Kitchen - Sach Kahoon Hindi

Sink Cleaning Tips: रिश्तेदारों के सामने नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, सिंक की बदबू ऐसे करें दूर
Sink Cleaning Tips: किचन में चाहे कितना भी स्वादिष्ट खाना बन जाए, लेकिन सिंक से आने वाली बदबू पूरे माहौल का मजा खराब कर देती है। कई बार साफ-सुथरा और महंगा किचन भी सिर्फ सिंक की गंदगी की वजह से खराब दिखने लगता है। इतना ही नहीं, मेहमानों के सामने यह बदबू शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है।

सिंक से कैसे फैलती हैं बीमारियां?

गंदा किचन सिंक सिर्फ बदबू ही नहीं फैलाता, बल्कि बैक्टीरिया और वायरस का बड़ा कारण भी बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार सिंक में खाने के छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं, जो समय के साथ सड़ने लगते हैं। यही गंदगी कीटाणुओं को बढ़ावा देती है और कई बीमारियों का खतरा पैदा करती है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि किचन सिंक में टॉयलेट सीट से ज्यादा बैक्टीरिया पाए जा सकते हैं, क्योंकि यहां भोजन के अवशेष लगातार जमा होते रहते हैं।

रोजाना सफाई है सबसे जरूरी

सिंक को साफ रखने का सबसे आसान तरीका है रोजाना सफाई करना। अगर हर दिन सिंक को ठीक से साफ किया जाए तो गंदगी जमा नहीं होगी और बदबू भी नहीं आएगी। अक्सर लोग केवल सिंक की ऊपरी सतह साफ करते हैं, जबकि असली गंदगी पाइप के अंदर जमा होती है। यही कचरा सड़कर बदबू फैलाता है। इसलिए पाइप की अंदरूनी सफाई भी जरूरी है।

इन घरेलू चीजों से करें सफाई

सिंक की सफाई के लिए कई घरेलू उपाय काफी असरदार माने जाते हैं—

विनेगर और बेकिंग सोडा: आधा कप बेकिंग सोडा सिंक में डालें और ऊपर से विनेगर डाल दें। कुछ देर बाद गर्म पानी बहाएं। इससे जमी गंदगी और बदबू दूर हो जाती है।

ब्लिचिंग पाउडर: यह कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है और पाइप में जमा गंदगी साफ करता है।
गर्म पानी: रोजाना रात में गर्म पानी डालने से चिकनाई और कचरा पाइप में जमा नहीं होता।

सफाई करते समय रखें सावधानी

बेकिंग सोडा और तेज केमिकल्स का इस्तेमाल स्टील या पीतल के सिंक में सावधानी से करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में उपयोग करने से सतह खराब हो सकती है।

रिसर्च में भी घरेलू उपाय कारगर

“International Journal of Environmental Research and Public Health” की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू सफाई के उपाय बदबू कम करने और बैक्टीरिया हटाने में काफी प्रभावी माने जाते हैं।
अगर आप भी सिंक की जिद्दी बदबू से परेशान हैं, तो ये आसान घरेलू उपाय अपनाकर अपने किचन को साफ, फ्रेश और बदबू मुक्त बना सकते हैं।

Kitchen Care: छोटी-छोटी मक्खियों को किचन से कैसे रखें दूर?
Kitchen Care: फ्रूट फ्लाइज यानी छोटी मक्खियां हों या फिर काली वाली बड़ी मक्खियां किचन में अक्सर ही ये नजर आ जाती हैं। सबसे बुरी बात यह है कि ये मक्खियां हमारे खाने-पीने की चीजों को प्रदूषित करती हैं और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म देती हैं। फिनाइल, हर्बल स्प्रे, डिसइन्फेक्टेंट जैसे कई चीजें बाजार में उपलब्ध हैं, जो इनसे छुटकारा दिलाने का वादा तो करती हैं, लेकिन अपने वादे पर बहुत ज्यादा खरी नहीं उतर पातीं। इसलिए हम आपके सामने कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे पेश कर रहे हैं, जो बिना किसी केमिकल के इनसे छुटकारा दिलाएंगे। छोटी-छोटी मक्खियों को किचन से कैसे रखें दूर?

एसेंशियल ऑयल्स

मक्खियों को लैवेंडर, यूकेलिप्टस, पेपरमिंट और लेमनग्रास जैसे एसेंशियल आॅयल्स की महक पसंद नहीं है। कैंडल्स की शौकीन हैं, तो इन आॅयल्स युक्त कैंडल्स जलाएं या फिर कैंडल होल्डर पर आॅयल्स की कुछ बूंदें डालें। लेमनग्रास का पौधा लगाना भी एक अच्छा विकल्प है।

डीआईवाई स्प्रे

पानी में दालचीनी उबालें और इसमें एसेंशियल आॅयल की कुछ बूंदें डालें। अब घोल को अच्छी तरह शेक करें और जहां कहीं भी मक्खियां ज्यादा दिखाई देती हों, वहां स्प्रे करें। यह डीआईवाई स्प्रे आपकी सेहत को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा और मक्खियों से छुटकारा भी दिलाएगा।

नींबू और लौंग

एक नींबू में कई सारे लौंग धसा कर रखें। नींबू और लौंग की मिली-जुली महक मक्खियों को नागवार गुजरती है।

इसके अलावा नींबू हवा में एक भीनी-भीनी सी खुशबू भी फैलाता है।

कपूर का धुंआ करें

इस नैचुरल प्रोसेस की मदद से आप अपने घर की हवा को खुशबूदार और साफ बना सकते हैं।

कपूर की महक और धुंआ दोनों ही मक्खियों को पसंद नहीं है।

कुछ छोटे-छोटे, लेकिन प्रभावी टिप्स | Kitchen Care

बचे हुए खाने को तुरंत फेंकें।

जैसे ही कोई खाने का आइटम खराब होने लगे उसे तुरंत फेंक दें।

सिल्वर फॉइल, पेपर बैग या कार्डबोर्ड बॉक्स में खाने को छोड़ना मक्खियों को खुला निमंत्रण है।

फलों वाली मक्खियां आमतौर पर मीठी चीजों के प्रति आकर्षित होती हैं।

ज्यादा पके फल, मीठा पानी, हल्का गीलापन, सोड़ा, अल्कोहल इनके पनपने की सबसे बड़ी वजह है।

घर को जितना हो सके साफ-सुथरा और सूखा रखें।

हर सप्ताह किचन के सिंक में गर्म पानी डालें। क्योंकि किचन के सिंक की पाइप मक्खियों के पनपने के लिए सबसे सुलभ जगहों में से एक है। यदि आप सप्ताह-महीने में गर्म पानी या ड्रेन क्लीनर डालती रहेंगी, तो कई तरह के जंतुओं से आपका किचन दूर रहेगा।

जेल में VIP ट्रीटमेंट हासिल करने के लिए शशिकला ने 2 करोड़ की रिश्वत दी
बनवाया स्पेशल किचन

चेन्नई। बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद एआईएडीएमके प्रमुख शशिकला को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. खबरों के मुताबिक शशिकला के लिए जेल में एक अलग किचन की व्यवस्था की गई है. डीआईजी प्रिजन की रिपोर्ट में सामने आया है कि AIADMK की जनरल सेक्रेटरी शशिकला ने जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट हासिल करने के लिए 2 करोड़ की रिश्वत दी। डीआईजी प्रिजन डी रूपा ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “ये घूस प्रिजन ऑफिशियल्स को दी गई, इनमें डीजी जेल एचएन सत्यनारायण राव भी शामिल हैं।”

शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 4 साल जेल की सजा सुनाई है। वे अभी पारापन्ना अग्रहारा सेंट्रल प्रिजन में बंद हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि जेल में शशिकला के लिए स्पेशल किचन का सेटअप किया गया है, जो कि जेल के नियमों के खिलाफ है।

सत्यनारायण राव ने बताया था कि कर्नाटक प्रिसिजन मैनुएल के रूल 584 के तहत ही शशिकला को छूट दी गई थी। इस रूल के मुताबिक शशिकला अब 15 दिनों में 4 से 6 मुलाकातियों से ही मिल सकेंगी।

कैदियों को जेल फार्मेसी में तैनात किया गया है- उन्हें स्लीपिंग पिल्स जैसी दवाएं आसानी से मिल जाती हैं.

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।