Ravi Shastri - Sach Kahoon Hindi
जब शास्त्री ने उन्हें सलामी बल्लेबाज़ बनाने का निर्णय लिया
Shastri’s Big decision for Rohit Sharma: नई दिल्ली। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में एक ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय का खुलासा किया, जिसने रोहित शर्मा के टेस्ट करियर की दिशा ही बदल दी। रोहित, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, आरंभ में मध्यक्रम के बल्लेबाज़ के रूप में टीम में शामिल हुए थे। किन्तु कोच शास्त्री की दूरदृष्टि और सूझबूझ से उन्हें पारी की शुरुआत का अवसर मिला, जिससे वे विश्वस्तरीय सलामी बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित हो सके। Ravi Shastri
अपने आरंभिक अंतरराष्ट्रीय करियर में रोहित को मुख्यतः सीमित ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में देखा जाता था। किंतु वर्ष 2019 में, जब शास्त्री ने उन्हें टेस्ट में शीर्ष क्रम पर भेजने का विचार किया, वही क्षण उनके करियर का निर्णायक मोड़ बन गया। इस निर्णय ने रोहित को टेस्ट क्रिकेट में एक नया जीवन दिया, जिसमें उन्होंने निरंतरता और उत्कृष्टता का परिचय दिया।
रवि शास्त्री ने एक साक्षात्कार में बताया, “रोहित जब मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करते थे, तब कभी-कभी वे एकरसता से ऊब जाते थे। मुझे यह विचार आया कि जो खिलाड़ी एकदिवसीय क्रिकेट में इतने सफल हैं, उन्हें टेस्ट में पारी की शुरुआत क्यों नहीं दी जाए? जब वे नए गेंदबाज़ों का सामना करते हैं, तो उनके पास अपने शॉट्स खेलने के लिए पर्याप्त समय और स्थान होता है। यदि वे इस भूमिका को अपनाते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट उनके लिए आनंददायक हो सकता है।”
यह विचार पहली बार 2019 के विश्व कप के दौरान आया
शास्त्री ने यह भी बताया कि यह विचार पहली बार 2019 के विश्व कप के दौरान आया, जब रोहित जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने पांच शतक लगाकर टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाए। इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर शास्त्री ने तत्कालीन कप्तान विराट कोहली को रोहित को टेस्ट में ओपनर के रूप में आज़माने का सुझाव दिया। Ravi Shastri
यह रणनीति कारगर सिद्ध हुई। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अपने पहले टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज़ दो शानदार शतक लगाए। इसके बाद उनके प्रदर्शन में निरंतर सुधार हुआ और उन्होंने अपने 12 टेस्ट शतकों में से 9 इस नई भूमिका में बनाए। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए, जिनमें 18 अर्धशतक भी शामिल हैं। शास्त्री ने आगे कहा, “जब हमने उनसे यह प्रस्ताव रखा, तो यह वेस्टइंडीज दौरे से पहले की बात थी, शायद अगस्त 2019 में। विश्व कप के बाद उनका आत्मविश्वास चरम पर था। मैंने उनसे कहा कि अब समय है, जब तुम्हें पारी की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया।”
उन्होंने यह भी जोड़ा, “रोहित ने इस भूमिका को न केवल अपनाया, बल्कि उसमें निखार भी लाया। इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा, जहाँ तकनीकी दृष्टि से उन्हें संयम और सतर्कता के साथ बल्लेबाज़ी करनी पड़ी। उन्होंने अपनी तकनीक पर खूब मेहनत की और नतीजतन, वह ऐसे खिलाड़ी बन गए जो किसी भी परिस्थिति में टीम के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकते थे।” इस प्रकार, रोहित शर्मा का सलामी बल्लेबाज़ के रूप में पुनर्जन्म, न केवल उनके लिए, बल्कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए भी एक निर्णायक अध्याय साबित हुआ। Ravi Shastri
RCB Refund Tickets: केकेआर के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद आरसीबी ने की ये बड़ी घोषणा
क्रिकेट: रवि शास्त्री ने कहा- वापसी पर फैसला धोनी ही लेंगे; बुमराह बेशकीमती
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री के मुताबिक, वर्ल्ड कप के बाद उनकी धोनी से बात नहीं हुई (ravi shastri)
शास्त्री ने कहा- साहा दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर, ऋषभ पंत अभी युवा, उनके पास काफी वक्त
खेल डेस्क। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री (ravi shastri) के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर वापसी का फैसला खुद ही लेना है। अगर वो खेलना चाहते हैं तो उन्हें इस बारे में चयनकर्ताओं को जानकारी देनी होगी। शास्त्री ने ये भी कहा कि विश्व कप 2019 के बाद उनकी धोनी से मुलाकात नहीं हुई। ‘द हिंदू’ अखबार को दिए इंटरव्यू में शास्त्री ने ऋद्धिमान साहा को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया। ऋषभ पंत पर उन्होंने कहा कि वो अभी युवा हैं और उनके पास काफी वक्त है।
शमी शानदार गेंदबाज
मोहम्मद शमी के बारे में पूछे गए सवाल पर शास्त्री ने कहा, “उन्होंने निजी समस्याओं से उबरकर शानदार वापसी की। एक बल्लेबाज के तौर पर मैं उनका सामना कभी नहीं करना चाहूंगा। वो बहुत प्रतिभाशाली और मेहनती तेज गेंदबाज हैं। भारत में चौथी पारी में अगर कोई तेज गेंदबाज पांच विकेट लेता है तो ये वास्तव में शानदार प्रदर्शन है।” जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या पर पूछे गए एक सवाल पर टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा, “बुमराह की फिक्र है। वो बेशकीमती और मैच विनर हैं। उनकी सर्जरी पर विचार चल रहा है। वो तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। हम उन पर पड़ने वाले भार के बारे में भी सोच रहे हैं।
रोहित और सहवाग, दोनों खतरनाक
टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा को बतौर ओपनर खिलाने पर शास्त्री खुश हैं।
इस बारे में उन्होंने कहा, “ओपनिंग करना आसान नहीं होता।
यह माइंडसेट का मामला है।
वीरेंद्र सहवाग और रोहित दोनों खतरनाक और विध्वंसक बल्लेबाज हैं।
जो गेंदबाजों पर हावी होना पसंद करते हैं।
रोहित जैसा बल्लेबाज बेंच पर बैठे, यह मैं कभी पसंद नहीं करूंगा।
वेस्ट इंडीज में रोहित और विराट ने ओपनिंग को लेकर चर्चा भी की थी।”
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
द्रविड़ और जहीर की नियुक्तियां अधर में
शास्त्री चुनेंगे नया स्टाफ
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गेंदबाजी कोच जहीर खान और बल्लेबाजी सलाहकार राहुल द्रविड़ की हाल में नियुक्तियों पर अचानक पैर पीछे खींच लिए हैं तो सीओए ने इन नियुक्तियों को केवल सिफारिशें बताकर पूर्व क्रिकेटरों को अधर में लटका दिया है। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने 11 जुलाई को पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था, जबकि द्रविड़ को विदेशी दौरों पर भारतीय बल्लेबाजी सलाहकार तथा पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाने की घोषणा की थी।
लेकिन अब बोर्ड ने अपने इस फैसले पर बड़ा यू-टर्न ले लिया है। माना जा रहा है कि शास्त्री अब खुद ही अपना सपोर्ट स्टाफ चुनेंगे। समिति अध्यक्ष विनोद राय ने कहा है कि द्रविड़ और जहीर के नामों की सपोर्ट स्टाफ में इन पदों पर केवल सिफारिश ही की गई थी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
विराट की पसंद रवि बने टीम इंडिया के कोच
अनिल कुंबले ने कोच पोस्ट से दिया इस्तीफा था
Mumbai: रवि शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच होंगे। जहीर खान टीम के बॉलिंग कोच होंगे। वहीं, राहुल द्रविड़ को विदेशी दौरों के लिए बैटिंग कोच बनाया गया है। इसके पहले मंगलवार को ही, हेड कोच के मसले पर कन्फ्यूजन हो गया था।
दरअसल, पहले खबर आई कि शास्त्री हेड कोच होंगे। लेकिन बाद में बीसीसीआई ने कहा कि आखिरी फैसला नहीं हुआ है। सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली  की क्रिकेट एडवायजरी कमेटी ने आखिरी फैसला किया।
शास्त्री जून में खत्म हुई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से ही लंदन में हैं। विराट कोहली से अनबन के चलते अनिल कुंबले ने कोच पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था।
हमेशा हौसला बढ़ाते हैं शास्त्री!
अनिल कुंबले के मुकाबले रवि शास्त्री खिलाड़ियों से ज्यादा फ्रैंक हैं। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने में रवि शास्त्री कभी पीछे नहीं हटते हैं। शास्त्री हमेशा ही खिलाड़ियों के साथ खड़े नज़र आए हैं। 2019 विश्वकप को मद्देनज़र रखते हुए देखें तो युवा टीम के लिए शास्त्री जैसे कोच की सख्त जरूरत थी।
सामने वाली टीम की कर देंगे बोलती बंद
रवि शास्त्री अपनी हर बात को दिल खोल कर रखते हैं। वहीं विरोधी टीम को भी रवि शास्त्री मुंहतोड़ जवाब देते हैं। जब वह टीम के डॉयरेक्टर थे उस समय भी हमें ऐसी कई बातें देखने को मिली थी। शास्त्री ने उस दौरान भी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर विरोधी टीम को ‘जैसे को तैसे’ की नीति से जवाब दिया था। शास्त्री की अगुवाई में उम्मीद की जा सकती है कि टीम इंडिया आक्रामक क्रिकेट ही खेलेगी।
सहवाग-मूडी भी थे रेस में
बीसीसीआई को चीफ कोच की पोस्ट के लिए 10 एप्लिकेशंस मिलीं। रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस, डोडा गणेश, लालचंद राजपूत, लांस क्लूजनर, ओमान नेशनल क्रिकेट टीम के कोच रहे राकेश शर्मा, फिल सिमंस और उपेंद्र ब्रह्मचारी ने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया था।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
विराट की पसंद रवि शास्त्री बने कोच
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली की पसंद माने जा रहे पूर्व आॅलराउंडर और कप्तान रवि शास्त्री को टीम इंडिया का नया कोच बना दिया गया है। उनका यह कार्यकाल 2019 के एकदिवसीय विश्वकप तक होगा। शास्त्री के कोच बनते ही भारतीय टीम के कोच को लेकर चल रही तमाम अटकलों का पटाक्षेप हो गया।
नया कोच चुनने की घोषणा
नया कोच चुनने की घोषणा सौरभ गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने की। हालांकि सोमवार को मुंबई में मैराथन अंदाज में पांच उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेने के बाद समिति ने कहा था कि कप्तान विराट के अमेरिका से लौटने के बाद उनसे विचार-विमर्श कर कोच की घोषणा की जाएगी। सीएसी की इस घोषणा के बाद प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने सीएसी को निर्देश दिया कि वह विराट से बातचीत करें और मंगलवार शाम तक कोच की घोषणा कर दें।
सीएसी ने शाम होने से पहले ही शास्त्री को कोच बनाने का एलान कर दिया। शास्त्री इससे पहले टीम इंडिया के निदेशक रह चुके हैं। वह इस समय ब्रिटेन में हैं और उन्होंने वहीं से स्काइप के जरिये तीन सदस्यीय समिति को अपना साक्षात्कार दिया था।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।