Such - Sach Kahoon Hindi

चाहिए अगर बेहतर पैदावार तो इस तरह रोपित करें बीज
अच्छी फसल लेने के लिए जो बीज आप खेत में डालते हैं, उस बीज को आप पहले संस्कारित करिए, फिर मिट्टी में डालिए। मान लीजिए आपको गेहूँ का बीज लगाना हैं। तो बीज ले लीजिए एक किलो। अगर बीज दो किलो है तो सबको दुगुना कर लीजिएगा। एक किलो किसी भी देसी गौमाता या देसी बैल का गोबर ले लीजिए और उसी देसी गौमाता या देसी बैल का एक किलो मूत्र ले लीजिए। गोबर और मूत्र को आपस में मिला दीजिए। फिर इसमें 100 ग्राम कलई चूना मिलाना है, कलई चूना।

चूने का पत्थर बाजार में मिल जाता है आसानी से। उस चूने के पत्थर को एक दिन पहले पानी में डाल दीजिए 2-3 लीटर पानी में। रातभर में को पानी गरम हो जाएगा, फिर वो चूना शांत हो के नीचे बैठ जाएगा। फिर इसको घोल लीजिए। फिर इस 2-3 लीटर चूने वाले पानी को गोबर और गोमूत्र वाले पात्र या बर्तन में डाल दीजिए।

तो गोबर-गोमूत्र और सौ ग्राम चूने में जितना घोल तैयार होगा उसमें अच्छे से बीज को डाल दीजिए। कोई भी बीज एक किलो इसमें आराम से भींग जाता है। बीज को इसमें 2-3 घंटे डालकर रखिए। रात में डाल दीजिए, सुबह से निकाल लीजिए। निकालकर इस बीज को छाँव में सूखा दीजिए और छाँव में सूखाने के बाद आप इसको खेत की मिट्टी में लगा दीजिए। तो जो ये बीज लगेगा मिट्टी में, ये संस्कारित हो गया।

संस्कारित बीज से होंगे यह फायदे

इस संस्कारित बीज के दो फायदे हैं। एक तो फसल पर जल्दी कोई कीट-कीड़ा नहीं लगेगा। तो कीटनाशक-जंतुनाशक से आपको मुक्ति मिल गई, दुसरा फसल का उत्पादन भी अच्छा हो गया।

तो बीज संस्कारित करने का एक सूत्र है, कीटनाशक बनाने का एक सूत्र है और खाद बनाने का एक सूत्र हैं, इन तीन बताए गए सूत्रों का भरपूर आप प्रयोग अपने खेत में करिए और अपने किसान मित्रों को ज्यादा से ज्यादा बताइए। एक बार अपने खेत के एक एकड़ में से करके देखिए और एक एकड़ में आपने अगर ये करके देखा तो इसका परिणाम अच्छा आया तो अगले वर्ष पूरे खेत में करिए।

और ज्यादा अच्छा आया तो पूरे गाँव के खेत में कराइए, फिर पूरे जिले के खेतों में करा दीजिए। गाँव-गाँव जाकर आप ये गोबर-गोमूत्र का सूत्र किसानों को सिखाना शुरू कर दीजिए, उसी तरह जैसे योग और प्राणायाम सिखाते हैं आप गाँव-गाँव जाकर। तो योग और प्राणायाम से शरीर दुरूस्त हो जाएगा और गोबर-गोमूत्र की खाद से उनका खेत अच्छा हो जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आरएसएस के कार्यक्रम में आज भाषण देंगे प्रणब, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी— अहमद पटेल
नागपुर। पूर्व राष्ट्रपति और 43 साल से कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दीक्षांत समारोह में गुरुवार को शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के​ लिए प्रणाब मुखर्जी बुधवार शाम को यहां पहुंच गए है। संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया लेकिन एयरपोर्ट पर उनसे मिलने के लिए एक भी कांग्रेसी नहीं पहुंचा। उधर, अहमद पटेल ने बुधवार देर रात कहा कि मुझे उनसे (प्रणब मुखर्जी) से ऐसे उम्मीद नहीं थी। ऐसा कहा जा रहा है कि वे समारोह में करीब 20 मिनट तक भाषण दे सकते हैं। प्रणब दा यहांं 3 दिन तक संघ के मेहमान बनकर रहेंगे।

प्रणब के आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले से कांग्रेस के नेता खुश नहीं हैं। सोनिया गांधी के करीबी और कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने बुधवार देर रात ट्वीट कर कहा कि मुझे उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। इससे पहले भी पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, जयराम रमेश, सीके जाफर शरीफ समेत 30 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने प्रणब से संघ कार्यक्रम में नहीं जाने की अपील की थी। इन नेताओं ने पत्र और मीडिया के जरिए मुखर्जी से इस कार्यक्रम से दूर रहने को कहा। नेताओं का कहना है प्रणब के कार्यक्रम में जाने से संघ विचारधारा को मजबूती मिल सकती है। इस कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रणब दा ने 2 जून को कहा था कि इस बारे में कई लोगों ने पूछा, लेकिन जवाब नागपुर में दूंगा। उन्होंने कहा कि वे संघ के कार्यक्रम में जाने पर अभी कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं।

इस पर कांग्रेस ने कहा- कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। फिलहाल वे निजी दौरे पर नागपुर आए हैं। उनके दौरे की सूचना नगर कांग्रेस को भी अधिकृत तौर पर नहीं मिली है। लिहाजा कांग्रेस नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचे। मुखर्जी से मिलने से किनारा करने की कोई ठोस वजह नहीं है।

ये ऐसा है संघ का कार्यक्रम- शाम 5.30 बजे नागपुर के रेशिमबाग संघ मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत स्वागत करेंगे। इसके बाद संघ के प्रमुख पदाधिकारियों का प्रणब मुखर्जी से परिचय कराया जाएगा। शाम 6.15 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। करीब 6.35 बजे प्रणब भाषण देंगे। यह भाषण करीब 20 मिनट चल सकता है। आखिर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

किस प्रोग्राम में जा रहे हैं प्रणब मुखर्जी— नागपुर में आरएसएस का तृतीय शिक्षा वर्ग कार्यक्रम का समापन है। तृतीया शिक्षा वर्ग संघ के प्रचारक बनाने की प्रक्रिया का सबसे ऊंचे दर्जे का ट्रेनिंग प्रोग्राम है। मोदी भी तृतीय शिक्षा वर्ग में हिस्सा ले चुके हैं। इस बार नागरपुर में आरएसएस के देशभर से चुन कर आए हुए 914 स्वंयसेवकों को ट्रेनिंग दी गई है। 25 दिन तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में देशभर से डॉक्टर, आईटी एक्सपर्ट, इंजीनियर, पत्रकार, किसान और विभिन्न वर्गों के युवा शामिल हुए। इनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। सुभाषचंद्र बोस के पोते अर्धेंदु बोस और लाल लालबहादुर शास्त्री के बेटे भी सुनील शास्त्री भी नागपुर पहुंच गए हैं।

शंभू बार्डर पर बने कर्फ्यू जैसे हालात
रोष: पटियाला के शंभू बॉर्डर पर इनेलो वर्करों ने प्रदर्शन कर लगाया धरना

हरियाणा जाने से रोके पंजाब के वाहन

हरियाणा ने अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां व पंजाब ने 30 कंपनियां तैनात की

पंजाब पुलिस ने किए थे कड़े सुरक्षा प्रबंध, डीसी व एसएसपी ने संभाला मोर्चा

पटियाला/ शंभू बार्डर (खुशवीर तूर)। एसवाईएल मुद्दे पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को शंभू बार्डर पर पंजाब के वाहनों को हरियाणा मतें जाने से रोकने के लिए धरना देकर रोड जाम किया। इस मौके पंजाब -हरियाणा बार्डर कफ्यू जैसे हालात बने रहे।

वैसे पंजाब व हरियाणा प्रशासन ने संयुक्त रूप से रणनीति के अंतर्गत यातायात को अन्य रास्तों से हरियाणा की तरफ भेजा गया। कई जगह जाम जैसे हालात बने रहे और आम लोगों को मुश्किलें का सामना करना पड़ा। पंजाब सहित हरियाणा द्वारा शंभू बार्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

100 से अधिक वर्कर पहुंचे

जानकारी के अनुसार इनेलो नेताओं ने शंभू बार्डर पर हरियाणा से पंजाब आने वाले वाहनों को रोकने संबंधी सुबह 10 बजे से ट्रालियां इत्यादि को रोक दिया गया। इस दौरान 100 से अधिक इनेलो वर्करों ने सड़क पर धरना लगाकर अपना रोष प्रदर्शन भी शुरू किया। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित व एसएसपी डा. एस भूपति खुद शंभू बार्डर पर पंजाब की तरफ से नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने हालातों पर पूरी नजर रखी हुई थी। यात्रियों ने बताया कि वह सुबह से पंजाब जाने के लिए खड़े हैं, परंतु उनके लिए कोई बस नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी है तो वह अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है परंतु जनता को तंग कर रही है।

पंजाब की बसे पजाब सीमा तक ही यात्रियों को उतार कर जा रही है। हरियाणा में पंजाब की बस प्रवेश नहीं कर रही है और यात्रियों को पंजाब की सीमा से चीका तक पैदल आना पड़ रहा है।

चार बजे यातायात बहाल

इनेलो वर्करों ने हरियाणा से घग्गर पुल नजदीक एकत्रित होकर अपना प्रदर्शन किया। जाम हटाने के बाद शाम चार बजे यातायात बहाल कर दी। पटियाला जिले में शंभू बार्डर सहित ढाबी गुज्जरां व पंजाब पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे। विभिन्न स्थानों पर सैंकड़ों की संख्या में पंजाब पुलिस के जवान व अधिकारी तैनात थे। पटियाला के एसएसपी डा. भूपति ने बताया कि बंद का काम पूरी शांति के साथ निपट गया।

हरियाणा की तरफ जाते रहे वाहन

इनेलो के प्रदर्शन के बीच पंजाब के वाहन हरियाणा की तरफ जाते देखे गए। मुख्य मार्ग पर से इनेलो वर्करों ने चाहे वाहनों को रोक लिया, लेकिन परिवर्तनीय रास्तों से फिर भी यातायात हरियाणा में जाती रही। इस मौके कई जगह वाहनों की लम्बी लाईनों लग गई।

सुनसान रहा टोल प्लाजा

नेशनल हाईवे पर गांव बपरौर के पास बना टोल प्लाजा सोमवार को करीब छह घंटे तक सूना रहा। रोजाना करीब 25 से तीस हजार वाहन पंजाब से दिल्ली की ओर इसी रूट से आगे बढ़ते हैं। इस बीच इस टोल प्लाजा के जरिये वाहन स्वामियों से करोड़ों रुपये की वसूली की जाती है। सोमवार को इनेलो के प्रदर्शन के मद्देनजर इस टोल प्लाजा की भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

ये रास्ते हुए प्रभावित

डबवाली में पंजाब के मलोट, फिरोजपुर व भटिंडा की तरफ से आने वाले वाहन

टोहाना में पटियाला आने वाले वाहन

खनौरी से आने वाले वाहन

अंबाला शहर स्थित बलदेव नगर

अंबाला के पास ही हरियाणा-पंजाब शंभू बैरियर

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।