ready - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा : ‘नरकों की नानी’ को बेचने पर पाबंदी लगाने को तैयार 704 पंचायतें
ग्राम पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 704 गांवों में शराब के ठेके बंद करेगी सरकार (704 panchayats )

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। धार्मिक गंरथों एव संतों महापुरुषों ने शराब को ‘नरकों की नानी’ की संज्ञा दी है। संत अक्सर अपने संबोधन में फरमाते हैं कि गंभीर पापों की जड़ में शराब होती है। यह इंसान को नरकों में ले जाने के लिए मां की मां यानि नानी का काम करती है। वहीं संत-फकीरों, प्रदेश की महिलाओं और सामाजिक संस्थाओं कोशिशें रंग लाती नजर आ रही हैं। हरियाणा प्रदेश (704 panchayats ) की 704 ग्राम पंचायतें अपने गांवों से शराब के ठेके बंद करने को राज़ी हो गई हैं। इन 704 ग्राम पंचायतों ने राज्य सरकार को लिखित में शराब के ठेके बंद करने की अपील की है। वहीं सरकार पंचायतों द्वारा की गई इस मांग को जल्द पूरा करने के संबंध में कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं।

हरियाणा : ‘नरकों की नानी’….

इस बाबत जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। बता दें कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार ने प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों से शराब के ठेके बंद करने संबंधी अर्जियां मांगी थी। सरकार ने कहा था कि जिन गांवों में आपसी सहमति से ग्राम पंचायत यह चाहती है कि गांव में शराब के ठेके बंद हों, वे सरकार को लिखित में दें। इस प्रक्रिया में प्रदेश की 704 ग्राम पंचायतों ने सरकार से अपने-अपने गांव में शराब के ठेके बंद करने की अपील की है।

दुष्यंत चौटाला ने अपनी माता को दिया श्रेय

वहीं प्रदेश की 704 ग्राम पंचायतों द्वारा शराब की ब्रिकी बंद करने के प्रस्ताव पर मोहर लगाने की श्रेय दुष्यंत चौटाला ने अपनी माता नैना चौटाला को दिया। उन्होंने कहा कि ‘‘आप सब हरियाणवी लोगों ने प्रदेश में शराब की बिक्री को ग्राम पंचायत और सामाजिक भागीदारी से निर्धारित करने के लिए सैकड़ों बार ‘हरी चुनरी चौपाल’ के माध्यम से मेरी माताजी श्रीमती नैना चौटाला जी के समक्ष अपनी भावना रखी थी। इसलिए इस बार आप सब की सोच को सर्वोपरी मानकर हरियाणा सरकार शराब के ठेकों में आपकी इच्छा अनुसार कमी करने जा रही है।’’

रोहतक और मेवात में एक भी पंचायत ने ठेके बंद करने की अर्जी नहीं दी

वहीं प्रदेश के रोहतक और मेवात जिलों में एक भी पंचायत ऐसी नहीं मिली जो कहे कि शराब के ठेके बंद होने चाहिए। बता दें कि दोनों जिले प्रदेश में अहम स्थान रखते हैं लेकिन महिलाओं के लिए आवाज उठाने वाले लोगों की कमी के चलते एक भी ग्राम पंचायत ठेके बंद करने का साहस नहीं दिखा पाई।

महिलाएं भोगती हैं नर्क

ग्रामीण आंचल में शराब के सेवन के बाद पुरुषों के आतंक से घरेलु महिलाएं जीवित रहते नरक भोगती हैं। पैसा और स्वास्थ्य की बर्बादी के साथ-साथ सामाजिक तौर पर भी शराबी इंसान की इज्जत तार-तार होती रहती है। ऐसे में घर की महिलाएं पुरुषों से ज्यादा पीड़ित होती हैं, उनके साथ शराब के नशे में पुरुष मार-पीट करते हैं, असामाजिक व्यवहार करते हैं। ऐसे में महिलाओं के सम्मान और उन्हें इज्जत की जिंदगी जीने देने के लिए शराब के ठेकों की बंदी जरूरी है। ऐसे में सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव को 704 ग्राम पंचायतों ने स्वीकार किया है और अब इन गांवों में शराब नहीं बेची जाएगी। जिससे खास तौर पर महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार होने की संभावना है।

सबसे ज्यादा भिवानी में ग्राम पंचायतों ने कहा बंद करो ठेके

सरकार को प्राप्त हुई अर्जियों में सबसे ज्यादा 122 अर्जियां भिवानी जिले की ग्राम पंचायतों ने दी हैं। इसके बाद जींद जिले की 90 व रेवाड़ी की 85 ग्राम पंचायतें ठेके बंद करने की अर्जी दे चुकी हैं।

जिला ठेके बंद करवाने वाली पंचायतें (704 panchayats )

1. अंबाला 11

2. भिवानी 22

3. फरीदाबाद 8

4. फतेहाबाद 30

5. गुरुग्राम(ईस्ट) 2

6.गुुरुग्राम (वैस्ट) 23

7. हिसार 56

8. जगाधरी 20

9. झज्जर 34

10. जींद 90 11. कैथल 27

12. करनाल 64

13. कुरुक्षेत्र 7

14. मेवात 0

15. नारनौल 69

16. पलवल 34

17. पंचकूला 3

18. पानीपत 50

19. रेवाड़ी 85

20. रोहतक 0

21. सिरसा 11

22. सोनीपत 37

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बस ट्रेकिंग सिस्टम के लिए तैयार पंजाब सरकार, जल्द ही जीपीएस करेगा काम
ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने जीपीएस आधारित बस ट्रेकिंग सिस्टम के काम काज की की समीक्षा | Bus Trekking System

पंजाब रोडवेज व पनबस के 18 डिप्पूंओं में लगाया जाएगा यह सिस्टम

चंडीगढ़(सच कहूँ/अशवनी चावला)। पंजाब की सड़कों पर दौड़ने वाली सरकारी बसों की ट्रेकिंग के लिए राज्य सरकार और ट्रांसपोर्ट विभाग तैयार है। जल्द ही पंजाब की बस ट्रेकिंग सिस्टम के द्वारा बसें न सिर्फ ट्रैक की जा सकेंगी, बल्कि उच्च अधिकारियों के राडार पर भी रहेंगी, जिससे जो भी बस किसी भी तरह की लेट लतीफी के साथ गलत तरीके से चलाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुलताना ने बताया कि पंजाब रोडवेज और पंजाब स्टेट बस स्टैंड मैनेजमेंट कंपनी (पनबस) की ओर से बसों में वहीकिल ट्रेकिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं और सवारियों के लिए पेसैंजर इन्फोरमैंशन सिस्टम तैयार किया जा रहा है। यह सिस्टम 1800 बसों में लागू किया जाना है और इसे लागू करने में 5.8 करोड़ रूपये की लागत आयेगी और यह सिस्टम 5 साल के लिए चलाया जाएगा। इस सिस्टम के लिए मूल लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार की ओर से दिया जाना है।

उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज व पनबस के मुख्य कार्यालय में केंद्रीय निगरानी और कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं जहां बसों की लाईव ट्रेकिंग की जायेगी। उन्होंने कहा कि नयी ट्रांसपोर्ट नीति के अंतर्गत पंजाब के ट्रांसपोर्ट वाहनों में वाहन ट्रेकिंग सिस्टम लगाना पंजाब सरकार का पहला कदम है। उन्होंने बताया कि इस पायलट प्रोजैक्ट अधीन जालंधर 1 और जालंधर 2 डिपूओं की 110 बसों में जीपीएस उपकरण लगाए गए हैं। यह सिस्टम अब पंजाब रोडवेज और पनबस के सभी 18 डिपूआं में लगाए जाएंगे। इस प्रॉजैकट को मई, 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह सिस्टम आने वाले भविष्य में पीआरटीसी व प्राईवेट बसों में भी लगाया जाएगा।

बसों में बस ट्रेकिंग सिस्टम लागू होने से महिलाओं की बढेगी सुरक्षा

इस प्रॉजैक्ट के फायदों संबंधी बताते ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के पूरी तरह लागू होने

यात्रियों विशेष तौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस

के सहयोग के साथ सभी बसों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे।

इसी तरह बसों की मोनिटरिंग और कंट्रोल के लिए चंडीगढ़ में सैंट्रल कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि समूह बसों की ओवर स्पीडिंग, हारश ब्रेकिंग, हारश एक्लरेशन, बसों की रात ठहरने

अपने निश्चित स्थान की जगह पर किसी अन्य स्थान पर रूकना, बसों का 25 मिनट से अधिक ढाबों पर रूकना,

बायपास, फ्लाई ओवर, रूट डायवशन, स्टोपेज मिस करना, अपने निश्चित समय से पहले

और बाद में चलना, निश्चित किलोमीटर तय न करना आदि की रियल टाईम मोनिटरिंग

सैंट्रल कंट्रोल रूम और बसों से संबंधित डिपूओं की ओर तरफ से की जाएगी व एसएमएस द्वारा अलर्ट भी भेजे जाएंगे।

ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुलताना ने कहा कि मैनेजमेंट इन्फोरमेशन सिस्टम जिनमें चालक बिहेवियर, कंडक्टर बिहेवियर, बस का प्रयोग, स्टाफ का प्रयोग, निश्चित समय पर देर व जल्दी चलने वाली बसें, बसों के द्वारा तय किये गए किलोमीटर आदि ंसंबंधी रिर्पाेटें इस सिस्टम की ओर से तैयार की जाएंगी। रजिया सुल्ताना ने आगे कहा, ‘‘इस प्रणाली को लागू कर ट्रांसपोर्ट विभाग ने अपनी, बसों के यात्रियों खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा की तरफ एक कदम आगे बढ़ाया है। यात्री मोबाईल एप्लीकेशन की सहायता के साथ निजी बस अड्डों के ईटीए/ ईटीडी के साथ-साथ अपनी, बसों की स्थिति की जांच / ट्रैक कर सकेंगे।’’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

फ्रांस लीबिया की सुरक्षा के लिए सैन्य सहायता के लिए तैयार
फ्रांस के राजदूत ने लीबिया के गृहमंत्री फती बाशाघा के साथ  की बैठक

त्रिपोली (एजेंसी)। फ्रांस लीबिया की सुरक्षा के लिए सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। लीबिया में फ्रांस के राजदूत बीट्रीस डु हेलेन ने रविवार को यह जानकारी दी।

फ्रांस के राजदूत ने लीबिया के गृहमंत्री फती बाशाघा के साथ एक बैठक में यह टिप्पणी की, इस दौरान उन्होंने आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। लीबिया के गृह मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा, ”फ्रांस के राजदूत ने प्रशिक्षण के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके गृह मंत्रालय के लिए सामरिक सहायता प्रदान करने की अपने देश की इच्छा को दोहराया है।”

लीबिया 2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद से लगातार हिंसा और असुरक्षा का सामना कर रहा है।

लीबिया की सुरक्षा सेवाएं देश में विशेषकर राजधानी त्रिपोली में सुरक्षा में सुधार के लिए संघर्ष कर रही हैं ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब कार्रवाई के लिए तैयार रहें हुड्डा व दलाल
विज बोले, पीड़िता डर रही थी, परन्तु हुड्डा बिना इजाजत पहुंच गये सियासत चमकाने

सच कहूँ/अश्वनी चावला चंडीगढ़।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक करण दलाल के खिलाफ अब एक और सरकारी कार्रवाई की जा सकती है क्योंकि उनके खिलाफ सेहत विभाग के मंत्री अनिल विज ने रेवाड़ी अस्पताल में हुुई धक्का-मुक्की के मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

हालांकि कार्यवाही किस स्तर की होगी, पुलिस में क्रिमिनल केस दर्ज होगा या फिर ड्यूटी दे रहे अधिकारियों को धमकाने का मामला दर्ज होगा या फिर अस्पताल में इलाज अधीन गैंगरेप पीड़िता से धक्के से मिलने का मामला दर्ज होगा। यह फैसला सेहत विभाग के उच्च अधिकारी करेंगे। यह नया मामला भूपेंद्र सिंह हुड्डा व करण दलाल के लिए सिरदर्द पैदा हो सकता है दूसरी तरफ भूपिंदर सिंह हुड्डा ने अनिल विज को ही सलाह दे दी है कि वह पहले हरियाणा में कानून व्यवस्था को ठीक करें उसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दें।

जानकारी अनुसार रेवाड़ी में कुछ दिन पहले हुए गैंगरेप पीड़िता से मिलने के लिए रविवार हस्पताल में पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक करण सिंह दलाल को हॉस्पिटल के एसएमओ ने यह कह कर अंदर जाने से रोक दिया था कि अभी गैंगरेप पीड़िता किसी से भी मिलने के हालात में नहीं है।

इसलिए उनसे मिलना मुनासिब नहीं होगा परंतु भूपेंद्र सिंह हुड्डा व करण सिंह दलाल की तरफ से मौके पर न सिर्फ एसएमओ को धमकाया गया बल्कि रोकने के बावजूद भी गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की गई जिसको लेकर हरियाणा के सेहत मंत्री अनिल विज काफी ज्यादा नाराज हो गए हैं। अनिल विज ने सोमवार को अपने दफ्तर में एडिशनल चीफ सेक्टरी सेहत विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं कि इस मामले की गहनता से जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। उसमें अगर सख्त से सख्त धारा के तहत पुलिस मुकदमा भी दर्ज हो तो पीछे नहीं हटना है।

कानून का भट्ठा बैठाने वाले दे रहे धमकी

खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचने को चली है क्योंकि हरियाणा में जिन भाजपाइयों ने कानून का भट्ठा बैठा दिया है वह अब उन्हें कानून की धमकी देने चले हैं।मैं किसी भी कार्रवाई से नहीं डरता और न ही मैंने कुछ गलत किया है। मैं तो सिर्फ गैंगरेप पीड़िता से मिलने गया था जबकि कानून का भट्ठा बैठाने वाले भाजपाई दोषियों को पकड़ने की जगह इस तरह की धमकियां देने में लगे हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा

हुड्डा ने स्वास्थ्य अधिकारियों को धमकाया, होगी सख्त कार्रवाई

गैंगरेप पीड़िता रो रही थी वह मिलने आने वालों से डर रही थी परंतु भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके साथी करण दलाल बिना किसी इजाजत के ही अपनी सियासत चमकाने के लिए वहां पहुंच गए। उन्होंने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की। अगर पीड़ित की सेहत ठीक ना हो तो डॉक्टरों की इजाजत के बिना पुलिस का कोई भी अधिकारी पीड़िता का ब्यान तक नहीं ले सकता है जबकि यहां पर कोई पुलिस वाला बयान नहीं लेने आया था बल्कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सियासत चमकाने आए थे। मौके पर ड्यूटी दे रहे सेहत अधिकारियों को भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धमकाया और हॉस्पिटल से बाहर निकलने की धमकी तक दे दी, यह मामला काफी गंभीर है। इसलिए हमने जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

अनिल विज

स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचने को तैयार ISRO
16 सितम्बर को भारतीय राकेट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से भरेगा  उड़ान

नई दिल्ली (सच कहूँ)। अंतरिक्ष विज्ञान में लगातार नए आयाम गढ़ता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जल्द ही अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और इतिहास रचने को तैयार है। इसरो की यह पूर्ण रूप से व्यावसायिक उड़ान होगी। इसके साथ कोई भी भारतीय उपग्रह नहीं भेजा जाएगा। इसकी शुरूआत 16 सितम्बर 2018 को होगी जब भारतीय राकेट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से 2 ब्रिटिश उपग्रहों के साथ उड़ान भरेगा। इस कामयाबी के साथ ही भारत उन देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा जिसके पास विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने या भेजने की अपनी तकनीक मौजूद है। इसरो अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पी.एस.एल.वी. सी.-42 से दो ब्रिटिश उपग्रह नोवासार और एस 1.4 को धरती की कक्षा में स्थापित करेगा।

16 सितंबर, 2018 को इसरो अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान PSLV C-42 दो ब्रिट्रिश उपग्रह- नोवासार और एस 1- 4 को धरती की कक्षा में स्‍थापित करेगा।

450 किलोग्राम वजन के इन उपग्रहों का निर्माण ब्रिट्रिश कंपनी सर्रे सैटेलाइट टेक्नोलॉजी लिमिटेड (एसएसटीएल) ने किया है।

इस बाबत भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन की वाणिज्यिक इकाई एन्ट्रिक्‍स कोर्पोरेशन लिमिटेड से इसके प्रक्षेपण का करार हुआ था।

उपग्रह नावासार एक तकनीक प्रदर्शन उपग्रह मिशन है। इसमें कम लागत वाला एस बैंड सिंथेटिक रडार भेजा जाएगा। इसे धरती से 580 किलोमीटर ऊपर सूर्य की समकालीन कक्षा (एसएसओ) में स्‍थापति किया जाएगा।

उपग्रह एसन 1-4 एक भू-अवलाकेन उपग्रह है, जो एक मीटर से भी छोटी वस्‍तु को अंतरिक्ष से देख सकता है। ये उपग्रह एसएसटीएल के अंतरिक्ष से भू अवलोकन की क्षमता को बढ़ाएगा।

– इसरो की यह पूर्ण रूप से व्यावसायिक उड़ान होगी। खास बात यह है कि इसके साथ कोई भी भारतीय उपग्रह नहीं भेजा जाएगा।

11 वर्ष पूर्व छोटे उपग्रहों के लिए इसरो की उड़ान

इससे पहले 23 अप्रैल, 2007 को इसरो ने पहली बार व्‍यावसायिक उद्देश्‍य के लिए राकेट लांच किया था। लेकिन PSLV C-A ने इटली के खगोलिय उपग्रह AGILE को प्रक्षेपित किया था। इसके बाद 10 जुलाई 2015 को इसरो ने एक और उपलब्धि हासिल की जब उसने PSLV C-28 से पांच ब्रिट्रिश उपग्रहों को एक साथ प्रक्षेपित किया, जिसका कुल वजन एक हजार 439 किलोग्राम था। इसरो अब तक 28 देशों के 237 विदेशी उपग्रहों को प्रक्षेपण कर चुका है। इसके साथ इसरो लगातार अपनी क्षमता और तकनीक को बढ़ाने में जुटा है, ताकि इसके जरिए ज्‍यादा से ज्‍यादा वाणिज्यिक उपग्रहों को लांच कर सके और उसे बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा कमाई हो सके।

क्‍या है एन्ट्रिक्‍स कॉरपोरेशन लिमिटेड

एन्ट्रिक्‍स कोर्पोरेशन लिमिटेड को सितंबर 1992 में अंतिरक्ष उत्‍पादों, तकनीकी परामर्श सेवाओं और इसरो की ओर से विकसित वाणिज्यिक एवं औद्योगिक संभावनाओं और प्रचार-प्रसार के लिए सरकार के स्‍वामित्‍व वाली एक प्राइवेट कंपनी लिमिटड के रूप में स्‍थापित किया गया था। इसका एक और प्रमुख उद्देश्‍य भारत में अंतरिक्ष से जुड़ी औद्योगिक क्षमताओं के विकास को आगे बढ़ाना भी है। इसमें कोई दो राय नहीं कि एन्ट्रिक्‍स अपने काम को बखूबी अंजाम भी दे रही है, लेकिन वैश्विक बाजार में जारी प्रतिस्पर्धा के बाजार के लिहाज से इसे अभी बहुत जोर लगाना होगा।

दरअसल, इसरो ने आने वा‍ले करीब एक साल के लिए कुछ बड़े कदमों पर काम करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पहला बड़ा दिन 16 सितंबर होने जा रहा है, जब इसरो PSLV C42 की लांचिंग करेगा। इस लांच के साथ ही इसरो के उस मिशन की शुरुआत हो जाएगी, जिसमें वह अगले सात महीनों में 19 मिशन लांच करेगा। फ‍िलहाल 16 सिंतबर का यह लांच पूरी तरह से वाणिज्यिक होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ईमानदार अधिकारियों की लिस्ट होने लगी तैयार
सीएम अमरेंद्र नहीं चाहते मोगा वाली गलती हो दोबारा

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। मोगा एसएसपी नियुक्त करने मौके हुई गलती फिर से दोबारा न हो, इसलिए मुख्य मंत्री कार्यालय ईमानदार अधिकारियों की खुद लिस्ट तैयार करने में जुट गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा न सिर्फ ईमानदार अधिकारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, बल्कि उनको वरिष्ठता अनुसार रैकिंग भी दी जा रही है, जिससे तैनाती करने मौके फिर से कोई बड़ी चूक न हो, जिससे मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह को अपने ही आदेशों को वापिस लेना पड़े। यह लिस्ट सिविल व पुलिस प्रशासन के आधिकारियों की तैयार की जा रही है।

वरिष्ठता के साथ ही हर तरह के लगे आरोपों व जांच

रिर्पोटों का लिस्ट में होगा जिक्र

जानकारी अनुसार बीते सप्ताह मोगा के एसएसपी राजजीत सिंह गंभीर आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह द्वारा राजजीत का तबादला मोहाली बटालियन में करते हुए कमलजीत सिंह ढिल्लों को मोगा का एसएसपी नियुक्त कर दिया गया था परंतु कमलजीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार व अन्य मामले सामने आने के बाद सरकार की जमकर किरकिरी होनी शुरू हो गई थी कि अमरिन्दर सिंह के पास कोई ईमानदार अधिकारी नहीं है, जो कि उन्होंने एक कथित तौर पर आरोपी अधिकारी को हटाते हुए इसी तरह के आरोपों के साथ जुड़े हो अधिकारी को तैनात कर दिया है।

कमलजीत सिंह के खिलाफ मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह को रिपोर्ट मिलने के बाद उनका तबादला मोगा से तो कर दिया गया है इस मामले को मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह के कार्यालय ने काफी गंभीरता से लिया है।

डीजीपी की भी तैयार हो रही जन्म कुंडली

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा नए डीजीपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। मुख्य मंत्री कार्यालय द्वारा मौजूदा आईपीएस आधिकारियों की वरिष्ठता लिस्ट को लेते हुए उसके साथ उनके कार्यकाल की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिससे मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह के मांगने के बाद तुरंत ही सीनियर आईपीएस आधिकारियों की वरिष्ठता लिस्ट के साथ ही उनकी जन्म कुंडली भी मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह को दे सकें। मौजूदा डीजीपी सुरेश अरोड़ा 30 सितम्बर को रिटायर होने जा रहे हैं।

उनके बाद 1984 कैडर के संमत कुमार गोयल, 1985 कैडर के मोहम्मद मुस्तफा, 1985 कैडर हरदीप सिंह ढिल्लों, 1986 कैडर के जसमिन्दर सिंह, 1986 कैडर के एस चटोपध्याए व 1986 कैडर के दिनकर गुप्ता हैं।

अमरिन्द्र सिंह द्वारा किसी भी अधिकारी का तबादला

करने से पहले दिखाई जाएगी लिस्ट

मुख्य मंत्री कार्यालय अब अपने स्तर पर ईमानदारी व वरिष्ठता अनुसार अपने पास एक अलग लिस्ट तैयार करने में जुट्ट गया है, जिसमें आईएएस, पीसीएस, आईपीएस व पीपीएस शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में सीनियरता के साथ ही हर अधिकारी की जन्मपत्री तैयार की जा रही है कि उसके खिलाफ कोई आरोप तो नहीं लगे हुए हैं या फिर उसके खिलाफ कोई जांच तो नहीं चल रही है।

इसके साथ ही पूर्व सरकारों दौरान उक्त अधिकारी का व्यवहार व काम करने का तरीका किस तरह का था। मुख्यमंत्री कार्यालय यह लिस्ट इस लिए तैयार कर रहा है, जिससे तबादलों करने मौके उच्च आधिकारियों द्वारा भेजी गई लिस्ट के साथ ही मुख्य मंत्री को कार्यलय की तरफ से तैयार की गई लिस्ट भी दे दी जाये। मुख्य मंत्री कार्यालय की तरफ से तैयार की गई लिस्ट को देखने के बाद ही किसी अधिकारी की बड़े पद पर के तैनाती की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब्बास के साथ काम करने को तैयार हैं: कुशनेर
डोनाल्ड ट्रम्प के वरिष्ठ सलाहकार एवं दामाद जारेड कुशनेर

यरुशलम (Varta):

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वरिष्ठ सलाहकार एवं दामाद जारेड कुशनेर ने कहा है कि वह फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमौद अब्बास के साथ काम करने को तैयार है। फिलिस्तान के एक अखबार में रविवार को प्रकाशित हुए साक्षात्कार में श्री कुशनेर ने कहा, “अगर श्री अब्बास चाहे तो मैं उनके साथ काम करने के लिए तैयार हूं।”

श्री ट्रम्प की बेटे इवांका ट्रम्प के पति कुशनेर ने अपने साक्षात्कार में फिलिस्तीन निवासियों को स्पष्ट संदेश दिया, “आप लोग एक उज्ज्वल भविष्य के हकदार हैं। अब समय आ गया है कि इजरायल और फिलिस्तीन के नेता अपने नेतृत्व को मजबूत करें और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास करें, भय का नहीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अगले 18 माह में खुलेंगे 29 कॉलेज, हर साल तैयार होंगे 2000 डॉक्टर
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। प्रदेश में आज 50 से अधिक विश्वविद्यालय खुल गए हैं। हरियाणा में 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज है। राज्य सरकार ने 29 और ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया है जहां पर नए कॉलेजों की आवश्यकता है। इन नए कॉलेजों के निर्माण के बाद हरियाणा में बेटियों व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को यहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेशभर के राज्य से अनुदान प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व आर्थिक प्रबंधन विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन प्रथम सत्र में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य रखा है। जब सभी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे तो हरियाणा से हर वर्ष कम से कम 2000 चिकित्सक बनकर निकलेंगे। इसके लिए हमें विश्वविद्यालयों में सार्इंस फैकल्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है।

नए स्कूल व कॉलेजों में भी सांइस फैकल्टी का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कि प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय कम से कम एक विषय में अपनी उत्कृष्टता साबित करें। इस मौके पर स्टेट यूनिवर्सिटी आफ पर्फोमिंग एंड विजुअल आर्टस के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, सीडीएलयू सरसा के कुलपति डॉ विजय के कायत, दीनबंधू छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल के कुलपति प्रो. राजेन्द्र कुमार अनायत, चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, हरियाणा विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के कुलपति राज नेहरू, वाईएमसीए फरीदाबाद के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार  मौजूद रहे।

दो महीने भी नहीं चली मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह द्वारा तैयार पॉलिसी
चंडीगढ़ (अशवनी चावला)। पंजाब के मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह द्वारा मार्च माह में तैयार की गई अवैध कॉलोनियों को जायज करार देने की पॉलिसी 2 महीने भी चल नहीं पाई है व उलटे मुंह गिरते हुए असफलता का शिकार हो गई है, जिसे देखते हुए मौजूद हाऊसिंग विभाग के मंत्री तृप्त राजिन्द्र बाजवा ने इस पॉलिसी में फिर से संशोधन करवाना चाहते हैं, जिससे इस पॉलिसी के साथ न सिर्फ आम जनता को राहत मिले। (Amarinder Singh)

बल्कि सरकार को भी हो रहे वित्तीय घाटे से बाहर निकाला जा सके। जानकारी अनुसार पंजाब के मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह की तरफ से बीते मार्च माह के आखिर में विधान सभा सैशन दौरान अवैध कॉलोनियों को जायज करार देने के लिए पॉलिसी को पास करवाते हुए हरी झंडी दी गई थी। इस पॉलिसी के बाद सरकार को आशा थी कि आम लोगों को राहत मिलने साथ ही रूके हुए रजिस्ट्री के काम में तेजी आएगी व सरकार के पास अच्छा टैक्स के रूप में पैसा भी आएगा परंतु हुआ इससे बिल्कुल विपरीत है। (Amarinder Singh)

मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह की तरफ के पास करवाई गई पॉलिसी 2 माह भी नहीं चल पाई और उलटे मुुंह गिरते हुए हर तरफ विरोध का सामना ही करने में लगी हुई है। हाऊसिंग विभाग पिछले माह कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्द्र बाजवा के पास आ जाने के बाद उन्होंने इस पॉलिसी संबंधी काफी अधिक जांच पड़ताल करते हुए कॉलोनीवासियोंं के साथ बैठकें भी की, जिसमें हर तरफ से इस पॉलिसी को ही गलत करार दिया गया। (Amarinder Singh)

क्योंकि इस पॉलिसी में बनाई गए नियम इतने अधिक सख़्त हैं कि कोई भी उनको पूरा नहीं कर सकता है, जिसके बाद अब तृप्त राजिन्द्र बाजवा ने इस पॉलिसी को फिर से विचार करने के लिए आदेश देते हुए मंगलवार को चंडीगढ़ में बैठक बुलाई है, जिसमें विभाग के उच्च आधिकारियों सहित फील्ड में से स्टाफ भी बुलाया गया है, जिससे वास्तव में परेशानियों व मौजूदा जमीनी हकीकत संंबंधी जानकारी हासिल हो सकें,जिसके बाद ही इसमें से जाने वाली जरूरी संशोधन का नक्षा तैयार किया जाएगा। (Amarinder Singh)

कैंसर पीड़ित पाकिस्तानी महिला को वीजा देने के लिए तैयार भारत
सुषमा ने 9 ट्वीट कर अजित को लताड़ा

नई दिल्ली । मुंह के बेहद गंभीर टयूमर अमेलोब्लस्टोमा से ग्रस्त फैजा तनवीर इलाज के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मदद मांगने के बाद अब उन्होंने भारत का रुख साफ कर दिया है। सुषमा ने एक के बाद एक 9 ट्वीट कर मेडिकल वीजा के मुद्दे को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज को खरी-खोटी सुनाई।

सुषमा ने सोमवार सुबह 9 ट्वीट किए और लिखा कि भारत में इलाज के लिए वीजा का इंतजार कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए मैं अपना दुख व्यक्त करती हूं, उम्मीद करती हूं कि सरताज अजीज को भी अपने देशवासियों के लिए कुछ दर्द हो रहा होगा।

साथ में सुषमा ने यह भी लिखा कि हमें पाकिस्तानी नागरिकों के भारत आने से कोई दिक्कत नहीं है, बस हमें मेडिकल वीजा के लिए एक सरताज अजीज की चिट्ठी चाहिए।

सुषमा ने यह लिखा कि मैंने अजीज को खुद एक चिट्ठी लिखी थी लेकिन सरताज अजीज ने मेरी चिट्ठी का कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन मैं विश्वास दिलाती हूं कि इलाज के लिए अगर सरताज अजीज की तरफ से हमें चिट्ठी मिलती है, तो भारत वीजा देने में देरी नहीं करेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।