Jammu & Kashmir - Sach Kahoon Hindi
Kishtwar Encounter: संयुक्त बलों ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकी किये ढेर
Kishtwar Encounter: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जनपद में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इनमें एक शीर्ष कमांडर स्तर का सदस्य भी शामिल है। नागरोटा स्थित व्हाइट नाइट कोर ने जानकारी दी कि विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के अंतर्गत यह कार्रवाई प्रारंभ की गई। अभियान में सेना की इकाइयों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ समन्वय कर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी की। Jammu Kashmir News
रविवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे संदिग्ध गतिविधि के बाद मुठभेड़ आरंभ हुई, जो कुछ समय तक चली। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। घटनास्थल से दो एके-47 राइफल सहित अन्य हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार इस इलाके में हाल के महीनों में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। घने जंगलों और पहाड़ी भूभाग के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण रहता है। इस माह की शुरुआत में भी इसी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई थी। सूत्रों का कहना है कि कुछ विदेशी आतंकियों का समूह किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर जिलों के बीच स्थान बदलकर सक्रिय रहने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चलाकर उन्हें निष्क्रिय करने के प्रयास में जुटे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हालिया दौरे के दौरान जम्मू संभाग के पर्वतीय जिलों में आतंकवाद के विरुद्ध कठोर और मिशन-मोड कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि क्षेत्र में पूर्ण शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से विफल किया जाएगा। Jammu Kashmir News
Jammu Kashmir Assembly Election Results 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया है। कांग्रेस गठबंधन 45 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 28 सीटों पर आगे है। पीडीपी 5 जबकि अन्य 12 सीटों पर आगे है।
श्रीनगर (एजेंसी)। Jammu Kashmir Assembly Election Results 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हुई। चुनाव परिणामों से 43 महिलाओं सहित 873 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से शुरू हुई और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की गिनती की जायेगी। अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें की गयी हैं, केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलों में स्थित 28 मतगणना केंद्रों के आसपास कड़े सुरक्षा उपाय किये गये हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) पांडुरंग के. पोल ने कहा कि मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और मतगणना केंद्रों के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
पोल ने कहा कि प्रत्येक मतगणना केंद्र के 100 मीटर की परिधि में पर्याप्त जांच चौकियां स्थापित की गयी हैं और सभी स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। श्रीनगर के उपायुक्त बिलाल मोहिउद्दीन भट ने कहा कि शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में मतगणना शुरू हुई। उन्होंने कहा, ‘डाक मतपत्रों के साथ मतगणना शुरू हुई। सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के जरिये मतों की गिनती भी शुरू होगी। सभी व्यवस्थायें पूरी हो चुकी हैं। जम्मू में पद्मश्री पद्मा सचदेव कॉलेज फॉर विमेन गांधी नगर, जम्मू, गवर्नमेंट एमएएम कॉलेज, जम्मू और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिक्रम चौक, जम्मू में मतगणना शुरू हुई।
इस चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) गठबंधन, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं। एनसी और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा, जिसमें कांग्रेस ने 33 सीटों पर और एनसी ने 52 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। दोनों पार्टियों के बीच पांच सीटों पर ह्यदोस्ताना मुकाबलाह्ण हुआ, जिसमें एक-एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी को दी गयी। एनसी और कांग्रेस दोनों ही विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। पीडीपी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि भाजपा ने 62 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें कश्मीर घाटी में 19 उम्मीदवार थे। जबकि 346 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे।
वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में, पीडीपी 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। बाद में इसने भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई। हालांकि, जून 2018 में, भाजपा ने अपना समर्थन वापस ले लिया, जिससे गठबंधन टूट गया और जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासन के अधीन आ गया। यह एक दशक में जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव है, जो तीन चरणों में हुआ। 2014 के चुनावों में 65.52 प्रतिशत मतदान की तुलना में 63.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।गत 18 सितंबर को आयोजित पहले चरण में 24 सीटों पर म तदान हुआ, 25 सितंबर को दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान हुआ और एक अक्टूबर को तीसरे और अंतिम चरण में शेष 40 सीटों पर मतदान हुआ। पिछले चुनावों के विपरीत, यह चुनाव शांतिपूर्ण रहा, जिसमें कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। एग्जिट पोल ने संकेत दिया है कि त्रिशंकु विधानसभा में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को भाजपा पर बढ़त मिल सकती है। Jammu Kashmir Assembly Election Results 2024 LIVE
कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस ने पार्टी के प्रदेश महासचिव गुलाम अहमद मीर को दूरु से और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी को बनिहाल से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी पार्टी महासचिव की जीवाणु गोपाल ने सोमवार रात 12 बजे के बाद इन उम्मीदवारों की सूची जारी की और बताया पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने तराल से सुरेंद्र सिंह चन्नी, देवसार से अमुतुल्लाह मंटी, दूरु से गुलाम अहमद मीर, अनंतनाग से पीरजादा मोहमद सईद, इंदरवल से शेख जफरुल्ला, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज, डोडा पश्चिम से डॉ प्रदीप कुमार भगत, बनिहाल से विकार रसूल वानी को टिकट दिया है।
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Jammu Kashmir Assembly Elections: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी। जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव कराये जाने हैं, जिसके पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान कराये जाएंगे। राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार पहले चरण के चुनाव के नामांकन 27 अगस्त, मंगलवार तक कराये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा 28 अगस्त को होगी और नाम 30 अगस्त तक वापस लिये जा सकेंगे। Jammu Kashmir
पहले चरण का मतदान 18 सितम्बर बुधवार को कराया जायेगा। तीनों चरण की मतगणना चार अक्टूबर को करायी जायेगी। केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा में नौ अनुसूचित जनजाति और सात सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पहले चरण में चुनाव के लिए पम्पोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनपोरा, शोपियां, डी एच पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग, अनन्तनाग पश्चिम, अनन्तनाग, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा, शानगुस-अनन्तनाग पूर्व, पहलगाम, इन्दरवाल, किश्तवाड़, पाडेर-नागसेनी भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन, बनिहाल सीटों पर चुनाव होगा। Jammu Kashmir
यह भी पढ़ें:– Badlapur Sexual Abuse : नर्सरी की मासूमों के साथ हैवानियत, ट्रेनें रोकी, पुलिस पर पथराव!
Jammu-Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और पुलवामा में बादल फटने से मची त्राहि त्राहि!
Jammu-Kashmir Cloudburst: श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और गांदरबल जिलों में शनिवार सुबह भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह भारी बारिश के कारण गांदरबल जिले के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई। जिले के कई इलाकों में भी पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि कंगन इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। कई इलाकों और सड़कों पर भी पानी भर गया। Jammu-Kashmir Cloudburst
पुलवामा जिले में राजपोरा तहसील के अचगोजा इलाके में संभवत: पास के वन क्षेत्र में बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आ गई। स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ ने कहा, ‘‘पानी कई गांवों और आवासीय घरों में घुस गया। जल स्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।’’ जम्मू संभाग में कुछ समय के लिए मूसलाधार बारिश और भारी बारिश होने का अनुमान है, जिससे अगले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है, भूस्खलन हो सकता है और पत्थर गिर सकते हैं।
मौसम विभाग ने कहा कि 18-20 अगस्त तक, दिन के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और देर रात या सुबह में जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। साथ ही, 21-23 अगस्त तक, दिन के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने और देर रात या सुबह में जम्मू-कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का आसार है। Jammu-Kashmir Cloudburst
UP Police Admit Card 2024: पुलिस भर्ती के लिए मुख्यमंत्री योगी का ये बड़ा ऐलान!
J&K’s Doda Encounter : जम्मू-कश्मीर (एजेंसी)। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचे क्षेत्रों में सेना द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान में सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया और 4 आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना जताई गई है। यह जानकारी सेना के अधिकारियों द्वारा एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। Jammu-Kashmir
घने जंगल वाले इलाके में सेना की आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू
रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया कि शिवगढ़-अस्सार बेल्ट में छिपे विदेशी आतंकवादियों के एक ग्रुप को तलाश करने के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और टीम द्वारा शुरू किए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान घने जंगल वाले इलाके में सेना की आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले हुई इस गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया। इस दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल से खून से लथपथ 4 बैग और एम-4 कार्बाइन बरामद किए। रिपोर्ट में सेना द्वारा बताया गया है कि आतंकवादी अस्सार में एक नदी के पास छिपे हुए हैं।
आतंकवादियों के साथ संपर्क साधने की कोशिश की गई | Jammu-Kashmir
इस दौरान जब सुरक्षा बलों ने गोलीबारी शुरू की तो वे बाद में पड़ोसी उधमपुर जिले के पटनीटॉप के पास एक जंगल से डोडा में घुस आए थे। अधिकारियों के अनुसार, बताया गया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास उधमपुर में आतंकवादियों के साथ संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही मुठभेड़ शुरू हो गई और तब तक रुक-रुक कर जारी रही जब तक कि दोनों पक्ष रुक नहीं गए। सेना द्वारा रात भर घेराबंदी की गई और दिन का उजाला होते ही फिर से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया और आज सुबह करीब 7.30 बजे फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई, और लगातार जारी रही। Jammu-Kashmir
घर के नजदीक पोस्टिंग के लिए इस दिन होगी “गुरुजी की परीक्षा”
पाक फिर कर रहा कश्मीर में आतंकवाद बढ़ाने का दुस्साहस, सुरक्षा बलों को कड़ी कार्रवाई की पूरी छूट
जम्मू-कश्मीर (एजेंसी)। पाक समर्थित आतंकी समूहों द्वारा जम्मू सेक्टर में पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिण में आतंकवाद को दोबारा से बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगभग 35-40 पाकिस्तानी आतंकवादी सक्रिय हैं और वे छोटी-छोटी टीमों के रूप में अपने काम को अंजाम दे रहे हैं, यह टीम दो-तीन आतंकवादियों का समूह है। Jammu-Kashmir
सुरक्षा बल सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों की संख्या का आकलन खुफिया एजेंसियों से प्राप्त इनपुट और जमीन पर काम कर रहे बलों पर आधारित है। सूत्रों ने कहा कि विदेशी आतंकवादी, जोकि पाकिस्तानी सेना के पूर्व विशेष सेवा समूह के सदस्य हो सकते हैं, लगभग 3 वर्षों से जम्मू क्षेत्र के राजौरी, पुंछ और कठुआ सेक्टरों में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो हाल ही में सुरक्षा समीक्षा बैठकों में, यह देखा गया कि घुसपैठ के प्रयासों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में दूसरे स्तर के आतंकवाद विरोधी ग्रिड को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
खुफिया एजेंसियां कर रही तकनीकी खुफिया जानकारी जुटाने का काम
पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिण में स्थित आंतरिक इलाकों में घुसपैठ रोधी ग्रिड को जम्मू-कश्मीर के कश्मीर क्षेत्र में एलओसी के पास के इलाकों में बहु-स्तरीय घुसपैठ रोधी और आतंकवाद रोधी ग्रिड के समान स्तर पर लाया जा सकता है। सूत्रों ने आगे कहा कि खुफिया एजेंसियां ​​क्षेत्र में मानव खुफिया और तकनीकी खुफिया जानकारी जुटाने की दिशा में भी काम कर रही हैं। भारतीय सेना में पिछले कुछ महीनों में अतिरिक्त सैनिकों को भी लाया गया है, जो बड़ी संख्या में बख्तरबंद विशेषज्ञ वाहनों के साथ क्षेत्र में काम कर रहे हैं। Jammu-Kashmir
बलों के पास क्षेत्र में लगभग 200 बख्तरबंद वाहन हैं, जिन्हें बल द्वारा आपातकालीन खरीद प्रक्रियाओं के तहत हासिल किया गया था, जिसका उपयोग वे त्वरित प्रतिक्रिया टीमों के साथ अपने जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में घूमने के लिए करते हैं। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इन सुरक्षा बलों को क्षेत्र में आतंकवादी समर्थन ढांचे के खिलाफ काम करने की पूरी छूट दी गई है। यदि कोई भी ऐसी आतंकी वारदात होती हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की उनको पूरी छूट है। Jammu-Kashmir
Vande Metro Train Launched in MP : कुंभ मेले से पहले शुरू हो जाएंगी हाईस्पीड वंदे मेट्रो ट्रेनें
Earthquake: जम्मू कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके
जम्मू (एजेंसी)। Earthquake: जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में स्थानीय समयानुसार 08:35 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 33.36 डिग्री उत्तरी अक्षांश, 76.65 पूर्व देशांतर तथा पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।
Article 370: अनुच्छेद 370 पर आई बड़ी अपडेट
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Hearing On Article 370: उच्चतम न्यायालय पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर दो अगस्त से सभी कार्य दिवसों पर रोजाना सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की एक संविधान पीठ मंगलवार को यह आदेश पारित किया। संविधान पीठ दो अगस्त से पूर्वाहन 10:30 से सुनवाई शुरू करेगी। पीठ ने इससे पहले सभी पक्षों को 27 जुलाई तक संबंधित दस्तावेज दाखिल करने का भी निर्देश दिया। Article 370
केंद्र सरकार के करीब चार साल पूर्व 05 अगस्त 2019 को संविधान की अनुच्छेद 370 निरस्त कर दिया था। इसके बाद राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू और कश्मीर में विभाजित कर दिया गया था। शीर्ष अदालत के समक्ष केंद्र सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा। अदालत ने उनकी इस दलील पर पर भी गौर किया कि गृह मंत्रालय ने अधिसूचना के बाद के जम्मू कश्मीर में बदले हालात पर अपना पक्ष 10 जुलाई को एक अतिरिक्त हलफनामा जरिए अदालत के समक्ष रखा है। श्री मेहता ने साथ ही यह भी कहा कि हलफनामे का संवैधानिक प्रश्न पर कोई असर नहीं होगा। Article 370
सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद राज्य में जो स्थिति है, उस पर किसी भी पक्ष के पीछे हटने का कोई कारण नहीं हो सकता है। संविधान पीठ के समक्ष एक पक्षकार की राय रखते हुए वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि हलफनामे के बारे में मीडिया ने व्यापक रूप से रिपोर्ट किया गया है। इस पर पीठ ने कहा कि केंद्र के हलफनामे का संवैधानिक सवालों से कोई लेना-देना नहीं है। शीर्ष अदालत के समक्ष एक अन्य पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रही वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि राजनीतिक दलों के कुछ नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसलिए उन्हें दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की जरुरत होगी है। इस पर संविधान पीठ ने कहा कि जहां तक ​​पक्षकार बनाने का सवाल है, कृपया यह मान लें कि हम किसी को भी चुप नहीं कराएंगे लेकिन समय को संतुलित करना होगाह्व। Article 370
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजू रामचंद्रन ने संविधान पीठ को अवगत कराया कि आईएएस अधिकारी शाह फैसल और सामाजिक कार्यकर्ता शेहला राशिद ने अपनी याचिकाएं वापस ले ली हैं। शीर्ष अदालत में यह मामला (अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के फैसले को चुनौती देने वाली) आखिरी बार मार्च 2020 में सूचीबद्ध किया गया था। तब कुछ याचिकाकतार्ओं ने इस मामले को सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए भेजने का अनुरोध किया, लेकिन पीठ ने उनके अनुरोध को ठुकरा दिया था।
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कुछ याचिकाकतार्ओं की ओर से इस मामले पर शीघ्र सुनवाई की गुहार फरवरी 2023 में भी लगाई गई थी। विशेष उल्लेख के दौरान लगाई गई इस गुहार पर पीठ ने कहा था कि वह इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर उचित समय पर फैसला लेगी।
शीर्ष अदालत में 10 जुलाई 2023 को केंद्र द्वारा दायर नए हलफनामे में दावा किया कि तीन दशकों की अशांति के बाद पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद जम्मू-कश्मीर में जनजीवन सामान्य होने के साथ ही उन्नति और प्रगति के नए युग की शुरूआत हुई है। केंद्र ने अपने लिखित जवाब में कहा है कि मई 2023 के महीने में श्रीनगर में जी -20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक की मेजबानी घाटी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी। पर्यटन और देश ने दुनिया के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को गर्व से प्रदर्शित किया कि अलगाववादी या आतंकवादी क्षेत्र को एक ऐसे क्षेत्र में परिवर्तित किया जा सकता है। क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जा सकता है और वैश्विक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
केंद्र सरकार ने कहा है कि तीन दशकों की अशांति के बाद जम्मू-कश्मीर में जीवन सामान्य हो गया है। पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बिना किसी हड़ताल के सुचारू पूर्वक चल रहे हैं। हड़ताल और बंद की पहले की प्रथा अब अतीत की बात हो गई है। खेल गतिविधियों में भागीदारी अभूतपूर्व है। यह संख्या वर्ष 2022-23 में 60 लाख तक पहुंच गयी है। ये तथ्य स्पष्ट रूप से 2019 में किए गए संवैधानिक परिवर्तनों के सकारात्मक प्रभाव को साबित करते हैं।
खाई में गिरी क्रूजर, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, 7 की मौत, 3 घायल
जम्मू (एजेंसी)। Jammu kashmir Kishtwar Road accident: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को डांगदुरु बांध के समीप आॅटो के गहरी खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ, जब पनबिजली परियोजना में लगे श्रमिकों को ले जा रहा आॅटो बांध के पास फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ‘डंगडुरु बांध स्थल पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में किश्तवाड़ के डीसी डॉ. देवांश यादव से बात की। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार हरसंभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी।
किश्तवाड़ प्रशासन ने श्री हुध माता त्रिसंधिया यात्रा के लिए शुरू कीं तैयारियां
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिला प्रशासन ने आगामी 20 जून से शुरू होने वाली श्री हुध माता त्रिसंधिया यात्रा, दछान के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में उपायुक्त डॉ. देवांश यादव ने मंगलवार को तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सुविधाओं और अन्य रसद की आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए लाइन विभागों और श्री हुड माता त्रिसंधिया यात्रा प्रबंध समिति के सदस्यों की एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त/सीईओ किश्तवाड़ विकास प्राधिकरण इंद्रजीत सिंह परिहार; एएसपी, राजिंदर सिंह; एसडीएम मारवाह, डॉ. मोहसिन रजा; डीआईओ किश्तवाड़ कुलदीप कुमार; किश्तवाड़ और दच्छन के तहसीलदार और श्री हुड माता त्रिसंधिया यात्रा प्रबंध समिति के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को पेश किया और बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन और बुनियादी सुविधाओं जैसे पीने के पानी, आश्रयों, शौचालयों के प्रावधान आदि की उपलब्धता की मांग की। तीर्थयात्रा 20 जून 2023 को जम्मू के कठुआ से शुरू होकर किश्तवाड़ पहुंचेगी। आगामी 22 जून, जहां से तीर्थयात्री दच्छन तक के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित ठहराव के साथ भवन की ओर प्रस्थान करेंगे।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों, तहसीलदारों, एडी एफसीएस और सीए, और कार्यकारी अभियंताओं को यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। एएसपी किश्तवाड़ ने यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन योजना के बारे में अध्यक्ष को जानकारी दी। संबंधित कार्यपालक अभियंताओं और वन्यप्राणियों ने आश्वासन दिया कि धनागढ़ से हुड माता भवन और सौंदर से लोहरना होते हुए हौर्री नाला तक पुल पथ का मरम्मत कार्य यात्रा शुरू होने से पहले ही प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लिया जाएगा।
किश्तवाड़ विकास प्राधिकरण के सीईओ इंद्रजीत सिंह परिहार ने आश्वासन दिया कि यात्रा के दौरान गोकुठ और आधार शिविर कैकूथ हुड माता भवन में पर्याप्त संख्या में टेंट उपलब्ध कराए जाएंगे। यह निर्णय लिया गया कि किश्तवाड़ विकास प्राधिकरण (केडीए) तीर्थयात्रियों को आध्यात्मिक और भक्ति अनुभव प्रदान करने के लिए श्री गोरी शंकर मंदिर सरकूट में एक मेगा जागरण आयोजित करेगा।
गोरी शंकर मंदिर परिसर में जागरण के लिए शांतिमय माहौल बनाने के लिए केडीए द्वारा आवश्यक साफ-सफाई, साज-सज्जा और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा के दौरान 20 जून से 30 जून तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भवन में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, आपातकालीन प्रतिक्रिया तत्परता सुनिश्चित करने के लिए आधार शिविरों और भवन में एसडीआरएफ टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए।
सीईओ, केडीए और जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) किश्तवाड़ को इस अवसर को जब्त करने और यात्रा और क्षेत्र की पर्यटन क्षमता के बीच संबंध को बढ़ावा देने के लिए कहा गया। यात्रा के दौरान दच्छन तहसील में लीक से हटकर स्थलों को उजागर करके और क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करके इसे प्राप्त किया जा सकता है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर बोलते हुए, डीसी डा.यादव ने कहा कि यात्रा को पर्यटन से जोड़ना पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने और अधिक आगंतुकों को आकर्षित करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। उन्होंने तीर्थ स्थल में और उसके आसपास पर्यटकों के आकर्षण और रुचि के बिंदुओं की पहचान करने के महत्व पर बल दिया। इसमें ऐतिहासिक स्थल, प्राकृतिक स्थलचिह्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय बाजार और मनोरंजक गतिविधियां शामिल हो सकती हैं। उपायुक्त ने सूचनात्मक सामग्री, ब्रोशर विकसित करने पर भी जोर दिया जो तीर्थ स्थल के साथ-साथ आसपास के पर्यटक आकर्षणों के बारे में विवरण प्रदान करता है।
2000 Rupee Note in UAE: 2 हजार के नोट भारत में कम विदेशों में मचा रहा हड़कंप, जानिये क्या है मामला
Rajouri Encounter में 1 आतंकवादी ढेर, राजौरी मुठभेड़ में हुए थे पांच जवान शहीद
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार (Rajouri Encounter) को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक जानकारी के बाद संयुक्त बलों द्वारा शुरू किए गए एक तलाशी अभियान के दौरान जिले के करहामा कुंजर क्षेत्र में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही संयुक्त बलों के जवान संदिग्ध स्थान की ओर बढ़े, तो वहां छिपे हुए आतंकवादी ने जवानों पर गोलियां चला दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
सेना के पांच जवान शहीद | Rajouri Encounter
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान यारहोल बाबापोरा कुलगाम के आबिद वानी के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक एके 47 राइफल भी बरामद की गयी। जम्मू-कश्मीर में बुधवार से यह चौथी मुठभेड़ है जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए हैं। जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले के जंगलों में कल सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद आतंकवादियों द्वारा एक विस्फोटक उपकरण से किए गए विस्फोट में एलीट पैरा यूनिट के सदस्यों सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए।
कल दो आतंकी हुए थे ढेर | Rajouri Encounter
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती हुए दो नये आतंकवादियों को मार गिराया। 24 घंटे से भी कम समय में कश्मीर में यह दूसरी मुठभेड़ है। बारामूला के वानीगाम क्रीरी क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में मिली जानकारी के बाद संयुक्त बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा ‘तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही संयुक्त खोज दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़े इसी दौरान छिपे हुए आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिस सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ में, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में की गयी है, दोनों दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के निवासी थे। उन्होंने कहा, ‘दोनों मार्च 2023 के महीने में आतंकवाद में शामिल हुए थे। इन दोनों आतंकवादियों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है। यह इलाके में बड़ी आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कहा कि एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
Grenade Attack: पुंछ आतंकवादी हमले में पंजाब के 4 जवान शहीद
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को सेना के वाहन पर (Grenade Attack) अज्ञात आतंकवादियों के हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गये हैं। उत्तरी कमान के रक्षा सूत्रों ने आज यहां बताया कि दोपहर करीब तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के एक वाहन पर भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि संभवत: आतंकवादियों द्वारा फेंके गये ग्रेनेड से वाहन में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में क्षेत्र में आतंकवादी विरोध अभियान के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स इकाई के पांच जवान शहीद हो गये हैं। उन्होंने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक सैनिक को तुरंत राजपुरी के सेना अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि अपराधियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। आपको (Grenade Attack) बता दें कि पंजाब के 4 शहीद जवानों में जिला गुरदासपुर की तहसील बटाला के गांव तलवंडी भरथ का सिपाही हरकृष्ण सिंह, लुधियाना की तहसील पायल के गांव चनकोइयां कैकन का हवलदार मनदीप सिंह, मोगा के गांव चारिक का लांस नायक कुलवंत सिंह और बठिंडा के गांव बाघा का सिपाही सेवक सिंह शामिल है। वहीं पांचवां जवान देबाशीष बसवाल उड़ीसा के जिला पुरी की तहसील सत्याबादी के गांव अलगम सामिल खंडयात से है।
खडगे-राहुल ने आतंकवादी हमले में जवानों की शहादत पर जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आज हुए आतंकवादी हमले में पांच जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस नेताओं ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर कर किये हए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। खडगे ने कहा, ह्वजम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के वाहन पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं 5 राष्ट्रीय राइफल के बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। आतंकवाद के खिलाफ हम एकजुट हैं। गांधी ने कहा, ह्वजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले में हमारे 5 जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। उन वीरों को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।