DGCA - Sach Kahoon Hindi

Delhi Airport Mock Drill: दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल, CISF-NSG ने लिए सुरक्षा तैयारियों का जायजा
Delhi Airport Mock Drill: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी स्थित दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानन सुरक्षा को और मजबूत बनाने तथा किसी भी संभावित आतंकवादी खतरे से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से एक व्यापक आतंकवाद-रोधी (काउंटर-टेररिस्ट) मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। यह अभ्यास बीएसएफ हैंगर, दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गया, जिसमें विभिन्न सुरक्षा और आपातकालीन एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। Delhi News

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पहले से निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल की प्रभावशीलता को परखना, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, वास्तविक समय में संकट प्रबंधन की क्षमता को मजबूत करना और विमानन सुरक्षा से जुड़े उभरते खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सामूहिक तैयारियों को और सुदृढ़ बनाना था।

अभ्यास के दौरान संभावित आतंकवादी हमले और उससे उत्पन्न आपात स्थिति से निपटने के विभिन्न परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। इसमें सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया, यात्रियों की सुरक्षा, क्षेत्र की घेराबंदी, संदिग्ध वस्तुओं की जांच, बम निरोधक कार्रवाई तथा आपातकालीन चिकित्सा सहायता जैसी प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया। Delhi News

इस संयुक्त अभ्यास में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), बम निरोधक एवं निपटान दस्ते (बीडीडीएस), नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), दिल्ली अग्निशमन सेवा, चिकित्सा प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित हितधारकों सहित कुल 183 कर्मियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

शनिवार को सीआईएसएफ के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया गया, "समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र और ऑपरेशनल तैयारी का आकलन करने के लिए सीआईएसएफ यूनिट दिल्ली एयरपोर्ट पर एक संयुक्त आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस ड्रिल में सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस, एनएसजी, बीडीडीएस, डीएफएस, डीजीसीए, मेदांता और एयरपोर्ट से जुड़े अन्य लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और तय आपातकालीन प्रक्रियाओं के अनुसार समन्वित तरीके से प्रतिक्रिया दी। इससे अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत हुआ, सुरक्षा प्रोटोकॉल की पुष्टि हुई और संकट के समय तेजी से और प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी और बेहतर हुई।"

पूरे अभ्यास का संचालन और निगरानी डिप्टी कमांडेंट पीएस राठौर और डिप्टी कमांडेंट धर्मवीर साई के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सभी एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट तालमेल और समन्वय देखने को मिला, जिसने किसी भी आपात स्थिति से निपटने की संयुक्त क्षमता को प्रदर्शित किया। सीआईएसएफ ने कहा कि सीआईएसएफ सतर्कता, सटीकता और बेहतर तालमेल के साथ एविएशन के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। Delhi News

Ajit Pawar Plane Crash Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 6 का विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान निधन
Ajit Pawar Plane Crash Updates: मुंबई। महाराष्ट्र से एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की है कि बुधवार प्रातः पुणे जनपद के अंतर्गत बारामती के समीप हुई विमान दुर्घटना में राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार सहित छह व्यक्तियों का निधन हो गया। Ajit Pawar Plane Crash

प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार संबंधित विमान प्रातः 8 बजकर 10 मिनट पर मुंबई से रवाना हुआ था। उड़ान निगरानी तंत्र के अनुसार लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर विमान का संकेत रडार से लुप्त हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती हवाई अड्डे पर आपात अवतरण का प्रयास करते समय विमान को तकनीकी बाधा का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटनास्थल से प्राप्त दृश्य अत्यंत भयावह थे। विमान का अधिकांश भाग क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था और राहत दल तत्काल सक्रिय हो गए। घायल व्यक्तियों को शीघ्रता से समीपस्थ चिकित्सालयों में पहुंचाया गया। प्रशासन ने क्षेत्र को घेरकर जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत तकनीकी परीक्षण और प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों के पश्चात की जाएगी। Ajit Pawar Plane Crash

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजित पवार ने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में महाराष्ट्र के विकास हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख चेहरों में रहे। वे विभिन्न सरकारों में छह बार उपमुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे और पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे तथा एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडलों में दायित्व निभाया। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत सहकारी क्षेत्र से की। वर्ष 1982 में सहकारी शर्करा कारखाने के निदेशक मंडल में स्थान प्राप्त कर उन्होंने राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की। बाद में वे पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने।

वे बारामती क्षेत्र से अनेक बार विधायक निर्वाचित हुए और राज्य की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे। वर्ष 2019 में उन्होंने अलग राजनीतिक राह अपनाई और बाद में उनके गुट को निर्वाचन आयोग से दल का नाम एवं चुनाव चिन्ह प्राप्त हुआ। उनके परिवार में पत्नी सुनेत्रा पवार तथा दो पुत्र—जय और पार्थ—हैं। उनके आकस्मिक निधन से राज्य एवं राष्ट्रीय राजनीति में शोक की लहर है। Ajit Pawar Plane Crash

DGCA: अहमदाबाद दुर्घटना के 38 घंटे बाद एयर इंडिया का एक और विमान 900 फीट नीचे गिरा!
नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया की भीषण विमान दुर्घटना ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था, जिसमें 270 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। अभी इस त्रासदी से देश उबरा भी नहीं था कि महज 38 घंटे बाद एयर इंडिया की एक और उड़ान गम्भीर संकट में आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से वियना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI187, जो एक बोइंग 777 विमान था, टेकऑफ के तुरंत बाद उड़ान के दौरान तकनीकी संकट का शिकार हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान लगभग 900 फीट नीचे गिर गया, जिससे कुछ क्षणों के लिए स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई। DGCA News

चेतावनियों ने दी गड़बड़ी की सूचना | DGCA News

विमान, जो VT-ALJ के रूप में पंजीकृत है, को उड़ान भरने के शुरुआती क्षणों में ही स्टॉल चेतावनी और दो बार “डू नॉट सिंक” की ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी चेतावनी प्राप्त हुई। इन चेतावनियों का उद्देश्य पायलट को यह बताना होता है कि विमान अत्यधिक ऊँचाई खो रहा है और तुरंत सुधारात्मक कदम आवश्यक हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, “स्टिक शेकर” जैसी चेतावनियाँ तब आती हैं जब विमान की गति और स्थिति खतरनाक स्तर तक पहुंच जाती है, और कॉकपिट में कंट्रोल लीवर जोर से हिलने लगता है ताकि पायलट का ध्यान तुरंत संभावित संकट की ओर आकर्षित हो। सौभाग्यवश, पायलटों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और विमान को पुनः संतुलित करके वियना की ओर अपनी उड़ान सुरक्षित रूप से पूरी की। यह घटना 14 जून को सुबह 2:56 बजे हुई, जब दिल्ली में मौसम खराब था और तेज़ आंधी चल रही थी। DGCA News

जांच शुरू, पायलटों को हटाया गया | DGCA News

प्रारंभिक जांच में पायलटों ने रिपोर्ट दी कि उन्हें केवल टेकऑफ के समय हल्की अशांति का सामना करना पड़ा, जिसके कारण स्टिक शेकर की चेतावनी मिली। लेकिन जब अधिकारियों ने फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) की जांच की, तो यह सामने आया कि कई महत्वपूर्ण चेतावनियाँ वास्तव में सक्रिय हुई थीं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले का संज्ञान लिया है। एयर इंडिया ने इस संबंध में औपचारिक रूप से बयान जारी कर कहा, “जांच शुरू कर दी गई है और जब तक निष्कर्ष सामने नहीं आते, पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। विमान डेटा रिकॉर्डर से सभी तकनीकी विवरण निकाले गए हैं।” यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब 12 जून की भीषण दुर्घटना को लेकर पहले से ही एयर इंडिया पर सवाल उठ रहे हैं। DGCA ने सुरक्षा प्रक्रियाओं को लेकर पहले ही सख्ती बरतने के संकेत दिए थे। DGCA News

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता: इतने रुपये की हुई कटौती

Air India News: इस एक बड़ी चूक के लिए एयर इंडिया पर 90 लाख का जुर्माना, जानिए क्या हुई चूक!
Air India fined Rs 90 lakh: नई दिल्ली (एजेंसी)। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने अशिक्षित चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान संचालित करने के लिए टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अतिरिक्त, इस चूक के कारण, विमानन नियामक ने एयर इंडिया के संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक पर भी 6 लाख रुपये और 3 लाख का रुपये जुर्माना ठोका है। Air India News

एक मीडिया रिपोर्ट में डीजीसीए ने कहा कि इस बड़ी चूक के लिए संबंधित पायलट को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

DGCA की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘एयर इंडिया लिमिटेड ने एक गैर-प्रशिक्षक लाइन कैप्टन और गैर-लाइन-रिलीज प्रथम अधिकारी द्वारा संचालित उड़ान का संचालन किया, जिसे नियामक ने एक गंभीर शेड्यूलिंग घटना के रूप में देखा है, जिसके महत्वपूर्ण सुरक्षा परिणाम हैं।’’ यह घटना तब उजागर हुई जब एयरलाइन ने 10 जुलाई को स्वैच्छिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विमानन नियामक ने एयरलाइन के संचालन की जांच की, जिसमें दस्तावेजों की पुष्टि और शेड्यूलिंग सुविधा की मौके पर जांच शामिल थी। Air India News

जवाब में संतोषजनक जवाब दाखिल नहीं किया गया | Air India News

विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘जांच के आधार पर, प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि कई पोस्ट होल्डर्स और कर्मचारियों द्वारा विनियामक प्रावधानों की कमियां और कई उल्लंघन हैं, जो सुरक्षा को काफी प्रभावित कर सकते हैं। फ्लाइट के कमांडर और एयरलाइन के पोस्ट होल्डर्स को 22 जुलाई को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अवसर दिया गया था। संबंधित पक्षों द्वारा कारण बताओ नोटिस के जवाब में संतोषजनक जवाब दाखिल नहीं किया गया। इसके बाद, डीजीसीए ने निर्धारित विनियमों के प्रावधानों के अनुसार प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की और इसलिए, ऐसे जुर्माने लगाए हैं।’’

उल्लंघन के लिए, डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 90 लाख रुपये, एयरलाइन के संचालन निदेशक पर 6 लाख रुपये और एयरलाइन के प्रशिक्षण निदेशक पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया पर साल की शुरूआत में भी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट्स (FDTL) और फ्लाइट क्रू के थकान प्रबंधन प्रणाली (FMS) से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया था। जोकि लगभग 80 लाख रुपये तक था। Air India News

‘Maharashtra Bandh’: कल बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक? जानें पूरी डिटेल!

डीजीसीए ने स्पाइसजेट एयरलाइन को दिया कारण बताओ नोटिस
नई दिल्ली (एजेंसी)। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट एयरलाइन पर संरक्षा संबंधी मानदंडों को लेकर लापरवाही बरतने के लिए कड़ी चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने मंगलवार देर रात जारी अपने नोटिस में कहा कि स्पाइसजेट लिमिटेड विमान नियम 1937 के नियम 134 और 11वीं अनुसूची के अनुरूप एक सुरक्षित, दक्ष एवं भरोसेमंद हवाई सेवा प्रदान करने में विफल रही है। स्पाइसजेट लिमिटेड के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस देकर तीन सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है कि आखिर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

नोटिस में कहा गया कि एक अप्रैल 2022 से लेकर अब तक स्पाइसजेट एयरलाइन की उड़ानों में विमानों को लेकर कई घटनाएं सामने आर्इं हैं, जिनकी समीक्षा की गई और पाया गया कि विमान या तो उड़ान के प्रारंभ के स्थान पर वापस लौटा अथवा ऐसे स्थानों पर उतरा जहां संरक्षा के मानदंड घटिया दर्जे के थे। नोटिस में कहा गया कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि आंतरिक संरक्षा उपाय निम्नकोटि के थे और अनुरक्षण कार्रवाई अपर्याप्त थी, चाहे वह उपकरण संबंधी अनुरक्षण हो या सिस्टम संबंधी।

इसी प्रकार से सितंबर 2021 में डीजीसीए द्वारा किये गये वित्तीय प्राक्कलन में पाया गया कि विमानन कंपनी संरक्षा संबंधी आपूर्तिकतार्ओं और वेंडरों को नियमित रूप से भुगतान नहीं कर रही है जिससे उपकरणों की कमी हो रही है और विमानों में अक्सर तकनीकी गड़बड़ियां हो रहीं हैं। नोटिस में कहा गया कि अगर तीन सप्ताह में नोटिस का जवाब नहीं मिला तो एक पक्षीय ढंग से कार्यवाही की जाएगी। स्पाइसजेट के दिल्ली से दुबई जाने वाली उड़ान एसजी-11 के कल आपात स्थिति में कराची उतरने की घटना एवं एक और विमान के प्रॉयोरिटी लैंडिंग के बाद डीजीसीए ने यह कार्रवाई की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

डीजीसीए का डिजीटल अवतार लाएगा, विमानन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के विमानन क्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय प्रारंभ करते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आज से अपने डिजीटल स्वरूप में ई-नागर विमान महानिदेशालय (डी ई-जीसीए) के नाम से काम करना शुरू कर दिया। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यहां एक कार्यक्रम में डीजीसीए के इस नये अवतार का उद्घाटन किया। इस मौके पर नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल, डीजीसीए के महानिदेशक अरुण कुमार, मंत्रालय में संयुक्त सचिव सत्येन्द्र मिश्र एवं टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज में हेड, गवर्नमेंट बिजनेस तेज बाटला मौजूद थे।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंधिया ने कहा, ह्लडीजीसीए अब बीते जमाने की बात हो गयी है। अब ई-जीसीए है जो ग्राहकों को केन्द्र में रख कर देश के विमानन क्षेत्र की नियामक व्यवस्था में बदलाव लायेगा।ह्व उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन के सुरक्षा एवं नियामक मामलों को नियंत्रित करने वाली यह शीर्ष संस्था अपने नये अवतार में कार्यदक्षता, पारदर्शिता के साथ देश के विमानन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि ई-जीसीए में 298 प्रकार की सेवाओं को समाहित किया गया है।

ई-जीसीए के माध्यम से पायलट लाइसेंस से लेकर विमानों के पंजीकरण और उड़ानों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वीकृतियां अविलंब आॅनलाइन मिला करेंगी। आवश्यक दस्तावेजों को आॅनलाइन डाउनलोड कराया जा सकेगा। इस प्रकार से अब तक जिन कामों में एक माह से अधिक समय लगा करता था, वे काम अब अधिकतम तीन से चार दिन में हो जाएंगे। अब पायलट लॉग बुक को भी मोबाइल ऐप पर लाया गया है जिससे बड़ी मात्रा में कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हवाई पट्टी पर मॉडल्स का स्टंट, DGCA ने दिए जांच के आदेश
डीजीसीए सुरक्षा मानकों का उल्लंघन

नई दिल्ली। विमानन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सुरक्षा नियामक ‘डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन’ (डीजीसीए) के अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। रनवे पर 9 मॉडल्स का स्टंट वीडियो सामने आया है। जान जोखिम में डालकर शूट किया गया यह वीडियो वायरल होने के बाद एविएशन रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (DGCA) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

डीजीसीए के एक अफसर ने बताया, “हमें गुरुवार रात स्टंट का वीडियो मिला। यह प्लेन के टेकऑफ से पहले लापरवाही बरतने और एविएशन सिक्युरिटी रूल्स का वॉयलेशन है।

9 वुमन मॉडल्स हवाई पट्टी पर खड़ी हैं और एक 9 सीटर VT-SAI टर्बोप्रॉप प्लेन उनके ठीक पीछे से उड़ान भरता है। कुछ पलों बाद ही प्लेन हवा में मॉडल्स के ठीक ऊपर होता है। इस स्टंट को डीजीसीए सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मान रहा है। इस विडियो में यह भी दिख रहा है कि एक मॉडल जयपुर के हवा महल के सामने खड़ी होकर तस्वीरें खिचवा रही है।

एविएशन सूत्रों के अनुसार ऐसे हालात में जरा-सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था और मॉडल्स की जान भी जा सकती थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।