Cameras - Sach Kahoon Hindi

संगरूर में पुलिस ने लगाए 48 खुफिया कैमरे
अब शहर की हर गतिविधी पर रहेगी पैनी नजर

संगरूर (गुरप्रीत सिंह)। शहर के प्रत्येक कोने पर अब गुप्त आंखें पूरी नजर रखेंगी। शहर में दिन ब दिन बढ़ रही चोरी की वारदातें व अप्रिय घटनाओं व हादसों की सही जानकारी के लिए शहर में 48 जगहों पर खूफिया कैमरे लगा दिए गए हैं। संगरूर शहर निवासियों को सुरक्षित माहौल मुहैया करवाने के उद्देश्य से संगरूर पुलिस ने शहर के 13 महत्वपूर्ण चोराहों पर अति अधुनिक प्रणाली वाले 48 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

जानकारी अनुसार शहर में विभिन्न प्रमुख चोराहों पर लगाए गए यह कैमरे 24 घंटे प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे और बड़ी रिकार्डिंग समर्था वाली डीवीआर में प्रत्येक गतिविधि रिकार्ड होगी। कोई भी घटना घटित होने की सूरत में सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग देख कर मामले का समाधान करने में पुलिस को मदद मिल सकेगी। यह कैमरे लोगों की साफ पहचान, वाहनों व नंबरों की पहचान के सामर्थ हैं।

यहां-यहां कैमरे लगाए

बरनाला कैंचियां, नानकियाना चौक, अनाज मंडी सहित 13 प्रमुख चोराहों पर 48 सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के अतिरिक्त सिविल अस्पताल संगरूर में 14 कैमरे व बीएसएनएल पार्क में 5 कैमरे लगाए गए हैं, ताकि इस अति अधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से लोगों की सुरक्षा व अमन व्यवस्था को यकीनी बनाने में मदद मिल सके।

खुफिया कैमरे निभाते हैं हवलदार की ड्यूटी: सिद्धू

जिला पुलिस प्रमुख मनदीप सिंह सिद्धू ने बातचीत दौरान कहा कि खुफिया कैमरे सुरक्षा के लिहाज से सबसे अहम हथियार है। उन्होंने खूफिया कैमरे की तुलना हवलदार से करते हुए कहा कि यह असली हवलदार है, जो ड्यूटी दौरान इधर- उधर नहीं होता । कैमरे पल-पल दिन-रात की घटनाओं पर नजर रखते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की उच्च स्तरीय बैठक दौरान उन्होंने इस बात को जोर-शोर से उठाया था कि आम शहरियों को अपने घरों के बाहर खूफिया कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि अपराध पर लगाम कसी जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बीकानेर की नई जेल में लगेंगे 25 सीसीटीवी कैमरें
राज्य की आधा दर्जन जेलें होंगी सीसीटीवी कैमरों से लैस

कैमरे लगाने के लिए 79.44 लाख रुपए का बजट

Bikaner, SachKahoon News:  राज्य की छह जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसमें बीकानेर की नई जेल भी शामिल है। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है। बीकानेर में विचाराधीन बंदियों के लिए बनाई गई नई जेल सहित जयपुर में सांभरलेक सब जेल, अलवर में किशनगढ़बास, भरतपुर में बयाना, नागौर में मेड़ता सिटी और करौली में हिण्डौन सिटी जेलों में 149 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा 25 कैमरे बीकानेर की नई जेल में लगेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 79.44 लाख रुपए का बजट मिला है। वार्षिक मेंटेनेंस बजट 5.11 लाख रुपए अलग से हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम मध्यप्रदेश में ग्वालियर स्थित कंपनी निधि इंडस्ट्रीज को सौंपा गया है। जेल विभाग ने 22 दिसंबर को कार्यादेश जारी कर दिए हैं और कंपनी को 70 दिनों में सभी छह जेलों में सीसीटीवी लगाने का काम पूरा करने के लिए कहा है। दो साल तक सीसीटीवी कैमरों की वारंटी रहेगी और तीन साल तक कंपनी को मेंटेनेंस का काम भी देखना होगा।

2017 में सभी जेल में लगेंगे कैमरे

वर्तमान में राज्य के सभी केन्द्रीय कारागृहों जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा में सीसीटीवी कैमरे हैं। जेल विभाग का टारगेट है कि वर्ष, 17 में सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएं। बीकानेर के बीछवाल में सेंट्रल जेल परिसर में विचाराधीन बंदियों के लिए नई जेल बनाई गई है। इसकी लागत 2.19 करोड़ रुपए आई है।

सुरक्षा: सरहद पर लगाए सीसीटीवी कैमरे
दिल्ली में बैठे अधिकारी भी अब देख सकेंगे गतिविधियां

पाक में नए आर्मी चीफ की ताजपोशी से सीमा पार पाक रेंजर्स की मूवमेंट बढ़ी

Shri GangaNagar, SachKahoon News: पाकिस्तान में नए आर्मी चीफ की ताजपोशी के बाद पश्चिमी राजस्थान की सरहद पर सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया है। सरहदी थाना क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई है, वहीं सुरक्षा प्रहरियों को चौकस रहने व हर गतिविधि की सूचना आला अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है। जानकारी में मुताबिक पाकिस्तान में नए आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा की ताजपोशी से पहले ही सरहद के उस पार पाक रैंजर्स की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी थीं। सरहदी चौकियों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के साथ ही आधुनिक हथियारों व तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। सरहदी जिलों में दुश्मन पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सहायता लेने का यह पहला मौका है। ये कैमरे इंटरनेट से जुड़े रहने के कारण सरहद से सीधे दिल्ली में बैठे सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी भी सरहद व सीमा पार की गतिविधयों पर निगरानी बनाए हुए हैं। पश्चिमी सरहद के उस पार पाकिस्तानी गांवों में तीन-चार महीने पहले से ही पाकिस्तान का सैन्य मूवमेंट देखा जा रहा था, जो अब काफी बढ़ गया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ जनरल बाजवा के कार्यभार ग्रहण करने से पाक रेंजर्स की बढ़ी हुई गतिविधियों को जोड़कर देखा जा रहा है। मंगलवार को जम्मू में हुई वारदात ने यह बात पुख्ता कर दी है। बीएसएफ के राजस्थान फ्रंटीयर के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए बीएसएफ जवानों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के मुताबिक सरहद पर निगरानी रखने के साथ सीमा के उस पार की हरकतों पर भी नजर रखी जा रही है। नई तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। निगरानी के लिए कैमरों की सहायता ली जा रही है। यह पहला मौका है, जब घुसपैठ व सरहद पार की गतिविधियों पर निगरानी इस हाईटेक तरीके से की जा रही है।

अन्य सरहदी चौकियों पर भी कैमरे लगाने की कवायद हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी सरहद की कतिपय सीमा चौकियों पर सीसी कैमरे लगाये गये हैं। बाकी चौकियों पर भी यह कैमरे जल्दी ही लगने की सम्भावना है।