Anganwadi Workers - Sach Kahoon Hindi
अगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा उच्च न्यायालय (Tripura High Court) ने सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कर्मचारियों के एक समूह द्वारा दायर याचिका पर लंबी सुनवाई के बाद शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनकी सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति सब्यसाची दत्ता पुरकायस्थ ने राज्य सरकार को सभी सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ब्याज सहित ग्रेच्युटी देने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता पुरूषोत्तम रे बर्मन ने कहा कि इस फैसले से 20,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लाभ मिलेगा। Anganwadi Workers
‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रेच्युटी का लाभ दे सरकार’
अधिवक्ता बर्मन ने कहा कि कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों ने बच्चों के समग्र विकास में योगदान दिया है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उक्त कर्मचारी खाली हाथ घर लौटे हैं। बर्मन ने कहा कि वर्ष 2021 में, उच्च्तम न्यायालय ने गुजरात आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के एक मामले की सुनवाई के बाद, सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जमीनी स्तर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए ग्रेच्युटी लाभ प्रदान करने का निर्देश दिये थे। शीर्ष अदालत के फैसले को ध्यान में रखते हुए त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को बिना किसी देरी के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ग्रेच्युटी देने का निर्देश दिया, साथ ही कहा कि इस फैसले से देश के बाकी हिस्सों में बड़ी संख्या में ऐसे श्रमिकों को मदद मिलेगी। Anganwadi Workers
Wrestler Sexual Harassment Case: बृजभूषण सिंह पर आरोप तय
Anganwadi Workers: हरियाणा में आंगनवाड़ी कर्मचारियों के लिए खट्टर सरकार ने लगाई सौगातों की झड़ी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal) ने आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं एवं सहायिकाओं को बड़ी सौगात देते हुए मासिक मानदेय में बढ़ोतरी, सेवानिवृति पर मिलने वाली राशि में वृद्धि करने सहित कईं घोषणाएं की हैं। खट्टर ने ये घोषणाएं मुख्यमंत्री की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत आॅडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं के साथ सीधे संवाद करने के दौरान कीं। Haryana News
घोषणाओं के तहत 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाली आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं का पारिश्रमिक 12,661 रुपये से बढ़ाकर 14,000 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की। इसके साथ ही, 10 वर्ष तक के अनुभव वाली आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं और मिनी-आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं का पारिश्रमिक 11,401 रुपये से बढ़ाकर 12,500 रुपये प्रति माह तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं का पारिश्रमिक 6,781 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये किया गया है। इस घोषणा के साथ ही हरियाणा देश में आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं को सर्वाधिक मानदेय देने वाला राज्य बन गया है। इन घोषणाओं से कुल 23,486 आंगनवाड़ी वर्कर, 489 मिनी आंगनवाड़ी वर्कर और 21,732 आंगनवाड़ी हेल्पर लाभान्वित होंगे। Haryana News
मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली एक लाख रुपए की राशि बढ़ाकर दो लाख रुपए करने और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिये 50 हजार रुपए बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की भी घोषणा की है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को प्रति वर्ष दो वर्दी के लिए दी जाने वाली राशि 800 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिवर्ष करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक के पद के लिए आवश्यक पात्रता और न्यूनतम योग्यता के आधार पर 10 साल के अनुभव वाली आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं में से योग्यता एवं वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के लिए पर्यवेक्षकों के 25 प्रतिशत पद अलग रखे जाएंगे। पदोन्नति सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा फरवरी, 2024 में आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मौजूदा आंगनवाड़ियों को परिवर्तित कर 4000 अतिरिक्त बाल वाटिकाएं स्थापित कर उन्हें गांव के सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करेगी, ताकि प्री-स्कूल (नर्सरी) शिक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार स्कूली शिक्षा में एकीकृत किया जा सके। इसे सरकारी स्कूलों में कमरों की उपलब्धता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। राज्य में पहले ही 4000 आंगनवाड़ियों को प्ले-वे स्कूल या बाल वाटिका स्थापित की जा चुकी हैं। अब आंगनवाड़ियों की मांग है कि ऐसी और आंगनवाड़ियों को बाल वाटिका में परिवर्तित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले पारिश्रमिक में 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा तथा 40 प्रतिशत हिस्सा हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। उक्त राशि के बाद बढ़ाया गया सारा मानदेय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उनके अनुसार बचपन सम्भालने वाली और तराशने वाली आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं की बच्चों को संस्कारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का निर्माण उसके बचपन में सबसे ज्यादा होता है। बचपन में ही व्यक्ति और व्यक्तित्व की नींव रखी जाती है। बच्चों की जिज्ञासा को सही दिशा में प्रेरित किया जाए तो वह वे भविष्य में देश के अच्छे और जिÞम्मेदार नागरिक बनते हैं। Haryana News
यह भी पढ़ें:– Petrol-Diesel Price: क्या अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानिए क्या है ताजा रेट
आंगनवाड़ी केन्द्रों का सामाजिक सेवाओं में अहम रोल: अजीतपाल
विधायक कोहली ने नवनियुक्त आंगणवाड़ी वर्करों व हैल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग द्वारा हाल में नियुक्त किए गए आंगणवाड़ी वर्करों (Anganwadi Workers) और हैल्परों को विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके सीडीपीओ पटियाला अरबन प्रदीप गिल भी मौजूद थे। इस मौके पटियाला अरबन की 46 वर्करों व हैल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपते विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा विभाग अधीन आने वाले आंगणवाड़ी सैंटरों का सामाजिक सेवाओं में अहम रोल होता है।
उन्होंने कहा कि इन आंगणवाड़ी वर्करों  (Anganwadi Workers) व हैल्परों ने ही हमारे गली-मौहल्लों में जाकर छोटे बच्चों के पालन पोषण के बारे में जानकारी देनी होती है और सरकार की इस विभाग से संबंधित लोक भलाई योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होता है। कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार लड़कियों के लिए शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते खोलकर उनको अधिक अधिकार देने के लिए वचनबद्ध है और इन वर्करों और हैल्परों की बिना किसी पक्षपात के उनकी काबलियत के आधार पर नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने अपने 18 महीनों के कार्यकाल में 36,097 नौकरियां दी हैं। इस मुहिम के तहत मैरिट के आधार पर बिना सिफारिश नौकरियां दी गई हैं। इस मौके विभाग के और भी सदस्य मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:– दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, राजस्थान और हरियाणा में वारदात करना कबूला
“आप” सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने धरनारत आंगनवाड़ी वर्कर्स की मांगों का समर्थन किया
आशा वर्कर्स को जानबूझ कर परेशान करने में लगी खट्टर सरकार: अनुराग ढांडा
आशा वर्करों से वादा करके मांगों से पीछे हटे सीएम खट्टर: अनुराग ढांडा | Chandigarh News
आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स को पक्का करे खट्टर सरकार : अनुराग ढांडा
आशा वर्कर्स को पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ मिले : अनुराग ढांडा
चरखी दादरी/चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा (Anurag Dhanda) ने वीरवार को धरनारत आंगनवाड़ी वर्करों के धरने पर पहुंच कर उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुनने पर आंगवाड़ी वर्करों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष करना पहले के दौर से ज्यादा मुश्किल हो गया है, क्योंकि राजनीति में नैतिकता खत्म होती जा रही है। राजनेताओं और सरकार की बात की कोई कीमत नहीं रही, लेकिन आपकी ताकत में वो जज्बा बना हुआ है। आम आदमी पार्टी आंगनवाड़ी वर्करों की मांग का समर्थन करती है और सरकार की तरफ से आपको स्थायी वर्कर के तौर पर मान्यता मिलनी चाहिए। Chandigarh News
उन्होंने कहा कि पहले भी आंगनवाड़ी वर्करों ने लंबा संघर्ष किया था। जब सरकार की तरफ से कहा गया था कि बैठ कर बात करेंगे। उस समय विधानसभा सेशन चलने का बहाना बनाया जाता था। विधानसभा सेशन भी चला गया लेकिन आंगनवाड़ी वर्करों की कोई बात नहीं सुनी गई। जो सरकार अपनी जुबान पर नहीं टिक सकती उस पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक गलती करदी कि इनको उस कुर्सी के ऊपर बैठा दिया, जिसमें फैसला लेने का अधिकार इनको दे दिया। जबकि सरकार में ऐसे लोगों के होने का कोई फायदा नहीं है।
उन्होंन कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले भी आपको समर्थन दिया था, क्योंकि पूरे हरियाणा की नब्ज आशा वर्करों के हाथ में है। अब सरकार को कोई जानकारी इकट्ठी करनी होती है तो आशा वर्कर्स के पास आते हैं। एक साजिश के तहत आंगनवाड़ी की जगह प्ले स्कूल खोले जा रहे हैं ताकि आंगनवाड़ी वर्करों की ताकत को कम किया जा सके। आम आदमी पार्टी सरकार से आपको स्थायी वर्कर के तौर पर मान्यता देने की मांग करती है। खट्टर सरकार आंगनवाड़ी वर्कर्स को ईएसआई और ईपीएफ का अधिकार दे। Chandigarh News
उन्होंने कहा सरकार के कई लोग कहते हैं कि एजुकेशन लेवल नहीं है, जिसकी वजह से सुविधाएं नहीं देते हैं। ये सब सरकार के हाथ में होता है, सरकार बहाना बनाती है। यदि वो चाहे तो इन्ही वर्कर्स की ट्रेनिंग करवाकर, इनका प्रमोशन करके जो सुविधाएं देना चाहे तो दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी एकता के सामने सरकार को झुकना होगा, नहीं तो 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और आंगनवाड़ी वर्कर्स की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियदर्शिनी, जिला अध्यक्ष मदन सिंह यादव, जिला अध्यक्ष यूथ विंग अभिषेक झम्भ, कुलदीप भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, जितेंद्र यादव, रविंद्र बदलिया, अनिल यादव, साहब राम यादव, सुभाष मेहंदिया, कुलदीप यादव, संतोष यादव और कपिल यादव मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– टैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाईक सवार की मौत
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द जारी होगा मान भत्ता : डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना (Matru Vandana Yojana) के अधीन अधिक से अधिक लाभार्थी कवर करने के लिए जल्द 8.2 करोड़ रुपए का मान भत्ता जारी किया जा रहा है। ये विचार सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा व्यक्त किए गए।
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं का जीवन आसान बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि सरकार साल 2023 से गर्भवती महिलाओं को उनके पहले जीवित बच्चे के जन्म पर नयी हिदायतों अनुसार 5000/- रुपए को दो किश्तें (3000+2000 रुपए) में दे रही है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने बताया कि पंजाब राज्य के सभी 27314 आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों की तरफ से लाभार्थियों के फार्म भरने के उपरांत 5000/- रुपए की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधी ट्रांसफर की जाती है। आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को और उत्साहित करने और योग्य लाभार्थियों को स्कीम का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के लिए, प्रति लाभार्थी आंगनवाड़ी वर्कर को 100/- रुपए और आंगनवाड़ी हैल्परों को प्रति लाभार्थी 50/-रुपए का मान भत्ता दिया जाता है। Dr. Baljit Kaur
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से करीब 5,48,824 लाभार्थियों को तीन किश्तें जारी कर दी गई हैं और आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को करीब 8.2 करोड़ रुपए का मान भत्ता बांटा जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस मान भत्ते के मिलने से आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर इस स्कीम के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों की अधिक से अधिक मदद करने के लिए और भी उत्साहित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं की भलाई के लिए वचनबद्ध है।
यह भी पढ़ें:– सामूहिक विवाह सम्मेलनों से अनेकता में एकता की भावना हो रही साकार: Ashok Gehlot
डीपीओ की मध्यस्ता से ब्लाक खुईयां में तैनात हुई सीडीपीओ
छह दिन तक चले आगनबाड़ी वर्करों के धरने को करवाया समाप्त
अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। गांव किल्लियांवाली में सीडीपीओ के खिलाफ आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा लगाया जा रहा धरना आज उस समय समाप्त हो गया जब जिला फाजिल्का (Fazilka) से पहुंची डीपीओ नवदीप कौर ने नवनियुक्त सीडीपीओ ज्योति कालड़ा को उनके कार्यालय में पहुंचकर ज्वाईन करवाया। उन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी सुपरवाईजरों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और सरकारी नियमानुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया। Abohar News
वहीं ज्योति कालड़ा ने उनका आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी तन्मयता से अपनी ड्यूटी निभाएंगी। डीपीओ ने धरनाकारी आंगनबाड़ी वर्करों और सीडीपीओ के बीच के मनमुटावों को दूर करवाते हुए सरकार की योजनाआें को लोगों का पहुंचाने का आह्वान किया। Abohar News
यह भी पढ़ें:–चौधरी देवीलाल के वोट बैंक को साधने में जुटी भाजपा
आंगनबाड़ी वर्करों का धरना दूसरे दिन भी जारी
आंगनबाड़ी वर्करों व सीडीपीओ ने एक-दूसरे पर लगाए इल्जाम | (Abohar News)
दुरव्यवहार की बात सरासर बेबुनियाद: ज्योति
अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। ऑल पंजाब आंगनबाड़ी यूनियन ब्लाक खुईयां सरवर की वर्करों (Anganwadi Workers) द्वारा ब्लाक प्रधान इन्द्रजीत कौर के नेृतत्व में सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष लगाया जा रहा धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा और यह मामला उस समय तूल पकड़ गया जब दोनों पक्षों ने ही एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। इधर नवनियुक्त सीडीपीओ ज्योति कालड़ा ने आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा उनसे दुरव्यवहार करने के आरोपों को सिरे से नकारा है। (Abohar News)
आज दूसरे दिन प्रधान इन्द्रजीत कौर और अन्य वर्करों ने कहा कि सीडीपीओ ज्योति कालड़ा से पूरे ब्लाक की आंगनबाड़ी वर्कर परेशान है क्योंकि इसका व्यवहार हैल्परों और वर्करों प्रति अच्छा नहीं है। उन्होंने मांग की है कि यहां पर सीडीपीओ पद पर तैनात संजू झोरड़ जिनका विभाग द्वारा तबादला किया गया है उन्हें यहीं पर नियुक्त रखा जाए। अगर उनकी बदली यहां से की गई तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।
इधर इस बारे सीडीपीओ ज्योति कालड़ा ने कहा कि कल वे जब अपने नए स्टेशन ब्लाक खुईयां सरवर में ज्वाईन करने गई तो वहां पर मौजूद आंगनबाड़ी वर्करों ने उनका विरोध करते हुए उन्हें कार्यालय में नहीं घुसने दिया जिसकी सूचना उन्होंने कल ही विभाग के उच्चाधिकारियों दी और आज उन्होंने फाजिल्का के डीपीओ कार्यालय में अपनी ज्वाईनिंग की है। सोमवार को जैसे ही जिला उपायुक्त अपने कार्यालय में आकर जो भी कारवाई करेंगीं वे उसी के आधार पर अपनी ड्यूटी ज्वाईन करेंगी। (Abohar News)
ज्योति कालड़ा ने आंगनबाडी वर्करों द्वारा दुरव्यवहार करने के आरोपों को सिरे से नकारा है और उनके पति द्वारा उनके काम में दखलादांजी करने पर उन्होंने कहा कि उनकी बेटी छोटी है जबकि उनके पति को केवल उन्हें दफतर तक छोड़ने व लेने ही आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें आंगनबाड़ी वर्कर विभागीय नियमों के खिलाफ जाकर काम करने के लिए मजबूर करती है जो उन्हें बर्दाशत नहीं है और उनकी इसी बात को दुरुव्यवहार का रुप दिया जा रहा है।
इधर इस बारे में सीडीपीओ संजू झोरड़ से बात करने पर उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जहां उनका तबादला किया गया है वे वहां पर ज्वाईन करने को तैयार है जैसी ही नई सीडीपीओ यहां पर अपनी ड्यूटी ज्वाईन करेंगी तो वे अपने नए स्टेशन पर चली जाएंगी। उनका आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा नई सीडीपीओ के खिलाफ लगाए जा रहे धरने से कोई लेनदेन नहीं है।
यह भी पढ़ें:– दुबई से शरीर में छिपाकर लाया 47 लाख का सोना, दबोचा
कल से करनाल में महापड़ाव शुरू करेंगी आंगनवाड़ी वर्कर्स
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चार साल बीत जाने के बावजूद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की घोषणा को लागू करने की बजाय हड़ताली नेताओं को बर्खास्त करने से खफा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Workers) सोमवार से सीएम सिटी करनाल में महापड़ाव शुरू करेंगी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व सकसं से संबंधित अनेक विभागीय यूनियनों ने महापड़ाव के समर्थन का ऐलान किया है और मुख्यमंत्री से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की मांगों को स्वीकार कर हड़ताल को समाप्त करवाने की मांग की है।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लागू कर हड़ताल को समाप्त करने की बजाय हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करने व उनके खिलाफ झुठे मुकदमे दर्ज कराने की निन्दा की है। संघ ने हड़ताल को विफल बनाने के लिए आईसीडीएस सुपरवाइजर के ऊपर बनाए जा रहे अनावश्यक दबाव बनाने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बौखलाहट में उठाएं गए इस कदम ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।
उन्होंने बताया कि आंगनवाडी (Anganwadi Workers) तालमेल कमेटी के आह्वान पर प्रदेश की 40 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स सितंबर, 2018 को मन की बात में प्रधानमंत्री द्वारा वर्कर के मानदेय में 1500 व हेल्पर के 750 बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि पिछले 4 साल से केंद्र सरकार से यह पैसा हरियाणा सरकार ले रही है। लेकिन उसे वर्कर व हैल्परों को नहीं दे रही। इसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा 6 मार्च, 2018 को विधानसभा में वर्कर को अर्धकुशल व हेल्पर को अकुशल की श्रेणी का मानदेय देने और इसे महंगाई भत्ते के साथ जोड़ने की घोषणा की थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मानव शृंखला बनाकर की सरकार के खिलाफ नारे
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी की आंगनबाड़ीकर्मियों(Anganwadi Workers) ने बुधवार को 57वें दिन हड़ताल करके उपायुक्त कार्यालय के सामने हड़ताल व पुराना बस अड्डा भिवानी से हांसी गेट तक मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आज के धरने व मानव श्रृखला की अध्यक्षता ईश्वर देवी व संचालन राजबाला ने किया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सीटू व यूनियन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं 6 मार्च 2018 को विधानसभा में घोषणा की थी कि वर्करों को राज्य सरकार की आऊटसोर्स पॉलिसी में ठेका कर्मचारी की अर्धकुशल-अकुशल की श्रेणी की मान्यता देकर उनके बराबर मानदेय मिलेगा व इसे महंगाई भत्ता के साथ जोड़ा जाएगा।
इसमें 10 साल की सेवा से अधिक पर अर्धकुशल का मानदेय तय हुआ था और इससे कम सेवा पर अकुशल का मानदेय। यही नहीं सरकार ने दो किस्त महंगाई भते की भी 2019 में जोड़ी थी। दो साल से प्रत्येक वर्कर के हिसाब से 8000 रुपए केन्द्र सरकार से राज्य सरकार मोबाईल खरीदने के लिए लेकर बैठी है। यह राशि 20 करोड़ 8 लाख रुपए बनती है। सरकार मोबाईल नहीं दे रही और वर्करों से ऑनलाईन काम का दबाव बना रही है। सरकार को इस बारे जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्वयं 29 दिसंबर 2021 को यूनियनों के साथ बातचीत में वायदा किया था कि आंगनवाड़ी वर्करों(Anganwadi Workers) व हैल्परों को आशा वर्कर्स की तर्ज पर 3 लाख रुपए एक्सग्रेशिया दिया जाएगा, जो नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार आन्दोलन को खत्म करने के लिए वर्करों व हैल्परों को सेवा से बर्खास्त कर रही है, मुकदमें दर्ज कर रही है। कोविड की ड्यूटी के दौरान किए गए काम के 1000 रुपए एकमुश्त राशि जारी करने और जो रिटायरमैंट लाभ 1 लाख व 50 हजार की घोषणा की है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पर गरजी आंगनवाड़ी वर्कर्स
मांगों को लेकर टोहाना विधायक देवेन्द्र बबली के नाम सौंपा ज्ञापन
सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण, टोहाना। मांगों को लेकर पिछले करीब डेढ़ सालों से सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रही आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स ने वीरवार को टोहाना में रोष प्रदर्शन किया। जिलेभर से आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स पुरानी कोर्ट में इकट्ठा हुई और वहां से रोष प्रदर्शन करते हुए विधायक देवेन्द्र बबली के कार्यालय पहुंची और उनके भाई को मांग पत्र सौंपा। इससे पूर्व धरने की अध्यक्षता आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनियां ने की व संचालन जिला सचिव माया पूनियां ने किया। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान एवं सीटू नेता बेगराज, अध्यापक संघ के नेता विष्णु शर्मा, नौजवान सभा के नेता शाहनवाज एडवोकेट, अनीता, सुनीता, सुलोचना, पम्मी, संदीप, दमयंती, सावित्री, मंजुला इत्यादि ने भी संबोधित किया।
हरियाणा की बीजेपी सरकार ने बंद किए अपने कान
आंगनवाड़ी यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनियां ने अपनी मांगों को लेकर वे 8 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। 45 दिन बीत जाने के बावजूद भी सरकार ने इन महिलाओं की बात नहीं सुनी। इतनी ठिठुरती सर्दी में और कोरोना महामारी में आंगनबाड़ी वर्कर सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने अपने कान बंद किए हुए हैं, जिस कारण उन्हें सरकार के मंत्रियों के आवासों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विधायकों एवं मंत्रियों के आवासों पर डालेंगे पड़ाव
आंगनवाड़ी यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में हम हरियाणा सरकार के विधायकों एवं मंत्रियों के आवासों पर रात-दिन का पड़ाव डालेंगे और अपने आंदोलन को तेज करेंगे। आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर अब किसी कीमत पर भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।
ये हैं आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की मुख्य मांगें
मुख्यमंत्री द्वारा 29 दिसंबर को की गई घोषणा को ज्यों की त्यों लागू हो।
वर्कर्स को 1500 व हेल्पर्स को 750 रुपए की बढ़ोतरी एरियर समेत दी जाए।
महंगाई भत्ते की तमाम किस्तें मानदेय में जोड़ कर दी जाए।
आंगनवाड़ी वर्कर्स को रिटायरमेंट से पहले दुर्घटना होने पर इलाज का पूरा खर्च मिले।
मृत्यु होने पर अन्य विभागों की तर्ज पर 3 लाख का मुआवजा व आश्रित को रोजगार मिले।
पदोन्नति केवल वरिष्ठता के आधार पर हो।
आईसीडीएस में एनजीओ व प्राइवेट संस्थाओं को शामिल करने की अनुमति न दी जाए। -आईसीडीएस का निजीकरण न किया जाए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हड़ताली आंगनवाड़ी कर्मियों के समर्थन उतरा सर्व कर्मचारी संघ
विरोध प्रदर्शन कर उपायुक्त को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
जेलभरो आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान
भिवानी (ब्यूरो)। आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर्स तालमेल कमेटी के तत्वावधान में गत 8 दिसम्बर से राज्यभर में अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मियों के समर्थन में सकसं ने प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप-प्रधान नरेंद्र दिनोद ने किया तथा संचालन सचिव सुरजभान जटासरा ने किया। राज्य ऑडिटर सुभाष कौशिक व नरेंद्र दिनोद ने कहा कि 52 हजार आंगनवाड़ी वर्कर्स व हैल्पर मांग रही है कि वर्कर्स का न्यूनतम वेतन 24 हजार, हैल्पर्स का 16 हजार, प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 2018 से वर्कर्स के 1500 व हैल्पर के मानदेय में 750 रूपए बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, सेवा निवृति लाभ तथा पदोन्नतियां आदि मांगों को लेकर 35 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सरकार व अफसरशाही हड़ताली आंगनवाड़ी वर्कर्स व हैल्पर्स को बर्खास्तगी के नोटिस जारी कर आवाज को दबाना चाहती है।
उन्होंने सरकार को चेताया कि सरकार हड़ताली कर्मियों का जितना दमन करेगी, आंदोलन उतना ही तीखा होगा तथा सरकार की मुश्किलें बढ़ेंगी। सरकार यूनियनों में फूट डालकर हड़ताल समाप्त करवाने का लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन इससे उसको निराशा ही हाथ लगेगी। सकसं ने कहा कि 12 जनवरी को जेलभरो आंदोलन में सभी विभागों के कच्चे व पक्के कर्मचारी ताल ठोकेंगे। सरकार मांगों को लागू करने की बजाय दमन पर उतर आई है। विभागीय अधिकारी आंदोलन कर रही वर्कर व हैल्पर को डरा धमका रहे हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इन तुगलकी फरमानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
यदि सरकार ने दमन के रास्ते को छोड़कर मांगें नहीं मानी तो वे निर्णायक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर अनिल नागर, सुशील आलमपुर, विनोद कुमार, हंसराज, नरेंद्र मोखरा, आजाद भाली, मंदीप सिंह, कुलदीप, ओम प्रकाश शेखावत, राजेश लाम्बा, सहदेव रंगा, बलराज ओला, ईश्वर देवी, राजबाला शर्मा, शकुंतला, बबली, कमलेश, किरण, प्रिया, सुमन, गीता, रीटा, सुनीता, रेशमा, सुषमा, रमन, सरोज, रतन जिंदल, नरेश शर्मा, फूलचंद, नंद किशोर आदि मौजूद थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
आगंनबाडी कर्मियों ने विधायक आवास पर किया विरोध प्रदर्शन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष
मंत्री कमलेश ढांडा और निदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स यूनियन हरियाणा (संबंधित सीटू एवं सहयोग सर्व कर्मचारी संघ) के आह्वान पर भिवानी जिले की आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स ने अपनी लम्बित मांगों के समाधान के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय पर हड़ताल करके आठवें दिन भी धरना दिया व भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ के निवास पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया व विधायक के पीओ को मंत्री कमलेश ढ़ाडा व निदेशक के नाम ज्ञापन भेजा।
इस अवसर पर यूनियन व सीटू नेताओं ने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल व आन्दोलन को लंबा खींचकर तोड़ना चाहती हैं, जिसे हरियाणा की आंगनबाडी कर्मी सहन नहीं करेगी। हरियाणा सरकार 2018 में केन्द्र सरकार द्वारा की गई घोषणा को लागू नहीं कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार 45वें श्रम सम्मेलन की रिपोर्ट को लागू नहीं कर रही हैं, जिसमें आंगनबाडी कर्मियों को स्थाई कर्मचारी मानने व न्यूनतम वेतन लागू करने के लिए कहा गया है। आज सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते महंगाई, बेरोजगारी व महिलाओं का शोषण बढ़ रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए गीता महोत्सव व जात व धर्म के आधार पर बांटना चाहती है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।