anantnag - Sach Kahoon Hindi

अनंतनाग में मुठभेड़, हिजबुल कमांडर ढेर
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक कमांडर को मार गिराया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने अनंतनाग के रिशीपोरा में शुक्रवार शाम घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में तीन सैनिक और एक नागरिक घायल हो गए। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान हिजबुल कमांडर निसार खांडे मारा गया।

पुलिस ने आईजीपी कुमार के हवाले से ट्वीट कर कहा कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एचएम के कमांडर निसार खांडे को मार गिराया गया। उसके पास से 01 एके 47 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक खांडे पिछले एक महीने में अनंतनाग में मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल का दूसरा कमांडर था। इससे पहले 07 मई को पहलगाम के जंगलों में हिजबुल मुजाहिदीन का एक शीर्ष कमांडर अशरफ खान उर्फ अशरफ मौलवी और उसके दो साथी मारे गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीचंद टॉप पर आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। गौरतलब है कि यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब जम्मू-कश्मीर श्री अमरनाथ यात्रा की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। अमरनाथ यात्रा कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष तक स्थगित रहने के बाद इस वर्ष फिर शुरू की जा रही है।

दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज जबर्दस्त मुठभेड़ चल रही है। जिला रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स के साथ जवानों की मुठभेड़ जारी है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कल रात जवान ऑपरेशन पर निकले थे। मुखबिर की दी गई पुख्ता सूचना के अनुसार जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुस गए हैं।

आज सुबह जवानों को देख माओवादियों ने भी फायर खोल दिया, जिसके बाद जिला रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बताया गया है कि करीब दो से तीन अलग-अलग जगहों से जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। फिलहाल अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है। संवेदनशील इलाका होने से ज्यादा जानकारी निकलकर नहीं आई है। जवानों के आने के बाद में स्थिति स्पष्ट होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अनंतनाग में मुठभेड़ , लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी ढ़ेर
श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। अनंतनाग के अलावा कुलगाम जिले में भी आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। पुलिस ने शनिवार को यहां बताया कि अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया है। उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले के सिरहामा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई।

जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अभियान अभी जारी है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खिफिया जानकारी मिलने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। चाकीसमद, दम्हाल हांजीपोरा कुलगाम में गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई हैं। यहां भी अभियान जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अनंतनाग मुठभेड़ में दो और आतंकवादी ढेर
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो और आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि दो और आतंकवादी के मारे जाने के बाद इस मुठभेड़ में मारे जाने वाले आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में बुधवार शाम से दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश के छह आतंकवादी मारे गए हैं। अनंतनाग के नौगाम गांव में कल शाम मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मुठभेड़ के शुरूआत में एक पुलिस कर्मी और दो जवान घायल हो गए। इसके बाद रात भर जारी मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे और उनमें से एक पाकिस्तानी था। कल शाम कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ एक अन्य मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने दो मुठभेड़ों में जैश के छह आतंकवादियों के मारे जाने को एक बड़ी सफलता करार दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अनंतनाग में सुरक्षाबलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है। एक पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल, प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आज तड़के अनंतनाग जिला के वैलू कोकेरनाग में घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सभी निकासी बिंदुओं को बंद कर जब सुरक्षा बलों के जवान एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियोंम ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों से आत्मसमर्पण की अपील की जा रही है। अन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। इस बीच कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अनंतनाग में ठेकेदार को गोली मारी, गंभीर रुप से घायल
श्रीनगर (एजेंसी)

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में अज्ञात बंदूकधारी ने शनिवार की शाम एक ठेकेदार को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अब्दुल कायूम पंडिथ नाम के ठेकेदार को अज्ञात हमलावर ने अनंतनाग के बीजेबेहारा में स्थित उसके घर के पास शनिवार की शाम गोली मार दी। उन्होंने कहा कि हमले में अब्दुल गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि घायल को तुरंत अस्पताल ले गया जहां से उसे श्रीनगर के अस्पताल भेज दिया गया। घायल पिपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हमले के बाद आरोपी बंदूकधारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरु कर दिया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी मुठभेड़, फायरिंग
शुक्रवार रात से ही अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में रुक-रुककर फायरिंग हो रही

श्रीनगर, (एजेंसी)। आतंकियों के सफाये के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। शुक्रवार देर रात से ही अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके का घेराव कर लिया है और दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग जारी है।

गौरतलब है कि बडगाम में शुक्रवार सुबह हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था, ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते थे। इस एनकाउंटर में पांच जवान भी घायल हुए थे। पिछले कुछ दिनों से हो रही मुठभेड़ की घटनाओं पर नजर डाली जाये तो इनमें एक दर्जन के करीब आतंकी मार गिराए जा चुके हैं, जिनमें से अधिकतर का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

आतंकियों से निपटने को उठाएं कड़े कदम
जब कभी कहीं आतंकी हमले होते हैं तो मानवता की चीख-पुकार पूरी दुनिया सुनती है। पर, अफसोस कि एकाध दिन में हालात सामान्य हो जाते हैं और सरकार आतंकियों पर की जाने वाली कार्रवाईयों को भूल जाती है। परिणाम यह होता है कि मौका पाकर खूनी खेल खेलने वाले ये दुर्दांत आतंकी फिर कोई बड़ा कारनामा कर जाते हैं। हम चर्चा 10 जुलाई की देर शाम अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के प्रसंग की कर रहे हैं।

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में 6 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई, जबकि 32 घायल हो गए।

कश्मीर के आईजी मुनीर खान के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकवादी अबू इस्माइल ने हमले की साजिश रची थी। आईबी का कहना है कि इस हमले को कुल 4 आतंकियों ने अंजाम दिया। इसमें पाकिस्तान के दो और दो स्थानीय आतंकी थे।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीर की स्थिति से जुड़ी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पीएम ने घटना की कड़ी निन्दा की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सबके बावजूद इस हमले ने कुछ सवाल छोड़े हैं, जिसका जवाब सरकार व खुफिया एजेंसियों को देर-सबेर देना होगा।

आपको बता दें कि 17 साल पहले 2001 में अमरनाथ यात्रियों पर हुआ आतंकी हमला आखिरी था। 21 जून, 2001 को शेषनाग के निकट हुई आंतकी घटना में 6 तीर्थयात्रियों समेत 13 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें 2 पुलिस वाले भी शामिल थे।

आतंकियों ने यात्रा के रास्ते में लैंड माइन से धमाका कर और गोलीबारी कर यात्रियों पर हमला किया था। यह घटना पवित्र गुफा से महज 19 किमी दूर हुई थी। इस आतंकी घटना के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। जब ये हमला हुआ था उस वक्त तकरीबन 3 हजार अमरनाथ यात्री शेषनाग में रात्रि विश्राम कर रहे थे। हमला करने वाला आतंकी साधु के भेष में तीर्थ यात्रियों के साथ घुलमिल गया था।

उसने पहले से रास्ते में बिछाई गई आईईडी डिवाइस को रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया और एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उस आतंकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। 2001 से पहले साल 2000 में पहलगाम में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों को अपना निशाना बनाया था। इस हमले में 30 लोगों की जान चली गई थी।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा हिंदुओं के लिए पवित्र अमरनाथ गुफा तक की यात्रा है। यह गुफा समुद्र तल से 3,888 मीटर यानी 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तक केवल पैदल या खच्चर के जरिए ही पहुंचा जा सकता है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम से ये दूरी करीब 46 किलोमीटर की है। जिसे पैदल पूरा करना होता है। इसमें अमूमन पांच दिन तक का वक्त लगता है।

एक दूसरा रास्ता सोनमर्ग के बालटाल से भी है, जिससे अमरनाथ गुफा की दूरी महज 16 किलोमीटर है। लेकिन मुश्किल चढ़ाई होने के कारण ये रास्ता बेहद कठिन माना जाता है। ये गुफा बर्फ से ढकी रहती है, लेकिन गर्मियों में थोड़े वक्त के लिए जब गुफा के बाहर बर्फ मौजूद नहीं होती, उस वक्त तीर्थयात्री यहां पहुंच सकते हैं। श्रावण के महीने में ये यात्रा शुरू होती है।

45 दिनों तक तीर्थ यात्री यहां आ सकते हैं। इस यात्रा के लिए आने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखकर ही 2000 में श्राइन बोर्ड का गठन किया गया जो राज्य सरकार से मिलकर इस यात्रा को कामयाब बनाता है।

जानकारी के अनुसार, अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए हर साल लाखों हिंदू श्रद्धालु अपना पंजीयन कराते हैं। हालांकि भारत प्रशासित कश्मीर में मौजूदा तनाव को देखते हुए इस साल इस यात्रा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इस यात्रा की शुरूआत से पहले सुरक्षा बलों ने मीडिया को जो जानकारी दी थी, उसके मुताबिक 300 किलोमीटर लंबे रूट के लिए सेना, पैरामिलिट्री फोर्स और राज्य पुलिस के करीब 14 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

सेना की दो बटालियनों के अलावा सीआरपीएफ और बीएसएफ की 100 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। यह संख्या पिछले साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा कर रहे जवानों की तुलना में दोगुनी है। कश्मीर में मौजूदा तनाव को देखते हुए सुरक्षा बलों को किसी चरमपंथी हमले की आशंका पहले से थी, लिहाजा इस बार ज्यादा सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक तकनीकों से भी लैस किया गया था।

अलग से बटालियनों को कवर अप के लिए भी तैनात रखा गया। बावजूद इसके 10 जुलाई की रात आतंकी हमले हुए, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग जख्मी हो गए। अब सवाल यह है कि बगैर श्राइन बोर्ड की अनुमति और उसमें पंजीकृत हुए बगैर गुजरात की यात्रियों से भरी बस को वहां क्यों जाने दिया गया? बस को रास्ते में रोककर सुरक्षाकर्मियों ने जांच-पड़ताल क्यों नहीं की?

यदि वह बस सुरक्षा के मानकों को पूरा नहीं कर रही थी तो उसे आगे जाने की अनुमति देनी ही नहीं चाहिए। बहरहाल, कहा जा रहा है कि कश्मीर में आतंकियों ने अपने 15 साल पुराने अलिखित वादे को तोड़ दिया है, जिसमें अमरनाथ यात्रियों पर हमला नहीं करने की बात कही गई थी। अमरनाथ यात्रा कश्मीर में काफी विवाद का विषय रहा है,

बावजूद पिछले एक दशक से ज्यादा समय से यह आतंकी घटनाओं से दूर ही रहा। पिछले साल एक एनकाउंटर में मारे गए हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी का भी एक वीडियो जून में जारी हुआ था, जिसमें वह अमरनाथ यात्रियों को विश्वास दिला रहा था कि उन्हें आतंकियों द्वारा नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि खून के प्यासे आतंकियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। अब देखना यह है कि सरकार इस घटना के बाद क्या कार्रवाई करती है।

-राजीव रंजन तिवारी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अनंतनाग हमले के पीछे लश्कर का हाथ
5 महिलाओं समेत 7 यात्रियों की मौत

श्रीनगर: कश्मीर के IG मुनीर खान ने कहा कि अनंतनाग हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। मुनीर खान ने कहा कि हमले का मास्टर माइंड लश्कर का पाकिस्तानी टेररिस्ट इस्माइल है।

उधर, भारत ने अनंतनाग में टेररिस्ट अटैक का जिम्मेदार पाकिस्तान को ठहराया है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा हमले के दोषियों को बख्शने का सवाल ही नहीं है। हमारा पड़ोसी आतंकवाद को प्रमोट कर रहा है।

इस बीच दिल्ली में राजनाथ के आवास पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है। बता दे कि कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर सोमवार रात आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें 5 महिलाओं समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई।

19 तीर्थयात्री जख्मी भी हुए हैं। मरने वालों में 5 महिलाएं हैं। हमले के शिकार 3 यात्री गुजरात, 2 दमन और 2 महाराष्ट्र के थे। ये हमला सोमवार रात करीब 8.20 बजे हुआ। हमले में 19 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कश्मीर: अनंतनाग में आंतकी हमला, 5 महिलाओं समेत 7 की मौत
श्रीनगर:  कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर सोमवार रात आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें 5 महिलाओं समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई। 19 तीर्थयात्री जख्मी भी हुए हैं।

मरने वालों में 5 महिलाएं हैं। हमले के शिकार 3 यात्री गुजरात, 2 दमन और 2 महाराष्ट्र के थे। ये हमला सोमवार रात करीब 8.20 बजे हुआ। हमले में 19 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हमला अनंतनाग के बटेंगू इलाके में हुआ है।

आतंकी हमले में घायल हुए श्रद्धालुओं से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अस्पताल पहुंचीं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस हमले से कश्मीर का सिर शर्म से झुक गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे कायराना हमला करार दिया है। तमाम दलों ने इस हमले की निंदा की है। कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और वीएचपी ने जम्मू बंद का आह्वान किया है।

सरकार ने किया था पुख्ता इंतजाम का दावा

सिक्युरिटी एजेंसियों ने अमरनाथ यात्रा के आतंकी निशाने पर होने की बात कही थी और अलर्ट जारी किया था। बुरहान वानी की बरसी (8 जुलाई) से पहले कश्मीरी रेंज के आईजी मुनीर खान ने सेना और सीआरपीएफ को चिट्ठी लिखी थी कि आतंकी सौ से डेढ़ सौ यात्रियों को मारने की साजिश रच रहे हैं।

जिसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा किया गया था। कहा गया था कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान यात्रा में उनके साथ चल रहे हैं। अमरनाथ यात्रा की सिक्युरिटी में 40 हजार जवान तैनात किए गए थे।

बुरहान वानी की बरसी पर अलर्ट को देखते हुए 21 हजार जवान और तैनात किए गए थे। इस साल सैटेलाइट्स और ड्रोन कैमरों के जरिए भी अमरनाथ यात्रा की निगरानी की जा रही है।

पीएम मोदी ने की हमले की निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शांतिपूर्ण अमरनाथ यात्रियों पर कायरतापूर्ण हमले पर दुख जताने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे कायरतापूर्ण हमलों और घृणा के नापाक मंसूबों के आगे झुकने वाला नहीं है।

पीएम ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं इस हमले के बाद कश्मीर घाटी में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बैन कर दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।