Mukesh Ambani - Sach Kahoon Hindi
GST News: जीएसटी सुधारों से हो सकता है बड़ा चमत्कार, देश के लिए एक निर्णायक क्षण: अंबानी
मुंबई (एजेंसी)। GST News: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में दूसरी पीढ़ी के सुधारों का स्वागत करते हुये गुरुवार को कहा कि इससे देश की विकास दर दहाई अंक के करीब पहुंच सकती है। अंबानी ने जीएसटी सुधारों को देश के लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘दिवाली उपहार’ बताया और कहा, ‘जीएसटी में सुधार उपभोक्ताओं के लिए उत्पादों और सेवाओं को किफायती बनाने, व्यापार की परिचालन जटिलता को कम करने, मुद्रास्फीति को कम करने और खुदरा क्षेत्र में उपभोग वृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है। यह देश की आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देगा। (मौजूदा) वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 7.8 प्रतिशत तक पहुंच गयी है, और नये सुधारों से अर्थव्यवस्था को और भी गति मिल सकती है, जिससे विकास दर दहाई अंक के करीब पहुंच सकती है। GST News
रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘नयी जीएसटी व्यवस्था एक परिवर्तनकारी कदम है, जो हर भारतीय घर में राहत पहुंचायेगी और उद्योग के लिए अनुपालन को सरल बनायेगी। इससे उपभोक्ताओं और व्यवसायों दोनों को लाभ मिलेगा। रिलायंस रिटेल पहले दिन से ही नयी जीएसटी व्यवस्था का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि जब भी लागत कम हो, हमारे ग्राहकों को इसका लाभ मिलना चाहिये।
रिलायंस रिटेल ने एक बयान में कहा कि रिलायंस रिटेल इस परिवर्तन में अग्रणी होने पर गर्व महसूस करता है, और देश के 1.4 अरब लोगों तक सुधार का पूरा लाभ पहुंचाने और एक अधिक समावेशी, प्रतिस्पर्धी और किफायती उपभोग अर्थव्यवस्था को आकार देने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने कहा कि जीएसटी सुधार देश के लिए एक निर्णायक क्षण है। लागत कम करके, मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखकर, दक्षता में सुधार करके बड़े पैमाने पर उत्पादन को बढ़ावा देगा। यह किसान, एमएसएमई, उत्पादक, आपूर्तिकर्ता, किराना और अंतिम उपभोक्ता के लिए कई अवसर पैदा करेगा।
यह भी पढ़ें:– New Wheat Variety: गेहूं की आई नई किस्म, अधिक उत्पादन की गारंटी, किसानों को होगा फायदा, जानिये…
Reliance Industries: प. बंगाल में अपने निवेश को बढ़ाकर दोगुना करेगी रिलायंस- मुकेश अंबानी
1 लाख करोड़ हो जाएगा रिलायंस का निवेश | Kolkata News
अगले 3 सालों में 400 नए स्टोर प. बंगाल में खोलेगा रिलायंस
कोलकाता में नया AI डेटा सेंटर 9 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा
कोलकाता (सच कहूँ न्यूज़)। Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 10 वर्षों में पश्चिमी बंगाल में अपने निवेश को बढ़ाकर दोगुना कर देगी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 8वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में यह घोषणा की। मुकेश अंबानी के मुताबिक पिछले करीब एक दशक में रिलायंस ने प्रदेश में अपना निवेश 2 हजार करोड़ से बढ़ाकर 50 हजार करोड़ कर दिया है। जिसे 2035 तक 1 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव है। Kolkata News
बंगाल ग्लोबल समिट में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कुल पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जियो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कोलकता स्थित डेटा सेंटर को अत्याधुनिक एआई-तैयार डेटा सेंटर में तब्दील किया जा रहा है और यह अगले 9 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। यह डेटा सेंटर बंगाल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकें उपलब्ध कराएगा। जिससे अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
रिटेल क्षेत्र में अंबानी ने अगले तीन वर्षों में 400 नए स्टोर खोलने की घोषणा की। अभी रिलायंस पश्चिम बंगाल में 1,300 से अधिक स्टोर्स का नेटवर्क चलाता है जिसे तीन सालों में बढ़ाकर 1700 किया जाएगा। इससे नई नौकरियां भी पैदा होंगी। बताते चलें कि रिलायंस ने विभिन्न क्षेत्रों में, पश्चिमी बंगाल में अबतक 1 लाख से भी अधिक नौकरियां दी हैं।
बंगाल के कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाने का वायदा भी मुकेश अंबानी ने समिट में किया। उन्होंने कहा कि बंगाल के कारीगरों के उत्पादों को पूरी दुनिया में उपलब्ध कराने के लिए ‘स्वदेश’ एक मंच के तौर पर काम करेगा। स्वदेश के स्टोर लंदन, न्यूयॉर्क और पेरिस में खोले जाएंगे जहां बंगाल की बेहतरीन जामदानी और तांत साड़ियाँ, बालूचरी, मुर्शिदाबाद, बिष्णुपुर और टसर सिल्क साड़ियाँ, कांथा साड़ियाँ, मसलिन के साथ-साथ बंगाल में बने जूट और खादी उत्पाद बेचे जाएंगे। Kolkata News
सौर ऊर्जा को भविष्य का एनर्जी सोर्स बताते हुए उन्होंने कहा कि रिलायंस बंगाल की हरित अर्थव्यवस्था में योगदान देना चाहेगा। हमारा आदर्श वाक्य है: “सोनार बांग्ला के लिए सौर बांग्ला”। और हम सौर ऊर्जा क्षेत्र में योगदान करने के लिए तैयार हैं।
रिलायंस फाउंडेशन, राज्य सरकार के साथ मिलकर कालीघाट मंदिर का जीर्णोद्धार कर रही है। मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “ममता दीदी, हमें सेवा करने का यह अवसर देने के लिए मैं आपको व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहता हूँ। हमारा फाउंडेशन राज्य की जरूरतों को पूरा करने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सरकार की विभिन्न पहलों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। Kolkata News
यह भी पढ़ें:– Vintage Cars: दुनिया की सबसे दुर्लभ, आकर्षक विंटेज कारों का हब बन गया है गुरुग्राम
Reliance Industries Job Cut: नई दिल्ली (एजेंसी)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने 2023-24 के वित्तीय वर्ष में अपने कर्मचारियों की संख्या में 42,000 की कटौती की है, जोकि पिछले साल की तुलना में उसके कुल कर्मचारियों की संख्या का 11% है, यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। Shaadi.com के संस्थापक अनुपम मित्तल (Shaadi.com founder Anupam Mittal) ने इसे ‘खतरनाक’ करार तो दिया ही साथ ही आश्चर्य भी जताया है कि इस मामले पर कोई शोर क्यों नहीं मचा। Reliance Industries Ltd
रिपोर्ट में बताया गया है कि मुकेश अंबानी की कंपनी कथित तौर पर अपनी कंपनी की लागत दक्षता में सुधार करना चाहती है, जिसका खुदरा विभाग पर काफी असर पड़ेगा। रिलायंस इंड्रस्ट्रीज लि. के कुल कर्मचारियों की संख्या 2022-2023 में 3.89 लाख से घटकर 2023-24 में 3.47 लाख हो गई। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नई नियुक्तियों में 1.7 लाख की कमी आई है, जोकि एक तिहाई से अधिक है।
मीडिया रिपोर्ट में एक प्रमुख ब्रोकिंग फर्म के विश्लेषक के हवाले से कहा गया है, ‘‘रिलायंस में कारोबार की नई लाइनें अब परिपक्व हो गई हैं और उन्हें डिजिटल प्राथमिकताओं से भरपूर समर्थन मिला है। अब वे बेहतर ढंग से संचालन को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के चरण में हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि जब नए व्यावसायिक अवसर सामने आएंगे और रणनीति में बदलाव होगा, तो संख्या (कर्मचारियों की संख्या) नहीं बढ़ेगी। वे लागत प्रबंधन और दक्षता को कैसे आगे बढ़ाया जाए, यह अच्छी तरह समझते हैं।’’ Reliance Industries Ltd
मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘‘42000 निष्कासित, यह मामला ‘शांत खबर’ क्यों है? आर्थिक और राजनीतिक हलकों में गंभीर खतरे की घंटी बजनी चाहिए।’’
क्या कहते हैं अनुपम मित्तल | Reliance Industries Ltd
एक यूजर ने बताया, ‘‘यह ज्यादातर खुदरा क्षेत्र से था, ज्यादातर अंशकालिक या अनुबंध कर्मचारियों की जरूरत के आधार पर। उन्होंने अन्य क्षेत्रों में 1.7 लाख जोड़े। शायद वे बदलाव ला रहे हैं। हालांकि, इसे राजनीतिक ध्यान देने की क्या जरूरत है? यह उनका व्यावसायिक निर्णय है।’’
इसका मित्तल ने जवाब दिया, ‘‘मेरा मतलब यह है कि अगर हमारी सबसे बड़ी कंपनियाँ कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, तो नौकरी की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। हमें पहले से ही हर साल 8-10 मिलियन नई नौकरियों की जरूरत है। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि उन्हें रिलायंस के साथ इस मुद्दे को उठाने की जरूरत है, बल्कि मैं कह रहा हूँ कि हमें एक ऐसी साहसिक योजना की जरूरत है जो कारगर हो।’’
Heavy Rain : बारिश का कहर, बरातियों से भरी इनोवा खाई में फंसी, एक ही परिवार के 10 लोग डूबे
Reliance Jio: रिलायंस जियो ने कर दिया कमाल, मुकेश अंबानी हुए हैरान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 5058 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया है जो सालाना आधार पर सालाना आधार पर 12% की वृद्धि दर्शाता है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम द्वारा शुक्रवार को जारी दूसरी तिमाही के बिना आडिट किए हुए वित्तीय परिणामों के अनुसार आलोच्य अवधि में उसकी आय सालाना आधार पर 9.9% बढ़कर 24,750 करोड़ रुपये रही।
पिछले वित्त वर्ष कंपनी ने इसी तिमाही में 22,633 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी। इस दौरान कंपनी का खर्च सालाना आधार पर 9% बढ़कर 18,063 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की तिमाही रिपोर्ट के अनुसार उसका कर और अन्य प्रावधानों से पूर्व का कामकाजी मुनाफा दूसरी तिमाही में 12,953 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल इसी दौरान परिचालन लाभ 12,578 रुपए था। कंपनी का आॅपरेटिंग मार्जिन आलोच्य तिमाही में 26.4 प्रतिशत रहा पिछले साल के लगभग बराबर ही है । इस दौरान कंपनी का लाभ का मार्जिन 17.40% रहा।
यह भी पढ़ें:– फिर जातिवाद पर आधारित होंगे चुनाव!
Mukesh Ambani Vs Dubai Sheikh कौन है सबसे ज्यादा अमीर, किसके पास है सबसे ज्यादा पैसा
मुकेश अंबानी ने लगातार तीसरे साल नहीं ली सैलरी |  Mukesh Ambani
Mukesh Ambani Vs Dubai Sheikh: भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार तीसरे साल कोई सैलरी नहीं ली। यानी वह पिछले तीन साल से बिना किसी वेतन के अपनी कंपनी में काम कर रहे हैं। कोविड महामारी के चलते जब अर्थव्यवस्था और बिजनेस प्रभावित हो रहे थे, तब कंपनी हित में श्री मुकेश अंबानी ने स्वेच्छा से अपना वेतन छोड़ दिया था। रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गाय है कि वित्त वर्ष 2022-23 में अंबानी का पारिश्रमिक शून्य था। Business Latest News
Gold Silver Rate: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
विगत तीन वर्षों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका के लिए मुकेश अंबानी ने वेतन के अलावा किसी भी प्रकार के भत्ते, अनुलाभ, सेवानिवृत्ति लाभ, कमीशन या स्टॉक ऑप्शनंस का लाभ भी नहीं लिया। इससे पहले व्यक्तिगत उदाहरण पेश करते हुए अंबानी ने अपनी सैलरी 15 करोड़ रु तक सीमित कर दी थी। वे 2008-09 से 15 करोड़ की सैलरी ले रहे थे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज में निखिल मेसवानी की सैलरी वित्त वर्ष 2022-23 में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले एक करोड़ रु बढ़कर 25 करोड़ रु सालाना पहुंच गई। 25 करोड़ रु वार्षिक वेतन पर हितल मेसवानी भी कंपनी में काम कर रहे हैं। ऑयल और गैस बिजनेस से जुड़े पी एम प्रसाद का वेतन 2021-22 में 11.89 करोड़ था जो 2022-23 में बढ़कर 13.5 करोड़ हो गया।
Mukesh Ambani Vs Dubai Sheikh
भारत के मुकेश अंबानी ऐसे व्यक्ति है जिसकी रोज की कमाई 168 करोड़ रुपए है इतने पैसों में देश के बहुत से परिवार पूरी जिन्दगी बैठकर खा सकते है। मुकेश अंबानी इनकी वर्ष भर की कमाई की बात करें तो इसका आकड़ा लगभग 7 लाख 18 हजार करोड़ रुपए तक पहुँच जाता है। यहाँ पर एक छोटा सा ट्विज भी है दुबई में रहने वाले शेख मोहम्मद बिन राशिद कभी अपनी रियम इनकम रिव्यू नही करते तो आमदनी के मामले में यहाँ पर ट्रांसपैरेंसी कम है इसीलिए कन्फर्म ये नही कहा जा सकता है कि किसकी इनकम ज्यादा है।
अमीरों की लिस्ट में गुम हुए मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को हुआ फायदा
एक दिन में कमाए करोड़ों रुपये
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। एशिया के सबसे अमीर शख्स Mukesh Ambani दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में पिछड़ गए हैं। मुकेश अंबानी अब एक और नीचे आ गए हैं। साथ ही उनकी संपत्ति में भी गिरावट आई है। वहीं, भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी को फायदा हुआ है।
यह भी पढ़ें:– मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें
गौतम अडानी जहां इस लिस्ट में कुछ पायदान चढ़े हैं, वहीं उनकी संपत्ति में भी काफी इजाफा हुआ है। गौतम अडानी की संपत्ति में बढ़ोतरी की मुख्य वजह शुक्रवार को उनके सभी शेयरों में हुई बढ़ोतरी है। अदानी ग्रुप की ट्रांसमिशन कंपनी के शेयरों में सबसे ज्यादा 5 फीसदी की तेजी रही। अदाणी इंटरप्राइजेज में 1.64 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। बाकी शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।
मुकेश अंबानी अब कितने नंबर पर?
फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 12वें से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को उनकी संपत्ति में 103 मिलियन डॉलर यानी 805 करोड़ रुपए की कमी आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर .067 फीसदी गिरकर 2,224 रुपये पर बंद हुए।
गौतम अडानी ने एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई की
अदानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने एक दिन में दुनिया के सभी अरबपतियों से ज्यादा की कमाई की है। गौतम अडानी की संपत्ति एक ही दिन में 1.1 अरब डॉलर यानी 9078 करोड़ रुपए बढ़ गई। और फिर लागे पेरी हैं, जिन्होंने एक दिन में 1 बिलियन डॉलर कमाए। इस लिस्ट में गौतम अडानी 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व में 20 वर्षों में 20 गुना बढ़ा रिलायंस का मुनाफा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी 20 साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने थे और उनके नेतृत्व में इन 20 वर्षों में कंपनी को मुनाफा भी 20 गुना बढ़ा है। मुकेश अंबानी के रिलायंस की कमान संभालते ही सफलता के झंडे गाड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ ता वह आज तक जारी है। मुकेश अंबानी की अगुवाई में, पिछले दो दशकों में कंपनी ने राजस्व, लाभ के साथ-साथ बाजार पूंजीकरण में लगातार दो अंकों की वृद्धि दर हासिल की है। इस दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 42 गुना बढा तो लाभ में करीब 20 गुना की वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें:– कड़ाके की ठंड से ठिठुरते लोगों को धूप ने दिलाई राहत
दुनिया भर की बड़ी से बड़ी कंपनियों का निवेश रिलायंस को मिला
मुकेश अंबानी केवल रिलायंस की कायापलट के ही नायक नही हैं, उनके नेतृत्व में 20 वर्षों में निवेशकों ने भी खूब कमाये हैं। 87 हजार करोड़ प्रति वर्ष की दर से निवेशकों की झोली में 17.4 लाख करोड़ रुपये आए। इस बीच दुनिया भर की बड़ी से बड़ी कंपनियों का निवेश रिलायंस को मिला जिसमें फेसबुक, गूगल और बीपी जैसी वैश्विक कंपनियां भी शामिल है। देश की सबसे बड़ी कंपनी की सफलता की कहानी के कई महत्वपूर्ण अध्याय श्री मुकेश अंबानी ने अपने हाथों से लिखे हैं। तेल से शुरू कर कंपनी ने दूरसंचार और रिटेल में कई मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने ही सबसे पहले डेटा को ‘न्यू-आॅयल’ कहा था। और यह बताने की जरूरत नहीं कि डेटा ने किस कदर देश के आमजन की रोजमर्रा की जिंदगी को बदल डाला है।
भारत ने पहला स्थान हासिल किया
मुकेश अंबानी ने देश ही नही दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक रिलायंस जियो को खड़ा किया जिसने बहुत ही कम समय में सफलता के झंडे गाड़ दिए। जियो के आने के बाद देश ने डिजिटल वर्ल्ड में जो दौड़ लगाई उसे देख दुनिया अचंभित है। आज सबसे अधिक डिजिटल लेन देन का रिकॉर्ड भारत के नाम है। ठेले से लेकर 5स्टार होटल तक में डिजिटल पेमेंट की सुविधा है। इसके पीछे सरकार के प्रयास तो है ही किंतु रिलायंस जियो को भी इसका पूरा श्रेय जाता है। डेटा खपत में भी देश ने लंबी छलांग लगाई, 2016 में 150 वें नंबर से सबको पछाड़ते हुए दुनिया में भारत ने पहला स्थान हासिल कर लिया है।
रिटेल सेक्टर में भी रिलायंस दुनिया की दिग्गज कंपनियों को टक्कर दे रहा है। आॅनलाइन हो या आॅफलाइन, रिटेल हो या थोक मुकेश अंबानी की लीडरशिप में सबमें रिलायंस ने अपनी पकड़ मजबूत की है। अमेजन, फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट जैसी कंपनियां रिलायंस को अपना प्रतिद्वंदी मानती हैं। रिलायंस रिटेल ने चकाचौंध कर देने वाली स्पीड से स्टोर खोले। विश्वास नही होता किंतु पिछले साल एक दिन में करीब 7 स्टोर खोलने का रिकॉर्ड बनाया है रिलायंस रिटेल ने और राजस्व के मामले में भी वो देश की नंबर वन रिटेल कंपनी बन गई है। भविष्य की रिलायंस के लिए सपने उन्होंने अभी से बुनने शुरू कर दिए हैं। 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जामनगर में न्यू एनर्जी के लिए 5 गीगा फैक्टरी लगाई जा रही हैं। सोलर एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए एनर्जी सोर्स पर भी रिलायंस तेजी से काम कर रहा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
5जी है डिजिटल कामधेनु: मुकेश अंबानी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने 5जी को डिजिटल कामधेनु बताते हुए आज घोषणा कि की रिलायंस जियो दिसंबर 2023 के अंत तक पूरे देश में 5जी सेवा पहुंचा देगी और 5जी के “5 लक्ष्यों” की प्राप्ति के साथ ही यह देश को बदल सकता है। अंबानी ने आज यहां शुरू हुए चार दिवसीय इण्डिया मोबाइल कांग्रेस और देश में 5 जी सेवा की शुरूआत के अवसर पर यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5जी सेवा लॉन्च किए जाने से पहले श्री अंबानी ने कहा कि भारत के 5जी युग में तेजी से आगे बढ़ने के लिए उठाए गए कदम प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प का परिणाम हैं। यह खुशी की बात है क्योंकि 5जी अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी तकनीक से कहीं बढ़कर है। यह एक मूलभूत तकनीक है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स जैसी अन्य परिवर्तनकारी तकनीकों की पूरी क्षमता को अनलॉक करती है।
यह भी पढ़ें:– कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, दिवाली पर गिफ्ट देने जा रही मोदी सरकार!
उन्होंने कहा कि भारत में 5जी का रोलआउट भारत के दूरसंचार इतिहास में कोई सामान्य घटना नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और उच्च आकांक्षाओं को अपने कंधे पर उठाए हुए है। 5जी के साथ, भारत सब का डिजिटल साथ और सब का डिजिटल विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाएगा। भारत ने भले ही थोड़ी देर से शुरूआत की हो, लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली और अधिक किफायती 5जी सेवाओं को शुरू करेंगे। अंबानी ने दिसंबर 2023 तक देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में 5जी पहुंचाने की जियो की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जियो की अधिकांश 5जी भारत में विकसित की गई है, इसलिए आत्मनिर्भर भारत की मुहर इस पर लगी है।
यह सभी भारतीयों के स्वास्थ्य, धन और खुशी में वृद्धि करेगा
उन्होंने कहा कि 5जी के “5 लक्ष्यों” की प्राप्ति के साथ ही यह राष्ट्र को बदल सकता है। 5 जी डिजिटल सॉल्युशन्स, आम भारतीयों तक सस्ती और उच्ची गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को पहुंचा सकते हैं। यह युवा भारतीयों को विश्व स्तरीय क्षमताओं और दक्षताओं से लैस करके उनकी पूरी क्षमता को उभारने में मदद करेगा ताकि वे अधिक कमा सकें और भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना सकें। अंबानी ने कहा कि 5जी बिना किसी अतिरिक्त निवेश के मौजूदा अस्पतालों को स्मार्ट अस्पतालों में बदलकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकता है। यह भारत में कहीं भी सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों की सेवाएं डिजिटल रूप से उपलब्ध करा सकता है, इससे उपचार की स्पीड और सटीकता में नाटकीय रूप से सुधार होगा और रियल टाइम में निर्णय लिए जा सकेंगे। यह सभी भारतीयों के स्वास्थ्य, धन और खुशी में वृद्धि करेगा।
यह सभी आर्थिक गतिविधियों में भारी दक्षता पैदा करेगा
अंबानी ने कहा कि 5जी कृषि, सेवाओं, व्यापार, उद्योग, परिवहन और ऊर्जा इंफ्रा के डिजिटलीकरण और उनके डेटा प्रबंधन में तेजी लाकर शहरी और ग्रामीण भारत के बीच की खाई को पाट सकता है। यह सभी आर्थिक गतिविधियों में भारी दक्षता पैदा करेगा, भारत को इनोवेशन्स का केंद्र बनाएगा और जलवायु संकट को कम करने में भी मदद करेगा। 5जी छोटे पैमाने के औद्योगिक और वाणिज्यिक उद्यमों को उतने ही शक्तिशाली प्रोडक्टिविटी टूल्स उपलब्ध करा सकता है, जो बड़े उद्योग धंधों द्वारा उपयोग किए जाते हैं। यह भारत की र्आव्यवस्था के सभी क्षेत्रों के आधुनिकीकरण और लाभप्रदता को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल हर क्षेत्र में बढ़ाकर, 5जी भारत को दुनिया की इंटेलिजेंस कैपिटल के रूप में उभरने में मदद कर सकता है। इससे भारत को हाई वैल्यू डिजिटल सॉल्युशन्स और सेवाओं का निर्यातक बनने में मदद मिलेगी। अंबानी ने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने से देश में उद्यमिता तेजी से बढ़ेगी, जो और भी बड़े निवेश को आकर्षित करेगी और हमारे युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार पैदा करेगा।
जनसंख्या और डिजिटल टेक्नोलॉजी की संयुक्त शक्ति का उपयोग करके, भारत दुनिया की अग्रणी डिजिटल सोसाइटी बन सकती है। ग्रोथ और डेवलपमेंट के दोहरे लक्ष्यों को एक साथ प्राप्त किया जा सकता है। भारत को तीन लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था से 2047 तक 40 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और प्रति व्यक्ति आय को 2,000 डॉलर से बढ़ाकर 20,000 डॉलर तक ले जाया जा सकता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मुकेश अंबानी की बराबरी पर आए गौतम अडाणी
मुंबई। संपत्ति के मामले में देश के दो बड़े बिजनेस टायकून में कांटे की टक्कर हो गई है। जी, हां, हम बात कर रहे हैं अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की। अब ये दोनों संपत्ति के मामले में बिल्कुल बराबरी पर आ गए हैं। दोनों की ही संपत्तियां 6.63-6.63 लाख करोड़ रुपए है। अगर डॉलर की बात करें तो ये 89 अरब डॉलर बनता है। गत दिवस अडाणी ग्रुप की फर्मों की कुल बाजार पूंजी 10 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14.91 लाख करोड़ रुपए रहा। मार्केट कैप की अगर बात करें तो उसमें रिलायंस आगे है, मगर गौतम अडाणी की अपनी कंपनियों में हिस्सेदारी रिलायंस समूह की कंपनियों में अंबानी की हिस्सेदारी से ज्यादा है। इस वजह वे एक दिन तो अंबानी से ज्यादा अमीर बन गए थे, लेकिन अब दोनों बराबरी पर हैं।
वहीं मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी 50.61% है जबकि अडाणी की हिस्सेदारी उनकी कंपनियों में 70.59% है। अडाणी की 3 कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी 74.92% जबकि एक कंपनी में 74.80 और 2 कंपनियों में यह 60-64% है। सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर की डील टूटने के बाद से रिलायंस के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रिलायंस का शेयर 1.48% गिरकर 2,350.90 रुपए पर बंद हुआ। इससे निवेशकों की 22,000 करोड़ रुपए की संपत्ति का सफाया हो गया। वहीं मुकेश अंबानी को इसके चलते 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, दादा बने मुकेश
मुंबई (एजेंसी)। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए हैं। मुकेश के पुत्र आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने वीरवार सुबह बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल नौ मार्च को हुई थी। दोनों स्कूल के समय से ही मित्र थे। श्लोका ने लंदन स्कूल आॅफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री की है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
2जी के 30 करोड़ उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन पर शिफ्ट करने को सरकार बनाए ठोस नीति: मुकेश
नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को कहा कि सरकार को 30 करोड़ 2जी मोबाइल उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन पर शिफ्ट करने के लिये जल्दी ठोस नीति बनाने का अनुरोध किया है। देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने आज चौथी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) को वर्चुअल संबोधित करते हुए उन 30 करोड़ भारतीयों की दशा पर चिंता जताई जो डिजिटल वर्ल्ड में अभी भी 2जी तकनीक का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह इस दिशा में जल्दी ठोस कदम उठाए ताकि यह उपभोक्ता देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़ कर इसका लाभ उठा सकें। मुकेश अंबानी ने कहा 2जी से 30 करोड़ भारतीयों को मुक्त करने और उन्हें स्मार्टफोन पर शिफ्ट करने के लिए सरकार को जल्दी कोई ठोस नीति बनानी होगी।
रिलायंस के चेयरमैन ने अगले वर्ष दूसरी छमाही में स्वदेशी 5जी तकनीक लॉन्च करने की तैयारी के संकेत देते हुए कहा जियो की स्वदेशी 5जी तकनीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता की गवाह है। मोदी के डिजिटल मिशन की प्रशंसा करते हुए मुकेश अंबानी ने कोविड काल में इसे देश की डिजिटल लाइफ लाइन बताया। सरकार के प्रयासों की सरहाना करते हुए मुकेश ने कहा कि देश जल्द ही सॉफ्टवेयर के साथ हार्डवेयर में भी अपनी महारथ सिद्ध करेगा। मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने किया है। दूरसंचार उद्योग के इस कार्यक्रम के चौथे संस्करण का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के कारण पहली बार वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये किया जा रहा है। कांग्रेस आठ से 10 दिसंबर तक चलेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट: मुकेश अंबानी 13वें साल टॉप पर
नई दिल्ली । धनकुबेरों की सूची में लगातार तेरहवें साल 2020 में भी 88.7 अरब डालर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की जारी 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है। अंबानी की तुलना में हालांकि गौतम अडानी की पूंजी काफी कम 25.7 अरब डालर ही है। सूची के अनुसार पहले सौ अमीर भारतीयों की 2020 में कुल संपत्ति 517.5 अरब डालर है। यह राशि पिछले साल की सूची में शामिल धनकुबेरों से 14 प्रतिशत अधिक है। एचसीएल टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शिव नाडार 20.4 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं और वह 15.4 अरब डालर की दौलत के मालिक हैं। अंबानी का रथ वैश्विक महामारी कोविड-19 में भी नहीं रुका। आरआईएल को वह तय समय से पहले कर्ज मुक्त बनाने में सफल रहे। इस लक्ष्य को हासिल करने में अंबानी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स सफेद हाथी साबित हुआ और कंपनी में फेसबुक और सिल्वर लेक समेत कई बड़े नामीगिरामी विदेशी निवेशकों ने डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। फिलहाल रिलायंस अपनी अनुषंगी रिलायंस रिटेल के जरिये धन बटोर रहे हैं और एक माह से कम समय में आठ निवेश प्रस्तावों 8.48 प्रतिशत इक्विटी बेचकर 37 हजार 810 करोड़ रुपये जुटा चुके हैं। कोरोना वायरस के संकटकाल में अंबानी की दौलत में हर घंटे 90 करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा हुआ है। फोर्ब्स की सूची में पांचवां स्थान हिंदुजा ब्रदर्स को मिला है।
देश के पांच सबसे अमीर व्यक्ति
नाम                                          अरब डालर
मुकेश अंबानी                                                   88.7
गौतम अडानी                                                   25.2
शिव नाडर                                                        20.4
राधाकिशन दमानी                                            15.4
हिन्दुजा ब्रदर्स                                                   12.8
साइरस पूनावला                                               11.5
पालोनजी मिस्त्री                                               11.4
उदय कोटक                                                     11.3
गोदरेज फैमिली                                                11.0
लक्ष्मी मित्तल                                                   10.3
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।