Char Dham Yatra - Sach Kahoon Hindi

Badrinath Yatra News: पागल नाला में भूस्खलन, भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे फिर बंद, यात्रियों की आवाजाही रुकी
Chamoli Landslide: चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा का असर पर्वतीय क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-7) पर पागल नाला क्षेत्र के पास भूस्खलन होने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आने के कारण यातायात रोकना पड़ा, जिससे कई वाहन दोनों ओर फंस गए। Badrinath Yatra News

बताया जा रहा है कि रातभर हुई तेज बारिश के बाद पहाड़ी का हिस्सा कमजोर पड़ गया और अचानक मलबा सड़क पर आ गिरा। इसके चलते ऋषिकेश से बद्रीनाथ धाम और माणा क्षेत्र को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मानसून के दौरान इस क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

मार्ग बंद होने से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर वाहन लंबी कतारों में खड़े हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुककर प्रशासन के निर्देशों का इंतजार करना पड़ रहा है। Badrinath Yatra News

घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की सहायता से सड़क पर जमा मलबा हटाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यातायात दोबारा शुरू किया जाएगा।

प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही वाहन चालकों से कहा गया है कि वे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतें, सुरक्षित स्थानों पर वाहन खड़े करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर ही यात्रा की योजना बनाएं। Badrinath Yatra News

सीमित संख्या में ही लोग कर सकेंगे उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा
उखीमठ/जोशीमठ/ऋषिकेश/देहरादून (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड शासन की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ चार धाम हेतु कपाट खुलने के साथ प्रथम यात्रा चरण के प्रारंभिक 45 दिनों को प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या निश्चित कर दी गई है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाक्टर हरीश गौड़ ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोरोना जांच का प्रतिबंध नहीं है।

कोरोना जांच ऐच्छिक है, लेकिन मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना सबकी सुरक्षा हेतु आवश्यक है। गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 15000 (पंद्रह हजार), केदारनाथ धाम में। 12000 (बारह हजार), गंगोत्री धाम में 7000 (सात हजार) और श्री यमुनोत्री धाम में 4000 (चार हजार) प्रतिदिन दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

असम में बाढ़ से 44 की मौत, 17 लाख लोग प्रभावित
चार धाम यात्रा भी रुकी

देहरादून।  देश का नॉर्थईस्ट हिस्सा बुरी तरह बाढ़ की चपेट में है। असम में बाढ़ के चलते 44 लोगों की मौत हो चुकी है और 17 लाख लोगों पर इसका असर पड़ा है। अरुणाचल प्रदेश के भी कई हिस्से पानी में डूबे हुए हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद हेमकुंड, बद्रीनाथ, गंगोत्री और केदारनाथ की यात्रा को रोक दिया गया है। भूस्खलन की वजह से कई रास्ते भी बंद हो गए हैं।

प्रशासन की ओर से बद्रीनाथ-जोशीमठ हाईवे को पूरी तरह और गंगोत्री−उत्तरकाशी−टिहरी मार्ग को कई जगहों पर बंद कर दिया गया है। तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों जैसे गौरीकुंड और सोनप्रयाग में पर रहने को कहा गया है। नरेंद्र मोदी ने असम की बाढ़ पर दुख जताया है और हरमुमकिन मदद देने की बात कही है।

न्यूज एजेंसी के अनुसार मोदी ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को पर्सनली नॉर्थईस्ट के हालात और रेस्क्यू-रिलीफ ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए कहा है। रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।

पिछले साल भीषण प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासनिक अमला चौकस हो गया है और अलर्ट जारी कर दिया गया है।

असम

बाढ़ के चलते असम में 44 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 25 जिलों की 17 लाख आबादी पर इसका असर पड़ा है।

सीएम सोनोवाल ने ब्रह्मपुत्र नदी के आइलैंड माजुली में रिलीफ कैंपों का दौरा किया और अफसरों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने आदेश दिए।

अरुणाचल प्रदेश

बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते राज्य के कई जिलों का संपर्क देश से टूट गया है।

लैंडस्लाइड के चलते 5 लोगों की मौत हो गई है और 9 लापता हैं। अफसरों का कहना है कि आपदा के चलते कितने लोगों की मौत हुई है, अभी ये बताना मुश्किल है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भी बारिश के चलते बुरे हालात हैं। देहरादून-हरिद्वार समेत कई इलाकों में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

निचले इलाकों में लैंडस्लाइड होने से उनका संपर्क कट गया है। अकेले चमोली जिले में 50 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं।

चार धाम यात्रा में बद्रीनाथ और यमनोत्री रास्ता बंद हो गया है। नैनीताल में पिछले 24 घंटे में 150 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।