Save Life - Sach Kahoon Hindi

पीछे आ रही ‘मौत’ से बचाकर ‘जिंदगियों’ को हांककर ले गया कुत्ता
जानवर का जानवर होता वफादार, कुत्ते ने दिखाया गायों के प्रति अपना प्यार

नई दिल्ली। (सच कहूँ)। अभी हाल ही में ट्विटर अकाउंट पर एक (Viral Video) हो रहा है जिसमें एक कुत्ता गायों के झुंड की रक्षा करते दिखाई दे रहा है। पर वो किस से गायों के झुंड की रक्षा कर रहा है। ये तो आपको वीडियो देखकर अपने आप ही पता लग जाएगा।

आपने कई बार देखा होगा कि गांवों में कुछ लोग कुत्ता इसलिए पालते हैं क्योंकि गांव वाले कुत्तों को समझदार समझते हैं, उन्हें लगता है कि कुत्ते अक्सर उनके जानवरों की देखभाल कर सकते हैं, उनकी रक्षा करने में सहयोगी हैं।

इस वीडियो में कुत्ता कुछ ऐसा ही करता दिखाई दे रहा है। (Viral Video) गायों के झुंड के पीछे उनका शिकार करने के मकसद से एक शेर लगा हुआ है और कुत्ता उसी से बचाने के लिए गायों को हांक कर ले जाता हुआ दिख रहा है। जब गाय आगे चली जाती हैं तो कुत्ता कुछ देर रुक कर शेर का इंतजार करता है कि शेर कहां तक आ गया। और जब शेर नजदीक आने लगता है तो तभी कुत्ता भी वहां से रफुचक्कर हो जाता है।

आपको बता दें कि वायरल हो रही इस वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और बहुत से लोगों ने इस पर तरत-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

डॉक्टर बनकर बचायें ‘जिन्दगी’
Doctor : सम्मान व मानव सेवा करने के लिए छात्र चुन सकते हैं ये प्रोफेशन

सच कहूँ करियर डेस्क

मेडिकल का क्षेत्र बहुत ही विस्तृत है। इस क्षेत्र में भारत सहित विश्व के अनेक देशों के छात्र डॉक्टर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, क्योकि इस प्रोफेशन में सम्मान के साथ-साथ मानव सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है, अधिकांश छात्र बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखने लगते हैं और बड़े होकर सपना पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करते है, परन्तु डॉक्टर बनने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है, और अनेक परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है, यदि आप एक डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो इसके बारे में आज सच कहूँ डेस्क आपको पूरी प्रक्रिया की जानकारी दे रहा है।

12वीं के बाद कैरियर कैसे बनाये

डाक्टर बननें के लिए अभ्यर्थी को बारहवीं में बॉयोलाजी से उत्तीर्ण होना आवश्यक है, तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 17 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

Doctor बनने के लिए परीक्षा

मेडिकल क्षेत्र में डॉक्टर बनने के लिए छात्रों को दसवीं कक्षा से ही तैयारी करनी पड़ती है, क्योंकि जब छात्र दसवीं उत्तीर्ण कर ग्यारहवीं में प्रवेश लेते हैं, तो साइंस स्ट्रीम में छात्रों के समक्ष मेडिकल और नॉन मेडिकल दो विकल्प मिलते हैं, इनमें से उन्हें मेडिकल सेलेक्ट करना है, जिसके अंतर्गत आपके विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी होंगे, इस विषयों में छात्रों को अपना स्कोर 60 प्रतिशत से अधिक बनाना होगा, इसके साथ-साथ एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी भी करनी चाहिये।

Doctor : एंट्रेंस एग्जाम

बारहवीं कक्षा में आप आल इंडिया मेडिकल एग्जाम या फिर स्टेट लेवल के फॉर्म भर सकते हैं, परन्तु एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है, क्योंकि इन्ही अंकों के आधार पर आपको कॉलेज मिलेगा, एमबीबीएस में एडमिशन के लिए अखिल भारतीय स्तर और राज्य स्तर पर कई परीक्षाएं ली जाती हैं, मेडिकल क्षेत्र में जानें के लिए आपको सीबीएससी बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट-यूजी) की परीक्षा उत्तीर्ण करके किसी मान्यता प्राप्त संस्था से एमबीबीएस की पढ़ाई करनी होती है। आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अर्थात एम्स जैसे बड़े संस्थान सीधे प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं, अखिल भारतीय स्तर पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अर्थात सीबीएसई द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जानी वाली आल इंडिया प्री-मेडिकल, प्री-डेंटल टेस्ट सबसे प्रमुख परीक्षा है, इसके अतिरिक्त कुछ अन्य मेडिकल एंट्रेंस आयोजित करने वाले प्रमुख संस्थानों के नाम इस प्रकार हैं:-

आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

उत्तर प्रदेश कम्बाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी)

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी-दिल्ली

वर्धा मेडिकल कॉलेज-वर्धा, आर्म्ड फोर्स-पुणे

Doctor : एमबीबीएस कोर्स एवं इंटर्नशिप

एमबीबीएस का कोर्स की अवधि साढ़े चार वर्ष होती है, इसके सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अनिवार्य रूप से किसी मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष की इंटर्नशिप करनी होती है, इस तरह एमबीबीएस का कोर्स कुल साढ़े पांच वर्षों में पूरा होता है। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करनें के पश्चात एमसीआई अर्थात मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रमाणित डॉक्टर के रूप में एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की जाती है, इसके बाद अपनी इच्छानुसार प्रैक्टिस आरंभ कर सकते है, अथवा अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार, एमडी, एमएस के रूप में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स तथा उसके बाद रिसर्च कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी

मेडिकल की प्रवेश परीक्षा दसवीं और बारहवीं के पाठ्यक्रम पर आधरित होती हैं, इसलिए छात्रों को अपने पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से कवर करना आवश्यक है, बारहवीं के तीनों विषयों के फंडामेंटल्स को पूर्ण रूप से तैयार करें और उनके एप्लीकेशंस पर फोकस करें, तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा समाप्त होते ही मेडिकल परीक्षा से सम्बंधित पूर्व में पूछें गये प्रश्नों को गंभीरता से हल करना प्रारम्भ करें और उनके प्रारूप को समझने का प्रयास करें। इसके अतरिक्त, सैंपल पेपर को भी निर्धारित समय में हल करने का निरंतर प्रयास करते रहें, उसके आधार पर अपना मूल्यांकन करें और अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें।

भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेज

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)।

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लूर।

जेआईपीएमईआर, पांडुचेरी।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली।

ग्रांट मेडिकल कॉलेज, मुंबई।

मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड जीटीबी हॉस्पिटल, दिल्ली।

सेंट जॉन्स मेडिकल, कॉलेज बेंगलुरू।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अनंतनाग हमला: ड्राइवर सलीम ने नहीं रोकी बस; पैसेंजर्स को बचाया
अहमदाबाद/श्रीनगर: 25 आतंकियों ने अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर फायरिंग की। ये कहना है कि टूर ऑपरेटर हर्ष देसाई का, जो बस में मौजूद थे। इस बस को ड्राइवर सलीम चला रहा था।  ड्राइवर सलीम के चचेरे भाई जावेद ने कहा, “वो (सलीम) 7 लोगों की जान नहीं बचा पाया, लेकिन बस को सेफ जगह ले जाकर उसने 46 पैसेंजर्स की जान बचा ली।’ इसमें 54 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात 8.20 मिनट पर बस पर हमला किया गया, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई और 15 लोग घायल हुए हैं। गुरुवार दोपहर इन सभी का पार्थिव शरीर एयरफोर्स के स्पेशल प्लेन से सूरत ले जाया गया। गुजरात सीएम विजय रुपाणी ने कहा कि ड्राइवर सलीम को बहादुरी का अवॉर्ड दिया जाएगा।

हर्ष ने एक अखबार को बताया कि हम श्रीनगर से शाम 6:30 बजे चले. हमारी तीन बसें थीं. 30-35 किमी बाद हमारी बस पीछे रह गई। तभी अचानक तीन तरफ से हमारी बस पर अंधाधुंध गोलियां चलने लगीं। इसके बाद हम डर के मारे सीटों के नीचे छुप गए. सिर्फ चीखने की आवाजें सुनाई दे रही थीं। कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। तभी दो गोली मुझे चीरती निकल गईं, एक हाथ और दूसरी कंधे पर। लगा आज जिंदगी का आखरी दिन है।

ये हमला इंसानियत के खिलाफ है

वेंकैया नायडू ने कहा, ” अनंतनाग हमले के दोषियों को छोड़ने का सवाल ही नहीं। जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ यात्रियों को ले जाने वाली बस ने इन्फॉर्म नहीं किया। उनके साथ सिक्युरिटी नहीं थी। ऐसा नहीं करना चाहिए। हमारा पड़ाेसी आतंक को प्रोत्साहित कर रहा है। ऐसे में सावधानी रखें। मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ मेरी सहानुभूति है। यात्रा ठीक ढंग से चलती रहे इसका पूरा प्रयास करेंगे।”

“ये हमला इंसानियत के खिलाफ है। हम इसकी निंदा करते हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार इसकी जांच कर रही है।”

जारी रहेगी अमरनाथ यात्रा

घटना के बाद एनएसए अजीत डोभाल ने पीएमओ पहुंचकर एक हाईलेवल मीटिंग की। राजनाथ सिंह ने सीएम और गवर्नर से बात कर जख्मी लोगों की मदद का भरोसा दिलाया है। मीटिंग के बाद सरकार ने ने फैसला किया कि अमरनाथ यात्रा जारी रहेगी। घटना के बाद राज्य में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।