Inaugurated - Sach Kahoon Hindi

शहरवासियों को कूड़े के ढ़ेरों से मिलेगी निजात
प्रनीत कौर की ओर से कूड़ादान के पॉयलट प्रोजैक्ट का उद्घाटन

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला शहर को सुंदर बनाने और यहां के निवासियों को स्वच्छ माहौल मुहैया करवाकर इस को देश के सुंदर शहरों के कतार में खड़ा करने के लिए शहर में जगह-जगह लगाए कूड़े के ढेरों से जल्द ही शहर निवासियों को निजात मिलेगी। उक्त उद्गार आज यहां पूर्व विधायिका और पूर्व केंद्रीय विदेश राज मंत्री श्रीमती प्रनीत कौर ने पटियाला शहर को खुले में फेंके जाते कूड़ा-कर्कट से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से नाभा गेट में स्थापित किए भूमिगत कूड़ादान के पायलट प्रोजैक्ट का उद्घाटन करने उपरांत पत्रकारों को कहे।

20 और अंडर ग्राउंड कूड़ादान पूरे शहर में लगाए जाएंगे

श्रीमती प्रनीत कौर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को एक माह जांच उपरांत ऐसे 20 और अंडर ग्राउंड कूड़ादान पूरे शहर में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरेक कूड़ादान की क्षमता 30 क्विंटल कूड़ो की होगी जो कि 3000 घरों को कवर करेगा। उन्होेंने बताया कि जल्द ही पटियाला शहर में 60 से 70 क्विंटल की सामर्थ्य वाले 4 बड़े कूड़ादान लगवाए जाएंगे और उस उपरांत 10 क्विंटल की क्षमता वाले 30 कूड़ादान और 2 ट्रक वाले कंपेक्टर लगाए जाएंगे।

प्रत्येक कूड़ादान की 30 क्विंटल कूड़ा रखने की होगी क्षमता

उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से मुहैया करवाए आंकड़ों से मुताबिक शहर में रोजमर्रा की 240 टन कूड़ा एकत्रित होता है।इस मौके पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा, नगर निगम के मेयर अमरिन्दर सिंह बजाज, कांग्रेस पटियाला शहरी के प्रधान प्रेम किशन पुरी, नगर निगम में विरोधी पक्ष के नेता संजीव बिट्टू, डिप्टी कमीश्नर कुमार अमित, नगर निगम के कमीश्नर गुरप्रीत सिंह, ओएसडी अमृतप्रताप सिंह हनी सेखों, अतिरिक्त डिप्टी कमीश्नर जनरल श्रीमती पूनमदीप कौर, नगर निगम की सहायक कमीश्नर मैडम अनूप्रीता जौहल आदि उपस्थित थे।

स्वच्छता की अपील:

परनीत कौर ने शहर निवासियों से अपील की कि वह एक जिम्मेदार शहरी होने के नाते अपने शहर को हरा-भरा और साफ सुथरा रखने में सहयोग दें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नारनौंद हलके पर सीएम हुए मेहरबान
84 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

डाटा में महिला कॉलेज मंजूर, 10 करोड़ से खुलेगा पशु शोध केंद्र

नारनौंद को लघु सचिवालय तो सिसाय को आईटीआई का तोहफा

नारनौंद (सच कहूँ न्यूज)। ऐतिहासिक गांव राखी गढ़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नारनौंद हलके के लिए 84 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया तथा पुरातत्व विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू द्वारा रखी गई मांगों को मंजूर करते हुए नारनौंद को करोड़ों की सौगातें दी। नारनौंद में नया खंड बनाने, 10 करोड़ की लागत से हलके के किसी एक गांव में लुवास का पशु शोध केंद्र खोलने,

गांव डाटा में महिला कॉलेज शुरू करने, खांडा या बास में एक जगह मिल्क चिलिंग प्लांट लगाने, नारनौंद में लघु सचिवालय भवन बनवाने, सिसाय में आईटीआई खोलने तथा जींद-हांसी सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल राखी गढ़ी में विश्व पुरातात्विक धरोहर का अवलोकन करने के लिए यहां पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि सोनीपत की तरह नारनौंद में सी-पैट केंद्र खुलवाने के लिए केंद्र से अनुशंसा की जाएगी।

खांडा या बास में किसी एक गांव में मिल्क चिलिंग प्लांट खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि पॉलिसी तैयार की जा रही है, इसके बाद नारनौंद में एचएसआईडीसी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षा, पर्यटन व पुरातत्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता, प्रो. छत्तरपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, आशा रानी खेदड़, अजय सिंधु व प्रो. मंदीप मलिक भी मौजूद थे।

13 गांवों को स्टेडियम की सौगात

मुख्यमंत्री ने हलके के 13 गांवों, नारनौंद, खानपुर, सिंघवा राघो, मोठ रांगडान, महजद, धर्मखेड़ी, बडाला, डाटा, खांडा खेड़ी, राखी खास, राखी शाहपुर, पट्ठी एवं भकलाना में खेल स्टेडियम बनवाने व बहुउद्देश्यीय हॉल बनवाने, सीसर खरबला में 6.25 करोड़ से जलघर का नवीनीकरण, मोहला में 2.43 करोड़ से स्वतंत्र जलघर का निर्माण,

बडाला में 57 लाख से जलघर की मुरम्मत व बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, कोथ कलां में 4.5 करोड़ से द्वितीय जलघर का निर्माण, कापड़ो में 5.57 करोड़ से द्वितीय जलघर का निर्माण व पेटवाड़ में 6.85 करोड़ रुपये से जलघर के नवीनीकरण कार्य, खानपुर में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, मोहला में नए वाटर टैंक का निर्माण, बडाला में पेटवाड़ नहर से पेयजल के लिए नई पाइप लाइन डलवाने सहित अन्य घोषणाएं की।

करोड़ों से बदलेगी इन सड़कों की दशा

सीएम ने खेड़ी जालब, मिर्चपुर, सिंधड़ व मसूदपुर में हर्बल पार्क बनवाने, कापड़ों से नाड़ा के बीच 175 लाख की लागत से, बास से खरबला खेड़ा के बीच 176 लाख की लागत से, मिर्चपुर से नाड़ा के बीच 108 करोड़ की लागत से, सिंधड़ से सिंघवा राघो के बीच 82.50 लाख की लागत से, कोथ खुर्द से कोथ कलां दरियावाला रोड 48 लाख की लागत से बनवाने की घोषणा की।

इसके अलावा पीडब्ल्यूडी द्वारा जींद-हांसी राज्यमार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने, राखी शाहपुर से लोहारी राघो तक नई सड़क बनवाने, हिसार से जींद वाया राखी व गुलकनी की 28 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

वहीं हांसी से वाया डाटा मसूदपुर ब्याना खेड़ा जींद-बरवाला राज्यमार्ग तक 28 किलोमीटर लंबी सड़क को 20 करोड़ 44 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही खेड़ी चोपटा से बरवाला रोड तक राज्यमार्ग 10 को 24 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा।

घोषणाओं पर एक नजर

नारनौंद में पशुपालन विभाग के एसडीओ कार्यालय के नए भवन का होगा निर्माण।

पशु औषद्यालयों को पशु चिकित्सालय बनाने की घोषणा।

राजकीय उच्च विद्यालयों को अपग्रेड कर इन्हें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाने का ऐलान।

कागसर, मोहला, मदनहेड़ी, नाड़ा, गामड़ा में नए पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा ।

गांव राखी के विकास के लिए 1 करोड़ तथा नारनौंद विधानसभा के गांवों के लिए 15 करोड़ अलग से देने की घोषणा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।