Appointment Letters - Sach Kahoon Hindi

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे
बठिंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Bathinda News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकारी नौकरियों के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है। यहां तक कि विदेश गए युवा भी अब सरकार की पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्ती नीति के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के लिए राज्य में वापस लौट रहे हैं। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में नवभर्ती 665 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने मात्र साढ़े चार वर्षों में 68268 सरकारी नौकरियां प्रदान करके रिकॉर्ड बनाया है, जिससे रिश्वत या सिफारिशों से नौकरियां लेने के युग का पूरी तरह से अंत हो गया है।

मुख्यमंत्री ने विदेशों में काम करने वाले पंजाबियों से अपनी मातृभूमि वापस लौटने की अपील की और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें नियमित रोजगार के अवसर दिए जाएंगे और उन्हें पंजाब की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने युवाओं का व्यवस्था में विश्वास बहाल किया है और विदेशों में गए युवा अब देश लौटने लगे हैं।

इस बारे में एक्स पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा, "बठिंडा में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में, पंजाब की प्रगति और इसके युवाओं के लिए एक उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से कई बड़े फैसले साझा किए गए। पिछली सरकारों द्वारा अपनाए गए रिश्वतखोरी और सिफारिशों के भ्रष्ट आचरणों को पूरी तरह से समाप्त करके आपकी सरकार ने अब तक योग्यता के आधार पर युवाओं को 68268 सरकारी नौकरियां दी हैं। इस पारदर्शी भर्ती नीति के कारण, वे युवा भी जो विदेश चले गए थे, अब पंजाब वापस आ रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों के कारण पंजाब आज स्कूल शिक्षा में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। सरकारी कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों की भलाई के उद्देश्य से एक और बड़े फैसले की घोषणा की गई कि उनके परिवीक्षा काल की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें उनके घरों के 40 किलोमीटर के दायरे में तैनात किया जाएगा ताकि वे पारिवारिक और कार्यकारी जीवन में संतुलन बनाकर रख सकें।"

पोस्ट के अंत में उन्होंने कहा, "कड़ी मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा हमारी सरकार के मूल सिद्धांत हैं। प्रत्येक योग्य युवा को समान अवसर प्रदान करके हम एक जीवंत और समृद्ध रंगला पंजाब की सृजना की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।"

युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पक्षपातपूर्ण प्रणाली के कारण बहुत से युवा पंजाब छोड़कर विदेशों में बस गए थे, लेकिन अब इस रुझान में बदलाव आने लगा है और युवा वापस पंजाब आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "अब चीजें बदल गई हैं। इस बदलाव का प्रमाण इस तथ्य से देखा जा सकता है कि आज यहां मौजूद एक लड़की को तीन नौकरियां मिली हैं और वह नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली सफल उम्मीदवारों में से एक है। यह एक नया युग है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे विदेशों में रहने वाले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पंजाब वापस बुलाएं, उन्हें नौकरियां हम देंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य सरकार ने पंजाब के युवाओं को लगभग 68268 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा, "पंजाब में रिश्वत और भाई-भतीजावाद का युग समाप्त हो गया है। अब पंजाब के युवा सिर्फ मेरिट और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं और राज्य सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के कारण एक भी नियुक्ति को अदालत में चुनौती नहीं दी गई है।"

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नव-नियुक्त युवा अपने पदों का उपयोग समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की सेवा के लिए करेंगे। उन्होंने कहा, "नवभर्ती युवाओं को लोगों की अधिकतम भलाई सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। ये भर्तियां पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से की गई हैं और युवाओं ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में परीक्षाएं पास करने के बाद नौकरियां हासिल की हैं।"

नव-नियुक्त अधिकारियों के जीवन में सफल होने की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें बड़े सपने देखने और उन सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहने की अपील की। उन्होंने कहा, "आपको सिर्फ इसलिए गर्व नहीं करना चाहिए कि आपने ये नौकरियां प्राप्त कर ली हैं। नम्र रहें और जीवन में बड़ी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। इन पदों को प्राप्त करने के बाद भी हमेशा जमीन से जुड़े रहें और कड़ी मेहनत करते रहें क्योंकि यही सफलता की कुंजी है। आपको इस मंच का उपयोग जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए करना चाहिए और साथ ही अच्छे इंसान बनना चाहिए।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और लोगों के जीवन को बदलने के लिए इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने आगे कहा, “कोई भी ‘मुफ्त’ मिली चीज़ या रियायत कार्ड राज्य से गरीबी अथवा अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त नहीं कर सकता। शिक्षा ही वह कुंजी है, जो लोगों के जीवन स्तर को सुधारकर उन्हें इस दुष्चक्र से बाहर निकाल सकती है। इसलिए हमारी सरकार शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा आम लोगों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के सख्त प्रयासों के कारण पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है।

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा को उन्नत किया, व्यवस्था को मजबूत बनाया, स्मार्ट कक्षाएं शुरू कीं और शिक्षकों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। भारत सरकार के प्रमुख संस्थानों में से एक (नेशनल इंस्टीच्यूशन फार ट्रांसफारमिंग इंडिया) आयोग द्वारा जारी आंकड़े दर्शाते हैं कि पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों से राज्य सरकार ने शिक्षक प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षा पद्धतियों और स्मार्ट कक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने आगे कहा,  “पहले केरल पहले स्थान पर था, लेकिन अब पंजाब ने बड़े अंतर से पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। भविष्य में भी ऐसे और प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा वह प्रकाश है, जो अंधकार को दूर कर पूरे संसार को रोशन करता है और इसी कारण राज्य सरकार इस पर विशेष जोर दे रही है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का दृढ़ विश्वास है कि आर्थिक रूप से कमजोर हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। हमारी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सामान्य परिवारों के बच्चों को भी अन्य बच्चों के समान उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर मिलें। शिक्षा आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने और समृद्ध पंजाब के निर्माण का सबसे मजबूत साधन है तथा हमारी सरकार इसे मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों के कारण पंजाब बुनियादी शिक्षा, डिजिटल बुनियादी ढांचे और स्कूल सुविधाओं में देश का नेतृत्व कर रहा है। राज्य ने राज भाषा और गणित के क्षेत्र में केरल से भी अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा, “पंजाब के 99.9 प्रतिशत स्कूलों में बिजली की सुविधा उपलब्ध है, जबकि 99 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध हैं। जब मैंने पदभार संभाला था, उस समय स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब 27वें स्थान पर था,  लेकिन आज पंजाब पहले स्थान पर पहुंच गया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के टैक्स का पैसा राज्य का है और सरकार इसे जनता की भलाई के लिए समझदारी से खर्च कर रही है। उन्होंने आगे कहा, “जनता का पैसा विकास कार्यों, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस पहुंच रहा है। राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। हमने 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली प्रदान की है, सड़कों को बेहतर बनाया है, टोल प्लाज़ा बंद किए हैं जिससे प्रतिदिन 70 लाख रुपये की बचत हो रही है और लगातार बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब वर्तमान सरकार ने पदभार संभाला था, तब सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन आज यह आंकड़ा 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार ने पंजाब के हर कोने तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए किसानों की सुविधा हेतु पूरे राज्य में 14,000 किलोमीटर पाइपलाइनें और खालें बनाई हैं। उन्होंने आगे कहा, “नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं ताकि भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके। इसके परिणामस्वरूप जल स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ा है। यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है क्योंकि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और पानी के बिना राज्य का कोई अस्तित्व नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का हकदार है और 30 लाख से अधिक लाभार्थी पहले ही स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त कर चुके हैं। इस योजना के तहत लाखों लोगों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया है और मैं लोगों से इन स्वास्थ्य कार्डों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करता हूं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य के इतिहास में पहली बार धान के सीजन के दौरान कृषि ट्यूबवेलों को आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति दी गई है। किसानों को अब पहली बार सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली मिल रही है, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।”

“मांवां -धीयां सत्कार योजना” के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 1 जुलाई से इस योजना को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आगे कहा, “इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन उनमें से किसी ने भी जनता की भलाई की परवाह नहीं की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन पार्टियों ने आपस में मिलकर शासन किया और राज्य के भोले-भाले लोगों को लूटा। पंजाब के लोगों ने ‘झाड़ू’ (आप का चुनाव चिन्ह) को वोट दिया और इसके परिणामस्वरूप स्कूलों, अस्पतालों और अन्य क्षेत्रों में बदलाव आया।”

इससे पहले सफल उम्मीदवारों जिया गर्ग, अमनदीप सिंह पन्नू, लाभदीप सिंह, रबिंदर सिंह टक्कर, कीर्ति, पुष्पिंदर, अकालजोत सिंह, हर्ष, सुमनप्रीत सिंह, जतिंदर सिंह, जुगराज सिंह, हनी, नितीश और अन्य ने योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। उन्होंने इस नेक कार्य के माध्यम से उनकी किस्मत बदलने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।

Appointment Letter: कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने 504 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
सभी पटवारियों को सीमांकन का प्रशिक्षण देने के लिए खरीदी डीजीपीएस मशीन

8 माह का अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा कर चुके पटवारियों को फील्ड में नियमित पटवारी के रूप में किया जा रहा तैनात

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सोमवार को 504 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यहां म्युनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुंडियां ने बताया कि 18 महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा कर चुके इन पटवारियों को फील्ड में नियमित पटवारी के रूप में तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वर्ष 2023 में राजस्व पटवारियों की भर्ती के बाद योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार जिले आवंटित किए थे।

उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को एक साल का प्रशिक्षण पटवार स्कूल में और 6 महीने का फील्ड प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि एक साल के प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 अस्थायी पटवार स्कूल खोले गए थे। इन स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और कानूनगो, शिक्षक अनुभवी और सेवानिवृत्त पी.सी.एस. अधिकारियों, जिला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और अन्य अधिकारियों को तैनात किया गया था। Chandigarh News

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार के आदेशों का पालन करते हुए राज्य के सभी पटवारियों को सीमांकन का प्रशिक्षण देने के लिए डी.जी.पी.एस. (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) मशीन खरीदी गई है। इस मशीन के माध्यम से सीमांकन करने का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से गिरदावरी करने का प्रशिक्षण भी करवाया जा रहा है। Chandigarh News

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों की विभागीय परीक्षा 26 मई, 2025 से 3 जून, 2025 तक ली गई। इस परीक्षा में कुल 504 उम्मीदवारों ने विभागीय परीक्षा पास की है, जिन्हें आज नियुक्ति पत्र देने के बाद फील्ड में तैनात किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा उम्मीदवारों की भर्ती आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व अनुराग वर्मा ने कहा कि नए पटवारियों की भर्ती का उद्देश्य आम लोगों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग के कामकाज को सुचारू बनाना है और यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को बिना किसी देरी के समयबद्ध तरीके से परेशानी मुक्त सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: 2 सगे भाइयों ने नशा बेचकर बनाया घर, पुलिस ने चला दिया बुलडोजर

सीएम मान ने 450 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने रिश्वत जैसी बुराई पर नकेल कसी

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Appointment Letters: मंगलवार को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में 11 विभागों में नियुक्त किए गए 450 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस मौके पर तीन विभागों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, गुरमीत सिंह खुड्डियां और बरिंदर कुमार गोयल मौजूद थे। पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बनने पर सीएम ने सभी नव-नियुक्त युवाओं और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिना रिश्वत और बिना सिफारिश के, केवल मेरिट के आधार पर हमारे नौजवान लड़के-लड़कियों को सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। मेहनत इसी तरह जारी रखें और भी कई बड़ी कुर्सियां आपका इंतजार कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि मिशन रोजगार के तहत नौकरियां देने का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। Chandigarh

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिना रिश्वत या सिफारिश के नौकरी पाना एक सपना बनकर रह गया था लेकिन हमारी सरकार ने रिश्वत जैसी बुराई पर नकेल कसी और ईमानदारी का दीप जगाया, इसी वजह से आज नौजवानों को केवल मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। मेहनत से मिली नौकरी ही आगे ईमानदार अफसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कई भर्तियों को कोर्ट में लटका कर हमारे युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया लेकिन हमने कोर्ट में खुद केस लड़कर भर्तियां क्लियर करवाई और योग्यतानुसार नौजवानों के हाथों में नियुक्ति पत्र सौंपे। Chandigarh

यह भी पढ़ें:– खनन विभाग ने 2 वाहन किए सीज, 6.71 लाख जुर्माना

Appointment Letters: 951 ईटीटी अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति-पत्र
लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

सीएम ने आने वाले समय में भी बेरोजगारों को नौकरियां देने का दिलाया विश्वास | Ludhiana News

सरकारी स्कूलों के अध्यापक योग्य व सक्षम: मान

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को लुधियाना में एक राज्य स्तरीय समारोह दौरान 951 ईटीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इससे पहले उन्होंने नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले कई अध्यापकों की बात को सुना व उनको विश्वास दिलाया कि वह आगे भी बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए कोशिशें करते रहेंगे। सभी नव-नियुक्तों को नौकरियां हासिल करने पर बधाई देते सीएम मान ने कहा कि नौकरियां देना किसी पर अहसान नहीं होता, यह सरकार का फर्ज होता है। उन्होंने कहा कि नौकरियों के अवसर सरकार ने पैदा करने होते हैं और मैरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवार को रोजगार मुहैया करवाना होता है। Ludhiana News

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने से कभी भी पीछे नहीं हटेगी। कुछ अध्यापकों द्वारा बताए जाने पर कि उनका चयन तो नौकरी के लिए हो गया था, लेकिन वह रिश्वत नहीं दे सके। इसलिए नौकरी से वंचित रहे गए तो इस पर सीएम मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार भ्रष्टाचार के सख्त विरुद्ध है। रिश्वतखोरी के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार ने 36 महीनों में ही विभिन्न विभागों में पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए पारदरर्शी विधी अपनाई है, जिस कारण इन 52 हजार से अधिक नौकरियों में एक भी नियुक्ति को अब तक किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। जो आंकड़ा आज 52 हजार है, वह आने वाले दिनों में एक लाख से भी पार हो सकता है। इसकी कोई सीमा नहीं है। Ludhiana News

सीएम मान ने कहा कि अगर सरकार स्कूल बना रही है तो इसके लिए योग्य अध्यापकों की भी जरूरत होगी। उन्होंने पूर्व सरकारों पर तंज कसते कहा कि जब उन्होंने कुछ बनाया ही नहीं तो नौकरी कहां से मिलनी थी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के अध्यापक निपुन्न हैं क्योंकि वह योग्य व सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने यह यकीनी बनाया है कि अध्यापकोंं की सेवाओं को सिर्फ अध्यापन के उद्देश्य के लिए उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आधुनिक अध्यापन अभ्यासों से लैस यह नव-नियुक्त अध्यापक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे, जिससे विद्यार्थी अपने जीवन में नई बुलन्दियां हासिल करेंगे। इस मौके शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां व राज्य सभा मैंबर संजीव अरोड़ा भी उपस्थित थे। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– धनौरी में बनने वाले राजकीय कॉलेज के लिए जमीन को मिली मंजूरी

विधायक माणूंके ने आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को सौंपे नियुक्ति पत्र
जगराओं (सच कहूँ/जसवंत राय)। Appointment Letter: पंजाब सरकार सीएम भगवंत मान के योग्य नेतृत्व में लगातार युवाओं के लिए के रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, ताकि पंजाब के युवाओं को नौकरियां देकर खुशहाल जीवन व्यत्तीत करने के योग्य बनाया जा सके। उपरोक्त शब्द विधायक सरवजीत कौर माणूंके ने सामाजिक सुरक्षा महिला व बाल विकास विभाग पंजाब द्वारा नवनियुक्त आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहे। Ludhiana News

उन्होंने कहा कि नवनियुक्त आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को उनके घर के नजदीक तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त वर्कर, हैल्पर ईमानदारी और पूरी मेहनत से अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि महिलाओं व बच्चों की भलाई के लिए पंजाब सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को पूरा किया जा सके व उनका जीवन स्तर और ऊंचा उठाया जा सके।

इस मौके उन्होंने मनप्रीत कौर वर्कर मीरपुर हांस, मनप्रीत कौर हैल्पर बड़ैच, जशनजोत कौर हैल्पर रणधीरगढ़, जशनप्रीत कौर व मनप्रीत कौर हैल्पर माणूंके, अमनदीप कौर वर्कर गालिब कलां, चरनजीत कौर वर्कर शेरेवाल, परमिन्दर कौर, जसदीप कौर और वीरपाल कौर हैल्पर शेखदौलत, लखवीर कौर हैल्पर सवद्दी खुर्द, शिन्दरपाल कौर हैल्पर गालिब खुर्द, हरविन्दर कौर हैल्पर शेरपुर खुर्द, अमनदीप कौर हैल्पर तरफ कोटली, निर्मता रानी हैल्पर पत्ती मुलतानी, रमनदीप कौर हैल्पर रसूलपर (जंडी) आदि को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके महेन्द्र कौर सीडीपीओ जगराओं, कुलविन्दर कौर जोशी सिद्धवां बेट, सुपरवाईजर करमजीत कौर चीमां, परमजीत कौर, सन्दीप रानी, बलजीत कौर, जसपाल कौर सीनी: अकाऊंटैट आदि भी उपस्थित थे। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– पिस्तौल की नोक पर वाहन छीनने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, मामला दर्ज

पंचायत मंत्री ने 10 स्टेनो-टाइपिस्टों को सौंपे नियुक्ति-पत्र
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Steno Typist Appointment Letter: पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग में नए भर्ती हुए 10 स्टेनो-टाइपिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में नए भर्ती हुए कर्मचारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए तन्मयता और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। भुल्लर ने भरोसा जताया कि नव-नियुक्त स्टाफ विभाग की पहलकदमियों को सुचारू रूप से लागू करने और इनके प्रति जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Chandigarh News

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा अब तक 42,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। इस अवसर पर विभाग के डायरेक्टर अमित कुमार, चीफ इंजीनियर करनदीप सिंह चाहल और अन्य अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इन कर्मचारियों की भर्ती पंजाब अधीन सेवाएं चयन बोर्ड के माध्यम से पारदर्शी तरीके से और शुद्ध मेरिट के आधार पर की गई है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Bribe: नगरपालिका परिषद का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुख्यमंत्री कल सौंपेंगे 732 नहरी पटवारियों को नियुक्ति पत्र
नहरी विभाग ने पूरी की प्रक्रिया

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सिंचाई विभाग द्वारा 732 नहरी पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह कल नियुक्ति पत्र सौंपेगें। सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने बताया कि शिवालिक पब्लिक स्कूल मोहाली में करवाए जा रहे एक साधारण कार्यक्रम दौरान मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह नए भर्ती हुए 732 नहरी पटवारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपेगें।

अब नहीं खलेगी कमी

राणा ने कहा कि इस भर्ती की बहुत जरूरत भी थी क्योंकि 1997-98 में सिंचाई विभाग में लगभग 800 नहरी पटवारी पंजाब के राजस्व विभाग में तबदील कर दिए गए थे। तब से सिंचाई विभाग नहरी पटवारियों की बहुत कमी महसूस कर रहा था और काम बहुत प्रभावित हो रहा था।

यहां होंगे तैनात: नए भर्ती 732 नहरी पटवारियों में से 236 सरहंद नहर हल्का लुधियाना, 116 फिरोजपुर नहर हल्का फिरोजपुर, 214 आईबी हल्का पटियाला, 41 भाखड़ा मेन लाईन हल्का पटियाला, 83 अप्परबारी दुआब नहर हल्का अमृतसर और 42 बिस्त दुआब मंडल जांलधर में तैनात किए जाएंगे।

तीन महीने की ट्रेनिंग दी

सबसे खास बात यह है कि नए चुने गए उम्मीदवारों को सिंचाई विभाग द्वारा 3 महीनों का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है जिस उपरांत इन उम्मदवारों द्वारा नियमों अनुसार विभागीय परीक्षा पास की है। यह सारी प्रक्रिया बहुत थोड़े समय और एक पारदर्शी ढंग से पूरी की गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।