floods - Sach Kahoon Hindi

Floods: चाड में बाढ़, 145 मरे
याउंडे (एजेंसी)। South Africa Flood: चाड के प्रमुख हिस्सों में जून से अब तक आए तूफान और बाढ़ से 145 लोग मारे गए और लगभग 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने दी। उन्होंने बताया कि देश के सभी 23 प्रांत प्रभावित हुए हैं। बयान के अनुसार, ‘‘25 अगस्त 2024 तक 9,64,000 लोग व 1,66,000 घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 145 लोग मारे गए हैं, 2,51,000 हेक्टेयर से अधिक खेत जलमग्न हो गए हैं, 70,000 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं, और 29,000 मवेशी बह गए हैं।’’ देश का दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र बाढ़ से बुरी तरह ग्रसित है, जिसमें 5,60,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  Floods

यह भी पढ़ें:– Rainy Season Farming: बरसात के मौसम में उगाएं ये फसलें और उठाएं लाभ

India Sends Kenya Aid: भारत ने की केन्या बाढ़ पीड़ितों की दूसरी बार सहायता, भेजी राहत सामग्री
India Sends Kenya Aid: नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार केन्या में आई भीषण बाढ़ के बाद उसे मानवीय सहायता प्रदान भेज रहा है, यह जानकारी विदेश मंत्रालय (MEAने 14 मई को दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह केन्या को मानवीय सहायता की दूसरी किश्त है जिसमें राहत और चिकित्सा आपूर्ति शामिल है। बाढ़ ने देश की 47 में से 38 काउंटियों को प्रभावित किया है, जिसमें 267 लोग मारे गए, 188 घायल हुए और 280,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए। Kenya Floods

विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय वायु सेना का एक विमान आज एक राहत खेप पहुंचा रहा है, जिसमें 22 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत वस्तुएं शामिल हैं। प्रभावित आबादी को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए वस्तुओं में टेंट, स्लीपिंग बैग/चटाई, कंबल, बिजली उत्पादन सेट, खाने के लिए तैयार भोजन, बुनियादी स्वच्छता सुविधाएं और स्वच्छता किट शामिल हैं। Kenya Floods

The second tranche of HADR material containg 40 tonnes of medicines, medical supplies and other equipment to assist flood victims leaves for Kenya.

Standing up for a historical partnership, a Vishwabandhu to the world. https://t.co/l4tkS1bQlD pic.twitter.com/Paz9nOoCcW

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 14, 2024

इसके अतिरिक्त, खेप में 18 टन चिकित्सा सहायता शामिल है, जिसमें आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं और गंभीर देखभाल और घाव प्रबंधन के लिए आवश्यक सर्जिकल उपकरण शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि अन्य वस्तुओं में शिशु आहार, जल शोधन सामग्री, मासिक धर्म स्वच्छता उत्पाद, मच्छर निरोधक, मलेरिया और डेंगू डायग्नोस्टिक किट, एंटी-वेनम उपचार और जमीन पर तैनाती के लिए विभिन्न परीक्षण किट शामिल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से केन्या तक भारतीय वायु सेना के विमान के जरिए सहायता भेजी गई। Kenya Floods

Prime Minister Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरा वाराणसी से नामांकन

इस देश में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, ठंडे लावा से 37 लोगों की मौत, देखें
जकार्ता (एजेंसी)। Indonesia Floods: इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में भारी बारिश और ज्वालामुखी की ढलानों से बहते कीचड़ के कारण अचानक बाढ़ आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई और अभी भी 17 लोग लापता हैं। स्थानीय आपदा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को शिन्हुआ को यह जानकारी दी। पश्चिम सुमात्रा प्रांत की आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख फजर सुकमा ने कहा कि लापता लोगों के लिये खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान में सैनिक, पुलिसकर्मी, आपदा एजेंसी और खोज एवं बचाव कार्यालय के कर्मी शामिल हैं। Indonesia Floods

प्रांतीय आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी के एक वरिष्ठ प्रेस अधिकारी मुहरिंर्डो इदवान ने कहा कि बाढ़ के बारे में जानकारी को अधिक वैध बनाने के लिए तनाह दातार रीजेंसी में सूचना केंद्र स्थापित किया गया है। इदवान ने बताया कि मानसून की बारिश और माउंट मारापी की ठंडे लावे वाली ढलानों से कीचड़ के प्रवाह हुआ। कीचड़ वाले पानी की वजह से भूस्खलन हुआ। भारी बारिश के कारण शनिवार देर रात नदी में उफान आ गया। नदी में आए उफान के कारण पश्चिम सुमात्रा प्रांत के चार जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि कई लोग बाढ़ में बह गए और 100 से अधिक घर और इमारतें जलमग्न हो गईं। ठंडा लावा ज्वालामुखीय सामग्री और मलबे का मिश्रण है जो बारिश में ज्वालामुखी की ढलानों से बहता है। Indonesia Floods

यह भी पढ़ें:– टाउन धानमण्डी से रोजाना चोरी हो रहे गेहूं से भरे कट्टे, व्यापारियों में रोष

Uttarakhand के Uttarkashi में भारी बारिश, कई वाहन बहे
उत्तरकाशी/देहरादून (एजेंसी)। Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार हो रही अतिवृष्टि से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच, उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार/शनिवार रात्रि में हुई अतिवृष्टि के बाद अनेक घरों, एक अस्पताल और स्कूलों में मलवा घुस गया जिससे उनके भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस दौरान अनेक वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज में फंसे करीब डेढ़ सौ बच्चों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह पटवाल ने शनिवार को बताया कि उप तहसील धौन्तरी में भूस्खलन व मलवा आने से चार परिवारों के आवासीय भवन आंशिक क्षतिग्रस्त हुये है और खेतो में भी मलवा आया है। प्राथमिक स्वास्थ केन्द की दीवार क्षतिग्रस्त हुयी है। Uttarakhand

रातलधार में 11 केवी फीडर में चार विद्युत पोल/600 मीटर लाईन क्षतिग्रस्त है। तहसील बडकोट अन्तर्गत, गंगनानी के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मीटर भाग में मलवा आने के कारण प्रभावित हुआ है। उक्त स्थान पर चार व्यवसायिक भवनों में पानी गया है तथा 19 आवासीय भवनों में पानी भरा है। उन्नीस आवासीय भवन स्वामियों को भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने के कारण तत्कालिक राहत राशि मौके पर ही वितरित कर दी गयी है। एक गौशाला क्षतिग्रस्त होने से एक गाय व बछड़े की मृत्यु हुयी। Uttarakhand

Toll Plaza: खुशखबरी! टोल को लेकर ट्रोल हुई ये न्यूज, जानें सरकार का जरूरी कदम? खबर आपके मतलब की!

इसी स्थान पर, कस्तुरबा गांधी विद्यालय में पानी और मलवा आने से वहां फंसे लगभग 150 बच्चे एसडीआरएफ ने निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिए हैं। साथ ही, रात्रि तीन बजे वहां के व्यवसायिक होटलों, दुकानों व आस पास के घरों से सभी लोगो को बढ़ते खतरे के कारण तुंरत स्थान छोड़ने का आग्रह करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। राजस्त, स्थानाचट्टी आदि क्षेत्र में लगभग 40 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति बाधित है।

पटवाल ने बताया कि तहसील पुरोला, अन्तर्गत छाडा खड्ड में कटवा से लगभग 100 नाली भूमि की क्षति एवं 15 व्यवसायिक भवनों जल भराव एवं आठ आवासीय भवन आंशिक क्षतिग्रस्त हुये है। एक बाईक एवं एक कार नदी में बही है। इसके अतिरिक्त चार पैदल पुल क्षतिग्रस्त हुये है। उप जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग मौके पर मौजूद है।गुन्दिवाट गांव /मोरी क्षेत्र की विधुत आपूर्ति बाधित है।

उन्होंने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग विकास नगर-यमुनोत्री के बीच, कुथनोर रानाचट्टी, राजस्तर व नैनबाग यमुनापुल व छटागां के पास अवरूद्ध था। जिसे प्रात: 10:0 बजे तक सुचारू किया गया है। इसके अतिरिक्त डाबरकोट में लगातार पत्थर गिर रहे हैं तथा गंगनानी में मलवा आया है जिसे सुचारू किया जा रहा है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू से बडकोट तक कुमराडा, तलोग के पास सुचारू किया गया। धरासू-बड़कोट के बीच धरासू बैंड के पास, कल्याणी, अचानक होटल एवं महरगांव एवं सिलक्यारा के पास अवरूद्ध है जिसे सुचारू करने हेतु मशीनरी तैनात है। मार्ग को पूर्ण रूप से आज अपराह्न तक सुचारू होने की सम्भावना है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जनपद अन्तर्गत कुल 50 ग्रामीण, राज्य मार्ग, चार जनपद मुख्य मार्ग तथा तीन मोटर अवरूद्ध है। यमुनोत्री पैदल मार्ग किमी दो के पास दीवाल क्षतिग्रस्त होने के कारण अवरुद्ध है। यात्रियों का आवागमन हो रहा है। उन्होंने बताया कि खुद जिलाधिकारी जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र में मौजूद हैं।

प्रशासन ने खनौरी वासियों को किया अलर्ट, जरूरी सामान संभालने के लिए किया चौकस
पानी के स्तर ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, लोगों में सहम का माहौल

खनौरी (सच कहूँ/बलकार सिंह/कुलवंत सिंह)। घग्गर नदी (Ghaggar River) के चल रहे तेज बहाव के कारण खनौरी शहर में नगर पंचायत और पुलिस द्वारा अनाऊंसमैंट करवाकर शहरवासियों को सूचना दी गई है कि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिस कारण पानी किसी भी समय शहर में दाखल हो सकता है। इसलिए अपना सामान संभाल लिया जाए और पानी संबंधी नजर रखी जाए। अगर हो सके तो ऊंची जगहों पर पहुंच जाएं। खनौरी के बाईपास शिव मंदिर के पास सीवरेज में भी दरार आ गई थी, जिसे खनौरीवासियों ने मुश्किल से बंद किया है। Punjab Floods

अगर यह दरार भी न संभाली जाती तो खनौरीवासियों के लिए यह बहुत वड्डी मुसीबत बन सकती थी। संबंधित प्रशासन ने यह भी कहा कि पानी के तेज बहाव से दूर रहा जाए, परंतु झूठी अफवाहों से भी जागरूक रहा जाए। बता दें कि खनौरी से पिछले हलका शुतराना के गांवों में पानी का स्तर बढ़कर डायरैक्ट बांध के ऊपर से ड्रैन में पड़ रहा है। पानी का स्तर बढ़ने से शहर में सहम का माहौल बना हुआ है। शहर को बचाने के लिए गांववासियों ने ड्रेन के बांध पर मिट्टी डालकर ऊंचा उठाया है। यहां यह भी पता चला है कि इस बार घग्गर का पानी 30 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ चुका है।

यह भी पढ़ें:– बाइक चोर दबोचा, रिमांड पर भेजा

बीएसएफ ने फिरोजपुर के बाढ़ ग्रस्त गांवों में चलाया बचाव अभियान
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में हो रही लगातार बारिश और विभिन्न बांधों/बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण फिरोजपुर (Ferozepur) के बाढ़ग्रस्त सीमावर्ती गांवों में बचाव अभियान शुरु किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बारिश के कारण विभिन्न जिले बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश और हैरिके हेड (बैराज) से छोड़े गए पानी के कारण जिला फिरोजपुर के अंतर्गत सीमावर्ती गांव भी बाढ़ के खतरे में हैं। Punjab Floods

जिला फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाली सतलुज नदी उच्च जल प्रवाह के साथ बह रही है और सतलुज नदी के किनारे विभिन्न सीमावर्ती गांव कालू वाला, टिंडी वाला, निहाला वाला, निहाला लबेरा और अन्य गांवों में भी जलभराव हो गया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, नागरिक प्रशासन और जिला पुलिस के समन्वय से बीएसएफ की तैनात टुकड़ियां बीएसएफ जल विंग और बीएसएफ नौकाओं की मदद से सीमावर्ती गांवों के नागरिकों के लिए बचाव और निकासी अभियान चला रही हैं। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी बचाव एवं राहत कार्य के लिए जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। बीएसएफ कमांडर भी हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए संबंधित नागरिक अधिकारियों के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें:– बारिश से हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई करेंगे: भगवंत मान

घग्घर नदी में पानी की आवक, प्रशासन अलर्ट मोड पर
घग्घर नदी के आसपास निचले इलाकों में रहने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मानसून की बारिश को देखते हुए पानी निकासी की सुचारू व्यवस्थाओं, घग्घर नदी (Ghaggar River) के बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर सुरक्षात्मक उपाय करने, महंगाई राहत कैंप में 100 फीसदी परिवारो का पंजीयन हो, बजट घोषणाओं को धरातल पर लागू करने सहित विभिन्न विभागों के बिजली, पानी से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की बैठक ली। बिजली, पानी मौसमी बीमारियों समेत विभिन्ना विभागों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। Hanumangarh News

जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि घग्घर नदी की क्षमता पांच हजार क्यूसेक पानी बहाव की है, इसके ऊपर बहाव में बाढ़ की स्थित बनती है। इस बार जिस तरह से घग्घर नदी के इलाकों में अत्यधिक बारिश हो रही है, ज्यादा पानी के बहाव की संभावना है। अत्यधिक बहाव की संभावना के मद्देनजर नदी के आसपास निचले इलाकों में रहने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित स्थलों पर जाने की सलाह दी जाती है। Hanumangarh News

उन्होंने सिंचाई विभाग को लगातार मॉनिटरिंग करने तथा पानी भरने के स्थलों को चिह्नित करने तथा अपडेट करने के निर्देश दिए। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए नगर परिषद, डीएसओ, एसडीआरएफ, लोकल टीम को अलर्ट मोड पर रहने तथा जरूरत के सामान को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सूचना के बाद 10 घंटे का रिस्पांस टाइम मिलेगा, विपरीत परिस्थितियों के लिए सुरक्षित जगह, खाने की व्यवस्था इत्यादि पहले से चाक-चौबंद रखे। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी नगरपालिका अपने पंपसेटो को खंगाले, अतिरिक्त पंपसेट की जरूरत पड़ती है तो यह सुनिश्चित करें कि किस विभाग से सहयोग लिया जाएगा, ड्रेनेज को साफ रखें, गहरे गड्ढों की बैरिकेडिंग करें ताकि अधिक जलभराव की स्थिति में कोई दुर्घटना न हो।

जिला कलक्टर कहा कि 20 सूत्री कार्यक्रम की मीटिंग में दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। निर्वाचन विभाग के कार्य शुरू हो चुके हैं तथा सभी कार्यों के लिए नोडल नियुक्त किए जा चुके हैं। सभी नोडल अधिकारी अपने कार्यों को समझें तथा जयपुर से दी जा रही ट्रेनिंग में हिस्सा लें। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत 21 विभागों को अलग-अलग गतिविधियों का दायित्व सौंपा गया है, जिसे समयानुसार पूरा करें। 181 पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण पर जिला कलक्टर ने गंभीरता से विचार करने के निर्देश दिए, संबंधित विभागाध्यक्ष अगले 7 दिन में सभी प्रकरणों को निस्तारित कर रिपोर्ट पेश करें। जनसुनवाई के तहत आने वाले प्रकरणों पर संवेदना पूर्वक कार्रवाई करें।

बैठक में एडीएम प्रतिभा देवठिया, जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, डीएफओ वीरेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर, डीईओ हंसराज जाजेवाल, एसीईओ सुनील छाबड़ा, सहायक निदेशक विक्रम सिंह, कृषि संयुक्त निदेशक दानाराम गोदारा, पीडब्ल्यूडी एसई अनिल अग्रवाल, डीटीओ संजीव चौधरी, नगर परिषद एक्सईएन सुभाष बंसल, सीएडी एसई रामनारायण चौधरी, एएमई एससी अग्रवाल, उद्योग महाप्रबंधक हरीश मित्तल, हार्टिकल्चर सहायक निदेशक साहबराम गोदारा, डीएमडब्ल्यूओ अक्षित बिश्नोई, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया मौजूद थे।

जोधपुर डिस्कॉम देगा सहायता राशि | Hanumangarh News

जिले के चंदूरवाली जीएसएस के पास हुए हादसे में 40 भेड़ और बकरियों के मरने पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता केके कस्वां ने बताया कि विभागीय सहायता राशि अनुसार बकरी के लिए तीन हजार तथा भेड़ के लिए दो हजार की आर्थिक सहायता का प्रावधान है, विद्युत लाइन का निरीक्षण किया गया है, जो बिल्कुल सही है। बीकानेर से भी एक टीम जांच हेतु बुलाई गई है जो जांच करेंगी कि कहीं कोई फॉल्ट तो नहीं है।

जिस पर कलक्टर ने नियमानुसार सहायता राशि के लिए निर्देश दिए। गंदा पानी पीने से बीमारियां फैलती है, संबंधित अधिकारी मौके पर ही जाकर प्रभावी कार्रवाई करें। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए, जिला कलक्टर ने कहा कि जेजेएम में कोई भी कार्य ऐसा ना हो, जिसका अभी तक वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ हो, समय पर सभी कार्य पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें:– हजारों एकड़ फसलें पानी में डूबी, सड़कें जलमग्न, गांवों से टूटा संपर्क

इस देश में बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
रोम (एजेंसी)। इटली के एमिलिया-रोमाग्ना क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन (Floods and Landslides) से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है तथा कई लोग अब भी लापता है। इन क्षेत्रों में हालांकि गुरुवार को मूसलाधार बारिश में कमी आई, लेकिन अधिकांश क्षेत्र जलमग्न है। स्थानीय मीडिया में दिखाए गए वीडियो फुटेज में संत अगाता सुल सैंटर्नो कम्यून में सड़कों को और समुद्र तटीय शहर रेवेन्ना के कुछ हिस्से बाढ़ की पानी में डूबे हुए दिखाई दिए। इटली के उत्तर-मध्य क्षेत्र (जिसमें बोलोग्ना और मोडेना शहर शामिल हैं) में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश हुयी, जिससे इन क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ गयी। बचाव कर्मियों ने ऊंची इमारतों की छतों और ऊपरी मंजिल से लोगों को निकालने में मदद की।

यह भी पढ़ें:– Dera Bassi Gas Leak:- डेराबस्सी कैमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से मजदूरों की हालत बिगड़ी

नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार गुरुवार को भी एमिलिया-रोमाग्ना (Emilia-Romagna) का अधिकांश हिस्सा “रेड अलर्ट” जोन में रहा। वहीं, उत्तर में लोम्बार्डी से लेकर दक्षिण में बेसिलिकाटा तक – “आॅरेंज” या “येलो अलर्ट” घोषित है। उत्तर-मध्य इटली के अधिकांश हिस्सों में शनिवार आधी रात तक गंभीर मौसम की चेतावनी जारी है। विभाग ने गुरुवार अपराह्न में कहा कि 280 से अधिक भूस्खलन की सूचना मिली है, 200 सड़कें बंद हो गई हैं और 23 नदियां उफान पर हैं।

समाचार रिपोर्ट्स के अनुसार 10,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है। वहीं हजारों लोग बिना बिजली के हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 700 तकनीशियनों को क्षेत्र में बिजली बहाल करने में मदद करने के लिए भेजा गया है। एएनएसए समाचार एजेंसी के अनुसार पर्यावरण एवं ऊर्जा सुरक्षा मंत्री गिल्बर्टो पिचेटो फ्रेटिन ने गुरुवार को कहा कि सरकार यूरोपीय आयोग को इस क्षेत्र में राहत और पुनर्निर्माण के प्रयासों में मदद करने के लिए यूरोपीय संघ एकजुटता कोष से राशि प्रदान करने के लिए कहेगी।

वहीं इटली (Italy) की सरकार ने बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर अगले मंगलवार को आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में एमिलिया-रोमाग्ना में आपातकाल की स्थिति की घोषणा हो सकती है। आपातकाल की स्थिति सरकारी धन को अनलॉक करेगी और स्थानीय अधिकारियों को आपातकालीन उपायों को लागू करने के लिए अतिरिक्त अधिकार देगी।

असम में भीषण बाढ़, दो लाख से अधिक लोग प्रभावित
गुवाहाटी (एजेंसी)। असम के विभिन्न हिस्सों में सोमवार से लगातार हो रही बारिश से आई बाढ़ से दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक तथा उनकी सहायक नदियों का बढ़ता पानी कहर बरपा रहा है, जिससे 24 जिले जलमग्न हो गए हैं और अब प्रकृति के कहर का खामियाजा भुगत रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक छह लोग लापता है। वहीं, बाढ़ से 33,238 से अधिक प्रभावित लोग राहत शिविर में रह रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, 811 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 20,587.32 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि नष्ट हो गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

छह साल बाद भीषण बाढ़ की चपेट में तमिलनाडु
पीएम मोदी ने की सीएम स्टालिन से बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

जलभराव के चलते रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित

पीड़ितों को राहत कैंपों में भेजा, 50 से अधिक खाने के पैकेट बांटै

निचले इलाकों में भरा पानी

चेन्नई (एजेंसी)। छह साल बाद एक बार फिर तमिलनाडु भारी बारिश के चलते तबाही का मंजर देख रहा है। राजधानी चेन्नई समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण भारतीय राज्य के कई जिलों में हालात बहुत खराब हैं। बताया जा रहा है कि रात 2 बजे तक 81 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

वहीं बारिश जनित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। इस बीच जलभराव के कारण रेल यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चार जिलों में अगले दो दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, थिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और मदुरई में एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। कहा जा रहा है कि चेन्नई में 6 सालों के बाद इतनी भारी बारिश दर्ज की गई है। हालात की गंभीरता के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

चेन्नई में बने राहत कैंप्स

राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन के अनुसार जल भराव प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत कैंपों में रखा गया है। प्रभावित लोगों को 50 हजार से अधिक खाने के पैकेट बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि रास्तों से जल निकासी के लिए 500 बड़े पंप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

राज्य में क्या है स्थिति

मुख्यमंत्री स्टालिन ने चेन्नई, थिरुवल्लूर, चेंगलपेट और कांचीपुरम में दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। राज्य सरकार के अनुरोध पर एनडीआरएफ की चार टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात हैं। रविवार को सीएम ने पैरंबूर बैरक रोड, ओटरी पुल और पाड़ी के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सीएम ने जानकारी दी थी कि चेन्नई और 11 अन्य जिले 20 सेमी या इससे ज्यादा बारिश से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में इतनी बारिश दर्ज नहीं गई है, लेकिन यहां भी हर समय निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नौ नवंबर तक उत्तरी तटीय तमिलनाडु एवं दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र तथा निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, ऐसे में राज्य में कम से कम अगले तीन दिन तक व्यापक रूप से वर्षा हो सकती है। विभाग ने कहा कि उसके प्रभाव से सोमवार को चेन्नई, विल्लुपुरम और कुड्डलोर जैसे उत्तरी क्षेत्रों, मायिलदुथुरई एवं नागपट्टिनम जिलों के डेल्टा इलाकों तथा पुडुचेरी एवं करियक्कल में वर्षा होने की संभावना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

केरल में भारी बारिश से तबाही, बाढ़ में बहा घर, उत्तराखंड में रेड अलर्ट
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केरल में भारी बारिश से जान-माल की हानि पहुंची है। केरल में और शव मिलने से बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। सूत्रों ने रविवार को यहां इसकी पुष्टि की। कूट्टिकल में भूस्खलन में कुल 11 लोगों की मौत हो गई और कोट्टायम जिले के कोक्कयार में भूस्खलन में पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। इस बीच, राज्य के राजस्व मंत्री के राजन ने पीड़ितों के परिवारों को सहायता राशि के रूप में चार-चार लाख रुपये की घोषणा की। कोक्कयार से अब तक छह शव निकाले जा चुके हैं, जहां शनिवार को भूस्खलन हुआ था। कूट्टिकल में भूस्खलन में कवाली से एक परिवार के छह शव और प्लापल्ली से एक आॅटोरिक्शा चालक सहित पांच शव बरामद किए गए। एक लापता व्यक्ति का शव इडुक्की में निर्मलागिरी के पास पेरुवंतनम से बरामद किया गया। भारी बारिश से पूरा का पूरा घर बाढ़ में बह गया।

प्रधानमंत्री ने की केरल के सीएम से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से फोन पर बात की और बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की।

खराब मौसम: नैनीताल,अल्मोड़ा में स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में जिला प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं। दोनों जनपदों में स्कूलों को सुरक्षा की खातिर बंद कर दिया गया है। चंपावत में भी पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी जारी की है। नैनीताल व अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौसम विभाग की ओर से पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश व तेज हवायें चलने की चेतावनी जारी की गयी है। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल की ओर से कहा गया है कि ऐसे में सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही उन्होंने पर्यटकों को भी पहाड़ों की ओर जाने से बचने की सलाह दी हे। इसी के अलावा अल्मोड़ा की जिलाधिकारी वंदना की ओर से भी जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं। चंपावत के पुलिस अधीक्षक की ओर से वाहन चालकों को अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि टनकपुर-घाट राजमार्ग पर आलवेदर रोड का निर्माण किया जारी है। भारी बारिश के चलते मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में वाहनों को ककरालीगेट, टनकपुर व बनलेख में रोका जा सकता है। ऐसे में पुलिस की ओर से लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है।

बुरहानपुर में भारी बारिश, नदी-नाले ऊफान पर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में तेज बारिश से नदी नाले में जल स्तर काफी बढ़ गया। सूत्रों के अनुसार जिले में कल शाम तेज बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुक कर यह सिलसिला आज भी बना हुआ है। तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण करीब कई सहायक नदियां और नाले उफान पर आये। ताप्ती नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार चौबीस घंटों में जिले में 109 मिमि वर्षा दर्ज की गई। उतावली, मोहना, सुक्ता, रूपारेल, मसक, पांधार, थार, डवाल, लवली और सूखी नदी में जलस्तर बढ़ा है। लगातार ‍बारिश से ग्रामीण अंचलो में पुराने मकानें के ढहने की सूचना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जापान में बाढ़, 10.20 लाख लोग मुसीबत में
सरकार ने सुरक्षित जगहों का पहुंचाने के दिए आदेश

टोक्यो (एजेंसी)। जापान में प्रशासन ने भारी बारिश के कारण देश के चार दक्षिण-पश्चिमी प्रांतों से 10.23 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश दिया है। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी। एन.एच.के. न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में क्षेत्रीय अधिकारियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि फुकुओका, सागा, नागासाकी और हिरोशिमा प्रान्तों के निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में पिछले गई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।