flat - Sach Kahoon Hindi

दुकान व फ्लैट बेचने के नाम पर 1.71 करोड़ रुपए की ठगी
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। शहर के सेक्टर-14 स्थित एक प्लाट व फ्लैट को बेचने के नाम पर एक करोड़ 71 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली के गांव सिंघु निवासी नवाब सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव जाखौली निवासी नरेश के साथ जान पहचान है। नरेश की शहर के सेक्टर-14 में फ्लैट व दुकान है।

पहले ही रिज्यूम हो चुके प्लाट को बेचने के नाम पर हुई ठगी

नरेश ने उनसे फ्लैट व दुकान बेचने की बात कही थी। जिस पर उनमें तीन करोड़ रुपये में इसका सौदा तय हुआ था। इसके लिए सितंबर, 2011 में एक करोड़ रुपये बयाने के रूप में दिए गए थे। इसके लिए मई, 2012 में रजिस्ट्री कराने की बात कही गई थी। जब वह तय समय पर रजिस्ट्री कराने गए तो नरेश ने कहा कि उसने फ्लैट पर लोन ले रखा है। लोन की राशि देने के बाद ही वह रजिस्ट्री करा सकता है। उसने उनसे लोन चुकाने के नाम पर 71 लाख रुपये और ले लिए। जिसका नया इकरारनामा किया गया। साथ ही रजिस्ट्री कराने के लिए 30 जुलाई, 2014 का समय दे दिया।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

30 जुलाई, 2014 को सरकारी छुट्टी होने के चलते वह 31 जुलाई को पहुंचे और नरेश को रजिस्ट्री कराने को कहा था। इस पर वह नहीं आया तो उन्होंने जांच की। तब पता लगा कि राशि जमा न कराने के चलते यह प्लाट जून, 2011 में हुडा ने रिज्यूम कर लिया था। साथ ही सितंबर, 2011 में उसे प्लाट किसी को बेचने व इकरारनामा करने के अधिकार से वंचित किया जा चुका था। उसके बावजूद आरोपी ने उनसे ठगी कर एक करोड़ 71 लाख रुपये ले लिए। उन्होंने जब आरोपी से पैसे देने की मांग की तो उसने पैसे भी देने से मना कर दिया। इस पर पीड़ित ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में जांच

के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।