Stampede - Sach Kahoon Hindi

Sheetla Mata Mandir Stampede Case: शीतला मंदिर भगदड़ मामले के 40 आरोपी नामजद, 8 की गई थी जान
बिहार शरीफ (एजेंसी)। Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। इस बीच, बुधवार को मंदिर में पूजा अर्चना शुरू है। लोग वहां पहुंच रहे हैं और माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

इस दौरान, मंगलवार को हुए हादसे को लेकर दीपनगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में 40 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया गया कि दीपनगर थाना की पुलिस अधिकारी मौसमी कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों सहित 20 लोगों को नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। Sheetla Mata Mandir Stampede

आरोप है कि मंदिर समिति ने मेला या भीड़ प्रबंधन की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी थी। गर्भगृह के पास जानबूझकर अवरोध खड़ा किया गया, ताकि अवैध वसूली की जा सके। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई। बता दें कि मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और इतने ही लोग घायल हुए थे।

स्थानीय लोग इस भगदड़ का कारण मंदिर और मंदिर के आसपास व्यवस्था की कमी बताते हैं। वैसे, भगदड़ की घटना के पीछे मुख्य कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। दरअसल, यह मंदिर स्थानीय तौर पर ही नहीं, क्षेत्रीय तौर पर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। यहां प्रत्येक मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ लगती है। यहां पटना और आसपास के लोग भी मंगलवार को पहुंचते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, काफी प्राचीन समय से यह आस्था का केंद्र रहा है। सिद्धपीठ शीतला मंदिर प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है तथा मेला जैसा नजारा रहता है। मां के प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर ध्वजा स्थापित करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। मान्यता यह भी है कि इनके दरबार में आने वाले हर दुखियारे की मनोकामना पूरी होती है। Sheetla Mata Mandir Stampede

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए छह लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इसमें जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने इस भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की।

कैमरून में स्टेडियम के बाहर भगदड़, छह की मौत
याओंदे (एजेंसी)। कैमरून में एक स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात को हुआ। इस हादसे के समय ये लोग स्टेडियम में चल रहे अफ्रीका कप आॅफ नेशंस को देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। कैमरून के मध्य प्रांत के गवर्नर नसेरी पॉल बिया ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब फुटबॉल प्रशंसक स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। हादसे के समय स्टेडियम में कैमरून और कोमोरोस के बीच एक महत्वपूर्ण नॉकआउट मुकाबला खेला जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजधानी याओंदे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों को मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है। इमैनुएल नोजोमो नामक एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हादसे के समय स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर 1000 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे और वे स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर कोई अधीर था और मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश करना चाह रहा था। लोगों ने सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया और इसके बाद भगदड़ मच गई।” उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुछ बच्चों और महिलाओं की या तो मौत हो गयी या वे घायल हो गए। स्टेडियम में 60,000 लोगों के बैठने की सीट है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लागू पाबंदियों की वजह से स्टेडियम की क्षमता के सिर्फ 80 प्रतिशत लोगों के साथ ही मैच का संचालित करने की अनुमति थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कासिम सुलेमानी के जनाजे में भगदड़, 30 लोगों की मौत
भारी संख्या में उमड़े थे लोग  | Qasim Sulemani

केरमन। ईरान के शीर्ष कमांडर मेजर कासिम सुलेमानी (Qasim Sulemani ) के जनाजे के दौरान केरमन शहर में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जनाजे में शिरकत करने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। बता दें कि सुलेमानी केरमन शहर के ही रहने वाले थे। शीर्ष कमांडर के शव को इससे पहले अहवाज, तेहरान और फिर इरान में लाया गया।

इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे।

अमेरिका ने शुक्रवार को ड्रोन हमला कर ईरान के शीर्ष कमांडर मेजर कासिम सुलेमानी सहित 8 को मौत के घाट उतार दिया था।

अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियां लंबे समय से सुलेमानी की गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए थीं।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार पहले भी कई बार उन्हें निशाना बनाने के बारे में सोचा गया था।

लेकिन हर बार आखिरी क्षणों में इसे टाल दिया जाता था।

इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुआई में अमेरिका ने उनको निशाना बनाने का फैसला ले लिया गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बिहार: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में मची भगदड़, 25 घायल
बिहार(एजेंसी) बिहार सरकार ने सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के तमाम दावे किए थे।  मगर सोमवार तड़के हुए इस हादसे से प्रशासन के दावे की पोल खुल गई। बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन के तीसरे सोमवार को सुबह-सुबह गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई कांवड़ियों समेत कुल 25 लोगों के घायल होने की खबर है।

घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल

घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। आज सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि यहां सावन में लाखों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। बिहार सरकार ने सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के तमाम दावे किए थे। लेकिन सोमवार तड़के हुए इस हादसे से प्रशासन के दावे की पोल खुल गई।

मुखर्जी सेमिनरी स्थित मिनी अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

मुजफ्फरपुर के हरि सभा चौक के पास भगदड़ की स्थिति हो गई। यह घटना जलाभिषेक के दौरान हुई जिसमें 25 लोग घायल हो गए। इनका इलाज मुखर्जी सेमिनरी स्थित मिनी अस्पताल में चल रहा है। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कावड़ियों से लगातार शांतिपूर्वक जलाभिषेक की अपील कर रहे हैं। चार बजे सुबह से कई बार ऐसा देखने को मिला जब भीड़ अनियंत्रित होती हुई दिखी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सेनेगल फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से आठ लोगों की मौत
झड़प के बाद दीवार ढहने से मची भगदड़

डकार। अफ्रीकी देश सेनेगल के फुटबॉल लीग कप के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के समर्थकों के बीच झड़प के बाद दीवार ढहने से मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। खेल मंत्री मतर बा ने बताया कि मृतकों में एक लड़की भी शामिल हैं, जबकि हादसे में घायल हुए करीब 60 प्रशंसकों को डकार के एक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने एएफपी से बातचीत में कड़े कदम उठाने का संकल्प जताया ताकि सेनेगल में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो।

घटनास्थल पर देर रात तक भी दमकल और एम्बुलेंस की गाड़ियों को देखा गया। यूएस ओकाम और स्टेट डी बोर की टीमों के बीच मुकाबले में यूएस ओकाम के समर्थकों ने दूसरी टीम के प्रशंसकों पर पथराव करना शुरू कर दिया और इसी दौरान दीवार का एक हिस्सा ढह गया। जब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो स्टेडियम में भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर मौजूद फुटबॉल प्रशंसक मारा डी डीओफ ने कहा कि स्टेडियम में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे। राष्ट्रपति मैकी साल के प्रवक्ता ने बताया कि 30 जुलाई को होने वाले सेनेगल के विधाई चुनावों के लिए प्रचार अभियान को पीड़ितों के सम्मान में रद्द कर दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।