Cracks - Sach Kahoon Hindi

सीपीटी परीक्षा में शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की 5 छात्राओं ने मारी बाजी
अब सीए के लिए ले सकेंगी दाखिला

सरसा(सच कहूँ न्यूज)। शिक्षा व खेलों में लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल कर बुलंदियों पर रहने वाले शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल, सरसा की पांच होनहार छात्राओं ने अब द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित सीपीटी परीक्षा में बाजी मार ली। रेगुलर पढ़ाई के साथ-साथ सीपीटी परीक्षा उतीण कर इन होनहार छात्राओं ने सफलता का परचम लहराते हुए विद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा किया है।परीक्षा उतीर्ण करने वाली ये सभी छात्राएं अब सीए परीक्षा में दाखिला लेने के लिए योग्य होंगी। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्राचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

छात्राओं ने परीक्षा उतीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय का मान : विद्यालय प्राचार्या

विद्यालय प्राचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां ने बताया कि विद्यालय की 10+2 की पांच छात्राओं तूषिका, मुस्कान, आशिमा, लिजा गोदारा व आकाशदीप ने द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित सीपीटी परीक्षा दी थी। शुक्रवार को घोषित नतीजों में सभी छात्राओं ने परीक्षा उतीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया सफलता का श्रेय

उन्होंने बताया कि सभी पांचों छात्राओं ने 10+2 बोर्ड की रेगुलर पढ़ाई के साथ ही सीपीटी परीक्षा की तैयारी की थी जिसमें विद्यालय द्वारा छात्राओं को कोचिंग उपलब्ध करवाई गई थी। सभी छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन को दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सलैज कैरियर में दरार, फसलें जलमग्न
भटिंडा (अशोक वर्मा)। बुधवार को नगर निगम भटिंडा द्वारा शहर के गंदे पानी की निकाली के लिए बनाए सलैज कैरियर (गंदा नाला) में दरार पड़ने के कारण किसानों की ढाई से तीन सौ एकड़ नरमें व धान की फसल जलमग्न होगई। यह पहली बार नहीं हुआ कि बारिश होने के कारण यह नाला टूटा हो। इससे पहले भी यह पांच बार टूट चुका है। नाले में करीब 30 से 35 फीट आई दरार ने गांव गहरी भागी के दो दर्जन किसानों को प्रभावित किया है।

जानकारी मुताबिक दरार आज सुबह करीब 3 बजे पड़ी, जिसका पता चलने पर गांव वासी व किसान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान नगर निगम के एक्सीयन दविन्द्र जौड़ा, संदीप गुप्ता व एक्सईएन रविन्द्र सिंगला भी मजदूर लेकर दरार वाली जगह पर पहुंचे, जिन्होंने पत्रकारों को इस बारे में कोई भी टिपणी करने से इंकार कर दिया। दरार को भरने में काफी मशकत करनी पड़ी।

पास ही रेलवे लाईन होने के कारण मिट्टी दूर से लानी पड़ी, जिस कारण दरार भरने में देरी हुई। पता चला है कि सलैज कैरियर टूटने के बाद पंपिंग स्टेशन भी बंद करना पड़ा, जिस कारण शहर के पानी की निकासी प्रभावित हुई। गांव गहरी भागी के किसान गुरमीत सिंह ने बताया कि वह तीन भाई हैं और उनकी करीब 35 एकड़ धान की फसल गंदे पानी की चपेट में आ गई है।

किसान हरदेव सिंह की 4 एकड़ नरमें की फसल में पानी भर गया है। उक्त किसानों ने नगर निगम से मुआवजे की मांग की है। किसान गुरांदित्ता सिंह व शेर सिंह ने कहा कि पहले भी फसल का नुक्सान हुआ था, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला। किसान गुरप्रीत सिंह व गुरसेवक सिंह ने 16 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर धान की बिजाई की थी, जो कि गंदे पानी से भर गई। इसी तरह किसान गुरतेज सिंह, गुरबचन सिंह व दरबारा सिंह ने भी अपनी फसल में पानी भरने का दुखड़ा रोया। किसानों का प्रतिक्रम था कि उन्हें नगम निगम की लापरवाही की सजा भुगतनी पड़ रही है।

नुक्सान का मुआवजा दे दिया जाएगा: कमीश्नर

नगर निगम भटिंडा के कमीश्नर संयम अग्रवाल ने कहा कि सलैज कैरियर में पड़ी दरार को भर दिया गया है। फसलों संबंधी अध्यन करवा कर खराब फसलों का मुआवजा दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दरार पड़ने के कारणों की जांच की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बिहार के महागठबंधन में आती दरारें
देश की सियासत में तीसरे मोर्चे की संभावना हमेशा ही कमजोर रही है। खासकर केन्द्र में जब आठ-दस पार्टियां थी, तो कुछ सप्ताह बाद ही प्रधानमंत्री बदल दिए गए। बिहार की वर्तमान परिस्थितियां भी इस बात का प्रमाण हैं कि वहां पर भी महागठबंधन में अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए दरारें आने लगी हैं। बेशक राष्ट्रपति चुनाव हो अथवा लालू प्रसाद व उनके परिवारिक सदस्यों पर लगे आरोपों का मामला, दोनों पक्ष टकराव छोड़ने को तैयार नहीं। मुख्यमंत्री नितीश कुमार का झुकाव जहां एनडीए की तरफ है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस के साथ अपने संबंध जारी रखना चाहता है।

नितीश कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उमीदवार का समर्थन किया है। उनके बयान कांग्रेस के प्रति सख्त हैं। नितीश कुमार ने एक साफ छवि व कानून पसंद नेता वाली पहचान बनाई है। उन्होंने लालू प्रसाद के पुत्र व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर इस्तीफा मांगने की हिम्मत दिखाकर अपने असूल कायम रखे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की संख्या अधिक होने के बावजूद तेजस्वी को पद त्यागने अथवा बेदाग साबित होने के लिए कुछ दिनों की मोहलत दी। इन परिस्थितियों के चलते महागठबंधन चलने की संभावनाएं कम हैं। दरअसल जब तक सियासी पार्टियां जनहितों से अधिक सत्ता का मोह रखेंगी, तब तक कोई महागठबंधन सफल नहीं हो सकता। कोई भी गठबंधन सिद्धांतों व न्यूनतम कार्यक्रमों से ही मजबूत होता है।

बिहार में सत्ताधारी गठबंधन के बीच बड़ी कमजोरी ही सिद्धांतों की रही है। लालू प्रसाद जहां शहाबूदीन जैसे अपराधी नेताओं का जेल में भी संरक्षण करते हैं, वहीं नितीश कुमार ने ऐसे अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसने के पूरी कोशिश की है। बेशक बहुमत हासिल करने के लिए जनता दल के साथ हाथ मिलाया था, किन्तु नितीश कुमार ने भागीदारी के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल की जन विरोधी सियासत को सरकार पर असर नहीं होने दिया। यह बात काफी तसल्लीबख्श है कि गठबंधन के बावजूद नितीश कुमार ने बिहार को नई दिशा प्रदान की है। अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की समझदारी पर ही निर्भर करेगा कि वह अपनी पार्टी को सत्ता में बरकरार रखने के लिए सिद्धांतों वाली राजनीति को तरजीह देते हैं अथवा नहीं। वैसे भाजपा द्वारा जनता दल (यू) में दिखाई जा रही दिलचस्पी मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सरकार को बेखौफ करती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।