Tejashwi Yadav - Sach Kahoon Hindi

नीतीश ने आखिर तेजस्वी को क्यों नहीं किया बर्खास्त?
राजनीति: राजनीतिक दांवपेंच ने दोस्तों और दुश्मनों को सकते में डाला

नई दिल्ली। नीतीश कुमार ने महज 16 घंटे में पहले इस्तीफे और फिर शपथ लेकर जो रिकॉर्ड बनाया है, वैसा उदाहरण भारतीय राजनीति में दूसरा नहीं दिखता। बिहार के इस राजनीतिक घटनाक्रम से सवाल उठ रहे हैं कि अगर नीतीश को जदयू से नाता तोड़कर भाजपा से हाथ मिलाना ही था, तो उन्होंने खुद इस्तीफा क्यों दिया, जबकि उनके पास तेजस्वी यादव को बर्खास्त करने का ज्यादा आसान विकल्प था? दरअसल इसके पीछे भी एक बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है। नीतीश राजद को पीड़ित बनने का मौका देने के बजाय खुद को त्यागी दिखाना ज्यादा फायदे का सौदा समझते थे, इसीलिए उन्होंने सबको चौंकाते हुए अपने इस्तीफे का दांव चला।

तेजस्वी का इस्तीफा या बर्खास्तगी का था इंतजार

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जब जदयू और नीतीश ने कड़ा रुख अख्तियार किया तो ये साफ हो गया था कि या तो तेजस्वी यादव खुद इस्तीफा देंगे या फिर नीतीश उन्हें बर्खास्त करेंगे। बुधवार की शाम को जब जदयू ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई, तब सबको इसी खबर का इंतजार था कि नीतीश ने तेजस्वी को बर्खास्त कर दिया। लेकिन नीतीश ने सबको चौंकाते हुए खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बिना इस्तीफा भी बच जाती सरकार

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक नीतीश जब राजद से अलग होने का फैसला कर चुके थे तो उनके सामने दो विकल्प थे या तो वो तेजस्वी को बर्खास्त करते या फिर खुद इस्तीफा देते। दोनों ही स्थितियों में उन्हें भाजपा का समर्थन मिलता और सरकार बची रहती। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दूसरा विकल्प चुना, क्योंकि इसके दो राजनीतिक फायदे थे।

नीतीश ने बढ़ा लिया अपना कद

तेजस्वी को बर्खास्त करने की बजाय जब नीतीश खुद इस्तीफा देने राजभवन पहुंच गए तो उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने में कामयाबी हासिल की कि वो भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेंगे भले ही इसके लिए उन्हें अपनी कुर्सी छोड़नी पड़े। नीतीश ने राजभवन के बाहर आकर जो बयान दिया वो भी उनके राजनीतिक एजेंडे के बारे में बहुत कुछ कह जाता है। रही सही कसर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन ट्वीट्स ने कर दी, जिसमें उन्होंने नीतीश को उनके इस्तीफे के लिए बधाई दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नीतीश के प्रोग्राम में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
पटना। बिहार महागठबंधन में तकरार बढ़ती जा रही है। इसकी बानगी शनिवार को उस वक्त देखने को मिली जब कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंच सांझा करने नहीं पहुंचे। इस दौरान मंच पर तेजस्वी की नेम प्लेट भी लगी थी, आखिरी वक्त में उप मुख्यमंत्री ने आने की सूचना के बाद हटानी पड़ी। तेजस्वी के इस कदम से साफ हो गया है कि वो इस्तीफा देने के मूड में कतई नहीं हैं और उनका यह कदम बायकॉट जैसा है। लेकिन साथ ही नीतीश कुमार ने भी मंच पर राजद के मंत्री विजय प्रकाश से दूरी बनाकर इशारों-इशारों में जवाब भी दे दिया। मंच पर नीतीश कुमार के ठीक बगल में विजय प्रकाश की कुर्सी थी, लेकिन यहां पर नीतीश ने अपनी दार्इं तरफ बैठे रंजन सिंह ने कुर्सी बदल ली।

तेजस्वी के इस्तीफे से लालू का इंकार

इसी बीच लालू ने साफ कर दिया है कि उनके बेटे तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे। लालू ने जदयू से साफ कह दिया है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने पद से कतई इस्तीफा नहीं देंगे। साथ ही लालू ने जदयू की तरफ से अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग भी खारिज कर दी। लालू के इस बयान के बाद राजद-जदयू के बीच दरार और बढ़नी तय है।

क्या है विवाद की जड़

बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी बिहार के उप मुख्यमंत्री हैं और सीबीआई ने लालू के साथ-साथ तेजस्वी और परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का सालों पुराना मामला अब दर्ज किया है। सीबीआई ने 7 जुलाई को पटना सहित देशभर के 12 स्थानों पर छापेमारी की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।