Shambhu Border - Sach Kahoon Hindi

Shambhu Border: पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स
शंभू बॉर्डर: किसानों को अपना सामान ले जाने से कोई रोक नहीं: पुलिस अधिकारी

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Shambhu Border News: शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले एक सड़क से कंक्रीट की दीवारें व अन्य सामान को हटाया, उसके बाद शाम को दूसरी तरफ की सड़क पर रखे सामान को हटा दिया। इसके साथ ही पंजाब की तरफ से किसानों के रहते आरजी घरों व उनके मलबे सहित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हटाने का काम बड़े स्तर पर चलता रहा। Patiala News

जानकारी के अनुसार शंभू बॉर्डर को खाली करवाने का पुलिस का कल रात से शुरू किया काम लगातार जारी है। शंभू बॉर्डर पर आज की स्थिति यह रही कि पुलिस ने तोड़े आरजी घरों के मलबे को हटाने का काम मजदूरों को सौंप दिया और वह इसे हटाने में लगे रहे। इसके साथ ही जो ठिकाने रह गए थे, आज उनको भी तहस नहस कर यहां से हटाया जा रहा था। इसके साथ ही किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी यहां एक खुली जगह पर शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान कई किसान यहां अपना सामान लेने पहुंचे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसान अपना जो भी सामान है, वह ले जा सकते हैं और उनको कोई मनाही नहीं है।

इसके अलावा हरियाणा पुलिस ने लगाई कंक्रीट दीवारों आदि को हटाने के लिए दर्जन के करीब हाईडर मशीनें व जेबीसी आदि लगातार चलवाई जा रहा थीं। शंभू बॉर्डर पर पहुंचे हरियाणा के डीआईजी हरमनवीर सिंह गिल ने कहा कि दोनों तरफ का रास्ता खुल गया है और अभी केवल छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है और कल तक बड़े वाहन भी इस रास्ते से चलने शुरु हो जाएंगे। उन्होेंने कहा कि किसान अपनी मशीनरी व अन्य सामान यहां से लेकर जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी 2024 को शंभू बॉर्डर पर किसानोंं ने मोर्चा लगाया था, जो 19 मार्च 2025 को सरकार ने इसे यहां से उठाया है।

केन्द्रीय जेल पटियाला में पंधेर सहित 100 से अधिक किसान बन्द | Patiala News

इधर वीरवार सुबह पटियाला के केन्द्रीय जेल में किसान नेताओं सहित 100 से अधिक किसानों को लाया गया। किसान मजदूर मोर्च के नेता स्वर्ण सिंह पंधेर, बुजुर्ग नेता सतनाम सिंह बहरू, सुखजीत सिंह हरदोंझंडे, काका कोटड़ा, मनजीत सिंह राए, करनैल सिंह लंग, गुरध्यान सिंह स्यूना सहित 100 से अधिक किसान नेताओं को केन्द्रीय जेल पटियाला में रखा गया है। इसके अलावा कुछ किसान महिलाओं को भी यहां लाया गया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को देर रात कमाडों कॉम्पलैक्स बहादरगढ़ से जालंधर शिफ्ट कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:– मिठाई की दुकान पर फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Shambhu Border: 403 दिनों के इंतजार के बाद मिली राहत, वाहनों की आवाजाही बहाल
किसान आंदोलन के चलते बंद था शंभू बॉर्डर, बुधवार रात को पुलिस ने कार्रवाई कर प्रदर्शनकारियों के मोर्चेे हटवाए

अंबाला (सच कहूँ/संदीप सांतरे)। Shambhu Border News: करीब 13 महीने के लंबे इंतजार के बाद शंभू बॉर्डर पर आखिरकार वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई है। किसान आंदोलन के चलते पिछले वर्ष से बंद इस मार्ग पर प्रशासन ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों के मोर्चे हटवा दिए। इसके तहत किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियां, मशीनें हटाकर, टेंट, तंबू, झोपड़ियां और अन्य ढांचे जेसीबी मशीनों की मदद से उखाड़े गए। इस दौरान पंजाब पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया। Ambala News

जेसीबी व हाईड्रा मशीनों से सीमेंट के ब्लॉक्स व बैरिकेड्स हटाए | Ambala News

वीरवार सुबह हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर से सीमेंट के बैरिकेड्स हटाने का कार्य शुरू किया। ये बैरिकेड्स पिछले वर्ष किसान आंदोलन के दौरान पंजाब के किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए कई परतों में लगाए गए थे। इनमें नुकीली कीलें, कांटेदार तारें और कंक्रीट की मोटी दीवारें शामिल थीं।

बैरिकेड्स हटाने के काम में जेसीबी और हाईड्रा मशीनों का इस्तेमाल किया गया। बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, मजदूर और मिस्त्री इस कार्य में जुटे रहे। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स और हरियाणा पुलिस के जवान तैनात रहे। उपायुक्त अजय सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

403 दिनों के इंतजार के बाद राहत

शंभू बॉर्डर खुलने से अंबाला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। पिछले वर्ष किसान आंदोलन के चलते इस मार्ग के बंद होने से स्थानीय व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था। जीटी रोड का यह प्रमुख मार्ग बंद होने के कारण कई व्यवसाय ठप पड़ गए थे। पेट्रोल पंप, ढाबा संचालकों और अन्य छोटे व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। अब मार्ग खुलने के बाद स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि उनका कारोबार दोबारा पटरी पर लौटेगा। Ambala News

शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स पिछले वर्ष 10 फरवरी को हरियाणा प्रशासन द्वारा लगाए गए थे। किसान संगठनों ने 13 फरवरी 2024 को दिल्ली कूच का ऐलान किया था, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए थे। इस दौरान बॉर्डर पर सीमेंट के अवरोधक, नुकीली कीलें और कांटेदार तारें लगाई गई थीं ताकि किसानों को हरियाणा में प्रवेश करने से रोका जा सके। प्रारंभ में बॉर्डर पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन बाद में किसान पंजाब सीमा पर ही धरने पर बैठ गए और हरियाणा सीमा पर पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवान तैनात रहे।

भाकियू ने 24 को बराड़ा में बुलाई बैठक, चढूनी लेंगे फैसला

बैरिकेड्स हटाने की कार्रवाई से पहले चंडीगढ़ में किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित अन्य मांगों को लेकर हुई वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिसके विरोध में कुछ किसान नेताओं ने सोशल मीडिया पर किसानों से शंभू बॉर्डर पहुंचने का आह्वान किया।

आक्रोशित किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसान नेताओं की गिरफ्तारी को अनुचित बताया। इसके विरोध में किसानों ने 21 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में पंजाब सरकार का पुतला फूंकने का ऐलान किया है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने 24 मार्च को बराड़ा अनाज मंडी में सुबह 10 बजे बैठक बुलाई है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी आगामी रणनीति पर फैसला लेंगे।

आर्थिक नुकसान और व्यावसायिक प्रभाव | Ambala News

शंभू बॉर्डर हरियाणा-पंजाब सीमा पर एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट पॉइंट है, जहां से रोजाना करीब 55-60 हजार वाहन गुजरते हैं। बॉर्डर सील होने के कारण नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। टोल बंद रहने से भारी आर्थिक हानि हुई, वहीं हरियाणा रोडवेज की बसों को भी लंबे रूट अपनाने पड़े, जिससे परिचालन लागत में वृद्धि हुई। अब बैरिकेड्स हटने के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है। खासतौर पर अंबाला शहर का कारोबार फिर से गति पकड़ने की उम्मीद है। बॉर्डर के आसपास स्थित पेट्रोल पंप, ढाबे और अन्य छोटे व्यवसायों में दोबारा रौनक लौटने की संभावना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें:– Traffic Challan: चैकिंग के दौरान 3 वाहन सीज तथा 25 पर लगाया 19.63 लाख जुर्माना

Shambhu Border: शंभू बॉर्डर पर किसानों का पहुंचना जारी, 13 फरवरी को होगा बड़ा इकट्ठ
आज एसकेएम भारत से मीटिंग के लिए चंडीगढ़ जाएंगे शंभू बॉर्डर के नेता

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Farmers News: शंभू बॉर्डर पर कृषि मांगों को लेकर चल रहा संघर्ष 13 फरवरी को एक साल में पहुंच जाएगा, जिस संबंधी शंभू बॉर्डर पर किसानों का पहुंचना शुरु हो गया है। इधर मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर नेताओं ने मीटिंग कर आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की व बड़े इकट्ठ को लेकर प्रबंधों की योजना बनाई। किसान नेता स्वर्ण सिंह पंधेर ने कहा कि 13 फरवरी संबंधी पंजाब व हरियाना से किसानों का शंभू बॉर्डर पर पहुंचना जारी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी विचार के लिए किसान मजदूर मोर्चा भारत की संगठनों के नेताओं की 3 घंटे तक मीटिंग होई, जिसमें खाना, पार्किंग, पानी की सुविधा आदि पर बात हुई। Patiala News

उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को श्री गुरू रविदास जी का प्रकाश दिवस शंभू मोर्च की स्टेज से मनाया जाएगा। इसके अलावा आज चंडीगढ़ एसकेएम भारत से होने जा रही एकता मीटिंग में दिल्ली आंदोलन 2 से वफद शामिल होगा। नेताओं ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून व फसलों के भाव स्वामीनाथन आयोग की हिदायतों अनुसार लेने, किसान मजदूरोंं की कर्ज मुक्ति, मनरेगा तहत साल में 200 दिन रोजगार सहित अन्य मांगों के हल करने तक यह मोर्चा जारी रहेगा। इस मौके जसविन्द्र सिंह लौंगोवाल, बलकार सिंह बैंस, हरजीत सिंह मांगट, तेजबीर सिंह, नन्द कुमार, हरप्रीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– गैंगस्टरों के नजदीकी 3 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

Supreme Court: शंभू बॉर्डर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए ये आदेश!
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) को लेकर आदेश जारी किए हैं कि दोनों तरफ एक-एक लेन खोली जाए, ताकि एम्बुलेंस, बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों आदि को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर इस संबंध में बैठक कर रूपरेखा तय करने को भी कहा है। अब इस मामले की सुनवाई 22 अगस्त को होगी। किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट किसानों से बात करने के लिए एक कमेटी बनाएगा। Supreme Court

शंभू बॉर्डर को खोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला और अंबाला के वरिष्ठ पुलिस कप्तानों और दोनों जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को बैठक करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गैर राजनीतिक कमेटी किसानों से बात करके मुद्दे सुलझाएगी, इस संबंध में केंद्र और पंजाब ने नाम सौंपे हैं।

शम्भू बॉर्डर | Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईवे ट्रैक्टर खड़ा करने के लिए नहीं है। एंबुलेंस के लिए हाईवे को आंशिक रूप से खोला जा सकता है। इसे आवश्यक सेवाओं, छात्रों और आसपास के क्षेत्र के दैनिक यात्रियों के लिए खोला जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर हरियाणा और पंजाब दोनों मिलकर मामला सुलझा लें तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि पंजाब के किसान फरवरी 2024 से फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव संहिता लागू हो गई। पंजाब की ओर बॉर्डर पर किसानों ने पक्का मोर्चा बना लिया। ऐसे में वहां से ट्रैफिक रोक दिया जाता है। इसके चलते उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली। हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को बॉर्डर खोलने का आदेश दिया था, लेकिन सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। Supreme Court

Holiday: इन स्कूलों की छुट्टी का हुआ ऐलान, जिला प्रशासन ने दिए आदेश

High Court: शंभू और खनौरी सीमाओं को एक सप्ताह के भीतर खोला जाए, हाईकोर्ट का आया आदेश
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab & Haryana High Court: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को आदेश दिया कि पंजाब व हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं को एक सप्ताह के भीतर खोला जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाला कानून बनाने और अन्य मांगों को लेकर पंजाब के किसान संगठनों के 10 फरवरी के ‘दिल्ली कूच’ आंदोलन के कारण दोनों सीमाएं तब से ही बंद हैं। अदालत ने विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार से सीमाओं पर राष्ट्रीय राजमार्गों से बैरीकेड हटाने का निर्देश दिया। पंजाब सरकार से अपनी सीमा में शंभू सीमा पर प्रदर्शनों को संभालने को कहा और किसान संगठनों से कानून और व्यवस्था बनाए रखने को कहा। High Court

अदालत ने कहा कि स्थिति शांत है और चूंकि किसानों की मांगें केंद्र सरकार से हैं तो उन्हें दिल्ली जाने दिया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों के दिल्ली कूच आह्वान के बाद हरियाणा सरकार ने बैरीकेड लगाकर और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती से सीमाएं सील कर दीं। आंदोलन के शुरूआती दिनों में हरियाणा सुरक्षा बलों ने बलप्रयोग भी किया और ड्रोन से रबर की गोलियां दागी। कई किसान घायल हुए। दूसरी तरफ हरियाणा सरकार ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के पथराव में उनके कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। एक युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत भी हुई। किसान नेताओं की इस दौरान तीन तत्कालीन केन्द्रीय मंत्रियों से वार्ता के कई दौर चले लेकिन वार्ता विफल रही।

यह भी पढ़ें:– IMD Alert: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, 4 दिनों तक बारिश आंधी-तूफान, हरियाणा, पंजाब, यूपी में अलर्ट जारी

Shambhu Border: किसानों ने शंभू बॉर्डर पर जाम किया रेलवे ट्रैक
बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े, पुलिस से हुई धक्कामुक्की | Ambala News

आंदोलन के चलते 36 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, 11 रद्द

युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा सहित तीन की रिहाई की कर रहे हैं मांग

सरकार को 16 अप्रैल तक का दिया था अल्टीमेटम | Shambhu Border

अंबाला (ब्यूरो)। Shambhu Border: पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने बुधवार को शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। दोपहर 12 बजे से किसान शंभू बॉर्डर के पास ही रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस-किसानों की धक्कामुक्की हो गई। मगर, किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और ट्रैक पर बैठ गए। Ambala News

किसान सरकार से युवा नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा समेत 3 किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पहले उनकी हरियाणा और पंजाब सरकार से मीटिंग हुई थी, जिसके बाद रिहाई का भरोसा मिला था। जिसके बाद किसानों ने सरकार को 16 अप्रैल तक का समय दिया था। सरकार ने रिहाई नहीं की तो वे ट्रैक पर उतर आए। किसानों के प्रदर्शन के चलते 36 ट्रेन प्रभावित हुई हैं। 11 ट्रेनों को कैंसिल किया गया, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए तो कुछ के रूट शॉर्ट किए गए। Ambala News

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि सरकार ने भरोसा देकर भी साथी किसानों को रिहा नहीं किया। हमारा किसान साथी जेल में मरणव्रत पर बैठा है। जब तक सरकार उसे रिहा नहीं करती, हम ट्रैक खाली नहीं करेंगे। अगर सरकार अभी रिहा कर दे तो हम 10 मिनट में हट जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों की परेशानी को लेकर कहा कि हमारा साथी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है, इसमें लोग हमें सहयोग करें। Ambala News

आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हम रेल नहीं रोकना चाहते थे। मगर, हमें इसके लिए मजबूर करना सरकार का फेलियर है। सरकार ने 16 अप्रैल तक रिहाई का भरोसा देकर वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि रेल रोको आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए रहेगा। Ambala News

पंधेर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हम भाजपा के साथ-साथ विपक्ष को भी सवाल पूछेंगे। उन्हें देश को डब्ल्यूटीओ से बाहर निकालने के बारे में स्टैंड पूछा जाएगा। लखीमपुर खीरी और शुभकरण मसले पर दोषियों को कैसे सजा दिलवाएंगे, इस बारे में सवाल किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: मनरेगा मजदूरों से भरा ऑटो पलटा, एक की मौत, 10 घायल

किसानों द्वारा शंभू बॉर्डर पर बनाए तंबुओं में लगी आग
किसानों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू, ट्रैक्टर-ट्राली सहित 4 तंबू जलकर राख

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। Shambhu Border: हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर अचानक किसानों के तंबू में आग लग गई। इसकी भनक लगते ही किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भयानक थी कि इसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और 4 तंबू जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। शंभू बॉर्डर पर जैसे ही आग लगी तो किसान एकजुट हो गए। कोई किसान पाइप से आग बूझाता हुआ दिखाई दिया तो कई बाल्टियों से आग पर काबू पा रहे थे। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काफी समय बाद घटनास्थल पर पहुंची। किसानों ने रोष प्रकट किया। Patiala News

विदित हो कि 13 फरवरी से शुरु हुए किसान आंदोलन को 58 दिन बीत चुके हैं। 13, 14 और 21 फरवरी को दिल्ली कूच के लिए टकराव हुआ, जिसमें कई पुलिस कर्मचारियों समेत सैकड़ों किसानों को चोटें आई। किसान हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। शुरुआती दौर में हुई 4 बार की वार्ता में भी सहमति नहीं बनी है। किसान एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने समेत अन्य कई मांगों पर अड़े हुए हैं। किसानों ने युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा समेत 3 किसानों की रिहाई न होने पर 17 अप्रैल को शंभू बॉर्डर पर ट्रेन रोकने का ऐलान किया हुआ है। उधर, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि होशियारपुर की जत्थे बंदियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली जलकर राख हुई है। अपील करते हुए कहा कि अफवाह न फैलाएं। आग लगने से किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। Patiala News

यह भी पढ़ें:– कैथल में सरकारी आदेशों की उडी धज्जियां, छुट्टी के दिन खुले रहे कई निजी स्कूल

शंभू बार्डर पर बने कर्फ्यू जैसे हालात
रोष: पटियाला के शंभू बॉर्डर पर इनेलो वर्करों ने प्रदर्शन कर लगाया धरना

हरियाणा जाने से रोके पंजाब के वाहन

हरियाणा ने अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां व पंजाब ने 30 कंपनियां तैनात की

पंजाब पुलिस ने किए थे कड़े सुरक्षा प्रबंध, डीसी व एसएसपी ने संभाला मोर्चा

पटियाला/ शंभू बार्डर (खुशवीर तूर)। एसवाईएल मुद्दे पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को शंभू बार्डर पर पंजाब के वाहनों को हरियाणा मतें जाने से रोकने के लिए धरना देकर रोड जाम किया। इस मौके पंजाब -हरियाणा बार्डर कफ्यू जैसे हालात बने रहे।

वैसे पंजाब व हरियाणा प्रशासन ने संयुक्त रूप से रणनीति के अंतर्गत यातायात को अन्य रास्तों से हरियाणा की तरफ भेजा गया। कई जगह जाम जैसे हालात बने रहे और आम लोगों को मुश्किलें का सामना करना पड़ा। पंजाब सहित हरियाणा द्वारा शंभू बार्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

100 से अधिक वर्कर पहुंचे

जानकारी के अनुसार इनेलो नेताओं ने शंभू बार्डर पर हरियाणा से पंजाब आने वाले वाहनों को रोकने संबंधी सुबह 10 बजे से ट्रालियां इत्यादि को रोक दिया गया। इस दौरान 100 से अधिक इनेलो वर्करों ने सड़क पर धरना लगाकर अपना रोष प्रदर्शन भी शुरू किया। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित व एसएसपी डा. एस भूपति खुद शंभू बार्डर पर पंजाब की तरफ से नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने हालातों पर पूरी नजर रखी हुई थी। यात्रियों ने बताया कि वह सुबह से पंजाब जाने के लिए खड़े हैं, परंतु उनके लिए कोई बस नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी है तो वह अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है परंतु जनता को तंग कर रही है।

पंजाब की बसे पजाब सीमा तक ही यात्रियों को उतार कर जा रही है। हरियाणा में पंजाब की बस प्रवेश नहीं कर रही है और यात्रियों को पंजाब की सीमा से चीका तक पैदल आना पड़ रहा है।

चार बजे यातायात बहाल

इनेलो वर्करों ने हरियाणा से घग्गर पुल नजदीक एकत्रित होकर अपना प्रदर्शन किया। जाम हटाने के बाद शाम चार बजे यातायात बहाल कर दी। पटियाला जिले में शंभू बार्डर सहित ढाबी गुज्जरां व पंजाब पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे। विभिन्न स्थानों पर सैंकड़ों की संख्या में पंजाब पुलिस के जवान व अधिकारी तैनात थे। पटियाला के एसएसपी डा. भूपति ने बताया कि बंद का काम पूरी शांति के साथ निपट गया।

हरियाणा की तरफ जाते रहे वाहन

इनेलो के प्रदर्शन के बीच पंजाब के वाहन हरियाणा की तरफ जाते देखे गए। मुख्य मार्ग पर से इनेलो वर्करों ने चाहे वाहनों को रोक लिया, लेकिन परिवर्तनीय रास्तों से फिर भी यातायात हरियाणा में जाती रही। इस मौके कई जगह वाहनों की लम्बी लाईनों लग गई।

सुनसान रहा टोल प्लाजा

नेशनल हाईवे पर गांव बपरौर के पास बना टोल प्लाजा सोमवार को करीब छह घंटे तक सूना रहा। रोजाना करीब 25 से तीस हजार वाहन पंजाब से दिल्ली की ओर इसी रूट से आगे बढ़ते हैं। इस बीच इस टोल प्लाजा के जरिये वाहन स्वामियों से करोड़ों रुपये की वसूली की जाती है। सोमवार को इनेलो के प्रदर्शन के मद्देनजर इस टोल प्लाजा की भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

ये रास्ते हुए प्रभावित

डबवाली में पंजाब के मलोट, फिरोजपुर व भटिंडा की तरफ से आने वाले वाहन

टोहाना में पटियाला आने वाले वाहन

खनौरी से आने वाले वाहन

अंबाला शहर स्थित बलदेव नगर

अंबाला के पास ही हरियाणा-पंजाब शंभू बैरियर

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।