birth - Sach Kahoon Hindi

जयपुर में जब 5 बच्चों को महिला ने दिया जन्म
एक मृत पैदा हुआ जबकि एक की हालत गंभीर

शेष तीनों बच्चों को भी चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है।

प्रसूता सांगानेर क्षेत्र की रुखसाना (25) भी स्वस्थ है।

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक महिला ने पांच बच्चों  को जन्म दिया। जनाना अस्पताल के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल में जन्में इन बच्चों में तीन लड़के और दो लड़कियां हैं, इनमें एक मृत पैदा हुआ जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। शेष तीनों बच्चों को भी चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है। ये बच्चे कम वजनी हैं। प्रसूता सांगानेर क्षेत्र की रुखसाना (25) भी स्वस्थ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मुजफ्फरपुर में चार हाथ-पैर वाले बच्चे का जन्म, देखने को उमड़ी भीड़
मुजफ्फरपुर (सच कहूँ )।जिले के मोतीपुर प्राथमिक केंद्र में उस वक्त हलचल मच गई जब पीएचसी में रविवार को दरिया छपड़ा निवासी राजू महतो की पत्नी कामिनी देवी ने एक अजूबे बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को चार हाथ और चार पैर हैं। इस अजूबे बच्चे को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।चिकित्सक के अनुसार बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके सभी अंग काम कर रहे हैं। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बहुत सारे आनुवांशिक कारणों से इस तरह के बच्चे पैदा होते हैं: डॉ. रमेश कुमार

ड्यूटी पर तैनात डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि बहुत सारे आनुवांशिक कारणों से इस तरह के बच्चे पैदा होते हैं। विशेषज्ञों की राय से सही उपचार व देखभाल के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।एसकेएमसीएच लाये जाने पर बच्चे को देखने के लिए अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि, नर्सों ने तुरंत जच्चा-बच्चा का इलाज शुरू किया। वार्ड में नर्सों व गार्डों ने कड़ाई बरती और लोगों को वार्ड से दूरी बनाए रखने को कहा। नर्सों की कड़ाई के बावजूद लोग बच्चे की एक झलक पाने को बेताब दिख रहे थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

मनुष्य जन्म में ही आवागमन से मुक्ति संभव
सरसा। पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि सभी धर्मों में लिखा है कि मनुष्य शरीर सबसे श्रेष्ठ शरीर है और जीवात्मा को यह शरीर 84 लाख जूनियों के बाद सबसे अंत में प्राप्त होता है। मनुष्य शरीर ही एकमात्र ऐसा जरिया है जिसमें आत्मा आवागमन से आजादी प्राप्त कर सकती है। जीव इस मनुष्य जूनी में मालिक की भक्ति-इबादत करे और उसकी याद में समय लगाए तो आत्मा आवागमन से आजाद हो सकती है और मालिक के दर्श-दीदार के काबिल बन सकती है। पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि कबीर जी ने भी मनुष्य शरीर के बारे में लिखा है कि मनुष्य शरीर को पाने के लिए तो देवी-देवता भी तरसते हैं कि कब मनुष्य शरीर प्राप्त हो और वो मालिक की भक्ति-इबादत करें, लेकिन आपको यह मनुष्य शरीर मिल चुका है। इसलिए आपको उस प्रभु, परमात्मा का नाम जपना चाहिए ताकि आप परमानन्द को पा सकें।

आप जी फरमाते हैं कि धर्म शास्त्रों में यह वर्णित है कि इन्सान केवल इन्सान नहीं है मनुष्य जन्म में…बल्कि बहुत से धर्म इससे जुड़े हुए हैं और धर्म कहता है कि इन्सान को सुबह 2 से 4 बजे के बीच जागना चाहिए व ओम, हरि, राम की भक्ति करनी चाहिए।  इसके बाद जो काम-धन्धे करते हैं उसमें मेहनत करें, न कि रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, ठगी, बेईमानी। हमेशा मेहनत, हक-हलाल की कमाई और कमाई का पांचवां या सातवां हिस्सा नेकी पर नेक दिल से लगाएं, साथ ही प्रभु की बनाई सृष्टि से बेगर्ज, नि:स्वार्थ भावना से  प्रेम करें। आप जी फरमाते हैं कि सभी धर्म कहते हैं कि सुबह-सवेरे मालिक को याद करना चाहिए लेकिन कोई-कोई होता है जो ऐसा करता है। अधिकतर तो तब याद करते हैं जब कोई परेशानी आती है या आने वाली होती है।

नौकरी जाने का डर हो तो मालिक शहद जैसा लगने लगता है। जब बच्चा बीमार हो और डॉक्टर कह दे कि यह बीमारी लाईलाज है, तब मालिक बहुत मीठे लगते हैं। कोई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाता है उस समय वो मालिक से कहता है कि हे भगवान, थोड़ा-सा धक्का लगा देना, तेरा क्या जायेगा। मेरा रोजगार बन जायेगा और बदले में तुझे प्रसाद खिलाऊंगा। हैरानी वाली बात तो यह है कि नौकरी तो चाहता है 10 हजार रुपये महीना और प्रसाद खिलाता है सवा 25 रुपये का। सवा 25 में भी सवा मालिक का और 25 का खुद खा जाते हैं।

यह कुरीत है क्योंकि भगवान किसी के प्रसाद का भूखा नहीं है। क्या भगवान जी कभी किसी के घर में मांगने आते हैं कि मुझे प्रसाद दो। नहीं, कभी नहीं आता। अरे जो आपको 10 हजार की नौकरी दिलवा सकता है क्या वो अपने लिए हलवाई की दुकान पर जाकर ताजा-ताजा मिठाई नहीं खा सकता। आप जी फरमाते हैं कि लोग भगवान को एक खिलौने की तरह समझते हैं। जिस तरह किसी बच्चे से काम करवाने के लिए आप उसे टॉफी का लालच देते हैं और बच्चा उस टॉफी के लालच में काम कर देता है उसी तरह क्या आपने भगवान को बच्चा नहीं समझ रखा।

जब कोई काम पड़ता है तो कहता है कि हे भगवान, आ जा तुझे लड्डू, पेड़े, देसी घी, चीनी खिलाऊंगा और जब काम निकल गया तो उसे पता ही नहीं होता कि भगवान जी भूखे हैं या भर पेट खा लिया। आदमी के जीवन में दुखों का दौर भी आता है लेकिन सभी धर्मों में लिखा है कि इन्सान अगर सुख में सुमिरन करे तो उसे दु:ख कभी नहीं आते लेकिन इन्सान तो दु:ख का इंतजार करता रहता है कि कब दु:ख आए और वह सुमिरन करे। अगर सुख में ही सुमिरन कर लिया जाए तो दु:ख कभी आयेंगे ही नहीं और जीवन सुखमय गुजरता रहेगा।

देवर ने दोस्त सहित मिलकर भाभी की हड्डियां तोड़ी
बेटी को जन्म देने पर दिया घटना को अंजाम

पटियाला में दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। पटियाला शहर में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स अपनी भाभी को दोस्त के साथ मिलकर हॉकी से पीट रहा है। उस महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक बेटी को जन्म दिया और ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी नहीं की।

मामला पटियाला के डिविजन नंबर-2 थाना क्षेत्र के नाभा गेट का है। जहां एक महिला के देवर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी की हॉकी से जमकर पिटाई की। पिटाई दौरान महिला की ऊंगलियों व घुटने की हड्डियां टूट चुकी है। घटना में महिला का पति भी शामिल था। इसी दौरान किसी ने अपने मोबाइल से पिटाई का वीडियो बना लिया।

रहम की भीख मांगती रही महिला

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला का देवर उसे बेरहमी के साथ पीट रहा है। वो और उसका दोस्त लगातार हॉकी से महिला की पिटाई कर रहा है। महिला मदद के लिए चिल्ला रही है। रहम की भीख मांग रही है। मगर उन दोनों ने उस पर कोई रहम नहीं दिखाया।

देवर व साथी गिरफ्तार

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पीड़ित महिला के परिवार ने पुलिस को शिकायत भी की। पुलिस के मुताबिक महिला की पिटाई करने वाले आरोपी देवर और उसके साथियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि महिला का पति अभी फरार है।

उंगलियों व घुटने की हड्डियां टूटी

पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि इस हमले में महिला के हाथ की अंगुलियां और घुटने की हड्डियां टूट गई हैं। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दहेज को लेकर अक्सर पीटता था पति

परिजनों के मुताबिक पीड़ित महिला का विवाह दो वर्ष पहले हुआ था। तभी से उसके ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते थे। इसी मांग के चलते महिला को अक्सर पीटा जाता था। दरअसल, उसका पति विदेश जाना चाहता था। जिसके लिए उन्हें एक बड़ी रकम की जरूरत थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एड्स पीड़िताएं भी दे सकेंगी शिशु को जन्म
एआरटी नामक दवा से होगा संभव

बीच में छोड़ने पर दवाई नहीं करेगी असर

करनाल (सच कहूँ न्यूज)। स्वास्थय विभाग द्वारा जारी की गई ए.आर.टी. नामक दवाई के इस्तेमाल से एक तरफ जहां एड्स से ग्रस्त महिलाएं भी शिशू को जन्म दे सकेंगी। वहीं इसी दवा के इस्तेमाल से महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। स्वास्थय विभाग द्वारा यह दवाई पूरे भारत में सप्लाई हो रही है।

सीएमओ डा. योगेश शर्मा ने बताया कि एआरटी तीन दवाईयों का मिश्रण है। यह दवाई केवल उन्हें दी जाती है जिनकी सी.डी संख्या 350 से कम होती है। यह दवाई दिन में 2 बार लेनी होती है। यदि बीच में छोड़ दी जाए तो असर खत्म हो जाता है। ऐसे में मरीज को नए सिरे से दवाई शुरू करनी पड़ती है। सही उपचार और समय पर दवाई लेने से इस पर कंट्रोल किया जा सकता है।

दवाई के लगातार सेवन से बच्चा तो स्वस्थ पैदा होगा ही साथ में महिला में यह बीमारी कंट्रोल हो जाएगी आगे नहीं बढ़ेगी। इस दिशा में विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतलों में उपलब्ध करवा रहा है। विभाग द्वारा यह दवाईयां प्रदेश के सभी अस्पतालों में भेजी जा रही हैं। सी.एम.ओ योगेश शर्मा ने बताया कि अगर एड्सग्रस्त या एच.आई.वी. पॉजीटिव ए.आर.टी. दवाई नियमित लेगा तो यह बीमारी काबू पाने के साथ रोगों से लड़ने की क्षमता बढाऐगी। सी.डी.-4 की जांच करवा सकते हैं। यही नहीं डयूटी दे रहे काऊंसलर से होने वो बच्चे में एच.आई.वी. संक्रमण की भी जांच कर सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।