Ceasefire Violation - Sach Kahoon Hindi

पाकिस्तान ने की सीमा पर फायरिंग, चार जवान शहीद, तीन नागरिकों की मौत
भारत ने लिया बदला, 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे, बंकर उड़ाए

श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के कई क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सब-इंस्पेक्टर समेत चार जवान शहीद हो गये और एक महिला सहित तीन नागरिकों की मौत हो गई एवं कई अन्य घायल हो गये। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज दोपहर बाद बारामूला के उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से की गई गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हो गये। उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उरी में पाकिस्तान के गोलाबारी में एक महिला समेत तीन नागरिकों की भी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इन नागरिकों में फारूका बेगम, ताहिर जलालुद्दीन और इरशाद अहमद शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल शहीद हो गये। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

सूत्रों ने बताया कि बागटोरे में पाकिस्तान की गोलाबारी में दो नाबालिग लड़कियों समेत पांच लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भी गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय जवानों ने आज केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास काे नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ का प्रयास और संघर्ष विराम का उल्लंघन एक साथ किया गया।

इससे पहले आठ नवंबर को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास जवानों ने पाकिस्तान के घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया लेकिन इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी और दो अन्य जवान शहीद हो गये। इस दौरान तीन आतंकवादी भी मारे गये थे। बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सुरेंद्र पंवार ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि पाकिस्तानी सैनिक आतंकवादियों को कश्मीर में घुसपैठ कराने के उद्देश्य से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं भारत ने पड़ोसी मुल्क को इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके 7-8 सैनिक मार गिराए हैं, जबकि करीब दर्जभनर सैनिक घायल हैं। सैन्य सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई बैंकर और लॉन्च पैड तबाह कर दिए हैं। पाकिस्तानी बंकर्स को तबाह करने का एक वीडियो भी जारी किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पाक ने किया सीजफायर वॉयलेशन, जवान शहीद
तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में दंतीवान सातूर जंगलों में सुबह सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के जवानों ने आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त जानकारी मिलने के बाद एक तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल जिस समय इस क्षेत्र की घेराबंदी कर रहे थे उसी समय वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

वहीं राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में जवान लांस नायक मोहम्मद नसीर शहीद हो गए। पाकिस्तानी सेना बिना किसी उकसावे के लगातार सीमा पर मोर्टार दागे। सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।