Electricity Department - Sach Kahoon Hindi

पूर्व सभासद पर ट्रांसफार्मर का चबूतरा तोड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने नगरपालिका परिषद के पूर्व सभासद गय्यूर अली व दो-तीन अज्ञात लोगो पर मोहल्ला बिसातियान में ट्रांसफार्मर रखने हेतु बनवाए गए नवनिर्मित चबूतरे को तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

कस्बे के देवीमन्दिर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता ने कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि 11 जून को विभाग की ओर से कस्बे के मोहल्ला बिसातियान में ट्रांसफार्मर के रखने हेतु चबूतरे का निर्माण कराया गया था। मोहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे है, जिनके अधिभार को कम करने हेतु इस चबूतरे पर 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर रखा जाना था।

अवर अभियंता का आरोप है कि मोहल्ले के पूर्व सभासद गय्यूर अली ने दबंगई दिखाते हुए विभाग द्वारा निर्मित चबूतरे को दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर ध्वस्त कर दिया, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। आरोपी सभासद ने मौके पर भीड़ इकट्ठा करके लोगो को उकसाने का कार्य भी किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी सभासद व दो-तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

बिजली विभाग के जनता दरबार में तार बदलवाने और मीटर लगवाने की समस्याएं छाईं
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: स्थानीय खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली से संबंधित समस्याओ के समाधान करने के लिए दरबार लगाया गया।  जिसमें तार बदलवाने व नए मीटर लगवाने की समस्याएं अधिकतर रही। दरबार में निरथान गांव के सरपंच राजेश कुमार ने अधिकारियों को बताया कि गांव में जनरल चौपाल जो की नई बनाई गई है।  उसमे  बिजली का कनेक्शन नहीं है । बिजली मीटर लगवाया जाए, मंडोरी गांव के साहिल ने मीटर लगवाने की शिकायत की।

जिस पर निगम द्वारा मीटर लगवाने का आश्वासन दिया गया।  इसके अलावा रोहट गांव में  ट्यूबवेल कनेक्शन है । जिसकी लाइन जर्जर हो गई है। तार बदलवाने की मांग। निगम द्वारा सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर लाइनमैन रविंद्र सैदपुर ने सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार व  प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना लागू की गई है । जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से 1 किलो वाट का सोलर लगवाने पर 30 हजार की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है इसके अलावा हरियाणा सरकार की 1 किलोवाट पर 25000, 2 किलो वाट पर ₹50000 की सब्सिडी दे रही है। उन्होंने बताया कि सोलर लगवाने से आमजन को जो बिजली का बिल आता है। उसमें भी राहत मिलेगी और वह बिजली ज्यादा हो जाएगी तो उसको भी विभाग खरीद कर उससे भी उपभोक्ता लाभ कमा सकता है।

उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को सोलर लगवाने का आग्रह किया। इसके अलावा एसआईएस इंडिया लिमिटेड कंपनी की तरफ से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई।  जिसमें बतौर ट्रेनर महक प्रीत सिंह पहुंचे। उन्होंने कम पढ़े लिखे व पढे_ लिखे युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के बारे में अवगत करवाया।  उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा उन्हें स्थाई तौर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। 65 वर्ष तक उन्हें नौकरी पर रखा जाएगा।आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य है। इस अवसर पर कई बेरोजगार युवा आवेदन करने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष सितेंद्र दहिया, एडीओ सैदपुर आशीष महल, एसडीओ खरखौदा रवि कुमार , सरपंच रोड संदीप कुमार , ग्राम सचिव तेज सिंह, निरथान गांव के सरपंच राजेश कुमार आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

Electricity Theft: कैराना में देर रात विद्युत विभाग की छापेमारी, आठ घरों में पकड़ी बिजली चोरी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Electricity Department Raid: सोमवार रात्रि अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने कस्बे के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ घरों में बिजली चोरी होते हुए पाई गई। बिजली चोरी के सभी आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।

सोमवार देर रात करीब दस बजे अधीक्षण अभियंता बीरेंद्र सिंह व अधिशासी अभियंता चतुर्थ जयप्रकाश कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने विद्युत विभाग की स्थानीय टीम को साथ लेकर बिजली चोरी रोकने के लिए कस्बे के मोहल्ला आलदरम्यान, बेगमपुरा व दरबारखुर्द में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने करीब दो घंटे तक इन मोहल्लों में सैंकड़ों विद्युत संयोजनों की गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान आठ घरों में मीटर से पहले कट करके बिजली चोरी होते हुए मिली, जिनकी वीडियोग्राफी कराकर चोरी में इस्तेमाल किये जा रहे विद्युत केबिल जब्त कर लिये गए।

बिजली चोरी के सभी आरोपियों के विरुद्ध विद्युत थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। वहीं, टीम में शामिल 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र देवी मंदिर कैराना के अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि अत्यधिक लाइनलॉस व ओवरलोड के चलते बिजली चोरी रोकने के लिए उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में रात्रि में अभियान चलाया गया, जिसमें आठ जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बराला में विद्युत विभाग की टीम पर हमला, एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़े
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव बराला में बिजली चोरी रोकने गई विद्युत विभाग की टीम पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया। इस दौरान विद्युतकर्मियों के साथ में मारपीट करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए गए। आरोपियों पर एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़ने के भी आरोप है। मामले में भूरा बिजलीघर पर तैनात जेई ने मुकदमा दर्ज कराया है।

सोमवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे विद्युत विभाग की टीम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ प्रथम अमित कुमार शाक्य के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव बराला में बिजली चोरी की सूचना पर नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग करने गई थी। टीम में अवर अभियंता प्रदीप चौहान व नीतीश कुमार तथा संविदाकर्मी सागर, आलम व सतेंद्र शामिल थे। टीम ने गांव निवासी मतलूब के मकान में जांच की तो वहां पर बिजली चोरी होते हुए पाई गई। इसके अलावा, अन्य घरों में भी जांच की गई, जिस पर कुछ लोगो ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद कादिर, आरिफ व उसके छोटे भाई, खान व उसके छोटे भाई, नाजिम, शाहदीन तथा 10-15 अज्ञात लोगों विद्युत टीम पर हमला बोल दिया।

टीम के साथ में जान से मारने की नीयत से मारपीट करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। आरोपियों पर ईंट-पत्थरों से हमला करके एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़ने के भी आरोप है। हालांकि आरोपियों के हमले में कोई घायल नही हुआ। विद्युत टीम आरोपियों से बचकर कैराना कोतवाली पहुंची तथा पुलिस को घटना से अवगत कराया। भूरा बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता प्रदीप चौहान की ओर से तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, अधिशासी अभियंता चतुर्थ जयप्रकाश ने बताया कि विद्युत टीम रात्रि में नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग के लिए गई थी। वहां पर टीम पर कुछ लोगो ने हमला करके गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तथा सरकारी कार्य में विघ्न उत्पन्न करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ग्रामीणों ने भी टीम पर लगाया अभद्रता व गाली-गलौच का आरोप

गांव बराला में चेकिंग करने गई विद्युत टीम के ऊपर ग्रामीणों ने भी आरोप लगाए है। ग्रामीण आरिफ का कहना है कि उसकी भाभी इद्दत में बैठी हुई है। मना करने के बावजूद टीम में शामिल विद्युतकर्मी जबरदस्ती मकान के अंदर घुस आए। आरोप है कि विरोध करने पर विद्युतकर्मियों के द्वारा अभद्रता व गाली-गलौच की गई। युवक का आरोप है कि टीम में शामिल कुछ विद्युतकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी।

वहीं, अन्य ग्रामीणों ने भी विद्युत विभाग के लोगो पर अवैध वसूली के भी आरोप लगाए है। विदित रहे कि एसडीओ अमित कुमार शाक्य के ऊपर इससे पूर्व विगत 25 मार्च को आदर्शमण्डी थानाक्षेत्र के गांव कसरेवा कलां में भी हमला हुआ था। वहां पर वह टीम के साथ में मुर्गी फार्म पर चेकिंग करने के लिए गए थे। एसडीओ पर विगत दो माह में जानलेवा हमले की दूसरी घटना है।

PSPCL Recruitment: बिजली विभाग में जल्द निकलेंगी 4864 और भर्तियां: बिजली मंत्री
ईटीओ ने 35 सहायक इंजीनियरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

अब तक कुल 6586 भर्तियां की गई: बिजली मंत्री

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Electricity Department Recruitment: पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल 2022 से पंजाब राज्य पावर कॉपोर्रेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) और पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉपोर्रेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल.) द्वारा कुल 6586 भर्तियां की गयी हैं। बिजली मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. में 4864 और भर्तियां की जाएंगी। Chandigarh News

ईटीओ ने यहां 35 सहायक इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बताया कि इन कुल भर्तियों में से 4444 युवाओं को पी.एस.पी.सी.एल. में और 782 को पी.एस.टी.सी.एल. में सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती किया गया है। इसके अलावा, 1360 व्यक्तियों को तरस के आधार पर भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना और बिजली विभाग के मानव संसाधनों को मजबूत कर प्रदेशवासियों को बेहतर और निर्विघ्न बिजली सेवायें सुनिश्चित करना है। Chandigarh News

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 35 सहायक इंजीनियरों में से 22 इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में, जबकि 13 इलेक्ट्रिकल में विशेषज्ञ हैं। प्रत्येक उम्मीदवार से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनकी शैक्षिक योग्यता और विभाग के लिये काम करने की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नये चुने गये सहायक इंजीनियरों को बधाई दी और उन्हें अपनी ड्यूटी ईमानदारी और मेहनत से निभाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने नये भर्ती किए गए सहायक इंजीनियरों और प्रदेश के बिजली क्षेत्र में उनके योगदान पर विश्वास व्यक्त किया। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ दबिश डाल रही पुलिस

तीतरवाड़ा में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर काटे कनेक्शन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Electricity Department: विद्युत विभाग की टीम ने गांव तीतरवाड़ा में घरेलू बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर 25 कनेक्शन विच्छेदन किये। इस दौरान करीब 1.20 लाख रुपये का बकाया भी वसूल किया गया। बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने अवर अभियंता गिरीश प्रकाश के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा में घरेलू बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 4.30 लाख के बकाए पर 25 बकाएदारों के विद्युत विच्छेदन किये गए। साथ ही, 1.20 लाख रुपये बकाया भी वसूल किया गया। टीम के अभियान से बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ नजर आया। इस दौरान टीम में आजम, संदीप, अखलाक, अजय आदि शामिल रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– श्रम परिवर्तन अधिकारी पर अभद्रता का आरोप, सीएम से शिकायत

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई 14 को
हिसार, भिवानी, सरसा, जींद, चरखी दादरी और फतेहाबाद जिले शामिल

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा हिसार (Hisar) जोन के तहत आने वाले जिला हिसार, भिवानी, सरसा, जींद, चरखी दादरी और फतेहाबाद के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 14 नवंबर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्य अभियंता/परिचालन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, विद्युत नगर, हिसार के कार्यालय में की जाएगी। यह जानकारी विभाग के प्रवक्ता ने दी। Chandigarh News

उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई करेगी। एक लाख से तीन लाख तक की राशि के मामलों की सुनवाई हिसार जोन स्तर पर क्षेत्रीय उपभोगता शिकायत फोरम के अध्यक्ष के रूप में रजनीश गर्ग करेंगे। जिसमें मुख्यता गलत बिलिंग (एक लाख से तीन लाख तक की राशि), बिजली आपूर्ति में बाधाएं, खराब मीटर को बदलने में देरी इत्यादि शामिल हैं। Chandigarh News

उन्होंने बताया कि इस दौरान कमेटी द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126, 127 तथा धारा 135 से 140, 142, 143, 146, 152 के अंतर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अंतर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। कोई भी बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत के लिए मुख्य अभियंता के कार्यालय में 01662-223302 पर संपर्क कर सकता है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Rangoli: रंगोली प्रतियोगिता में बनाईं मनोहारी रंगोली

अबोहर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर को लगी आग
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर के कृष्णा नगरी गली नं 1 और शंकर मार्केट के बीच लगे संयुक्त ट्रांसफार्मर को बीती रात 9.45 बजे अचानक शॉर्ट-सर्किट के कारण भयंकर आग (Fire) लग गई, जिससे आसपास के मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह तक कृष्णा नगरी गली नं 1 और शंकर मार्केट में बिजली बहाल नहीं हो पाई। आसपास के लोगों ने भयंकर आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। करीब आधा घंटा तक ट्रांसफार्मर धूं धूं कर चल चलता रहा। जिससे सारा ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें:– शहीद सैनिक जसवीर सिंह का सरकारी सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग (Bijli Vibhag) को भी दी। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को रात ही इस बारे में सूचना दे दी गई थी, लेकिन आज सुबह के 8 बजे तक शंकर मार्केट और कृष्णा नगरी गली नंबर 1 की लाइट बहाल नहीं हो पाई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर को ठीक कर यहां की प्रभावित हुई बिजली शुरू करने की मांग की है।

बढ़े बिजली के दाम, जानिए कितना बढ़ेगा आपका बिजली बिल
मुम्बई। (सच कहूँ न्यूज) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों को आज महंगाई का बड़ा झटका लगा है क्योंकि यहां बिजली के दाम बढ़ गए हैं। (Mumbai) मुंबई में 1 अप्रैल 2023 से बिजली की कीमतों में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में गर्मी आने से पहले मुंबई करों को एसी-कूलर-पंखे चलाने पर बढ़े बिजली बिल की चिंता सताने लगेगी।

यह भी पढ़ें:– रेवाड़ी में पीपीपी से ऑटो मोड से बनी 1188 बुजुर्गों की पेंशन

बढ़ी हुई कीमतें कब से लागू हो गईं?

आज नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत यानी 1 अप्रैल 2023 से मुंबई में बिजली की खपत यानी बिजली का इस्तेमाल महंगा हो गया है। बिजली कंपनियों ने मुंबई में आवासीय उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 5 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।

क्या है एमईआरसी का बयान?

महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग ने घोषणा की है कि आज से मुंबई में बिजली (Electricity) की दरों में 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लोगों की जेब पर डाका डाल रहा बिजली विभाग
डीएचबीवीएन के मीडर रीडर की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में | Electricity Department

750 रीडिंग चली, निगम ने वसूला 1012 यूनिट तक बिल

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। बिजली विभाग (Electricity Department) द्वारा बिलों के नाम पर उपभोक्ताओं की जेबों पर डाका डाला जा रहा है। अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं। एक उपभोक्ता के मीटर में अभी यूनिट 750 भी नहीं हुई हैं, जबकि बिल 1012 यूनिट तक का भेजकर पैसे जमा करा लिये हैं। नियमित तौर पर इस उपभोक्ता का दो माह का बिल 1000 रुपये से भी कम आ रहा है, उसका अब तक दो बार बिल करीब 3000 रुपये भेजा जा चुका है।

बिजली मंत्री तक इसकी शिकायत उपभोक्ता द्वारा की जा रही है, ताकि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएन) मानेसर उप-मंडल के अंतर्गत सेक्टर-36 स्थित एवीएल36ए सोसायटी के टावर-19 में अंजना बंसल के फ्लैट नंबर-203 का मीटर जुलाई 2020 में लगा था। जिसका अकाउंट नंबर-जी31-एसएच-01-4593 है।

80 यूनिट का बिल 964 रुपये | Electricity Department

उपभोक्ता का बिजली मीटर 24 जुलाई 2020 से एक यूनिट के साथ शुरू हुआ था। 24 जुलाई से एक अक्टूबर 2020 के बीच का 80 यूनिट का बिल 964 रुपये भेजा गया। शुरूआत के चार बिल तक तो यूनिट ठीक देते रहे, लेकिन पांचवां बिल (एक अप्रैल 2021 से एक जून 2021 के बीच का) 659 यूनिट खपत दिखाकर 2897 रुपये भेजा गया। इस बिल में पुरानी 281 यूनिट से बढ़ाकर 940 यूनिट (रीडिंग) दिखाई गई है। इस समय अंतराल में उपभोक्ता का फ्लैट बंद रहा।

719 यूनिट ही खपत हुई | Electricity Department

फिर भी इतना भारी-भरकम बिल भेज दिया गया। गौर करने लायक बात यह है कि अप्रैल से जून 2021 तक 940 यूनिट खपत दिखाई गई, जबकि मीटर में अब चार महीने बाद भी 23 अक्टूबर 2021 तक 719 यूनिट ही खपत हुई हैं। एक जून 2021 से एक अगस्त 2021 के बीच के बिल में यूनिट 940 से बढ़ाकर 1012 दिखा दी। अब एक अगस्त से एक अक्टूबर के बीच की यूनिट 1012 से 666 दिखा दी हैं। इसमें खपत यूनिट 660 दिखाकर 2931 रुपये का बिल भेजा है।

मीटर रीडर की कार्यप्रणाली पर यहां सवाल उठ रहे हैं | Electricity Department

उपभोक्ता के मीटर में 23 अक्टूबर 2021 रविवार रात तक यूनिट 719 थी, जबकि बिजली विभाग द्वारा बिल में यूनिट 1012 अंकित की गई है। अब सवाल यह उठता है कि वर्तमान में मीटर यूनिट 719 है तो फिर अप्रैल 2021 से जून 2021 के बीच की रीडिंग 940 और 1012 कैसे हो गई। मीटर रीडर की कार्यप्रणाली पर यहां सवाल उठ रहे हैं।

बिजली मंत्री से अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

उपभोक्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों और बिजली मंत्री से अपने दो बार के बढ़े हुए बिल की जांच कराने और जमा करवाई गई अधिक राशि वापस देने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जब बिल ना भरने पर उपभोक्ता को जुमार्ना देना पड़ता है तो फिर इस लापरवाही पर भी अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई हो। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला यह बात कह चुके हैं कि अगर बिजली के बिलों में किसी तरह ही गड़बड़ी होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन होगा।

मीटर लगने से अब तक की यूनिट व बिल अमाउंट | Electricity Department

24 जुलाई 2020 से एक अक्टूबर 2020 के बीच 80 यूनिट का बिल 964 रुपये

एक अक्टूबर 2020 से एक दिसम्बर 2020 के बीच 39 यूनिट का बिल 872 रुपये

एक दिसम्बर 2020 से एक फरवरी 2021 के बीच 89 यूनिट का बिल 921 रुपये

एक फरवरी 2021 से एक अप्रैल 2021 के बीच 72 यूनिट का बिल 914 रुपये

एक अप्रैल 2021 से एक जून के 2021 के बीच 659 यूनिट का बिल 2897 रुपये

एक जून 2021 से एक अगस्त 2021 के बीच 72 यूनिट का बिल 950 रुपये

एक अगस्त 2021 से एक अक्टूबर 2021 के बीच 660 यूनिट का बिल 2931 रुपये

‘‘कोई टेक्नीकल फाल्ट हो सकता है। बहुत सी तकनीकियां हैं, जिसके कारण कई बार रीडिंग ठीक रीड नहीं हो पाती। अगर अधिक बिल आया है और रीडिंग कम हैं तो उसकी जांच की जाएगी।’’

-मनोज यादव, एसई, डीएचबीवीएन, गुरुग्राम

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के घाटे में बड़ी कमी
ए.टी. एंड सी. लॉसिस 16.50 प्रतिशत से घटकर 13.63 फीसदी हुआ

सच कहूँ/अश्वनी चावला, चंडीगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने घाटों को कम करने में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। हर साल निगम की तरफ से ए.टी. एंड सी. लॉसिस में भारी कटौती की है, जिसके चलते निगम को काफी मुनाफा हुआ है और निगम के हालात में सुधार हो रहा है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एग्रीगेट ट्रांसमिशन एंड कमर्शियल (ए.टी. एंड सी) घाटे में इस वर्ष 2.87 प्रतिशत की कमी आई है। निगम के ए.टी. एंड सी. लॉसिस पिछले वर्ष की तुलना में 16.50 प्रतिशत से घटकर इस वर्ष 13.63 प्रतिशत के स्तर पर आ गए हैं। विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ए.टी.एंड सी. लॉसिस का एक बड़ा कारण बिजली चोरी भी है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष टीमें गठित करके बिजली चोरी पकड़ने के अभियान भी चलाए गए, जिसकी नियमित मॉनिटरिंग की गई। जिसके परिणाम स्वरूप वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 48729 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए, जिससे 16298.67 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया, जोकि पिछले वर्ष से लगभग दोगुना है। इसमें से इस वर्ष लगभग 8280.79 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल भी हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

किसान का बाग उजाड़ना पड़ गया महंगा
बिजली विभाग का कार्यकारी अभियंता सस्पैंड

पीड़ित की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

गुरुग्राम (सच कहूँ /संजय मेहरा)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को बागवानी किसान की समस्या पर गौर नहीं करने पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री यहां जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 11 शिकायतें रखी गई थीं, जिनमें से अधिकतर का मुख्यमंत्री ने मौके पर ही निपटारा कर दिया।बैठक में जिला के फरूखनगर तहसील के गांव बाबरा बाकीपुर के बागवानी किसान की समस्या पर गौर नहीं करने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियतां को मुख्यमंत्री ने निलंबित करने के आदेश दिए।

इस मामले में शिकायतकर्ता का कहना था कि बिजली निगम ने 220 केवी बड़ी लाइन लगाने के लिए उसके बाग में बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए और उसके बाग को उजाड़ दिया। उसे इसके लिए कोई नोटिस आदि नहीं दिया गया और ना ही उसकी संतुष्टि की गई। उसने बताया कि इस बड़ी लाइन के लिए वह बाग में बने अपने मकान को भी तोड़ने को तैयार था, लेकिन निगम अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी और बाग में एल के आकार में गड्ढे खोद दिए। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता से जब मुख्यमंत्री ने इस पर जवाब तलब किया तो उसे कुछ पता ही नहीं था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को जब शिकायत मिली तो उन्हें इस पर गौर किया।

इसकी तह तक जाकर इसका समाधान करने का प्रयास करना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया।

एचवीपीएनएल के अधीक्षण अभियंता ने बताया ।

उक्त किसान को 3 लाख 89 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है।

जिस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि यह तो उसके नुकसान का चौथाई हिस्सा ही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।