ITI - Sach Kahoon Hindi

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी को जरूरत के अनुसार नहीं मिल रहे प्रशिक्षित युवा: भारती
गुरुग्राम (सच कहूँ /संजय कुमार मेहरा)। Maruti Suzuki India Limited: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) को मांग के अनुसार प्रशिक्षित युवा नहीं मिल पा रहे हैं। कंपनी महिलाओं को नौकरी देने में भी प्राथमिकता दे रही है। कंपनी में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। आईटीआई में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जैसे पाठ्यक्रमों का कम महिलाओं ने चयन किया है। इसलिए मारुति सुजुकी चाहकर भी अपने परिसर में महिलाओं की संख्या नहीं बढ़ा पा रहा। हालांकि वर्तमान में मारुति सुजुकी के शॉपफ्लोर पर 190 महिलाएं कार्यरत हैं। Maruti Suzuki News

यह कहना है मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) में कॉरपोरेट अफेयर्स के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक राहुल भारती का। मानेसर स्थित मारुति सुजुकी संयंत्र में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। मानेसर स्थित मारुति सुजुकी संयंत्र का पत्रकारों को भ्रमण कराकर मारुति सुजुकी कारों के निर्माण की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई। सीधी शीट से लेकर कारों के निर्माण को बारीकी से दिखाया और समझाया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में राहुल भारती ने कहा कि कंपनी इसी साल से स्किलिंग पर आईटीआई में काम शुरू कर रही है। हम चाहते हैं कि कंपनी को आईटीआई से ऐसे युवा मिलें, जो पूरी तरह से प्रशिक्षित हों।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सरकार के हिसाब से बनाए हुए पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं। हम उनमें ज्यादा हस्तक्षेप नहीं कर सकते। फिर भी प्रयास है कि भविष्य में कंपनी की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम में कुछ शामिल किये जाएं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज आॅफिसर सलिल लाल ने कहा कि हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में कोशिश कर रहे हंै कि प्रशिक्षित कर्मचारी कंपनी को मिलें। महिलाओं और पुरुषों को तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध फैक्ट्री सील

आईटीआई में चार मार्च को रोजगार मेला
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी के प्रांगण में चार मार्च को कैम्पस प्लेसमेंट (रोजगार मेला) का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में मिंडा इंडस्ट्रीज बावल तथा गुजरात की याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड विद्यार्थियों को रोजगार देंगी। राजकीय आईटीआई के शिक्षुता अनुदेशक सुभाष सिवाच एवं अनुदेशक राजकुमार आर्य ने बताया कि इस रोजगार मेले में हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से किसी भी व्यवसाय से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आईटीआई पास विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि औद्योगिक रूप से पिछड़े क्षेत्र के लिए यह रोजगार मेला विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करता है। चयनित विद्यार्थियों अपनी इच्छानुसार अपरेंटिस या प्लेसमेंट का कार्य चुन सकते हैं। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार रूपए तक का वेतन के साथ-साथ नि:शुल्क ड्रेस, खाना व रहने की सुविधाएं भी सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। अतिरिक्त कार्य के लिए ओवरटाइम दिया जाएगा। उन्होंने आईटीआई पास विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार पाएं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गोवा में आईटीआई प्रशिक्षकों के कौशल को बढ़ाने की तैयारी
पणजी। गोवा सरकार ने आईटीआई प्रशिक्षकों के कौशल को बढ़ाने तथा उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए राज्य के कौशल विकास एवं उद्यमिता निदेशालय ने गोवा प्रबंधन संस्थान (जीआईएम) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। उद्योग, व्यापार, वाणिज्य एवं कौशल विकास मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को यह बात की । राणे ने एक ट्वीट में कहा, “ मुझे इस बात की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आईटीआई प्रशिक्षकों के कौशल को बढ़ाने तथा उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए राज्य के कौशल विकास एवं उद्यमिता निदेशालय ने गोवा प्रबंधन संस्थान (जीआईएम) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

आईटीआई प्रशिक्षकों की मदद करने के लिए मैं जीआईएम के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं।” मंत्री ने कहा कि आईटीआई के प्रशिक्षकों को शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के तहत औद्योगिक उत्पादन और सेवाओं को लागू किया जायेगा।इस कार्यक्रम की निगरानी और समीक्षा करने के लिए एक समिति का गठन भी किया जायेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब अंग्रेजी में भी होगी कोपा कोर्स की पढ़ाई
सरसा के महिला आईटीआई सहित 27 संस्थानों में शुरू हुआ कोर्स ( Copa Course)

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। राजकीय महिला आइटीआई संस्थान की कंप्यूटर ऑपरेटर ऐंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोपा का कोर्स करने वाली छात्राएं अंग्रेजी माध्यम से भी प्रशिक्षण ले सकेंगी। संस्थानों में इससे पहले हिंदी माध्यम से ही पढ़ाई करवाई जाती थी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने नए सत्र से अंग्रेजी भाषा में छात्राओं को पढ़ाई करवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने प्रथम चरण में प्रदेश की 27 महिला आइटीआइ संस्थानों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाने के लिए निर्देश जारी हुए हैं।

हिंदी में पढ़ाया जाता था पहले

राजकीय महिला आईटीआई में कोपा ट्रेड के अंदर दाखिला लेनी वाली छात्राओं को हिंदी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाती थी। लेकिन विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने की मांग की गई। इसी को लेकर विभाग ने हिंदी के साथ अंग्रेजी भाषा में भी पढ़ाई करवाने का फैसला लिया गया। इससे अब छात्राएं दोनों भाषा में से कोई भी भाषा चुनने के लिए स्वतंत्र होंगे। विभाग ने इसके लिए अंग्रेजी भाषा में पाठ्यक्रम सामग्री व अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए प्रधानाचार्य को कहा गया है।

अंग्रेजी बोलने को मिलेगा प्रशिक्षण

संस्थान में पढ़ने वाली छात्राओं को अंग्रेजी बोलने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे छात्राएं विदेश में जाकर भी नौकरी करने में आसानी होगी। इससे रोजगार की संभावना भी ज्यादा होगी। जिससे छात्राओं को काफी फायदा मिलेगा। राजकीय महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य हरिश कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से कोपा ट्रेड की छात्राओं को हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आईटीआई में ग्राम पंचायतों के कोटे की सूची आॅनलाइन
संबंधित प्रधानाचार्य के पास 28 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना हेतु सरकार को दान में या 33 वर्ष के लिए लीज पर जमीन देने वाली ग्राम पंचायतों के कोटे की सीटों के प्रति दाखिला संबंधित आईटीआई के स्तर पर करने का निर्णय लिया है। विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत के कोटे की सीटें संस्थानवार उपलब्ध करवा दी गई हैं जिसकी सूचना विभाग की वैबसाइट www.itiharyana.gov.in व www.itihry.com  पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा पारित छात्रों की सूची और इनके आवेदन पत्र संस्थान के प्रधानाचार्य को 28 जुलाई को सायं 4 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं। प्रार्थियों को दाखिले हेतु 31 जुलाई को संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। प्रवक्ता ने बताया कि यदि 31 जुलाई के बाद भी ग्राम पंचायत कोटे की सीटें खाली रह जाती है तो इन्हें सामान्य श्रेणी में परिवर्तित करते हुए चौथी काउसलिंग में दाखिला कर लिया जाएगा तथा इन सीटों के प्रति ग्राम पंचायत का कोई दावा मान्य नहीं होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उद्योग मंत्री विपुल गोयल बोले हर परिवार में एक को देंगे रोजगार
नौकरी। सोनीपत आईटीआई में रोजगार मेले का समापन, प्रदेशभर में होगा आयोजन

मिला रोजगार तो खिले हजारों के चेहरे

सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में सोनीपत आईटीआई में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले में रोजगार की चाहत लेकर आए हजारों बेरोजगारों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को समापन अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य तथा कौशल विकास मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरेंं टिकी हैं। जबकि देश की निगाहें हरियाणा पर हैं कि यहां का युवा कौशल विकास के बूते किन ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए गर्व का दिन है। आज विश्व स्तर पर कौशल विकास दिवस मनाया जा रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उद्योग मंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने फरीदाबाद में रोजगार मेला लगवाया, जिसमें 2000 से अधिक आवेदक आये व 500 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला। इसके बाद पलवल मेंं रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इन सफलताओं के बाद मुख्यमंत्री ने सोनीपत में भी रोजगार मेले की अनुमति दी। यहां हजारों युवाओं का रोजगार देने के लिए चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को कौशल विकास में प्रशिक्षित करने का जो प्रयास किया है उसमें सफलता मिल रही है। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि हर व्यक्ति को हर घर में रोजगार प्रदान किया जाये। कौशल विकास की दिशा में लाखों युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। शहरी स्थानीय निकाय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने विश्व कौशल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा शक्ति के सहारे ही भारत पुन: विश्वगुरू की उपाधि ग्रहण करेगा।

पोस्ट ग्रेजुएट भी बनेंगे आईटीआई स्टूडेंट्स

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि आईटीआई में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को दक्ष बनाया जा रहा है ताकि उनकी मांग विदेशों में भी हो। आईटीआई में सबको प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। अब आईटीआई के युवा केवल कुशल कारीगर व मजदूर ही नहीं अपितु स्नातक व स्नातकोत्तर भी बनेंगे। इस दौरान उन्होंने विश्व कौशल दिवस व रोजगार मेले के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी रोजगार मेले आयोजित किये जाते रहेंगे। उन्होंने रोजगार मेले में रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को भी बधाई दी।

गन्नौर में बनने वाली रेल कोच फैक्ट्री से बढ़ेगा रोजगार

इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत रोजगार-हब के रूप में विकसित हो रहा है जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि गन्नौर में रेलवे कोच फैक्टरी का निर्माण किया जाएगा, जिसे यहां लाने में मंत्री विपुल गोयल ने विशेष मदद की है। इसके लिए वे उनके आभारी हैं। फैक्टरी की स्थापना से यहां रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।