Collectorate - Sach Kahoon Hindi

पानी में कटौती, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
1200 क्यूसेक पानी में कमी पर पड़ाव की चेतावनी

कलक्टर-चीफ की गैर मौजूदगी में एडीएम से वार्ता

HanumanGarh, SachKahoon News:  भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की नहरों में तीन में से एक समूह चलाकर 850 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाने के प्रस्तावित रेगुलेशन के विरोध में सोमवार को भाखड़ा क्षेत्र के किसानों ने पूर्व घोषणानुसार कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 31 मार्च तक 1200 क्यूसेक पानी चलाने की मांग की। जिला कलक्टर व जल संसाधन विभाग (उत्तर) के मुख्य अभियन्ता के हनुमानगढ़ से बाहर होने पर आंदोलनकारियों की नोहर के एडीएम सुखबीर सिंह से वार्ता हुई।

किसानों ने मांग न जाने पर कलक्ट्रेट के समक्ष डटे रहने की चेतावनी दी। इससे पूर्व दोपहर करीब 12 बजे भाखड़ा क्षेत्र के सैकड़ों काश्तकार कलक्ट्रेट के समक्ष एकत्रित हुए। धरनास्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि 1200 की जगह 850 क्यूसेक पानी चलाया जाना प्रस्तावित है। 350 क्यूसेक पानी कटौती से फसलों को नुकसान होगा। इस समय सरसों एवं गेहूं को सिंचाई पानी की आवश्यकता है। तापक्रम ज्यादा है। मावठ की भी अभी सम्भावना नहीं है। इस समय सिंचाई पानी में कटौती फसलों को बर्बाद कर देगी। लेकिन क्षेत्र का किसान किसी भी स्थिति में सिंचाई पानी कटौती को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी कम पानी का रोना रो रहे हैं। अगर पानी कम था तो किसानों को पूर्व में ही बता देते। किसान गेहूं का बिजान नहीं करते। वक्ताओं ने जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने राजस्थान फीडर एवं फिरोजपुर फीडर के ज्वाइंट बैंक में कट आने पर पानी कम करने की बात पर किसानों से धैर्य रखने की अपील की है। वक्ताओं ने उनके इस बयान पर कहा कि फीडर के ज्वाइंट बैंक में कट आने का तो मात्र बहाना है। सभा में पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, कामरेड रामेश्वर वर्मा, पूर्व उपजिला प्रमुख शबनम गोदारा, श्रीगंगानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष सहारण, पूर्व उपप्रधान राजेन्द्र प्रसाद, ओम जांगू, सौरभ राठौड़, जगजीत सिंह, सादुलशहर पंचायत समिति प्रधान राजेन्द्र प्रसाद आदि ने विचार रखे। धरना-प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

इस समय सिंचाई पानी में कटौती फसलों को बर्बाद कर देगी। लेकिन क्षेत्र का किसान किसी भी स्थिति में सिंचाई पानी कटौती को स्वीकार नहीं करेगा।

वार्ता के लिए दिया बुलावा

सभा के दौरान नोहर एडीएम सुखबीर सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया। लेकिन आंदोलनकारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की गैर मौजूदगी में वार्ता करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे तो आंदोलनकारी वार्ता के लिए राजी हुए। गौरतलब है कि वर्तमान में भाखड़ा की नहरों में 1200 क्यूसेक पानी चल रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से 21 दिसम्बर से 1200 की जगह 850 क्यूसेक पानी चलाया जाना प्रस्तावित है।

मिल मजदूरों का कलेक्टरेट पर धरना
मात्र खोखले आश्वासनों से नहीं जलता चूल्हा

आन्दोलन को तेज करने की चेतावनी

किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर पहुंचकर सुध नहीं लेने पर मजदूरों का धैर्य जवाब दे गया। इस कारण एकबारगी तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

HanumanGarh, SachKahoon News:  बजट के अभाव में बंद हुई स्पिनिंग मिल को चलाने व श्रमिकों का समायोजन करने की मांग को लेकर एक बार फिर से सभी संगठनों ने एकजुट होकर आन्दोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में मिल बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को मिल मजदूरों ने जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सुबह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। श्रमिक नेताओं का कहना था कि सरकार स्पिनिंग मिल के श्रमिकों को समायोजित करने के नाम पर गुमराह कर रही है। स्थिति यह है कि जब श्रमिक आंदोलन की चेतावनी देते हैं तब सरकार स्पिनिंग मिल के श्रमिकों को समायोजित करने की बात करने लगती है लेकिन अभी तक श्रमिकों के हित में कुछ नहीं हुआ। साथ ही कहा कि राज्य सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। सरकार ने स्पिनिंग मिल बन्द कर 800 श्रमिकों व उनके परिवार से मुंह का निवाला ही नहीं छीना बल्कि हनुमानगढ़ शहर की आन व पहचान को खत्म किया जा रहा है जिसे हनुमानगढ़ की जनता कभी भी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक द्वारा श्रमिकों के समायोजन के संबंध में की गई घोषणा कें संबध में अभी तक मिल प्रबंधन, संघर्ष समिति, प्रशासन के पास कोई आधिकारिक पत्र नहीं आया है तो हम इस घोषणा पर विश्वास कैसे कर सकते हैं।

कलेक्टरेट गेट पर बनी टकराव की स्थिति

मिल मजदूरों का धरना अपराह्न तीन बजे तक चला। धरने पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने से समिति में आक्रोश फैल गया। मजदूर व श्रमिक नेताओं ने कलेक्टरेट की तरफ कूच किया लेकिन गेट पर मौजूद भारी पुलिस जाब्ते ने उन्हें अन्दर नहीं जाने से रोक लिया। इस पर श्रमिक गेट के बाहर सड़क पर बैठ गए। करीब आधा घण्टा तक भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर पहुंचकर सुध नहीं लेने पर मजदूरों का धैर्य जवाब दे गया।

सरकार पर लगाया वायदाखिलाफी का आरोप

मौके की नजाकता को समझते हुए गेट पर मौजूद पुलिस उप अधीक्षक अत्तर सिंह पूनियां ने कलक्टर से बात की। इस पर कलक्टर ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल को वार्ता के लिए बुलाया लेकिन समिति सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया तथा 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल से वार्ता करने की मांग की। लेकिन प्रशासन ने इसे अस्वीकार कर दिया।

कलक्टर से मिले ट्रेड यूनियनों के नेता

काफी देर चली कशमकश के बाद आखिरकार संघर्ष समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार इंटक के महावीर सिंह राठौड़, सीटू के भागीरथ डूडी, बीएमएस के शिवकुमार शर्मा व एटक के मूलचन्द चौधरी कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित से मिले। चारों श्रमिक नेता कलक्टर से मिल चालू करने को प्रस्ताव लेकर धरनास्थल पर लौट आए।