Polling Booth - Sach Kahoon Hindi

शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट की थीम पर बनाया पोलिंग बूथ
मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Polling Booth: लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में मतदान के स्तर को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट की थीम पर सुपर मॉडल पोलिंग बूथ बनाया है। यहां मतदान करने वाले लोगों को ऐसा फील होगा मानों कि वह एयरपोर्ट पर आ गए हैं। इतना ही नहीं मतदान की स्याही दिखाने पर जहां मेहंदी और टैटू फ्री लगवाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आइसक्रीम का स्वाद भी ले लोग ले पाएंगे। यह पोलिंग बूथ एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में बनाया गया है। Mohali News

इसके ऊपर लिखा हुआ है जी आया नूं। इसके नीचे लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी उड़ान शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड़डा पंजाबी में लिखा हुआ है। जैसे ही इसके अंदर जाएंगे तो वहां पर एक फूलों वाला गेट बना हुआ है। जहां से रेट कॉरपोरेट वेलकम होगा। यहां पर ढोल की थाप से स्वागत होगा। इसके बाद बाद अब पोलिंग स्टेशन के अंदर आ जाएंगे। वहां पर बैठने की सुविधा रहेगी। वहां पर आपके लिए छबील व पानी की सुविधा रहेगी। जबकि एक तरफ लड़कियां सिलाई कढ़ाई कर रही होगी। इसके बाद वहां पोलिंग बूथ के अंदर जाएंगे। वहां पर हेल्प डेस्क बना होगा। जहां पर आपको बताया जाएगा कि आपकी वोट कौन से कमरे में होंगे। Mohali News

यह भी पढ़ें:– डॉ. बलवीर की जीत हलके के लिए सोने पर सुहागा होगी: मान

रैलियों की भीड़ पोलिंग बूथ से गायब
चुनाव रैलियों में भीड़ उमड़ रही है, परंतु पोलिंग बूथों पर मतदाताओं में सुस्ती है, अभी तक लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं लेकिन वोटिंग 60.62 प्रतिशत के आसपास ही घूम रहा है, जबकि चुनाव आयोग के प्रचार अभियान को यदि देखा जाए तब यह 80 प्रतिशत तक अवश्य पहुंच जाना चाहिए था। चुनावी रैलियों की भीड़ व चुनावी प्रतिशत साफ जाहिर करते हैं कि भीड़ पैसे व उपहार के लालच में रैलियों की रौणक बन रही है।

वाराणसी जिस पर पूरे देश की नजर है वहां से शुक्रवार को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना नामांकन भरा तब वहां लाखों की संख्या में लोग जुटे तो उन पर कांगे्रस के नेता अजय राय ने आरोप लगाया है कि वे पैसे देकर इक्ट्ठे किए गए लोग हैं। दो-तीन रोज पूर्व भाजपा के कार्यालय के बाहर लोगों ने हुड़दंग मचाया और धरना दिया था कि उन्हें रैली में जाने के बाद भुगतान नहीं हुआ है, उनके पैसे दिए जाएं नहीं तो वह अपना धरना नहीं उठाएंगे। पहले के चुनावों में भी नेताओं द्वारा रैलियों में उपहार व पैसे बांटने को लेकर फैली भगदड़ एवं उससे लोगों के मारे जाने की खबरें अक्सर सुर्खियां बनी हैं।

यहां इस प्रचलन को देखकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आमजन ही अपना मत बेचने की जुगत भिड़ाता रहता है तब भ्रष्टाचार को मिटाने का शोर क्यों? अफसोस मतदाता उन नेताओं की रैली में कोई बात सुनने नहीं जाता है, जहां नेता झूठ बोलते हैं, जनता को मूर्ख बनाया जाता है और बहुत ही थोड़े से रूपयों के लालच में उससे वोट हथिया लिया जाता है, तब भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति, सरकार व प्रशासन की उम्मीद फिर क्यों की जा रही है। रैलियों की भीड़, वोट बेच रहे मतदाताओं से एक बात साफ हो गई है कि बेरोजगारी व भ्रष्टाचार ने देशवासियों को सोचने-समझने की क्षमता को ही खत्म कर दिया है।

अन्यथा ऐसा कैसे संभव है कि देश का वोटर उस भ्रष्टाचार को कैसे समर्थन दे जिससे निकलने की वह जींतोड़ कोशिशें कर रहा है, जिस भ्रष्टाचार की जकड़ उसे पैर-पैर पर महसूस हो रही है। चुनाव आयोग को प्रचार करना चाहिए कि अगर आपने छोटे-छोटे उपहारों व पैसों के लिए वोट दिया या वोट देने बूथ तक नहीं गए तब यह समझ लीजिए कि आपने भ्रष्टाचार को अगले पांच साल के लिए फिर से चुन लिया है। रैलियों में लोगों को चाहिए कि वह अपना भोजन व पानी साथ लेकर जाएं ताकि उम्मीदवारों को समझ आ जाए कि जो लोग उसका पानी भी नहीं पीना चाह रहे उसे झूठ बोलकर या पैसे देकर नहीं काम करके ही खुश करना होगा तभी देश का विकास होने लगेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव : मतदाता मतदान केंद्र के भीतर नहीं ले जा सकेंगे अपनी कलम
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में मत देने वाले सांसदों और विधायकों को मतदान केंद्र के भीतर अपनी कलम ले जाने से मना किया गया है और वे विशेष रूप से डिजाइन किए गए मार्कर से मतपत्र पर निशान लगाएंगे। हरियाणा में पिछले साल आयोजित राज्यसभा चुनावों के दौरान पैदा हुए स्याही विवाद के बाद चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए विशेष कलमों के इस्तेमाल का निर्णय किया है।

चुनाव आयोग ने बैंगनी स्याही युक्त विशेष क्रमांक वाली कलमों की आपूर्ति की है। सोमवार के चुनाव में केवल आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए मतदान सामग्री के इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मतपत्र पर निशान लगाने के लिए विशेष कलम

आयोग के एक प्रवक्ता ने नए कानून के बारे में बताया कि मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले चुनावकर्मी मतदाताओं से उनके निजी कलम ले लेंगे और मतपत्र पर निशान लगाने के लिए विशेष कलम दे देंगे। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र से बाहर आने पर विशेष कलम वापस ले लिया जाएगा और चुनावकर्मी निजी कलम को वापस दे देंगे।

मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड से ये विशेष कलम खरीदे गए हैं। यह कंपनी आयोग को अमिट स्याही की आपूर्ति करती है। चुनाव आयोग ने पहली बार विशेष पोस्टर तैयार किए हैं, जिनमें मतदाताओं को क्या करना है और क्या नहीं करना है, यह अंकित है। पार्टी के सदस्यों को किसी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए किसी तरह का व्हिप या निर्देश जारी नहीं किया जा सकता है, चूंकि यह गुप्त मतपत्र है। सांसदों को हरे रंग, जबकि विधायकों को गुलाबी रंग के मतपत्र दिए जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।