Executive - Sach Kahoon Hindi

आज से शुरू होगी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, 2019 की तैयारियां शुरु
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक अाज से शुरू हो रही है। इसमें पार्टी समाज के सभी वर्ग के लोगों के बीच ‘सामाजिक समरसता’ के मैसेज पर जोर देगी। ये मीटिंग दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर होगी। बैठक में पहले हर राज्य से उसकी रिपोर्ट ली जाएगी और उसके बाद उसे चुनावी एजेंडा सौंपा जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे। कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारी, बूथ प्रबंधन, केंद्र और राज्यों की अहम योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति आदि पर चर्चा होगी।

अटल की स्मृतियों के साए में होगी बैठक

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में हो रही इस बैठक में पार्टी अपने शीर्ष नेता के प्रति विशेष प्रस्ताव व श्रद्धांजलि व विभिन्न भाषणों के जरिए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर करेगी। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह भाजपा की पहली बैठक है, जिसमें अटल नहीं होंगे। इसके पहले वे अस्वस्थता के चलते कई बार बैठक में नहीं आ सके, लेकिन पार्टी को उनकी मौजूदगी का अहसास रहता था। अब उनका मार्गदर्शन ही पार्टी का पथ प्रदर्शक बनेगा।

बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बैठक में सरकार की कल्याण योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है। इसमें किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के सरकार के फैसले, नेशनल सिटिजंस रजिस्‍टर, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा को लेकर उठाए गए कदम, ओबीसी राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा देने आदि के बारे में भी चर्चा हो सकती है। बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव और इस साल होने वाले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के बारे में भी चर्चा होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

JDU एग्जीक्यूटिव की बैठक आज
पटना: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफा नहीं देने के आरजेडी के दो-टूक फैसले के बाद अब नजरें जेडीयू की ओर टिक गई हैं। मंगलवार को सीएम आवास में जेडीयू स्टेट एग्जीक्यूटिव की मीटिंग के बाद सियासी तस्वीर साफ हो सकती है।

सीएम ने प्रदेश जेडीयू प्रेसिडेंट वशिष्ठ नारायण सिंह, नेशनल जनरल सेक्रेटरी आरसीपी सिंह, मंत्री विजेंद्र यादव और ललन सिंह के साथ राजनीतिक हालात पर चर्चा की। मीटिंग में शामिल नेताओं ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया गया। यहां तक की प्रदेश प्रेसिडेंट ने तो मीडियाकर्मियों के लिए घर का गेट तक बंद करवा दिया।

नीतीश सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं करेंगे: जेडीयू नेता

इस बीच, मंत्री और जेडीयू नेता जय कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपने सिद्धांतों और छवि के साथ कभी समझौता नहीं करते हैं। नीतीश इससे पहले भी कई बड़े पद को छोड़ चुके है। जेडीयू स्पोक्सपर्सन श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार ने ना कभी सिद्धांतों के साथ समझौता किया है, ना आगे करेंगे। यह मीटिंग पहले से तय है।

आरजेडी की मीटिंग में तेजस्वी के इस्तीफे पर चर्चा नहीं

लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की कार्रवाई के बाद सोमवार को पहली बार आरजेडी विधायक दल की मीटिंग हुई थी। पार्टी के सीनियर नेता नेता अब्दुल बारी सिद्धीकी ने बताया था कि मीटिंग में तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर चर्चा नहीं हुई। वे डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वे विधानमंडल के नेता हैं और रहेंगे। इस मीटिंग में तीन मुद्दों पर चर्चा हुई थी। पहला- देश के बिगड़ते हालात, दूसरा- राष्ट्रपति चुनाव, तीसरा- 27 जुलाई को पार्टी की रैली।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।