा दिन मुस्तैद रहे।

जिला पुलिस प्रमुख नवीन सिंगला ने पूरे हालातों पर नजरें रखी। भटिंडा जोन व आईजी मुखविन्दर सिंह छीना का कहना था कि बसें बंद दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना होने संबंधी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे सुरक्षा दस्ते हटा लिए गए हैं व बाहर से आई फोर्स को वापिस भेज दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इनैलो के विरोध से पीआरटीसी को घाटा
संगरूर (गुरप्रीत सिंह)।सतलुज यमुना लिंक नहर के मामले में इनैलो द्वारा पंजाब के वाहनों की हरियाणा में पाबंदी का असर बड़े स्तर पर देखने को मिला। पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा जाने वाली सभी बसों को नजदीकी बार्डरों पर रोक दिया गया है।

पंजाब में पीआरटीसी अथवा किसी अन्य डिपो की बस हरियाणा की सीमा के भीतर दाखिर नहीं हुई। इनैलो के आह्वान पर पीआरटीसी के विभिन्न डिपूओं पर बड़ा असर पड़ा है। जानकारी मुताबिक पीआरटीसी के संगरूर, भटिंडा, बरनाला, लुधियाना व फरीदकोट के डिपो को लाखों रुपये का घाटा सहन करना पड़ा और इस कारण सवारियों को भी बड़े स्तर पर परेशान होना पड़ा।

डिपूओं की बसें बार्डर पर रुकी, हरियाणा जाने वाले यात्री हुए परेशान

इनैलो द्वारा लगाई गई रोक का असर देखने के लिए ‘सच कहूँ’ प्रतिनिधि ने विभिन्न बस स्टैंडों का दौरा किया। संगरूर के बस स्टैंड में अंबाला जाने वाली बस के चालक से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ राजपुरा तक जाने के लिए कहा गया है।

जब उन्हें हरियाणा जाने वाली सवारियों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें डिपो द्वारा सिर्फ राजपुरा तक जाने का ही फरमान है। बस में सवार दिनेश कुमार, रवि कोछड़, दीपिका व अन्य सवारियों ने बताया कि उन्होंने अपने परिवारिक समारोह के लिए अंबाला पहुंचना था और वह काफी दूर से आए हैं। उन्हें इस मामले संबंधी पता नहीं था,

जिस कारण उन्हें चिंता सता रही है कि वह आगे कैसे पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि अब वह राजपुरा जाकर हरियाणा साईड जाने के लिए किसी गाड़ी का प्रबंध करेंगे। इस तरह बस में सवार अन्य सवारियों ने भी सीधा अंबाला जाना था।

रूट में हुई रद्दो बदल कारण पीआरटीसी को काफी आर्थिक घाटा पड़ने के आसार हैं। सिर्फ संगरूर जिले को इनैलों के आह्वान कारण लगभग 10 लाख रुपये का घाटा पड़ने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त अन्य डिपूओं का नुकसान अलग होगा।

जब इस संबंध में पीआरटीसी के जनरल मैनेजर प्रदीप सचदेवा से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि हरियाणा में बंद का असर तो जरूर हुआ है, किन्तु इस संबंधी सभी डिपूओं को कितना घाटा पड़ा है, इस बारे में अंकड़े आने के बाद ही पता चल सकेगा। हरियाणा को जाने वाले सभी टाईम उसी तरह चल रहे हैं, किन्तु सभी बसों को बार्डरों पर रोका जा रहा है।

50 से अधिक रूट हुए प्रभावित

उल्लेखनीय है कि संगरूर से विभिन्न डिपूओं के 50 से अधिक टाईम हैं, जो दिल्ली व हरियाणा को जाते हैं। यह सभी रूट बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नरवाना, हिसार, कैथल, अंबाला, दिल्ली, शिमला,कसौली जाने के लिए यात्रियों को बड़े स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी अनुसार संगरूर से पीआरटीसी का पहला टाईम सुबह 4:50 पर दिल्ली को वाया जींद चलता है।

इसके अतिरिक्त नरवाना, दिल्ली जाने के लिए लगभग 26 टाईम हैं, जो विभिन्न डिपूओं की बसें के हैं। इसके अतिरिक्त संगरूर से हिसार जाने के लिए 10 बसों के टाईम हैं, जिन्हें मूनक में रोक दिया गया है।

कैथल को 18 टाईम हैं। कैथल की सवारियों को संगतपुरा बार्डर पर रोका गया है। अंबाला जाने के लिए लगभग 24 टाईम हैं, जिन्हें राजपुरा तक रोका गया। इसके अतिरिक्त भटिंडा, फरीदकोट, संगरूर डिपूओं की बसें हैं, जो हरियाणा में दाखिल नहीं हो सकी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इनैलो प्रदर्शन को लेकर चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
नरवाना । एसवाईएल पर इनेलो के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि आम आदमी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर किसी प्रकार की अनहोनी घटना आंदोलनकारियों द्वारा की जाती है तो पुलिस तुंरत कार्यवाही करने के लिए तैयार रहेगी।

वहीं जिलाधीश अमित खत्री ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए नरवाना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कुमार को नरवाना में तैनात सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ के साथ ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

सोमवार को इन मार्गों पर पुलिस फोर्स पेट्रोलिंग व नाका ड्यूटी लगाई गई। इन मार्गों पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दो कंपनियां पुलिस फोर्स भी तैनात की जाएगी।

प्रवर पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने बताया कि एसवाइएल के मुद्दे पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने बताया कि इन मार्गांे पर पुलिस फोर्स के साथ-साथ वाहन चालकोंं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस, फायर-ब्रिगेड के अलावा अन्य सुविधाजनक साधनों को भी लगाया जाएगा,ताकि किसी भी वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।

टोहाना और कैथल के रास्ते से निकाले जाएंगे वाहन

गढ़ी थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि पंजाब से आने वाले वाहनों को खनौरी पातड़ा के बीच से टोहाना और कैथल के रास्ते से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने पंजाब से आने वाले वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन कंपनियां तैनात

डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन कंपनियां तैनात की है जिसमें दो कंपनियां हरियाणा पुलिस और एक कंपनी सीआरपीएफ के जवानों की बुलाई गई है।

पंजाब से आने वाले वाहनों का रास्ता बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को गढ़ी थाना में पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक करके तय किया गया कि दातासिंह बार्डर से पहले ही वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाल दिया जाए।

आम आदमी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े के लिए पुलिस की सेवा तत्पर रहेगी। जवानों को आंदोलन से निपटने की ट्रेंनिग दे दी गई है। सोमवार को किसी प्रकार गलत हरकत नहीं होने दी जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।