aids - Sach Kahoon Hindi

मानव श्रृंखला बनाकर एड्स के प्रति किया जागरूक
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. तराना नेगी के मार्गदर्शन तथा डॉ. किरण सरोहा की अध्यक्षता में नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ड्रग-फ्री हरियाणा मिशन के अंतर्गत नशा विरोधी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखा कर छात्राओं को जागरूक किया गया। Kharkhoda News

कार्यक्रम का संचालन नार्को कमेटी की प्रभारी डॉ. शालिनी ने कमेटी सदस्य डॉ. सारिका और प्रीति के सहयोग से किया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, उनके सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक परिणामों तथा नशा-मुक्त जीवन की आवश्यकता से अवगत कराया गया। डॉक्यूमेंट्री में वास्तविक घटनाओं और प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि युवा पीढ़ी किस प्रकार सजग होकर नशे से दूर रह सकती है और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

दूसरी ओर महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब व यूथ रेड क्रॉस सेल द्वारा एचआईवी एड्स के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाई। छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण के पेड़ों को चार्ट्स एवं रेड रिबन से सजाया। इसके पश्चात डॉ. सारिका द्वारा छात्राओं को एचआईवी/एड्स से संबंधित कुछ बातें सांझा की गई। उन्होंने छात्राओं को नेशनल टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 एवं नाको एड्स ऐप के बारे में बताया। यह गतिविधि क्लब प्रभारी डॉ. सारिका एवं सदस्य डॉ. शालिनी द्वारा आयोजित की गई। Kharkhoda News

डॉ. किरण सरोहा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित करती हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।

यह भी पढ़ें:– New Toll Tax Policy: टोल भुगतान की नयी प्रणाली को लेकर नतिन गडकरी ने संसद में किया बड़ा ऐलान

HIV Epidemic: एक अध्ययन से हुआ डराने वाला खुलासा! दुनिया में 3 मिलियन तक होंगी लाशें!
एचआईवी महामारी से पूरी दुनि‍या में हो सकते हैं विनाशकारी परिणाम

सिडनी। एचआईवी रोकथाम और उपचार कार्यक्रमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग में कटौती से 2030 तक 10 मिलियन से अधिक में संक्रमण और लगभग 3 मिलियन लोगों की मौतें हो सकती हैं। यह बात गुरुवार को प्रकाशित लैंसेट एचआईवी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कही गई है। HIV Epidemic News

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बर्नेट इंस्टीट्यूट की एक टीम द्वारा किए गए अध्ययन में 2026 तक वैश्विक एचआईवी फंडिंग में अनुमानित 24 प्रतिशत की कमी के प्रभाव का मॉडल बनाया गया है। यह अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और नीदरलैंड सहित प्रमुख दाताओं द्वारा 8 से 70 प्रतिशत की सहायता कटौती की घोषणा के बाद हुआ है। ये पांच देश सामूहिक रूप से वैश्विक एचआईवी सहायता का 90 प्रतिशत से अधिक फंड‍िंंग करते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि अगर अमेरिका और ब्रिटेन सहित शीर्ष पांच दाता देशों द्वारा प्रस्तावित फंडिंग कटौती को कम नहीं किया जाता है, तो अनुमान है कि 2025 और 2030 के बीच बच्चों और वयस्कों में 4.4 से 10.8 मिलियन अतिरिक्त नए एचआईवी संक्रमण और 770,000 से 2.9 मिलियन मौतें हो सकती हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी को सभी सहायता रोक दी

एचआईवी फंडिंग में दुनि‍या में सबसे अध‍िक योगदान देने वाले अमेरिका ने नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद 20 जनवरी को सभी सहायता रोक दी। अध्ययन में खुलासा किया गया है कि एड्स राहत के लिए राष्ट्रपति की आपातकालीन योजना (पीईपीएफएआर) के नुकसान के साथ-साथ अन्य फंडिंग कटौती के कारण अब 2030 तक वैश्विक स्वास्थ्य संकट के रूप में एचआईवी/एड्स को समाप्त करने की दिशा में प्रगति उलटने का खतरा है।

बर्नेट इंस्टीट्यूट की सह-अध्ययन लेखिका डॉ. डेबरा टेन ब्रिंक ने कहा कि “अमेरिका ऐतिहासिक रूप से एचआईवी के उपचार और रोकथाम के वैश्विक प्रयासों में सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा है, लेकिन पीईपीएफएआर और यूएसएआईडी समर्थित कार्यक्रमों में मौजूदा कटौती ने पहले से ही एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी और एचआईवी की रोकथाम और परीक्षण सहित आवश्यक एचआईवी सेवाओं तक पहुंच को बाधित कर दिया है। आगे देखते हुए, यदि अन्य दाता देश फंडिंग कम करते हैं, तो एचआईवी के उपचार और रोकथाम के लिए दशकों की प्रगति बेकार हो सकती है।”

यौनकर्मी और पुरुष, साथ ही बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होंगे

निष्कर्षों से पता चला कि उप-सहारा अफ्रीका और हाशिए पर रहने वाले समूह जो पहले से ही एचआईवी संक्रमण का सामना कर रहे हैं, जैसे कि ड्रग्स का इंजेक्शन लगाने वाले लोग, यौनकर्मी और पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष, साथ ही बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होंगे। संस्थान के सह-लेखक डॉ. रोवन मार्टिन-ह्यूजेस ने दिखाया कि परीक्षण और उपचार कार्यक्रमों को सीमित करने के अलावा, उप-सहारा अफ्रीका में व्यापक रोकथाम प्रयासों में कटौती देखी जाएगी, जैसे कि कंडोम वितरित करना और प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (पीआरईपी – एक दवा, जो एचआईवी होने के जोखिम को कम करती है) की पेशकश करना। ब्रिंक ने कहा, “स्थायी वित्तपोषण सुनिश्चित करना और एचआईवी महामारी के फिर से उभरने से बचना जरूरी है, जिसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं, न केवल उप-सहारा अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में, बल्कि पूरी दुनि‍या में। ” HIV Epidemic News

Narendra Modi: भारत-बांग्लादेश संबंधों को लेकर पीएम मोदी का आया बड़ा ब्यान

कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स को लेकर किया जागरूक
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: विगत शनिवार को कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में लक्षित हस्तक्षेप परियोजना(टीआई) शामली की ओर से उत्तर-प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वावधान में ‘चार की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत एचआईवी/एड्स से ग्रस्त होने के कारणों एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को एचआईवी/एड्स से बचाव के तौर-तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आशु राठौर तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, लक्षित हस्तक्षेप परियोजना (टीआई) शामली से परियोजना प्रबंधक अजीत श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– शिक्षक विष्णु गुप्ता इन्सां को डिप्टी सीएम ने शिक्षक सम्मान से नवाजा

एड्स के उपचार के नाम पर साढ़े 19 लाख की ठगी
डबवाली(सच कहूँ न्यूज)। कालुआना निवासी युवक ने राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी एक डॉक्टर पर एड्स का इलाज करवाने के नाम पर 19 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

कालुआना निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। पिछले दो साल से उसे एड्स है जिसका इलाज वह पिछले तीन माह से डॉ. संजय गक्खड़ निवासी 2एस, 32 जवाहरनगर श्रीगंगानगर से करवा रहा है। डॉ. संजय उससे 70 हजार रुपए प्रतिमाह इलाज के ले रहा है। उसका कहना है कि जब उसने डॉ. संजय से यह पूछा कि एड्स की बीमारी कितने दिनों में ठीक हो जाएगी तब डॉ. संजय ने कहा कि अगर जल्दी स्वस्थ होना है तो वह उसका उपचार अमेरिका से करवा देगा। इलाज के लिए उसे 50 लाख रुपए का बंदोबस्त करना होगा। उसने विश्वास दिलाया कि दो एड्स मरीजों का वह पूर्ण इलाज अमेरिका में करवा चुका है।

अमेरिका से इलाज करवाने के झूठे सपने

डॉ. गक्खड़ ने कहा कि उसके पास अमेरिका का वीजा है और सुखचैन के पास भी। वे दोनों उसका अमेरिका में उपचार करवा देंगे, बस 50 लाख रुपए का खर्च आएगा। उनकी मांग थी कि आधा रुपया पहले देना होगा क्योंकि उन्हें डॉलर में बदलवाना होगा। हम दोनों आपका पासपोर्ट वीजा बनवाकर इलाज करा देंगे। दोनों की इन बातों में आकर वह 20 लाख रुपए पहले देने के लिए सहमत हो गया।

एड्स पीड़ित युवक का आरोप था कि डॉ. संजय व सुखचैन उन्हें तीन माह के दौरान उसे अमेरिका से इलाज करवाने के झूठे सपने दिखाते रहे। उससे कहते रहे कि अमेरिका में डॉक्टर से बात हो चुकी है। इसके बाद उसने 22 जून को सुखचैन को 18 लाख रुपए अपनी माता, भाई व गोरीवाला के एक व्यक्ति के सामने दे दिए। उसके दो दिन बाद एक लाख 60 हजार रुपए गोरीवाला निवासी रोहताश के माध्यम से सुखचैन को श्रीगंगानगर में दिए।

पैसे मिलने के बाद सुखचैन ने उसके मोबाइल पर मैसेज भी किया। इसके बाद डॉ. संजय व सुखचैन से बार-बार इलाज के लिए कहने पर भी उसका उपचार नहीं करवाया। उसे चक्कर कटवाते रहे कि आपका वीजा नहीं बना है तुम्हारे पैसे वापस कर देंगे। अब बार-बार कहने के बाद न तो उपचार करवाया और न ही उसके पैसे लौटाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एड्स पीड़िताएं भी दे सकेंगी शिशु को जन्म
एआरटी नामक दवा से होगा संभव

बीच में छोड़ने पर दवाई नहीं करेगी असर

करनाल (सच कहूँ न्यूज)। स्वास्थय विभाग द्वारा जारी की गई ए.आर.टी. नामक दवाई के इस्तेमाल से एक तरफ जहां एड्स से ग्रस्त महिलाएं भी शिशू को जन्म दे सकेंगी। वहीं इसी दवा के इस्तेमाल से महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। स्वास्थय विभाग द्वारा यह दवाई पूरे भारत में सप्लाई हो रही है।

सीएमओ डा. योगेश शर्मा ने बताया कि एआरटी तीन दवाईयों का मिश्रण है। यह दवाई केवल उन्हें दी जाती है जिनकी सी.डी संख्या 350 से कम होती है। यह दवाई दिन में 2 बार लेनी होती है। यदि बीच में छोड़ दी जाए तो असर खत्म हो जाता है। ऐसे में मरीज को नए सिरे से दवाई शुरू करनी पड़ती है। सही उपचार और समय पर दवाई लेने से इस पर कंट्रोल किया जा सकता है।

दवाई के लगातार सेवन से बच्चा तो स्वस्थ पैदा होगा ही साथ में महिला में यह बीमारी कंट्रोल हो जाएगी आगे नहीं बढ़ेगी। इस दिशा में विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतलों में उपलब्ध करवा रहा है। विभाग द्वारा यह दवाईयां प्रदेश के सभी अस्पतालों में भेजी जा रही हैं। सी.एम.ओ योगेश शर्मा ने बताया कि अगर एड्सग्रस्त या एच.आई.वी. पॉजीटिव ए.आर.टी. दवाई नियमित लेगा तो यह बीमारी काबू पाने के साथ रोगों से लड़ने की क्षमता बढाऐगी। सी.डी.-4 की जांच करवा सकते हैं। यही नहीं डयूटी दे रहे काऊंसलर से होने वो बच्चे में एच.आई.वी. संक्रमण की भी जांच कर सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।