protest - Sach Kahoon Hindi

झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी, विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को झाड़ू हाथ में लेकर शहर में रोष प्रकट करते हुए पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च धरना स्थल से शुरू होकर वाल्मीकि वाली गली से होते हुए विधायक के आवास के सामने पहुंचा। विधायक के आवास के आसपास पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को विधायक के घर तक जाने से पहले रोक दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने विधायक के आवास के पास ही जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने खरखौदा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों पहले विधायक पवन को ज्ञापन सोपा गया था और उन्हे विश्वास दिलाया था कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।  परंतु विधानसभा में उनके मुद्दे को लेकर विधायक ने एक शब्द भी नहीं कहा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों का रोष मार्च शहर के मुख्य बाजार से होते हुए वापस धरना स्थल पर पहुंचा। सफाई कर्मचारी सोनू, सीमा, मनबीर शालू, संजय, विजय, रमेश व अन्य ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Kharkhoda News: झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी, विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन

सफाई कर्मियों का धरना 26 वे दिन जारी, मंत्री बेदी का फुखा पुतला
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Sanitation Workers' Protest: नगर पालिका के सफाई कर्मचारीयो का धरना 26 वे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी वह धरना समाप्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने शहर के मुख्य मार्ग से कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली चौक पर पुतला फुंक कर रोष जताया। सफाई कर्मियों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए वादा किया था परंतु उनके साथ धोखा किया है और सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। परंतु वह भी तब तक काम पर नहीं लौटेंगे जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी।

Kharkhoda News: सफाई कर्मियों का धरना 26 वे दिन जारी, मंत्री बेदी का फुखा पुतला

करनाल में हर्ष के एनकाउंटर से खफा रोड़ समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: करनाल में हर्ष के एनकाउंटर से खफा रोड़ समाज सोमवार को फिर सडक़ों पर उतरा। करीब दो किलोमीटर लंबा रोष मार्च निकाला गया, उसके बाद करीब 3 घंटे तक रोड़ धर्मशाला से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। रोड़ समाज करनाल से भाजपा विधायक के इस्तीफे और माफी मंगवाने की मांग पर अड़ा रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने किया। बलकार सिंह ने कहा कि 29 तारीख तक इंतजार करेंगे, यदि मांगें नहीं मानी तो 30 अगस्त को करनाल में सीएम के प्रोग्राम में प्रदर्शन करेंगे।

बलकार सिंह ने बताया कि समाज की ओर से सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली ये कि विधायक माफी मांगें और इस्तीफा दें, दूसरी-डबल एनकाउंटर की सीबीआई से जांच करवाई जाएं। तीसरी-कथित फेक एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों, कर्मियों पर एक्शन हो। आपको बता दें कि बीरू वाल्मीकि की 5 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे बीरू के परिजनों के सामने विधायक ने शाम तक रिजल्ट देने की बात कही। उसी शाम को रोड़ समाज के युवक हर्ष और बीरबल को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। जिससे रोड समाज के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा था। सोमवार को सुबह से ही रोड़ धर्मशाला में समाज के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में युवा और समाज के अन्य लोग यहां एकत्रित हुए।

प्रदर्शन शुरू होने से पहले प्रधान बलकार सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद समाज के लोग रोड़ धर्मशाला से जिला सचिवालय की ओर रवाना हुए। करीब 2 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद प्रदर्शनकारी जिला सचिवालय के नजदीक पहुंचे। प्रदर्शन के बाद जिला सचिवालय के बाहर डीसी आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। समाज के प्रतिनिधियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा, जिसे राज्यपाल के नाम भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में समाज की तीन मुख्य मांगें रखी गई हैं। सरकार से जल्द इन मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द कोई फैसला नहीं हुआ तो समाज की बनाई गई कमेटी बैठक करेगी और आगामी आंदोलन की रणनीति तय करेगी।

बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले समाज से 16 अगस्त तक का समय मांगा था और आश्वासन दिया था कि उनकी तीनों मांगों पर विचार किया जाएगा। उनके अनुसार, निर्धारित समय बीतने के बाद भी सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई ठोस संदेश या निर्णय सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि समाज यह नहीं कहता कि हर्ष किसी तरह की गलती में शामिल नहीं था। यदि उसके खिलाफ कोई मामला था तो उसे गिरफ्तार कर न्यायपालिका के सामने पेश किया जाना चाहिए था। अदालत मामले की सुनवाई करती और जो फैसला देती, वह समाज को भी स्वीकार होता। बलकार सिंह ने कहा कि एनकाउंटर वास्तव में फेक था या नहीं, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। उनका आरोप है कि यदि कानून व्यवस्था में इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिला तो लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा प्रभावित हो सकता है।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त बल तैनात किया। सेक्टर-12 से आने वाले वाहनों को सेक्टर-13 की तरफ डायवर्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान स्थिति पर नजर बनाए रखी। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। फिलहाल समाज ने अपना ज्ञापन सरकार तक पहुंचा दिया है। अब आगे की कार्रवाई सरकार के रुख पर निर्भर करेगी। मांगें पूरी नहीं होने पर कमेटी की बैठक में अगले आंदोलन को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Loco Running Staff protest: लोको लॉबी पर लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन
Loco Running Staff protest: हनुमानगढ़। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केन्द्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर गुरुवार को हनुमानगढ़ लोको लॉबी परिसर में विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान स्थानीय शाखा के नेतृत्व में हनुमानगढ़ और आसपास के रेल खंडों से पहुंचे लोको रनिंग स्टाफ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और सभा आयोजित की। Hanumangarh News

कर्मचारियों ने लोको रनिंग स्टाफ के संवर्ग का तत्काल पुनर्गठन करने, पदोन्नति के उचित अवसर उपलब्ध कराने तथा लंबे समय से लंबित न्यायोचित वेतन स्तर की मांग स्वीकार करने की मांग उठाई। संगठन की ओर से इन मांगों को लेकर पूर्व में मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। संगठन ने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ के संवर्ग का पुनर्गठन किया जाना जरूरी है, ताकि कर्मचारियों को पदोन्नति के पर्याप्त अवसर मिल सकें।

साथ ही लंबे समय से लंबित वेतन स्तर संबंधी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए संवर्ग पुनर्गठन समिति को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोको लॉबी परिसर में आयोजित किया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक, अनुशासित और शांतिपूर्ण रहा। हनुमानगढ़ शाखा सचिव ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान रेल सेवाओं के सुचारू संचालन और यात्री सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। हनुमानगढ़ स्टेशन तथा इस रेल मार्ग पर चलने वाली किसी भी ट्रेन के संचालन में कोई व्यवधान नहीं होने दिया गया।

आवश्यक रेल सेवाएं और यात्री सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। संगठन ने रेल प्रशासन से लोको रनिंग स्टाफ की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों का समय रहते समाधान होने से भविष्य में बड़े आंदोलन की स्थिति को टाला जा सकेगा। कार्यक्रम में शाखा सचिव सुरेश कुमार नाई, शाखा अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह, शाखा कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सहित रोहिताश, घनश्याम कुमार, बेगराज गोदारा, अमर सिंह, विकास कुमार, पृथ्वीराज, कुमार सिंह, बलजीत, समीर सिंह, पवन वर्मा, धर्मेन्द्र यादव, कुलदीप और सुभाष चंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। Hanumangarh News

भिवानी में डाक कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (बीपीईएफ) और भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को भिवानी मंडलीय कार्यालय में डाक कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंच आवर के दौरान गेट मीटिंग कर विभागीय नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय डाक कर्मचारी संघ भिवानी मंडल के सचिव प्रवीण कुमार खोरडि?ा ने कहा कि कर्मचारी विरोधी नीतियों, लक्ष्य आधारित दबाव, निजीकरण और विभागीय समस्याओं के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 से 27 जुलाई तक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था। अब मंडलीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 5 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल और 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

रेलवे मेल सेवा को जारी रखने और आरटीएन व्यवस्था बंद करने की मांग।
एमएमएस, आरएमएस सहित विभिन्न संवर्गों में रिक्त पद भरने की मांग।
विभागीय भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग।

कर्मचारियों की अन्य मांगें

डाक कर्मचारियों ने कैडर रिस्ट्रक्चरिंग लागू करने, मृतक आश्रितों को रिक्त जीडीएस पदों पर समायोजित करने, विश्वकर्मा जयंती पर विभागीय अवकाश घोषित करने और पुरानी डिलीवरी व्यवस्था बहाल करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में गौतम, बबलू, अजीत, कालू, संजीव, प्रीतम, सतनाम, नीरज, सुनील, प्रदीप व रमेश सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Bhiwani News: मांगों को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी। छाया: नितिन।

महंगाई, श्रम कानून और निजीकरण के खिलाफ हुंकार
हनुमानगढ़। टाउन स्थित जनशक्ति भवन में शुक्रवार को एफसीआई लेबर एवं पल्लेदार मजदूर यूनियन, शाखा टाउन का 20वां सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन की रिपोर्ट पर चर्चा के साथ देश के मौजूदा आर्थिक, श्रम और सामाजिक मुद्दों पर बहस हुई। वक्ताओं ने महंगाई, श्रमिक अधिकारों, श्रम कानूनों और रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की तथा आगामी 29 जुलाई को दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन में भागीदारी का आह्वान किया। Hanumangarh News

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई का सबसे अधिक असर मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। इसके साथ ही मजदूरों के रोजगार पर भी संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि काम के घंटे बढ़ाए जा रहे हैं तथा श्रमिकों के अधिकार कमजोर किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर नए श्रम कानून लेकर आई है, जिनसे मजदूरों के संगठित होने, यूनियन बनाने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की स्वतंत्रता प्रभावित होगी। उनका आरोप था कि सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी हैं और बड़े कॉरपोरेट घरानों के हितों को प्राथमिकता दे रही हैं।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने हाल के विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों का उल्लेख करते हुए केन्द्र सरकार, भाजपा और आरएसएस की नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों की आवाज दबाई जा रही है। दिल्ली में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर हुए कथित हमले का भी जिक्र किया गया। सम्मेलन में इन मुद्दों को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हनुमानगढ़ में भी व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही 29 जुलाई को दिल्ली में आयोजित होने वाले आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर संघर्ष का बिगुल बजाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में रामेश्वर वर्मा, रघुवीर वर्मा, आत्मासिंह सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं श्रमिक मौजूद रहे। Hanumangarh News

आमरन अनशन का असर: दो घंटे में जागा बिजली विभाग, 10 दिन में कृषि कनेक्शन का लिखित आश्वासन
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: टिब्बी कस्बे में छह माह से लंबित कृषि बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर किसान विजय किलानिया बुधवार को विद्युत निगम कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशन शुरू होने के करीब दो घंटे बाद ही बिजली विभाग हरकत में आया और अधिकारियों ने किसान से वार्ता कर दस दिन के भीतर कृषि कनेक्शन जारी करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद विजय किलानिया ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, टिब्बी के 11 जीजीआर रोही निवासी किसान विजय किलानिया का कृषि बिजली कनेक्शन पिछले छह माह से लंबित था। कई बार विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया।

अनशन पर बैठते ही विद्युत निगम के सहायक अभियंता दिनेश कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता इरफान खान मौके पर पहुंचे और विजय किलानिया से वार्ता की। वार्ता के दौरान विभाग की ओर से दस दिन के भीतर कृषि कनेक्शन जारी करने का लिखित आश्वासन दिया गया, जिसके बाद अनशन समाप्त कर दिया गया।

अनशन समाप्त होने के बाद विजय किलानिया ने कहा कि यदि विभाग ने तय समय सीमा के भीतर कृषि कनेक्शन जारी नहीं किया तो किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस दौरान कुलवंत सुथार, नरसी बौद्ध, अटल बिहारी, शंकरलाल नायक, डॉ. सुखराज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

CJP Protest: सीजेपी प्रदर्शन के दौरान 118 पुलिसकर्मी घायल
नई दिल्ली। New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, सोमवार को झड़पों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, पुलिसकर्मियों पर हमला किया, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और 15 से 20 सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि घटना में करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं, जबकि कुछ घायल पुलिसकर्मियों की चिकित्सा जांच अभी जारी है।

बयान में कहा गया कि घायलों में विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और सहायक उपायुक्त के अधिकारियों के साथ-साथ कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और दंगा करने, लोक सेवकों पर हमला करने तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने से जुड़ी धाराओं सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अन्य कानूनों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड्स तोड़ने और संसद की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बार-बार हो रहे प्रश्नपत्र लीक के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना जारी है। इस प्रदर्शन के कारण रविवार रात से ही मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यातायात पर पाबंदियां लागू हैं, जो मंगलवार को भी जारी रहीं।

Protest Against Municipal Council.: बारिश से पहले जलभराव का खतरा, वार्डवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन
Waterlogging Risk: हनुमानगढ़। मानसून की शुरुआत के बावजूद टाउन की अम्बेडकर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से स्थानीय लोगों में नगर परिषद प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। नालों की सफाई नहीं होने और जल निकासी बाधित रहने के विरोध में सोमवार को वार्ड 24 और 27 के नागरिकों ने पूर्व पार्षद भूपेन्द्र नेहरा और शेरसिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। Hanumangarh News

प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद भूपेन्द्र नेहरा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वार्ड 24 और 27 के लोग गंदे पानी की निकासी की समस्या झेल रहे हैं। नगर परिषद ने पूरे शहर के पानी की निकासी के लिए वार्ड 27 से बड़ा नाला तो निकाला, लेकिन उसके रखरखाव और प्रबंधन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू हो चुका है और पहले भी बारिश हो चुकी है, जबकि आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बावजूद शहर के पानी के संग्रहण के लिए बनाई गई डिग्गी खाली नहीं कराई गई है तथा नाले और सीवरेज लाइनें जाम पड़ी हैं।

ऐसे में पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। नेहरा ने आशंका जताई कि यदि तेज बारिश हुई तो पूरे शहर का पानी अम्बेडकर कॉलोनी और भभूता सिद्ध कॉलोनी में जमा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मामूली बारिश में ही वार्ड 27 जलभराव की स्थिति में पहुंच जाता है, जबकि अधिक वर्षा होने पर दोनों वार्डों के डूबने का खतरा बना रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद के नाले पर एक किसान ने तारबंदी कर करीब 50 फीट लंबा थड़ा बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। Hanumangarh News

नाले की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी वार्ड 27 की ओर आ रहा है, जिससे लंबे समय तक जलभराव बना रहता है और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। पूर्व पार्षद ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर मानसून को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन स्थानीय नगर परिषद प्रशासन उन निर्देशों की अनदेखी कर रहा है। कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर परिषद प्रशासन ने शीघ्र नाले की सफाई, डिग्गी खाली कराने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की तो वार्डवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। पूर्व पार्षद भूपेन्द्र नेहरा ने जिला कलक्टर से मामले का संज्ञान लेकर नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा जल निकासी व्यवस्था को तत्काल सुचारु कराने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की। Hanumangarh News

पीने का पानी, बिजली आपूर्ति न होने के चलते महिलाओं ने प्रदर्शन किया
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में हनुमान ढ़ाणी टिब्बा बस्ती गली नं. 3 में पीने का पानी व बिजली आपूर्ति नहीं होने से सम्बंधित विभाग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व विद्युत आपूर्ति निगम के अधिकारियों के विरुद्ध महिलाओं का गुस्सा फूटा तथा उनके विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जन संघर्ष समिति के संयोजक व माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश व सम्बंधित वार्ड के पार्षद मास्टर अनिल कुमार उनके बीच पहुंचे तथा समस्या की पूरी जानकारी ली और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा एसडीओ से टेलीफोन पर बातचीत करके पीने के पानी की शीघ्र आपूर्ति बहाल करने को कहा तथा मौके पर ही सुपरवाइजर मोहन को बुलाया गया। उन्होंने गलीवासियों को 2 दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया और मौके पर विद्युत वितरण निगम के कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने गली में खराब हुई तारों को ठीक कर दिया।

पानी की समस्या हो रही विकराल

कामरेड ओम प्रकाश ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील रंगा को बताया कि डाबर कालोनी वाटर वर्क्स पर बार-बार बिजली जाने व फाल्ट आने से आगे पानी आपूर्ति करने में भारी समस्या आ रही है, इसलिए वे विद्युत निगम के अधिकारियों से मिलकर बिजली आपूर्ति अबाध गति से सुनिश्चित करवाएं। अन्यथा आगे शहर की जनता को पीने का पानी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल पार्क के साथ लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से पतराम गेट व चेजारान ढ़ाणी की बिजली दो दिन गायब रही है और अब भी रात को कई बार घंटों ट्रिप मार जाती है।

पूरे शहर में पीने का पानी नहीं आने तथा बिजली संकट से जनता में हा-हाकार मचा हुआ है, यहां तक भी नागरिक हस्पताल व मैडिकल कालेज में भी पीने का पानी नहीं आ रहा है और बाथरूम में भी पानी नहीं है। वहां कई कूलर होने के बाद भी मरीजों के लिए तीमारदार बाहर से पानी ला रहे हैं। सम्बंधित प्रशासन व जनप्रतिनिधि इन समस्याओं के समाधान की बजाए आंख बंद करके संवेदनहीन बने हुए हैं।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में उनकी बिजली पानी सम्बंधित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे अधिकारियों का उनके कैंप कार्यालय में घेराव करने पर मजबूर होंगे।

प्रदर्शन में शामिल होने वालों में अमन, होली, कृष्ण, युद्धवीर, संतोष, चन्द्रकला, संतरा, बिमला, भानी देवी, शीला देवी, रेखा, सीमा, पूजा, बिमला, सुमन, ममता व कांता शामिल रहीं।

Bhiwani News: प्रशासन व अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करती हुईं महिलाएं।

मांगें पूरी नहीं होने से PWD कर्मचारी नाराज, 18 जुलाई को मंत्री गंगवा के कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने 18 जुलाई को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदर्शन के समर्थन में यूनियन ने फतेहाबाद, टोहाना और भूना में जनसंपर्क अभियान चलाकर कर्मचारियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

राज्य संगठन सचिव कृष्ण चमारखेड़ा, जिला प्रधान सुरजीत पाबड़ा, जिला चेयरमैन राजेश सोनी और जिला सचिव संदीप बैजलपुर ने कहा कि वर्ष 2025 में मंत्री के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगें मानने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। यूनियन नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में 18 जुलाई को हिसार में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाया जाएगा।

सुंदर नहर में पूरा पानी चलाने की मांग को लेकर जमालपुर में किसानों का धरना जारी
बवानीखेड़ा (सच कहूँ/कौशल देवी)। Bawani Khera News: गांव जमालपुर में सुंदर ब्रांच नहर में पानी की मांग को लेकर किसानों का धरना लगातार तेज होता जा रहा है। सुंदर नहर पर चल रहे इस संघर्ष के बीच रविवार को आंदोलन को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला भी मौजूद रही। बता दे कि सुंदर नहर में कम से कम 15 दिनों तक पूरा पानी चलाने की मांग को लेकर जमालपुर में किसानों और ग्रामीणों का धरना पिछले दो सप्ताह से लगातार जारी है।

आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि आगामी रणनीति के तहत 9 गांवों में संघर्ष समितियां गठित की जा चुकी हैं और ग्रामीण अब सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। धरना स्थल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए  प्रदीप नरवाल ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज हमारे अन्नदाता को अपनी ही फसलों को सींचने और पीने के साफ पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए हफ्तों तक सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। भाजपा सरकार किसानों के हक और उनकी जायज मांगों को दबाने का काम कर रही है। सुंदर नहर में 15 दिन पूरा पानी छोड़ना किसानों का हक है, कोई भीख नहीं।

नरवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ किसानों के इस आंदोलन के साथ खड़ी है। इस मौके पर  रेणू बाला ने कहा कि इलाके में भूमिगत जल अब पीने योग्य नहीं बचा है। सुंदर नहर में पानी न आने के कारण ग्रामीणों को टैंकरों से महंगा पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।  इस अवसर पर धरना कमेटी सदस्य जगदीश, पूर्व सरपंच रामअवतार, अनूप शर्मा, प्रहलाद यादव, रामअवतार भाकर, अनूप शर्मा, चंद्रो, बिमला, सावित्री, निम्बो, ओमपति, रामप्यारी, बाला, रामरती, बवानीखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल नेहरा, शिवकुमार चांग, सुमित बराड़ सहित अनेक उपस्थित रहे।

Bawani Khera News: गांव जमालपुर में जारी धरने को संबोधित करते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल।