Tips - Sach Kahoon Hindi

Improve Handwriting: बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारने के आसान तरीके
Improve Children’s Handwriting: क्या आपका बच्चा सही से लिख नहीं पाता है? क्या आपके बच्चे की राइटिंग सुंदर और साफ नहीं है? क्या आपका बच्चा हिंदी, अंग्रेजी और गणित के कुछ अक्षरों को उल्टा लिखता है? अगर यह सारी खामी आपके बच्चे में है, तो यह आर्टिकल लिखने की परेशानी से जूझ रहे बच्चों के पेरेंट्स के काम का हो सकता है। पेरेंट्स अगर चाहते हैं कि उनके बच्चे की राइटिंग एक लय में और साफ-सुथरी हो, तो लेख में दिए गए टिप्स को अपनाकर आप अपने बच्चे की लिखावट में काफी हद तक सुधार ला सकते हैं। चलिए, सबसे पहले जानते हैं कि बच्चों के लिए साफ और सुथरी हैंडराइटिंग क्यों जरूरी है?

अच्छी हैंडराइटिंग क्यों जरूरी है?

अच्छी लिखावट दिमाग को तेज करने में मदद कर सकती है। दरअसल, जब लिखावट सुंदर होती है, तो उसे पढ़ने का भी मन करता है। जिन बच्चों की लिखावट अच्छी नहीं होती पढ़ाई करते वक्त उन्हें उनकी लिखी कुछ चीजें समझ नहीं आती। पेरेंट्स भी वो लिखी हुई चीज को पढ़ने में असमर्थ हो जाते हैं। इससे बच्चे को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा के दौरान लिखावट काफी मायने रखती है। कई बार सही उत्तर लिखने के बाद भी खराब लिखावट के कारण परीक्षक पढ़ नहीं पाते और नंबर काट लेते हैं।

वहीं, अच्छी लिखावट टीचर्स का पहले ही दिल जीत लेती है और हैंडराइटिंग के नंबर काटने की आशंका खत्म हो जाती है। ऐसे में साफ लिखावट से अच्छे नंबर लाने में मदद मिल सकती है। अच्छी लिखावट बच्चे के कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकती है। हाथों से लिखने वाले बच्चों को जल्दी चीजें याद भी हो जाती हैं। जब लिखावट अच्छी होगी, तो उसी चैप्टर का दोबारा अध्ययन करने में बच्चे संकोच नहीं करते हैं। परिणाम स्वरूप बच्चों को चीजें याद होने लगती हैं।

बच्चों की कुछ कॉमन हैंडराइटिंग की समस्याएं क्या हैं?

हैंडराइटिंग अच्छी न होने के पीछे लिखावट संबंधी कुछ सामान्य समस्याएं हो सकती हैं। ये हैंडराइटिंग की समस्याएं कुछ इस प्रकार हैं –

अक्षरों को छोटा-बड़ा लिखना

ऊपर-नीचे लिखा जाना

शब्दों के बीच में ज्यादा जगह छोड़ना

लिखी गई चीजों की दिशा गलत होना

वाक्यों का एक लय में न होना

अक्षरों लिखकर बुरी तरह से काटना

ओवर राइटिंग करना

बच्चों को लिखावट में परेशानी डिसग्राफिया जैसे न्यूरोलॉजिकल डिसआॅर्डर से भी होती है। इसकी पहचान कुछ इस तरह की हैंडराइटिंग संबंधी परेशानियों से की जाती है।

डिसग्राफिया में इनमें से कुछ या सारी समस्याएं हो सकती हैं  | Improve Handwriting

टेढ़े-मेढ़े अक्षर लिखना

अक्षरों को सही से न जोड़ पाना

अक्षरों का अधिक चिपका हुआ होना

शब्दों को स्पष्ट न लिख पाना

अक्षरों का ऊपर नीचे होना

लिखे हुए प्रत्येक अक्षर की ऊंचाई एक बराबर न होना

एक लाइन में अक्षरों को न लिख पाना

बायां मार्जिन चौड़ा होना

अक्षर का असंगत आकार

कॉपी करते समय शब्दों को लिखने में दिक्कत होना

डिजिटल इंडिया के इस दौर में पैदा हो रहे बच्चों का कॉपी-पेन से कम और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से ज्यादा लगाव होता जा रहा है। ऐसे में बच्चे अपनी लिखावट पर ज्यादा गौर नहीं करते हैं। कुछ जगहों में बच्चे नोट्स भी कंप्यूटर पर ही बनाते हैं। इस वजह से भी बच्चों में लिखने की समस्या पैदा हो सकती है। इससे बचाव में कुछ टिप्स मदद कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं।

राइटिंग टूल्स का चुनाव

लिखावट को सुधारने के लिए सबसे पहले बच्चे को सही राइटिंग टूल्स दिलाना जरूरी है। बच्चे के लिए पेन, पेंसिल, नोटबुक आदि को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें। ऐसा जरूरी नहीं कि जिसमें सामने वाला बच्चा आरामदायक महसूस कर रहा है, उसमें आपका बच्चा भी सहज हो। जैसे बहुत सारे लोगों का मानना होता है कि राइटिंग में सुधार के लिए फाउंटेन पेन अच्छा होता है। वहीं, बॉल पेन लिखावट को खराब करता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हर किसी के लिखने का अपना एक तरीका होता है। बच्चे की लिखावट में सुधार के लिए अच्छी ग्रिप वाली पेंसिल या पेन खरीदें।

धीरे-धीरे अक्षरों को समझाएं

शुरूआत में बच्चों को अक्षरों को समझाने के लिए बहुत सावधानी से पढ़ाना होता है। इसी वजह से पेरेंट्स को अक्षरों के बारे में बच्चों को सही से समझाना चाहिए। बच्चों को पहले किसी भी शब्द का एक-एक अक्षर लिखना सिखाएं और फिर पूरे शब्द को एक साथ लिखना। इसमें थोड़ा समय लग सकता है। इस दौरान बच्चे को बताएं कि दो अक्षरों और दो शब्दों के बीच कितनी जगह छोड़नी चाहिए। बस जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए पेरेंट्स व्हाइट बोर्ड और मार्कर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेरेंट्स, बोर्ड पर लिखकर बच्चे की रोजाना सही तरीके से लिखने की प्रैक्टिस करवा सकते हैं।

पेंसिल पकड़ना सिखाएं

बच्चों की लिखावट पेन या पेंसिल को सही ढंग से न पकड़ने के कारण भी गंदी होने लगती है। हमेशा बच्चे के हाथ में पेंसिल देखने के बाद यह चेक करें कि उसने सही तरीके से पेंसिल पकड़ी भी है या नहीं। साफ लिखावट के लिए बच्चे का पेंसिल को सही तरीके से पकड़ना बेहद जरूरी है। बच्चे को पेन या पेंसिल को अंगूठा, मध्यमा अंगुली (मिडल फिंगर) और तर्जनी अंगुली (इंडेक्स फिंगर) की मदद से पकड़कर लिखना सिखाएं। पेंसिल सही से पकड़ने की आदत डालने के लिए राइटिंग होल्डर और जम्बो पेंसिल भी ले सकते हैं।

पेंसिल को टाइट पकड़ने से रोकें

कुछ बच्चे लिखते समय पेंसिल को अधिक कस कर पकड़ते हैं। इससे हाथ जल्दी थक जाता है, जिसका सीधा असर लिखावट पर नजर आने लगता है। बच्चे को समझाएं कि पेंसिल को इतना कसकर पकड़ने की भी जरूरत नहीं है। इसके साथ ही कुछ बच्चे हाथों पर बहुत जोर लगाकर लिखते हैं। ऐसा करने से बच्चे को रोकें। इससे भी लिखावट खराब हो सकती है।

बच्चों को प्रेरित करें

अगर बच्चा गलत लिखता है, तो उसे डांटने के बजाय समझाने की कोशिश करें। बच्चों को बताएं कि लिखते वक्त ज्यादा काटा-पीटी न करे और ओवर राइटिंग से भी बचे। उसे समझाएं कि शब्दों के बीच ज्यादा जगह न छोड़ें। बच्चे को यह भी कहना चाहिए कि गलत होने पर एक लाइन खींचकर ही उसे क्रॉस करना काफी होता है। उन्हें बताएं कि अच्छी राइटिंग के लिए प्राइज (इनाम) मिलता है और टिचर्स भी तारीफ करते हैं। इससे बच्चे में साफ लिखने की उत्सुकता बढ़ेगी। साथ ही हैंडराइटिंग मार्क्स के बारे में भी उसे जागरूक करें।

परेशानी को समझें | Improve Handwriting

बच्चे की लिखावट में सुधार के लिए तमाम प्रयास के बाद भी कोई फर्क नजर नहीं आ रहा, तो पेरेंट्स को इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे की खराब राइटिंग के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे बच्चे का पोस्चर, पेंसिल को सही से न पकड़ना, कोई स्वास्थ्य स्थिति जैसे अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसआॅर्डर है यह व्यवहार संबंधी विकार है, जिसमें ध्यान की कमी और अत्यधिक सक्रियता होती है, जिसके कारण बच्चे में गुस्सा व जिद जैसी समस्या भी दिखती है।

साथ ही डिसग्रेफिया के कारण भी बच्चे की लिखावट खराब हो सकती है, तो ऐसे में ड्रिल एक्टिविटी हाथों की मसल्स को मजबूत करने व हैंडराइटिंग को सुधारने में मदद कर सकती हैं। ड्रिल एक्टिविटी में हाथों को रब करना, टेनिस बॉल को हथेली से दबाना, उंगलियों के बीच क्ले को रोल करना आदि शामिल हैं। यदि बच्चे को कोई मेडिकल प्रॉब्लम है, तो इसके लिए राइटिंग से पहले उसका ठीक तरह से इलाज कराएं। लेख के इस भाग में जानिए कैसे एक्टिविटीज के जरिए बच्चों की राइटिंग में सुधार किया जा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बिजनेस में कैसे करें तरक्की, Saint Dr. MSG ने दिए Tips
बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। ्रपूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि मालिक का नाम, सुखो की खान है, पर कैसे, आम आदमी सोचता है, मैं क्यों जपूं प्रभु का नाम, मेरे पास गाड़ियां है, बच्चे हैं, घर है, अच्छा असर है, खाने का सबकुछ है, क्यों, क्या फायदा है राम-नाम का, क्योंकि आज का इन्सान फायदे के बिना कुछ बोलना नहीं चाहता और फायदे के बिना कुछ बताना नहीं चाहता। फायदे के बिना चलना नहीं चाहता और फायदे के बिना, कर्इं तो ऐसे हैं कि सोना भी नहीं चाहता, उसमें भी फायदा हो तो कहता सौ लेते हैं। हालांकि सौने में फायदा ही फायदा है। आदमी सोचता है, कि अगर मैं राम का नाम लूं तो मुझे पता चले उससे क्या फायदा है।

बहुत सारे फायदे हंै, शुरूआत, आपके अनुसार करते हैं, क्या फायदा, क्या बिजनेस में फायदा हो, राम-नाम से, जी फायदा हो, कैसे, कोई भी बिजनेस, कोई भी व्यापार, तब बुलंदियों में पहुंच जाता है, जब आदमी के अंदर हौसले बुलंद होते हैं। जब आदमी के अंदर आत्मबल विल पॉवर होता है, तो हर बिजनेस में हर व्यापार में अच्छे आइडिया तब आ जाते हैं, तो उनको लागू करने के लिए हिम्मत होनी चाहिए। एक आत्मबल होना चाहिए, वो आइडिया जैसे-जैसे लागू होते जाएंगे, बिजनेस व्यापार बढ़ता चला जाएगा।

आत्मबल होगा, बुलंद हौंसले होंगे, तो आप बिजनेस में तरक्की कर पाएंगे

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आत्मबल होगा, बुलंद हौंसले होंगे, तो आप बिजनेस में तरक्की कर पाएंगे, देखने का नजरिया भी बदलेगा। ये गिलास में आधा पानी है, किसी को आधा खाली लगता है, किसी को आधा भरा लगता है। बस नजरिये की बात है। खाली लगता है, इसका मतलब विल पावर डाउन है, आधा भरा लगता है, तो आत्मबल ज्यादा है। गिलास आधा भरा नजर आने लग जाएगा, तो कहने का मतलब आत्मबल जब जाग जाएगा तो बिजनेस में फायदा होगा, तो राम-नाम के जाप से बिना किसी फीस दिये, बिना कोई टैक्स चुकाये, आपका आत्मबल जबरदस्त तरीके से बढ़ेगा, तो बिजनेस में जरूर लाभ होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बच्चों को अश्लीलता से दूर रखने की, माता पिता को Saint Dr. MSG ने दी टिप्स
बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु जी ने रूहानी मजलिस में फरमाया कि जो अश्लील चीजें देखते हैं, अश्लील चीजें सुनते हैं, ये भी एक जहर ही है। महाबिमारी हो गई कोविड-19,बच्चों को फोन दे दिए गए। फोन जरूरी थे क्योंकि पढ़ाई आॅनलाइन हो गई। अब एक एप्प भी बन गई है, जिससे माँ-बाप निगरानी कर सकते हैं बच्चों की कि वो मोबाइल पर कर क्या रहे हैं? लेकिन बहुत कम लोगों को इस बारे में पता होगा, कि वो एप्प डाउलनोड कर लो तो बच्चा क्या-क्या कर रहा है उस फोन पर आप देख सकते हो। लेकिन आपने इस ओर गौर नहीं किया। वो पढ़ाई करते-करते कुछ दिखने में मिला अच्छा सा उसको देखा, उसमें देखा कुछ अच्छा सा कुछ और लिंक मिल गया, लिंक मिलते-मिलते जहर तक पहुंचा जाता है बच्चा और फिर उसके दिलोदिमाग में जहर भर जाता है।

वैसे तो आॅनलाइन ये मजलिस भी तो है। कितने लोगों के नशे छूट गए, कितने लोग बर्बादी से बच गए, कितने राम से जुड़ गए। तो आॅनलाइन का मतलब ये नहीं है कि ये कोई बीमारी है, फायदेमंद भी है। लेकिन उसमें गंदगी वाली चीजें ज्यादा आनी शुरू हो जाती हैं। बच्चा पढ़ रहा है, उसमें कहीं लिंक आ गया कि इसको देखो, वो बेचारा उसको देखता है कि देखने में क्या हर्ज है। और आगे वाली कोई और गलत चीज और आगे कोई और गलत चीज और आखिर में…छोटे-छोटे बच्चों में ऐसी चीजें देखने को मिल रही हैं। तो माँ-बाप का फर्ज है कि ऐसी चीजों पर कंट्रोल करना। हमारी संस्कृति को बर्बाद मत होने दो। और जो क्षणिक आनंद के लिए आप भागते फिरते हो, आपके अंदर परमानंद ओउम, हरि, अल्लाह, राम ने भर रखा है लबालब, बस राम का नाम जपो, अच्छे कर्म करो तो यकीन मानो अंदर से वो हरि रस आपको मिलना शुरू हो जाएगा और आपकी जिंदगी खुशहाल हो जाएगी, आनंदमय हो जाएगी।

सावधान! ‘स्मार्टफोन’आपके बच्चों का बन रहा है दुश्मन, जानें, पूज्य गुरु जी ने क्या किए हैं वचन

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सफेद बालों को हमेशा के लिए जड़ से काला कर देगा पूज्य गुरु जी का यह नुस्खा
बरनावा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां 40 दिन रूहानी यात्रा पर बरनावा आश्रम में पधारे थे। पूज्य गुरु जी ने इस दौरान आॅनलाइन गुरुकुल सत्संग किए और लाखों लोगों का नशा छूड़वाकर राम-नाम से जोड़ा। पूज्य गुरु जी ने रूहानी सत्संग के दौरान फरमाया कि सफेद बाल को काला बाल देसी नुस्खे से किया जाता सकता है।

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आंवला, रीठा, शिकाकाई इसको कहा था कि शाम को भिगो लो, सुबह कुटके और उसको सिर पर लेप लगा लो, तीन-चार घंटे, तो बिटिया कहने लगी कि पापा मैंने तो एक साल लगाया, उसके बाद छोड़ दिया, कहती कि मेरे तो एक बाल भी सफेद नहीं, सारे काले हो गए, और अब एक भी सफेद बाल भी नया नहीं आया। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि एक साल लगाना पड़ेगा। आयुर्वेदा की चीजें जड़ से खत्म करती है, लेकिन टाइम लेती है। आइये सुनते है पूज्य गुरु जी का देसी नुस्खा…

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

चाय का असली स्वाद, जायका लेना हो तो, पढ़े पूज्य गुरु जी के रूहानी वचन
बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से साध-संगत से सवालों के जवाब दिए। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि हमारे वेदों में सभी सवालों के जवाब है। आइये पढ़ते है सवाल और पूज्य गुरु जी के जवाब….

सवाल: आप जी द्वारा बहुत अच्छे-अच्छे लाइफ टिप्स लाइव दिए जा रहे हैं जी, सिर दर्द, माइग्रेन, हाईबीपी, शुगर, एलर्जी आदि जैसी बीमारियों के उपाए जरूर बताएं जी।

जवाब: सबसे जरूरी है ये देखना कर्म करने का क्षेत्र कौन सा है, अगर आप कस्सी फावड़ा नहीं चलाते, खेती बॉडी का जोर का काम नहीं करते, दफ्तर में काम करते हैं, पढ़ते हैं तो उसके लिए जरूरी है कि आप गेहूं को कम करें, मोटा अनाज कम करके, आप अपने डाइट में फ्रूट एड करो, अगर कर सकते हो। नहीं तो सलाद ले लो, कोई भी चीज आप इसको एड करो, यानि 12 बजे तक आपका बॉडी वेट 12 ग्राम, आप फ्रूट ले सकते हैं, दो तीन तरह का, चार तरह का, एक तरह का, जो भी आपको ठीक लगता है, दो तीन बार में ले सकते हैं, सुबह उठके लिया, फिर ले लिया, 10 बजे तक ले, 12 बजे तक ले, एक या डेढ़ बजे आप खाना लेते हैं, उसमे कोशिश करें, लगभग-लगभग 50 प्रतिशत सलाद एड कर लें। आधा पौने घंटा पहले खाए, उसके बाद आप 50 प्रतिशत खाना ले ले, उबाल के खाए तो अच्छा है अगर तल के भी खाना है तो शाकाहारी भोजन थोड़ा ले।

इसी तरह शाम को आप चाय जो लेते हो वो ले सकते हैं, थोड़ी पत्ती डाले, कम उबाले, चाय का असली स्वाद जायका लेना हो, तो कम से कम उबालना चाहिए। आजकल हमने देखा कि हमारे देश में तो यह है जितनी उबाल के बनाओ उतनी स्वाद बनती है, ये आपका भ्रम है, उतनी ही एसडिक हो जाती है, उतना ही तेजाब बनाती है, पेट में बीमारियां पैदा करती है, बहुत तरह की, आने वाले टाइम में, अभी पता नहीं चलता कोई बात नी, हमारे ख्याल से टेस्ट लेना है और चाय का असली मजा लेना हो, तो आप एक उबाला या दो उबाला या फिर सिर्फ ब्लैक टी पी सकते हैं, चलो आप जैसे भी चाय लेते हो, उसके साथ हल्का फुलका कुछ ले, पर शाम को फिर से रिपिट करे तो बहुत सारी चीजें इससे कंट्रोल में आ जाएगी, और नहाते समय नीम का पानी उबालना रख दीजिए आप और वो उबलता रहेगा, पत्ते डालके टहनियों समेत उसको थोड़ा कुटके वो उबलता रहेगा, उससे नहाये, नहाने के बाद उसको शरीर पर डाल ले, उबलते को मत डालना, गुनगुने पानी से नहाना, बहुत सारी एलर्जी का इससे भी फायदा हो सकता है, डेली अगर आप यूज करें तो।

सवाल: पूज्य गुरु जी अगर कोई हमे बार-बार नीचा दिखाये, हर बात पर और हमसे जलन करे हर काम में तो उसका क्या जवाब देना चाहिए।

जवाब: दीनता, नम्रता, प्यार कहीं ना कही उसे भी समझ आएगी कि मैं उसे नीचा दीखाना चाहता हूँ, लेकिन यह रियेक्ट नहीं कर रहा, ये रियक्ट ही मत करो, ये सोचो ही नहीं कि आपके साथ कोई कुछ कर रहा, आप अपने Aim पर चलते जाओ आगे बढ़ते जाओ, जितना आपको नीचा दिखा चाहेगा, उतने ही आप ऊंचे जाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अपने बच्चों को बनाएं विनम्र और शांत, अपनाएं ये टिप्स
अहंकार से ना केवल बच्चे अपने अंदर नकारात्मक भावनाओं को पैदा कर सकते हैं बल्कि उनकी सोच भी बंधने लगती है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को अहंकार से दूर रखें। साथ ही उनके अंदर यदि अहंकार की भावना पैदा भी हो गई है तो इसे दूर करने के लिए आप बच्चों को दूसरों के साथ घुलना मिलना सिखाएं। ऐसा करने से उनके अंदर मिलने-जुलने की भावना पैदा होगी और वे दूसरों को समझने के लिए प्रेरित भी होंगे।

व्यक्ति के अलग-अलग स्वभाव होते हैं। कुछ बेहद धैर्य के साथ अपना काम करते हैं तो कुछ आपाधापी में अपने काम को अंजाम देते हैं। जिन लोगों के अंदर धैर्य की कमी होती है उनको भविष्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर बचपन से ही व्यवहार में विनम्रता लाई जाए तो भविष्य भी सरलता से गुजरता है। बता दें कि विनम्र बनने से न केवल बच्चों के मन में दूसरों की मदद करने की भावना जाग्रत होगी बल्कि आप दूसरों से हमेशा विनम्र होकर बातें भी करेंगे।

1. खुद में बदलाव जरूरी

अगर आप अपने बच्चों को विनम्रता में रहना सिखा रहे हैं तो सबसे पहले ये आदत आपके खुद के अंदर होना जरूरी है। यदि आप बच्चों के सामने लड़ रहे हैं या आपके अंदर धैर्य की कमी है तो वे भी विनम्र होने के बजाय आपकी इन्हीं सब आदतों को अपना लेंगे। ऐसे में सबसे पहले खुद में बदलाव करना जरूरी है। तभी आप अपने बच्चों के व्यवहार में भी बदलाव ला सकते हैं।

2. दूसरों की मदद करना सिखाएं

माता-पिता अपने बच्चों को खुद की गलती मानना सिखाएं। इससे ना केवल उनके मन में विनम्रता की भावना पैदा होगी बल्कि वे झूठ बोलने की आदत और अपनी गलती को दूसरों के ऊपर थोपने की आदत से भी बच पाएंगे। ऐसे में सबसे पहले बच्चों को उनकी गलतियों को स्वीकार करना जरूरी है। तभी आप उनके स्वाभाव में भी बदलाव ला पाएंगे।

3. दूसरों से करें अच्छा व्यवहार

बच्चों को दूसरों की मदद करना भी सिखाएं। ऐसा करने से न केवल वह विनम्र स्वभाव के बनेंगे बल्कि उनके अंदर एक अच्छी आदत का जन्म भी होगा। जब आप एक-दूसरे की मदद करते हैं तो इससे न केवल मन की शांति मिलती है बल्कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए भी यह एक अच्छी आदत है, जिसे वे सीखेंगे।

4. अहंकार की भावना को करें दूर

बच्चों के अंदर अहंकार की भावना आना सही नहीं है। अहंकार से ना केवल बच्चे अपने अंदर नकारात्मक भावनाओं को पैदा कर सकते हैं बल्कि उनकी सोच भी बंधने लगती है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को अहंकार से दूर रखें। साथ ही उनके अंदर यदि अहंकार की भावना पैदा भी हो गई है तो इसे दूर करने के लिए आप बच्चों को दूसरों के साथ घुलना मिलना सिखाएं। ऐसा करने से उनके अंदर मिलने-जुलने की भावना पैदा होगी और वे दूसरों को समझने के लिए प्रेरित भी होंगे।

5. महान लोगों की प्रेरणादायक कहानी सुनाएं

बच्चों को प्रेरणादायक कहानी सुना कर बच्चों के अंदर विनम्रता ला सकते हैं। बता दें कि हमारे देश में कई ऐसे महान पुरुषों की कहानियां मौजूद हैं, जिनसे ना केवल व्यक्ति को ऊर्जा मिलती है बल्कि वे उनके जैसा बनने के लिए प्रेरित भी होते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को महान लोगों की प्रेरणादायक कहानियां सुनाएं। ऐसा करने से भी उनके व्यवहार में बदलाव नजर आ सकता है।

6. दूसरों की प्रशंसा करना सिखाएं

खुद की तारीफ सुनना जितना पसंद है उतना ही दूसरों की तारीफ करना भी जरूरी है। ऐसा करने से न केवल लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे बल्कि आपके अंदर विनम्रता की झलक भी दिखाई देंगी। ऐसे में आप बच्चों में विनम्रता बनाए रखने के लिए और उनके स्वभाव में बदलाव करने के लिए उन्हें दूसरे की तारीफ करना भी सिखाएं। बच्चों को दूसरे के काम की सराहना करनी आना चाहिए।

7. आपस में रहें मिलजुल कर

बच्चों के अंदर विनम्रता की भावना को पैदा करने के लिए आपस में मिल जुल कर रहना भी जरूरी है। इससे ना केवल उनके अंदर एकाग्रता की भावना पैदा होगी बल्कि उनके स्वभाव में भी धैर्य और विनम्रता दोनों का विकास होगा। इसके अलावा बच्चों को दोस्तों के साथ बाहर खेलने आदि के लिए भी भेज सकते हैं, जिससे न केवल बच्चों का दायरा बढ़ता है बल्कि वे मिलनसार भी बन सकते हैं।

8. बच्चों को संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी

आप अपने बच्चों को संस्कृति के बारे में बताएं। उन्हें बताएं कि बड़ों की इज्जत कैसे की जाती है या दूसरों की मदद जैसे किसी भूखे को खाना खिलाना किसी गरीब का सामान खरीदना आदि से उनका कितना फायदा हो सकता है। ऐसा करने से न केवल बच्चों में अच्छी आदतों का विकास हो पाएगा बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति के बारे में भी पता चलेगा।

-डॉ. चांदनी, साइकोथेरेपिस्ट

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अगर चाहते हैं आपका बच्चा बने समझदार, तो ऐसे करें परवरिश
तेजी से बदलते हुए जमाने को देख हर माता-पिता को ये चिंता सताती है कि अपने बच्चे को इस बदलाव के लिए कैसे तैयार करें। ताकि उनका बच्चा तेजी से बदलते हुए जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। जिसके लिए पैरेंट्स बच्चे को पढ़ाई करने के लिए जोर देते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि बच्चे स्मार्ट और तेज दिमाग ज्यादा पढ़ाई करने से बनते हैं, लेकिन पढ़ाई के अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो बच्चे को समझदार और तेज दिमाग बनाती हैं। जिसके लिए माता-पिता को कुछ खास बातें ध्यान में रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़े:– हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा नैनीताल…

ऐसे करें बच्चे की परवरिश —

1. स्कूल की किताबों के अलावा बच्चों को स्टोरी बुक्स पढ़ने की आदत डालें। स्टोरी बुक्स पढ़ने से बच्चों का दिमाग क्रिएटिव बनता है। साथ ही बच्चे समझदार भी बनते हैं।

2. बच्चों को साथ बिठाकर होमवर्क करवाएं। बच्चों से एक दोस्त की तरह बात करें, उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश करें। साथ ही जीवन में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

3. अपने बच्चे को आउटडोर गेम्स खेलने पर जोर दें। क्योंकि आउटडोर गेम्स खेलने से बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है। इससे बच्चे की सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही दिमाग भी तेज होता है।

4. बच्चे को ज्यादा टीवी न देखने दें। क्योंकि बच्चे टीवी प्रोग्राम में इतने ज्यादा खो जाते हैं कि वो घंटों तक टीवी के आगे ही बैठे रहते हैं। जिससे उनका मानसिक विकास नहीं हो पाता है। 2 साल की उम्र से पहले बच्चे को टीवी से दूर ही रखें।

5. अधिकतर लोगों को कहते सुना होगा कि बच्चा वही सीखता है जो दूसरों को करते देखता है। इसलिए बच्चे के सामने आप भी ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहें, बुक्स पढ़ें, एक्सरसाइज करें, क्रिटिव चीजें करें, ताकि बच्चे पर पॉजिटीव असर पड़े।

6. घर के छोटे-मोटे कामों में बच्चे से मदद लें। थोड़े बहुत उनके काम उन्हें खुद से करने दें। इससे उनमें आत्मविश्वास पैदा होगा और चीजों को लेकर उनमें सही समझ आएगी।

-प्रज्ञा बाजपेयी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

घर में खाना कैसे बनाएं , पढ़े Saint Dr. MSG के टिप्स
बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने रूहानी मजलिस में फरमाया कि क्यों ना घर में राम-नाम का जाप करके, खुशी-खुशी भजन सुनते हुए खाना बनाया जाए, मालिक का नाम लेते हुए खाना बनाया जाए, ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा, रब्ब को याद करते हुए खाना बनाया जाए, अगर खराब मूड़ है तो 100 पर्सेंट ठीक हो जाएगा, लाजमी खुशी आएगी। आप खुशियां होटल में ढूंढने गए हो, खुशियां घर में बैठी हैं। पर कौन मानता है आज के जमाने में, कहते अह…आउटिंग अच्छी होती है। चाहे छित्तर खाकर आएं, वो एक अलग बात है।

आपस में लड़ाई हो जाती है वो छित्तर मारा ना मारा एक बराबर। दोनों के मुँह कूपा सूजे होते हैं मियां-बीबी के या बच्चों के। तो उसकी वजह पवित्र वेदों में ऐसे ही नहीं लिखा कि जैसा अन्न ग्रहण करोगे, वैसा मन पर असर लाजिमी होगा, जरूर होगा। तो घर के खाने को आप यू मजाक मत समझो। उसमें बड़ा कुछ छुपा होता है। पहले माँ-बहनें जो होती थी, चलो मान लो कोई गीत गाते ही बना लेती थी, या राम का नाम लेते हुए बनाया करती तो बड़ा उसका टेस्ट आज तक नहीं भूलते।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

यूं सजाएं अपना घर
सर्दियां ठंडी, रूखी होती हैं और गर्मियां… उफ़्फ. पर गर्मियों के बाद आनेवाला मौसम बेहद रंगीन और शोख होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बरसात के शुरूआती दिनों के बारे में। तपती-जलती गर्मी का मौसम बस जाने को है। हवाओं में गर्मी की जलन की जगह नमी और बरसात की फुहारें लेनेवाली हैं। हम ये नहीं कह रहे हैं कि घर की सजावट को पूरी तरह बदल डालिए, पर थोड़े-से रंग और आकर्षक सजावटी सामानों के साथ आप अपने घर को इस मौसम के स्वागत के लिए तैयार कर सकत हैं। इस मौसम के लिए घर को सजाने के कुछ उपयोगी टिप्स दे रहे हैं हमारे एक्स्पर्ट्स ।

आकर्षण बढ़ाने के लिए

उन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें, जो आपके घर को अनूठा अंदाज दे सकें। जब आप ये तय कर लें कि आपको किस तरह की दीवार, बिस्तर और सोफे की जरूरत है तो आप घर को हाथ से बने छोटे-छोटे सजावटी सामान से सजा सकती हैं। कैंडल्स, रेशमी फूल, नैपकिन रिंग्स और टेबल पर रखनेवाले छोटे-छोटे आकर्षक सामान आपके घर की सुंदरता को बढ़ा देंगे।

मटेरियल पर दें ध्यान फर्निशिंग का मटेरियल आरामदेह होना चाहिए। अंजली कहती हैं कि नर्म वेल्वेट और सिल्क का चुनाव करें। कुर्सियों और पर्दों के लिए सैटिन और डिजाइनर फॉक्स सिल्क का इस्तेमाल कर आप घर की गरमाहट को बढ़ा सकती हैं।

दीवारों को बनाएं आकर्षक

यदि आप ये सोचती हैं कि सुंदर फोटोज या पेंटिंग्स लगाकर ही आप घर की दीवारों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं तो दोबारा सोचें, क्योंकि दीवारों से ही आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ती है। अंजली का सुझाव है कि पेंटिंग्स उतारें और दीवारों पर दोबारा काम करवाएं, ताकि घर को अनोखा लुक मिले। ऐसी दीवार का चुनाव करें, जिसे आप हाईलाइट करना चाहती हों।

शर्मिला बी गुप्ता

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गिरावट बाजार में निवेश के सही टिप्स, नहीं होगा घाटा
शेयर बाजार में निवेश करना दरअसल केवल डीमैट खाता और ट्रेडिंग खाता खोलना नहीं है। बल्कि शेयर बाजार में निवेशकों को निगेटिव परिस्थितियों यानी गिरते बाजार के लिए भी तैयार रहना चाहिए। अधिकतर लोग गिरते बाजार को अक्सर शेयर बाजार में की सबसे खराब स्थिति के रूप में देखते हैं। मगर ऐसा नहीं है गिरते बाजारों के लिए एक और नजरिया है, जिसे इस स्थिति को नए निवेश के लिए एक सही अवसर भी माना जाता है।

गिरते बाजार में अपने निवेश का अधिकतम लाभ उठाने के लिए एक एफिशिएंट ट्रेडिंग खाते की आवश्यकता तो होती है। साथ ही आपको धैर्य, रिसर्च और सबसे महत्वपूर्ण मार्केट की जानकारी होना जरूरी है। गिरते बाजार के दौरान सही निवेश करने में आपकी सहायता करने के लिए, यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए।

1. जितनी हो सके रिसर्च करें:

हमेशा याद रखें कि जिस कंपनी में आप निवेश करना चाहते हैं, उसके फंडामेंटल्स पर रिसर्च करना महत्वपूर्ण होता है। पर जब बाजार विशेष रूप से लगातार गिर रहा हो तो यही रिसर्च अनिवार्य हो जाती है। एक बार जब आप अपनी पसंद के शेयर को चुन लेते हैं, तो कंपनी के मैनेजमेंट, बिजनेस आउटलुक और ओवरआॅल वित्तीय प्रदर्शन पर की जानकारी के लिए जरूरी समय और प्रयास करें। एक आसान नियम ये है कि हाई ग्रोथ क्षमता वाली कंपनियों में निवेश को बेहतर माना जाता है।

2. कम पर खरीदें और हाई पर बेचें:

जब खरीद मूल्य गिरता है तो शेयर खरीदने और कीमत बढ़ने पर उन्हें बेचने की सलाह गिरते बाजार में भी सही होती है। रेगुलर परिस्थितियों में किसी स्टॉक के लिए खरीद मूल्य गिरने का मतलब कई चीजें हो सकता है। कंपनी के फंडामेंटल में गिरावट हो सकती है या बाजार सेंटिमेंट खराब हो सकता है। हालांकि गिरती बाजार स्थितियों के दौरान, ऐसा नहीं हो सकता है। इसलिए अच्छी क्वालिटी वाले शेयरों को ऐसे में गिरावट पर खरीद लें। जब बाजार चढ़ेगा तो आपको फायदा मिलेगा।

3. सेफ्टी के मार्जिन को महत्व दें:

जो निवेशक बाजार जोखिम को कम करने को महत्व देते हैं, वे सुरक्षा के मार्जिन या एमओएस की अवधारणा पर बहुत ध्यान रखते हैं। सुरक्षा का मार्जिन अनिवार्य रूप से एक शेयर के बाजार मूल्य और उसके वास्तविक, आंतरिक मूल्य के निवेशक के अनुमान के बीच का अंतर होता है। एक निवेशक के रूप में अपनी जोखिम उठाने की क्षमता के आधार पर, आप अपने हिसाब से सुरक्षा का अपना मार्जिन निर्धारित कर सकते हैं।

4. अधिक सब्र करना होगा:

जब गिरते बाजार के दौरान चीजें घटित होती हैं, तो बाजार में चल रहे किसी भी ट्रेंड में निवेशक रेस्पोंस करेंगे इसकी संभावना बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपके करीबी आपको कुछ शेयरों में एंट्री और कुछ में एग्जिट होने के लिए कहें। पर ध्यान रहे कि हर किसी का निवेश पोर्टफोलियो अलग होता है। इसके बजाय सब्र रखने की सलाह दी जाती है और अपने खुद के निवेश सिद्धांतों पर नजर रखें और केवल आवश्यकतानुसार ही खरीदें-बेचें।

5. थोड़ा-थोड़ा निवेश करें:

जब बाजार में गिरावट चल रही हो तो एक साथ बड़ी रकम न लगाएं। थोड़ा-थोड़ा पैसा चुनिंदा क्वालिटी शेयरों में लगाएं। कम मार्केट कैप वाले स्टॉक्स और पेनी स्टॉक्स से बचें। गिरते बाजार में अपने निवेश का अधिकतम लाभ उठाने के लिए एक एफिशिएंट ट्रेडिंग खाते की आवश्यकता तो होती है। साथ ही आपको धैर्य, रिसर्च और सबसे महत्वपूर्ण मार्केट की जानकारी होना जरूरी है। गिरते बाजार के दौरान सही निवेश करने में आपकी सहायता करने के लिए, यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उत्तम स्वास्थ्य के लिए टिप्स
यूँ रहें स्वस्थ

आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए हम यहाँ दे रहे कुछ टिप्स जिन पर अमल करके आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त रख सकते हैं।

सुबह-शाम ताजा भोजन करें।

निश्चित समय पर भोजन करें।

अनियमित भोजन से दूर रहें।

पानी ज्यादा से ज्यादा पिएँ।

रात का भोजन सोने से तीन घंटे पहले अवश्य कर लें।

खाना खाने के बाद 10 मिनट वज्रासन में अवश्य बैठें।

केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम, डिब्बाबंद भोज्य पदार्थों का सेवन कम से कम करें।

भोजन से पहले व तुरंत बाद पानी पीना हानिकारक है।

गरिष्ठ, तले, मसालेदार, खटाईयुक्त भोजन से परहेज करें।

अंकुरित अन्न, सलाद, सूप का समावेश भोजन व नाश्ते में अवश्य करें।

बरसात में बीमारी से बचाएंगे ये 5 पेय पदार्थ

बरसात के मौसम में बीमारियों का प्रकोप अधिक होता है और आसानी से इनकी चपेट में आ जाते हैं। इन 5 प्रकार के पेय पदार्थों का सेवन आपको बरसात की बीमारियों से बचा सकता है, जानिए-

1. गर्म पानी :

सबसे आसान और सुलभ तरीका है गर्म पानी पीना, जो गर्म होने पर कीटाणु रहित भी होता है पाचन व इम्यून पावर को दुरुस्त करता है, जिसे आप बीमारियों से बच सकते हैं।

2. चाय :

ग्रीन टी हो, ब्लैक टी या फिर अदरक और दालचीनी वाली गर्म चाय, आपको बारिश में बीमार पड़ने से जरूर बचा सकती हैं, इसलिए इनका सेवन करने से परहेज न करें।

3 सूप :

सूप हमेशा से ही हेल्थ के लिए एक बेहतरीन विकल्प रहा है, इसलिए आप बेझिझक अपनी पसंद के गर्मागर्म सूप का सेवन करें, और बरसात में स्वस्थ रहें।

4 दालचीनी का पानी:

दालचीनी को पानी के साथ उबालकर तैयार किए गए पानी का उपयोग बारिश के मौसम में आपको बीमारियों से बचाता है, तो यह एक अच्छा विकल्प है।

5 तुलसी का काढ़ा –

बारिश में भीग चुके हैं, तो सर्दी लगना या बीमार पड़ना तय है। लेकिन तुलसी का काढ़ा आपको बीमार पड़ने से बचा सकता है। अप चाहें तो इसमें गुड़, अदरक या लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन मात्रा कम ही रखें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।