Test Team - Sach Kahoon Hindi

रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट टीम से बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई थी

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिंडली में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं। रोहित को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद वह दोबारा मैदान में नहीं उतर सके थे। रोहित ने इस मुकाबले में 60 रन बनाए थे और इसके बाद वह रिटायर हर्ट हो गए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले के लिए कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था और उनकी अनुपस्थिति में रोहित ने टीम की कमान संभाली थी।

लेकिन रोहित के चोटिल होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने उनकी जगह कप्तानी की थी।

राहुल ने हालांकि मैच के बाद रोहित की चोट पर कहा था कि वह कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे।

लेकिन अब समझा जाता है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं।

रोहित से पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी चोट के कारण न्यूजीलैंड दौर में शामिल नहीं हो सके थे और अब रोहित का इस तरह बाहर होना टीम इंडिया के लिए किसी झटके से कम नहीं है। भारत को न्यूजीलैंड के साथ पांच फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और उसके बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है।  गौरतलब है कि भारत ने न्यूजीलैंड को ट्वेंटी-20 सीरीज में 5-0 से मात दी थी।

रोहित की टेस्ट में ‘वापसी’
श्रीलंकाई दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली (एजेंसी)। वेस्ट इंडीज दौरे से विश्राम दिए गए बल्लेबाज रोहित शर्मा की 10 महीने के अंतराल के बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ 21 जुलाई से शुरु होने वाले दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी जिसमें रोहित को वापस बुलाया गया है। भारत को श्रीलंका दौरे में गाले, कोलंबो और कैंडी में टेस्ट खेलने हैं। भारत को इसके अलावा दौरे में पांच वनडे और एकमात्र टी20 मैच खेलना है।

भारतीय टीम डेढ़ महीने तक श्रीलंका दौरे पर

रोहित ने अपने 21 टेस्टों में से आखिरी टेस्ट गत वर्ष अक्तूबर में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। दोनों टीमों के बीच 26 जुलाई से लेकर 6 सितंबर तक 3 टेस्ट, 5 वनडे और एक टी20 मैच खेला जाएगा। दौरे का एकमात्र 21- 22 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम डेढ़ महीने तक श्रीलंका दौरे पर रहेगी। भारतीय टीम अपने श्रीलंका दौरे की शुरुआत 26 जुलाई से गाले में पहले टेस्ट से करेगी। दूसरा टेस्ट तीन अगस्त से एसएससी कोलम्बो में और तीसरा टेस्ट 12 अगस्त से पल्लेकेल में खेला जाएगा।

पल्लेकेल पहली बार भारत के खिलाफ टेस्ट की मेजबानी करेगा। पहला वनडे 20 अगस्त को दाम्बुला में, दूसरा 24 अगस्त को पल्लेकेल में, तीसरा 27 अगस्त को पल्लेकेल में, चौथा 31 अगस्त को खेतारामा में और पांचवां वनडे तीन सितंबर को खेतारामा में खेला जाएगा। इकलौता टी20 मैच 6 सितंबर को खेतारामा में ही खेला जाएगा।श्रीलंका ने आखिरी बार 2015 में भारत की मेजबानी की थी तब भारत ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी।

टीम इस प्रकार है

विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और अभिनव मुकुंद।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।