Farmers - Sach Kahoon Hindi

Bathinda News: बठिंडा में पुलिस-किसानों के बीच पथराव, पुलिस ने बरसाए आंसू गैस के गोले, कई गिरफ्तार
बठिंडा/मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: जेल में बंद दो किसानों की रिहाई की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों को बठिंडा पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बुधवार को जिलेभर में रास्ते बंद कर दिए। कई स्थानों पर शाम तक सड़कों पर पुलिस के नाके लगे रहे। स्थिति तब बिगड़ गई जब गांव जिओंद की चौपाल में एकत्र किसानों को हटाने गई पुलिस का सामना किसानों से हुआ। किसानों के न हटने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस कार्रवाई में एक किसान का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले ही नहीं, बल्कि किसानों पर ईंट-पत्थर भी फेंके। बचाव में किसानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। Bathinda News

जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की अगुवाई में किसानों को बठिंडा डीसी दफ्तर के बाहर धरना देना था। लेकिन पुलिस ने बठिंडा जाने वाले सभी रास्तों को छावनी में बदल दिया। गांव जिओंद और मानसा के गांव भैणीबाघा में किसानों को पुलिस ने घेर लिया। करीब 10-11 महीने पहले गांव चाऊंके स्थित आदर्श स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन के बीच विवाद हुआ था। उस समय किसानों के समर्थन में भाकियू (एकता उगराहां) भी आई थी।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ किसानों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से बलदेव सिंह निवासी चाऊंके और शगनदीप सिंह निवासी जिओंद अब तक जेल में हैं। इन्हीं की रिहाई की मांग को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं। भाकियू (एकता उगराहां) के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने देर शाम बताया कि जिन दो किसानों की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया जा रहा था, उनकी जमानत मंजूर हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद धरने जारी रहेंगे, क्योंकि आज जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें भी संघर्ष के जरिए छुड़वाया जाएगा।

पुलिस ने किया अत्याचार: शिंगारा मान

किसान नेता शिंगारा सिंह मान ने कहा कि वे चौपाल में शांतिपूर्वक बैठे थे, लेकिन पुलिस ने घरों तक में घुसकर लोगों पर अत्याचार किया। इससे साफ होता है कि सरकार आम जनता नहीं, बल्कि कॉपोर्रेट हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

स्थिति नियंत्रण के लिए किया पथराव | Bathinda News

एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव ने कहा कि पुलिस का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। किसानों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसे नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में रही।

यह भी पढ़ें:– घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

Shambhu Border: शंभू बॉर्डर पर किसानों का पहुंचना जारी, 13 फरवरी को होगा बड़ा इकट्ठ
आज एसकेएम भारत से मीटिंग के लिए चंडीगढ़ जाएंगे शंभू बॉर्डर के नेता

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Farmers News: शंभू बॉर्डर पर कृषि मांगों को लेकर चल रहा संघर्ष 13 फरवरी को एक साल में पहुंच जाएगा, जिस संबंधी शंभू बॉर्डर पर किसानों का पहुंचना शुरु हो गया है। इधर मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर नेताओं ने मीटिंग कर आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की व बड़े इकट्ठ को लेकर प्रबंधों की योजना बनाई। किसान नेता स्वर्ण सिंह पंधेर ने कहा कि 13 फरवरी संबंधी पंजाब व हरियाना से किसानों का शंभू बॉर्डर पर पहुंचना जारी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी विचार के लिए किसान मजदूर मोर्चा भारत की संगठनों के नेताओं की 3 घंटे तक मीटिंग होई, जिसमें खाना, पार्किंग, पानी की सुविधा आदि पर बात हुई। Patiala News

उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को श्री गुरू रविदास जी का प्रकाश दिवस शंभू मोर्च की स्टेज से मनाया जाएगा। इसके अलावा आज चंडीगढ़ एसकेएम भारत से होने जा रही एकता मीटिंग में दिल्ली आंदोलन 2 से वफद शामिल होगा। नेताओं ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून व फसलों के भाव स्वामीनाथन आयोग की हिदायतों अनुसार लेने, किसान मजदूरोंं की कर्ज मुक्ति, मनरेगा तहत साल में 200 दिन रोजगार सहित अन्य मांगों के हल करने तक यह मोर्चा जारी रहेगा। इस मौके जसविन्द्र सिंह लौंगोवाल, बलकार सिंह बैंस, हरजीत सिंह मांगट, तेजबीर सिंह, नन्द कुमार, हरप्रीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– गैंगस्टरों के नजदीकी 3 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

किसानों की समस्याओं की अनदेखी न करें अधिकारी: अशोक भाटी
किसान कुंभ प्रयागराज को लेकर भाकियू ने की समीक्षा बैठक, क्षत्रिय समस्याओं पर की गंभीरता से चर्चा | Noida News

किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम बड़े  आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे: परविंद्र अवाना

नॉएडाजिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर एवं तीनो अथॉरिटी के सीईओ के साथ 7 जनवरी 2025 को होगी  मीटिंग: सुभाष चौधरी

नोएडा (सच कहूँ न्यूज़)। Noida News: सलारपुर में भाकियू जिला कार्यालय पर भाकियू जिला अध्यक्ष अशोक भाति के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारियों ने संगठन की बैठक कर समीक्षा की। अध्यक्षता चौधरी हंसराज अवाना ने और  संचालन जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। भाकियू राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, रविंद्र भगत जी, विनोद प्रधान, संदीप अवाना, सिंहराज गुर्जर, संजय अंबावता सहित अन्य लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार रखे और क्षेत्रीय समस्याएं जैसे, विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध, 5 फीसदी  आवासीय भूखंडों को लेकर मूलभूत सुविधाएं, बारात घर नाली खरंजा, आरसीसी, पानी की सप्लाई प्राधिकरण

द्वारा गांव की अनदेखी तहसील द्वारा नवनिर्माण कार्य में रुकावट, तालाबों का सौंदर्यीकरण, युवाओं के रोजगार, किसान कोटे  के प्लॉटों की स्कीम 1976 के किसानों को ककराले की तर्ज पर बढ़ा हुआ मुआवजा, गांव में कमर्शियल बिल्डिंग में नक्शा नीति का विरोध आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 7 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर एवं तीनो अथॉरिटी के सीईओ के साथ मीटिंग में इन सभी मुद्दों पर विचार करने को कहा। एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। Noida News

जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने प्रत्येक वर्ष की भांति भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रयागराज में आयोजित 15 जनवरी से 18 जनवरी 2025 राष्ट्रीय चिंतन शिविर, किसान कुंभ प्रयागराज में भारी संख्या में पहुंचने का सभी से आह्वान किया।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी न करें अधिकारी ,समय से निस्तारण कराए। इस दौरान अनिल अवाना, विपिन तंवर, सुनील भाटी, जोगिंदर भड़ाना, मदन भाटी, सरफराज खान, आसिफ खान, नरेंद्र मुखिया, सुदेश लोहिया, हरीश अवाना, धीरज यादव, कपिल यादव, नरेश शर्मा, संचित चौहान, निखिल चौहान, अमन सिंह ,प्रकाश बैसोया, लोकेश अवाना, भिखारी गुर्जर, चमन अवाना, राजू नागर, हरेंद्र नागर, अंशुल तंवर, सचिन भाटी, निखिल चौधरी आदि  सैकड़ों भाकियू पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। Noida News

यह भी पढ़ें:– कोहरे के कारण खेत में उतरी कार से सामान चोरी

Farmers: किसानों ने रेलवे स्टेशन पर डीएपी रैक का किया घेराव
डीएपी की कालाबाजारी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग | Sangrur News

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिन्द)। Sunam Udham Singh Wala: रविवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लॉक सुनाम द्वारा ब्लॉक प्रधान जसवंत सिंह तोलावाल के नेतृत्व में सुनाम ऊधम सिंह वाला में रेलवे स्टेशन पर डीएपी के रैक घेराव किया। नेताओं ने कहा कि जितना भी सुनाम ब्लॉक का बनता हिस्सा है, वह कोआॅप्रेटिव सोसायटी में भेजा जाए व उसके साथ किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त सामान न दिया जाए व और जिन किसानों के पास कॉपियां नहीं हैं, उनको सही रेट पर डीएपी दिया जाए और बड़े स्तर पर इस बार जो डीएपी की कालाबाजारी हो रही है। Sangrur News

उसे तुरंत बन्द किया जाए व जिन्होंने डीएपी की कालाबाजारी की है, उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। किसान नेताओं ने कहा कि डीएपी की कमी के चलते गेहूं की बिजाई में देरी हो रही है, जिससे गेहूं का उत्पादन कम होने से किसानों का वित्तीय नुक्सान होने की संभावना है। किसान पहले ही मंडियों में परेशान हो रहे हैं और धान के उत्पादन ने भी किसानों को बड़ा घाटा पहुंचाया है। इस मौके ब्लॉक नेता पाल सिंह दोलेवाला, सुखपाल सिंह मानक कणकवाल, मनी सिंह भैणी, गगनदीप सिंह चट्ठा, यादविन्दर सिंह, जगतार सिंह व गांव इकाईयों के अध्यक्ष मौजूद थे। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: ट्रैक्टर और पिकअप गाड़ी की टक्कर में तीन लोगों की मौत, पांच घायल

फसल की बेकद्री से परेशान किसानों ने अमृतसर की सड़कों पर बिखेरी बासमती
डीसी कार्यालय समक्ष धान के ढ़ेर लगाकर किया रोष प्रदर्शन

अमृतसर (सच कहूँ/राजन मान)। Farmers: बासमती व धान की फसल के आधे से भी कम रेट पर बिकने के चलते नाराज किसानों ने शनिवार को डिप्टी कमिशनर कार्यालय समक्ष बासमती के ढ़ेर लगा दिए व ट्रालियां भरकर शहर कर सड़कों पर बासमती बिखेर दी। Amritsar News

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के राज्य नेता स्वर्ण सिंह पंधेर व जिला प्रधान रणजीत सिंह कलेर बाला ने कहा कि किसान की बासमती की आधे मूल्य पर लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि बासमती की किस्म 1692 व 1509 का रेट 2000 से 2400 तक मिल रहा है, बल्कि कुछ किसानों की फसल 1800 तक भी बिकी है, जबकि पिछले साल इसी फसल का रेट 3500-4000 के बीच रहा था, जिस कारण हर किसान को 25 से 30 हजार रूपये का सीधा घाटा सहन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम मान का कहना था कि अगर बासमती का रेट 3200 रुपये से घटेगा तो यह घाटा पंजाब सरकार पूरा करेगी लेकिन ऐसी स्थिति में पंजाब सरकार ने चुप्पी साधी हुई है और किसान को लूटा जा रहा है। Amritsar News

हालात न सुधरे तो आगामी दिनों में कड़े एक्शन लिए जाएंगे: करमजीत सिंह नंगली

उन्होंने कहा कि इतने बड़े घाटे के कारण किसान और उससे जुड़े मजदूर आत्महत्या करने की तरफ जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश के किसानों व मजदूरों के हक में आवाज उठाई है, इसी बदले की भावना के चलते पंजाब सरकार किसानों को परेशान कर रही है। वहीं बीकेयू सिद्धूपुर के जिला प्रधान करमजीत सिंह नंगली ने कहा कि प्राईवेट खरीद एजंसियां किसान की लूट न कर सकें इसके लिए दिल्ली आंदोलन-2 में हम फसलों की खरीद तय एमएसपी पर करने की गारंटी कानून की मांग करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात न सुधरे तो आगामी दिनों में कड़े एक्शन लिए जाएंगे।

इस मौके जिला नेता बलदेव सिंह बग्गा, बलविन्द्र सिंह बिन्दू, बाज सिंह सारंगड़ा, गुरदेव सिंह, कुलजीत सिंह, मंगजीत सिंह, कंवरदलीप व सैकड़ों किसान-मजदूर उपस्थित थे।

30 को गुरदासपुर में दिया जाएगा धरना | Amritsar News

उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार तुरंत एक्शन ले। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा ऐसा ही रोष प्रदर्शन जिला गुरदासपुर में भी 30 सितम्बर को किया जाएगा। वहीं उन्होंने आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लोगों को बधाई देते उनके सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष का हिस्सा बनने की अपील की।

यह भी पढ़ें:– नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाला गांव ‘नंगला’

किसानों और मजदूरों की समस्याओं के लिए भाकियू संगठन हमेशा उपलब्ध है: अशोक भाटी
नॉएडा के भाकियू जिला अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में भाकियू अराजनैतिक संगठन छोड़, भाकियू  टिकैत संगठन  में आए सैकड़ों लोग, किया ख़ुशी का इजहार, बोले, घर आ गए अपने

नोएडा (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Noida News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत संगठन के नॉएडा जिला अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के पदाधिकारी नॉएडा में भाकियू टिकैत संगठन में शामिल हुए। रविवार की जिला अध्यक्ष आशिक भाटी के नर्तृत्व में बलजीत फॉर्म असगरपुर में घर वापसी और  संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान का कार्यक्रम रखा गया था। Noida News

भाकियू पदाधिकारी के पहुंचने पर ग्राम वासियों ने सभी को पटका  पहनाकर स्वागत किया। पंचायत की अध्यक्षता जलकेश बाबूजी ने की। मंच का संचालन भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आबादी निस्तारण 64 फीसदी  अतिरिक्त मुआवजा लीजबैक गांव की मूलभूत सुविधाएं जैसी अन्य गंभीर समस्याओं पर चर्चा हुई।

नॉएडा के सभी गांव की समस्याओं का कराया जायेगा निस्तारण: भाकियू

नोएडा जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा सभी गांव की समस्याओं का निम्न वार निस्तारण कराया जाएगा। संगठन द्वारा पूर्व में भी अनेक समस्याओं का समाधान प्राधिकरण द्वारा कराया गया है। अशोक भाटी ने कहा कि किसानों और मजदूरों  की समस्याओं के लिए भाकियू संगठन हमेशा उपलब्ध है। किसी  भी किसान का सही काम रुकने नहीं दिया जाएगा। और गलत के साथ संगठन कभी नहीं खड़ा होगा। Noida News

संगठन के नाम पर गलत गतिविधियों में पाए जाने पर, बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस दौरान 6 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक पंचायत में पहुंचने का  भी आह्वान किया  गया। रायपुर, शाहपुर सुलतानपुर, मंगरौली, नंगली, बाजितपुर, असगरपुर, बख्तावरपुर आदि गांवों के लोग इस पंचायत में मौजूद रहे।

संगठन विस्तार में इन किसानों को  दी गई अहम जिम्मेदारी | Noida News

भाकियू संगठन विस्तार में भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने प्रकाश चौहान पुत्र हरबंस चौहान को जिला संरक्षक, सचिन अवाना पुत्र अर्जुन अवाना को जिला सचिव, रविंद्र चौहान पुत्र धनीराम चौहान महानगर उपाध्यक्ष, संजय चौहान पुत्र समय सिंह चौहान जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुमित चौहान पुत्र सुखपाल चौहान ग्राम अध्यक्ष शाहपुर, नवीन पुत्र रिशिपाल अवाना को ग्राम अध्यक्ष असगरपुर की  जिम्मेदारी सौंपी गई।

इन किसानों ने ग्रहण  की भाकियू टिकैत  की सदस्यता

भाकियू अध्यक्ष ने बताया कि जगत अवाना, करतार अवाना, संचित चौहान, शंकर चौहान, अंकित चौहान, सुमित चौहान, सरजीत अवाना, वीरपाल अवाना, रामकुमार अवाना, धर्मपाल अवाना, राकेश चौहान, सुखपाल चौहान, राजीव चौहान, ओम चौहान, राजवीर चौहान, लोकेश चौहान, पप्पू अवाना, नितिन अवाना, भानू चौहान उपस्थित अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। Noida News

बैठक में ये भाकियू पदाधिकारी और किसान रहे मौजूद

इस दौरान भाकियू से महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना रविंद्र भगतजी, सिंहराज गुर्जर, संदीप अवाना, राजेंद्र भाटी, विजेंद्र भड़ाना, संजय फौजी, रोहित भाटी, सुनील भाटी, प्रवीण बाबा, विनोद भाटी, रामवीर हवलदार, कंवर सिंह चपराना, कृष्ण भाटी, पार्थ गुर्जर, पप्पू गुर्जर, बिजेंदर तंवर, धर्मेंद्र चपराना राजकुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Haryana Chunav: पुंडरी हल्के को क्यों कहा जाता है निर्दलीय का गढ़, इस बार भी सबसे अधिक निर्दलीय चुना…

किसानों के लिए मिसाल बनी चाचा-भतीजा की जोड़ी
150 एकड़ की करते हैं खेती, 5 सालों से पराली को नहीं लगाई आग | Barnala News

पराली को मिट्टी में मिलाकर करते हैं फसल की बिजाई, उत्पादन में हुआ इजाफा | Barnala News

बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Parali: बरनाला जिले के गांव भद्दलवड्ड निवासी चाचा-भतीजा की जोड़ी ने पराली प्रबंधन में सराहनीय उदाहरण पेश किया है। यह किसान 150 एकड़ से अधिक की खेती करत हैं और पिछले 5 सालों से पराली को आग लगाने की बजाय खेतों में ही मिला रहे हैं। Barnala News

जानकारी के अनुसार जतिन्द्र सिंह दयोल (आयु 43 साल) व उनका भतीजा भुपिन्दर सिंह (आयु 32 साल) निवासी गांव भद्दलवड्ड के पास करीब 15 एकड़ अपनी मालकी जमीन है और करीब 150 एकड़ ठेके पर लेकर खेती करते हैं। वह गेहूं, धान के अलावा आलू, मक्की आदि की बिजाई करते हैं। किसान जतिन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 5 सालों से गेहूं व धान की पराली को आग नहीं लगाई। उन्होंंने बताया कि उनको अपने जानकारों से पराली का प्रबंधन करने वाले यंत्रों संबंधी जानकारी मिली। उन्होंने साल 2020 में ग्रुप बनाके सरकार द्वारा सब्सिडी पर दिए जाते यंत्रों के तहत चौपर और सुपरसीडर सब्सिडी पर लिए। इस दौरान मलचर व पलटावां हल सब्सिडी पर लिए।

उन्होंने बताया कि वह गेहूं, धान के अलावा फसली विभिन्नता के तहत मक्की और आलू आदि की भी काश्त कर रहे हैं। उन्होेंने बताया कि कम्बाईन पर एसएमएस लगाकर धान की कटाई करते हैं और इसके बाद मलचर चलाते हैं। फिर रोटावेटर और पलटावा हल चलाते हैं ताकि पराली नीचे तक जमीन में मिल जाए। इसके बाद दोबारा रोटावेटर चलाकर फसल की बिजाई करते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे उन्होंने पराली को खाद के तौर पर मिट्टी में मिलाना शुरू किया है, 2-3 सालों दौरान मिट्टी की सेहत में सुधार होने लगा है और उत्पादन बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि इससे जहां मिट्टी की उपजाऊ शक्ति में विस्तार हुआ है, वहीं फसल उत्पादन भी बढ़ा है और पर्यावरण भी दूषित होने से बच रहा है।

अन्य किसान भी लें प्रेरणा: डिप्टी कमिशनर | Barnala News

डिप्टी कमिशनर पूनमदीप कौर ने गांव भद्दलवड्ड के किसानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह किसान जहां पर्यावरण व मानवीय सेहत की रक्षा कर रहे हैं, वहीं अच्छी आमदन भी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए यंत्रों पर सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने बताया कि किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी व कोआॅप्रेटिव सोसायटी या कसटम हाईरिंग सैंटर को 80 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसान इन यंत्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं व पराली को आग लगाने की बजाय योग्य प्रबंध करें। Barnala News

यह भी पढ़ें:– Traffic Rule: न ही टायर से हवा और न गाड़ी की चाबी, निकाल सकता है ट्रैफिक पुलिस! यहां जान लें अपने निय…

आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त, घर लौटे
हम 20 सितंबर तक करेंगे इंतजार: उगराहां

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। Chandigarh News: चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को अपना धरना खत्म कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगिंदर सिंह उगारहा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती है तो फिर से बड़ा संघर्ष करेंगे। Chandigarh News

पिछले पांच दिनों से किसान चंडीगढ़ में धरने पर बैठे थे। हालांकि, वीरवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से किसानों की लंबी बातचीत हुई थी। इस दौरान सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि विशेषज्ञ से बात करने के बाद उनकी मांगों को लागू किया जाएगा। जिसके बाद अब किसानों ने धरना खत्म कर दिया है। बीकेयू प्रधान ने कहा कि 20 सितंबर तक इंतजार करेंगे, क्योंकि सरकार ने हमें भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि हमें देखना होगा कि सरकार कैसी खेती नीति लेकर आती हैं।

नीति लागू होने के बाद तय होगी रणनीति | Chandigarh News

सरकार से बातचीत को लेकर संतुष्ट होने के सवाल पर जोगिंदर सिंह उगारहा ने कहा कि वह तीन मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ आए थे, जिसमें चंडीगढ़ में आकर प्रदर्शन करना, विधानसभा की ओर मार्च करना और तीसरा खेती नीति को लागू करने को लेकर सरकार से बाते करना था और हमने तीनों पूरे कर लिए हैं। अब आगे की रणनीति, नीति लागू होने के बाद तय होगी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Kisan Credit Card Scheme: बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड से लोन नहीं मिलने पर किसानों ने बैंक के आगे दिया धरना

चंडीगढ़ के मटका चौक में किसानों ने की महापंचायत
किसानों ने बनाए दो अलग-अलग मंच, कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जब तक सेशन चलेगा, तब तक उनका मोर्चा चलेगा: जोगिंदर उगराहां

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: कृषि संबंधी कई मुद्दों को लेकर प्रदेश के किसानों ने सोमवार को चंडीगढ़ में रोष व्यक्त किया। इस दौरान किसान भी दो अलग-अलग मंचों से जुटे हुए थे। संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से जहां महापंचायत की गई तो दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले किसानों के एक गुट ने सेक्टर-34 मेला ग्राउंड से मटका चौक तक मार्च निकाला है। मटका चौक पर पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मौके पर पहुंचकर उनका ज्ञापन लिया। Chandigarh News

उन्होंने किसान और मजदूर के संघर्ष की सराहना भी की। उन्होंने कहा जो मांग-पत्र यूनियनों ने दिया है। वह उनके वकील बनकर सीएम के समक्ष इसे रखेंगे। वहीं, किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि जब तक सेशन चलेगा, तब उनका मोर्चा चलेगा। मीटिंग कर आगे की रणनीति बनाएंगे। वहीं, अब किसानों को बसों में सेक्टर-34 भेजा गया। ताकि किसी तरह का जाम न लगे।

600 पुलिस कर्मचारी रहे तैनात | Chandigarh News

इस पहले पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। करीब 600 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई थी। सड़कों पर ट्रक आदि खड़े गए थे। ताकि नियमों को कोई तोड़ न पाए। इस दौरान किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल और रूलदू सिंह मानसा ने कहा कि महापंचायत में उन मुद्दों पर फोकस किया गया, जिनकी किसानों की अहम जरूरत है।

किसान नेताओं का कहना है कि पानी एक गंभीर मुद्दा है। पानी प्रदूषित हो रहा है। साथ ही भूमिगत जल स्तर गिर रहा है। इसके अलावा राजस्थान से पानी की रायल्टी का मुद्दा प्रमुख है। प्रदेश में डीएपी खाद की कमी है। राजेवाल ने कहा कि आज पंजाब में खेती संकट है। ऐसे में सभी किसान यूनियनों को एकजुट होना चाहिए। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Baccha Chor Gang: दिल्ली से जुड़े हैं गिरोह के तार, 15-20 बच्चों की हुई है खरीद-फरोख्त

किसानों के प्रति अधिकारी अपनी मानसिकता बदले, किसान समस्याओं के लिए संघर्षरत है: अनुराग चौधरी
भाकियू का क्षेत्रीय  किसानों की समस्याओं को लेकर मवाना तहसील में तीसरे दिन भी धरना जारी | Meerut News

बारिश और गर्मी भी डिगा सकी धरनारत अन्नदाताओं के हौसले,धरना जारी,जरूरत पड़ी तो करेंगे आमरण अनशन: विजयपाल सिंह (घोपला)

मेरठ (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Meerut News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर  मवाना तहसील में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी है। मेरठ के भाकियू  जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि  रात में तेज बारिश आई, जिसमें धरना स्थल का टीन शेड टपकता रहा और किसानों के निचे बिछे हुए गद्दे भी भीग गए। सारी रात तहसील परिसर में धरना स्थल पर लाइट भी नहीं थी। लेकिन मजबूती से  किसान धरने पर डटे हुए है। Meerut News

बारिश  और गर्मी भी आनंदताओं के हौशले को तोड़ नहीं सकी, उन्होंने कहा कि किसान हर स्थित के लिए तैयार है। समस्याओं का समाधान  कराए बगैर यहां से हटेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों के प्रति अपनी मानसिकता को बदलें ।  और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, उनका निस्तारण कराएं। बदले की भावना से  किसानों पर मुकदमे बर्दाश्त नहीं होंगे। कोई किसान किसी भी अधिकारी का अपमान नहीं करता है। किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है। Meerut News

भावना से भाकियू के संरक्षक बाबा विजयपाल सिंह (घोपला) और एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी (मवाना) ने बताया कि रविवार को धरना स्थल पर भाकियू कार्यकर्ताओं को मनाने एसडीएम  मवाना अंकित कुमार और थाना प्रभारी मवाना भी किसानों के बीच  पहुंचे। परंतु किसानों ने एक सुर में  ठोस  समाधान न होने तक धरना स्थगित करने की मना कर दिया। बाबा विजयपाल (घोपला) ने किसान नेताओं पर मुकदमे किए जाने पर भारी रोष  प्रकट  किया। और जल्द समाधान न होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। सभी ने पदाधिकारियों और किसानों ने एकजुट होकर जिम्मेदारों से मजबूती से आंदोलन चलाने एवं ठोस समाधान कराने की मांग की और सहयोग करने की अपील की है।

आरोप निराधार, हमने किसी का अपमान नहीं किया: हर्ष चहल

हर्ष चहल ने कहा की हमारे जरिए  किसी का अपमान नहीं किया गया  सभी खबर भ्रामक है। पता नहीं  किस मानसिकता से मुकदमे दर्ज हुए,हम संगठन और हम किसानों की समस्या को लेकर संघर्षरत है।

किसानों ने धरने को लम्बा  चलाने  की तैयारी शुरू | Meerut News

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि किसानों ने अपने ट्रैक्टर से चलने वाले पंखे और लाइट मंगा ली है। हम किसी भी परिस्थिति में नही हटेंगे। किसानों के हौसले बुलंद है तीसरे दिन भी आंदोलन में भारी भीड़ के साथ भाकियू पदाधिकारी और धरने में पहुंचे। तेरे पूरी है जब तक समाधान नहीं होगा,किसानों का यह  धरना समाप्त नहीं होगा।

भाकियू के धरने में ये लोग मौजूद

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, बाबा विजयपाल,अनूप यादव युवा जिला अध्यक्ष, नरेश मवाना एनसीआर महासचिव, राम बोस दबथवा, सतबीर सिंह, तहसील अध्यक्ष बबलू तालियान, यशपाल हुड्डा, मोनू टिकरी,सुनील पिलोना, अमित कुंडू, इंद्रपाल मलिक, बिट्टू, प्रिंस चौधरी, ईश्वर यादव , सौरभ यादव, मोहित यादव, जयभगवान, विनोद पुनिया, ऋषिपाल सिंह, मुनीश त्यागी, वीर सिंह, मनोज शर्मा, मुन्नू, मोहित पोसवाल, सरदार जज सिंह, सुरेंद्र ढ्धरा आदि मौजूद। Meerut News

यह भी पढ़ें:– एक दिवसीय शिविर में अवर अभियंताओं को किया प्रशिक्षित

हिस्से का पानी दूसरे क्षेत्र में छोड़ने का आरोप लगाते हुए चंदाना हैड पर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन
करीब तीन दर्जन गांवों के किसानों ने चंदाना हैड पर किया स्थाई धरना शुरू

किसानों का आरोप कार्यकारी अभियंता द्वारा मंत्रियों के इशारे पर सरसा व हिसार क्षेत्र की तरफ़ भेजा जा रहा कलायत क्षेत्र के हिस्से का पानी | Kaithal News

कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। Kalayat News: धमतान नहर व सरसा पैरलल व माइनर का पानी बंद किए जाने पर गुस्साए किसानों ने सरकार में प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कार्यकारी अभियंता पर मंत्रियों के इशारे पर दूसरे क्षेत्र में पानी पहुंचाने के आरोप लगाते हुए चंदाना हैड पर बंद पानी गेट को खोल दिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे कार्यकारी अभियंता सौरभ गर्ग को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और हालात को काबू किया। गुस्साए किसानों ने चंदाना हैड पर स्थाई धरना शुरू कर दिया है। Kaithal News

प्रदर्शनकारी किसान राजेश कुमार सेवाराम, रामवीर, सोनू, सुरेश, प्रदीप, चांदी डूंडवा, रामपाल, बलवान आदि ने बताया कि कलायत क्षेत्र में करीब तीन दर्जन गांवों का भूमिगत पानी खारा होने के कारण क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल तैयार करने के लिए नहरी पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है। लंबे समय से बरसात नहीं होने के कारण खेतों में नहरी पानी की आवश्यकता बढ़ गई है। पर्याप्त पानी ना मिलने के कारण क्षेत्र में धान की फसल सूखने लगी है। लेकिन नहरी विभाग अधिकारी मंत्रियों के इशारे पर धमतान नहर, सरसा पैरलल आदि माइनरों में आने वाला उनके हिस्से का पानी भी सरसा ब्रांच नहर के जरिए आगे दूसरे क्षेत्र में भेज रहे हैं। जबकि यहां पर सुखे के कारण उनकी फसल बर्बाद हो रही है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नहर विभाग अधिकारियों द्वारा उनकी अनदेखी की गई तो वे धरने के अलावा बड़े प्रदर्शन से भी पीछे नहीं हटेंगे। Kaithal News

आवश्यकता व हिस्से अनुसार सभी नहरो में समान रूप से दिया जा रहा पानी : एससी

नहर विभाग अधीक्षक अभियंता मंगतराम गर्ग ने बताया कि उनके ऊपर किसी राजनेता का कोई दबाव नहीं है। आवश्यकता व हिस्से अनुसार सभी नहर व माइनरों में समान रूप से पानी दिया जा रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र में पानी की आवश्यकता को देखते हुए विभाग द्वारा किसानों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उधर कार्य कार्य अभियंता सौरभ गर्ग ने किसानों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Jai Hind: हरियाणा के स्कूलों में बच्चे अब गुड मॉर्निंग नहीं, बोलेंगे…जय हिंद

उचित मुआवजा देकर किसानों के साथ न्याय करें: राकेश टिकैत
भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने  यमुना प्राधिकरण के सीईओ के साथ बैठक उठाए किसानों के मुद्दे | Noida News

यमुना एक्सप्रेस-वे से प्रभावित लोगों को मिलेगा1689 करोड़ का मुआवजा: डॉ. अरुणवीर सिंह

सीईओ बोले,जिन किसानों की यमुना एक्सप्रेसवे में जमीन गई है, उनको 64.7 फीसदी  एक्स्ट्रा मुआवजा

ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के मुद्दों पर वार्ता करने भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत  यमुना विकास प्राधिकरण किसानों के साथ पहुंचे। और उन्होंने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह से किसानों के मुद्दों  पर गंभीरता से वार्ता  की। वार्ता  में आश्वासन दिया गया  कि गौतमबुद्ध नगर से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस-वे से प्रभावित सभी किसानों को 64 फीसदी मुआवजा दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी हो गई है। मार्च 2025 तक सभी किसानों को मुआवजा मिल जाएगा।  भारतीय किसान यूनियन ने खुशी जाहिर की है और किसानों ने आभार जताया। Noida News

यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने कहा  कि अब किसानों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है। जिन किसानों की यमुना एक्सप्रेसवे में जमीन गई है, उनको 64.7 फीसदी  एक्स्ट्रा मुआवजा मिलेगा। ऐसे करीब 50 हजार किसान हैं। यह किसानों के लिए बेहद अच्छी और खुशी की खबर है। इन किसानों को 1,689 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा। Noida News

प्राधिकरण 30 सितंबर से बंटेगा  मुआवजा !

सीईओ ने कहा कि बोर्ड बैठक के बाद मुआवजा देने का काम शुरू हो जाएगा। प्रयास है कि आगमी 30 सितम्बर 2024 तक 845 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दे दिया जाएं। बाकी को भी जल्द एक्स्ट्रा पैसा जल्द मिलेगा। वैसे सभी किसानों को 1,689 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना हैं। यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा के किसानों की जमीन पर बना हैं।

मीटिंग में  यह रहे मौजूद | Noida News

जिला अधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष वर्मा, एडीएम लैंड बच्चू सिंह, एडिसनल डीसीपी अशोक कुमार, एडीएम अलीगढ़, एडीएम मथुरा, एडीएम आगरा, ओएसडी यमुना प्राधिकरण और भाकियू के राष्ट्रिय मिडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, उत्तरप्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, मंडल अध्यक्ष आगरा रनवीरचाहर, मंडल अध्यक्ष अलीगढ विमल तोमर, जिलाध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया, युवा पश्चिम उपाध्यक्ष पवन चौराली, जिलाध्यक्ष मथुरा चौधरी धर्मवीर, जिलाध्यक्ष हाथरस सत्यदेव पाठक, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अरबसिंह, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर जेवर क्षेत्र रोबिन नागर, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ सुंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Bangladeshi Refugees Plead : बांग्लादेशी शरणार्थियों की गुहार! ‘‘हमें भारत में जगह दो या हमें मार दो…