Northeast - Sach Kahoon Hindi

असम में बाढ़ से 44 की मौत, 17 लाख लोग प्रभावित
चार धाम यात्रा भी रुकी

देहरादून।  देश का नॉर्थईस्ट हिस्सा बुरी तरह बाढ़ की चपेट में है। असम में बाढ़ के चलते 44 लोगों की मौत हो चुकी है और 17 लाख लोगों पर इसका असर पड़ा है। अरुणाचल प्रदेश के भी कई हिस्से पानी में डूबे हुए हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद हेमकुंड, बद्रीनाथ, गंगोत्री और केदारनाथ की यात्रा को रोक दिया गया है। भूस्खलन की वजह से कई रास्ते भी बंद हो गए हैं।

प्रशासन की ओर से बद्रीनाथ-जोशीमठ हाईवे को पूरी तरह और गंगोत्री−उत्तरकाशी−टिहरी मार्ग को कई जगहों पर बंद कर दिया गया है। तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों जैसे गौरीकुंड और सोनप्रयाग में पर रहने को कहा गया है। नरेंद्र मोदी ने असम की बाढ़ पर दुख जताया है और हरमुमकिन मदद देने की बात कही है।

न्यूज एजेंसी के अनुसार मोदी ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को पर्सनली नॉर्थईस्ट के हालात और रेस्क्यू-रिलीफ ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए कहा है। रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।

पिछले साल भीषण प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासनिक अमला चौकस हो गया है और अलर्ट जारी कर दिया गया है।

असम

बाढ़ के चलते असम में 44 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 25 जिलों की 17 लाख आबादी पर इसका असर पड़ा है।

सीएम सोनोवाल ने ब्रह्मपुत्र नदी के आइलैंड माजुली में रिलीफ कैंपों का दौरा किया और अफसरों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने आदेश दिए।

अरुणाचल प्रदेश

बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते राज्य के कई जिलों का संपर्क देश से टूट गया है।

लैंडस्लाइड के चलते 5 लोगों की मौत हो गई है और 9 लापता हैं। अफसरों का कहना है कि आपदा के चलते कितने लोगों की मौत हुई है, अभी ये बताना मुश्किल है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भी बारिश के चलते बुरे हालात हैं। देहरादून-हरिद्वार समेत कई इलाकों में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

निचले इलाकों में लैंडस्लाइड होने से उनका संपर्क कट गया है। अकेले चमोली जिले में 50 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं।

चार धाम यात्रा में बद्रीनाथ और यमनोत्री रास्ता बंद हो गया है। नैनीताल में पिछले 24 घंटे में 150 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।