CCTV Footage - Sach Kahoon Hindi

गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, आरोपी के एक दोस्त की 2020 में हत्या की थी घायल युवक सचिन ने, बदला लेने के लिए किया हमला
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। पाई में बुधवार के गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आया है। जिसमें घायल युवक सचिन आगे भाग रहा है और उसके पीछे दो आरोपी हाथों में अवैध पिस्तौल लिए दौड़ रहे हैं। घायल युवक के बयान पर साहिल, सोनू और हरसौला के एक अन्य युवक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। Kaithal News

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक सचिन पर 2020 में अपने गांव के एक युवक संसार की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि इसके बाद वह सिंगापुर चला गया था, कुछ समय बाद वह गांव वापिस आ गया। उस समय कैथल सीआईए वन टीम उस केस की छानबीन कर रही थी। तब पुलिस को पता चला कि संसार की हत्या सचिन ने की है। इसके बाद सचिन फिर 2022 में से विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे विदेश जाने से पहले ही उठा लिया। उसने पुलिस पूछताछ में कबूला कि उसने ही उनके गांव के युवक संसार की कुल्हाड़ी से हत्या कर की थी, तभी से वह जेल में बंद था। वह अभी 6 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। Kaithal News

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि सचिन पर गोली चलाने वालों में एक युवक का नाम साहिल है। वह उसी संसार का दोस्त है, जिसकी हत्या के आरोप सचिन पर लगे। ऐसे में माना जा रहा है कि दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर बुधवार को सचिन पर फायरिंग की थी। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया चेकिंग अभियान

साईं सब संसार में मतलब का व्यवहार, राजगुरु मार्केट में 5 हजार के लिए भिड़ी दो महिला दुकानदार
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। साईं सब संसार में मतलब का व्यवहार, जब लग पैसा (Money) गांठ में तब लग ताको यार.. तब लग ताको यार, यार संग ही संग डोले, और पैसा रहा न पास यार मुख से ना बोले…यह बात चाहे 18 वीं के हिंदी साहित्य के रीतिकाल के नीति विषयक कवि भूषण द्वारा रचित गिरिधर कविराय में कही गई हो, पर आज के युग में भी यह बात सटीक बैठती है।

यह भी पढ़ें:– टीवी की बजाय अब चलती-फिरती स्क्रीन जेब में लेकर घूमते हैं क्रिकेट के दीवाने

पैसों की बात को लेकर हिसार का दिल कहे जाने वाली राजगुरु मार्केट में दो व्यवसायिक महिला मित्र आपस में इस कदर बढ़ गई कि पहले दुकानदारों को वह फिर पुलिस (Police) को बीच में आना पड़ा। एक महीने पहले तक दोनों महिला सुनीता और पिंकी मित्र थी व सांझेदारी के तौर पर राजगुरु मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती थी। चंद पैसों को लेकर जब दोनों के बीच विवाद हुआ तो दोनों ने एक महीने पहले अलग-अलग दुकान कर ली। महिला सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पिंकी उसके दुकान पर कुछ सामान लेने आई थी, जबकि उसने देने से मना कर दिया।

उसने बताया कि व्यवसाय (Business) के मामले में ही वह पिंकी की तरफ 5-6 हजार रुपए मांगती है। सामान ना देने पर पिंकी इस कदर भड़क गई कि वह अपने पति संदीप को लेकर उसकी दुकान पर आ गई। आरोप है कि पिंकी व उसके पति संदीप ने सुनीता को भरे बाजार दुकान में पीटना शुरू कर दिया। कोई देर तक दोनों तरफ से लात घूसे चलते रहे। पहले तो आसपास के दुकानदार व बाजार में आए हुए लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे लेकिन जब मामला बढ़ गया तो आसपास के दुकानदारों ने आकर उनको अलग-अलग किया, जबकि पिंकी का पति संदीप मौका पाकर फरार हो गया।

इस झगड़े में चोटिल हुई सुनीता ने पिंकी में उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगालकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। ऐसा कहा व सुना भी जाता है कि पैसा इंसान को इंसान का दुश्मन बना देता है, यह सच भी है। पैसा तो है लेन-देन का हो या फिर बिजनेस का। यदि किसी भी तरफ से मांग अधूरी रहती है तो नाराज़गी तय है। इतना ही नहीं झगड़े का कारण भी पैसा ही बनता है। पर चंद पैसों के लिए आपस में कभी भी लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए।

पानीपत : 3 दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा
दोस्तों ने नहीं दी परिजनों को सूचना, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

पानीपत। चार दिन पहले 12 वीं की परीक्षा पास करने वाले (Panipat News) के एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई, जिसकी मौत संदेह के घेरे में थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी की जांच पड़ताल की तो घटना से पर्दा हट पाया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में मृतक युवक कॉलोनी के ही दो दोस्तों के साथ जाता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस ने जब दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि नहर में नहाते समय वो डूब गया था।

यह भी पढ़ें:– तपेगी धरती, तपेगा हरियाणा, 25 मई से होगा ‘नौतपा’ का आना

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ (Panipat News) बुधवार दोपहर 1.36 बजे अपने घर से निकला था और शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे उसका शव बरामद किया गया। इस मामले में एक दोस्त तो चुप रहा लेकिन दूसरे ने घटना के रास का खुलासा किया। सूचना मिलने पर परिजनों ने गांव महराणा के पास उसके शव को बरामद कर लिया। शव को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

फंसने के डर से नहीं बताया परिजनों को | Panipat News

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार डाबर कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय शिवम अपने दो दोस्तों आकाश और बृजेश के साथ बुधवार को नहर में नहाने के लिए गया था। नहाने वक्त शिवम गहरे पानी में चला गया और वहीं डूब गया। ऐसे में दोनों दोस्त डर गए और वहां से चुपचाप निकल आए। काफी इंतजार के बाद शिवम जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी की जांच-पड़ताल की तो शिवम बृजेश व आकाश के साथ जाता दिखाई दिया। जब उनसे पूछा गया तो आकाश ने उसके बारे में अनभिज्ञता जताई और शिवम के परिजनों के साथ शिवम को ढूंढवाने का नाटक करने लगा।

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जब बृजेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि शिवम उनके साथ नहाने गया था और नहर में डूब गया। बृजेश ने बताया कि वे डर गए थे क्योंकि उन्हें लगा कि कहीं वो इस मामले में ना फंस जाएं इसलिए वो वहां से चुपचाप निकल आए। बृजेश की बात सुनने के बाद जब परिजनों ने शिवम के शव को ढूंढा तो शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे समालखा के नारायणा में दिल्ली पैरलर नहर में शिवम का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे, पर पहचान हुई मुश्किल
कार लूट प्रकरण को सुलझाने में जुटी तीन टीमें

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सेना के जवान बताकर कार में लिफ्ट लेकर रास्ते में चालक को पिस्तौल दिखा कार लूटने के प्रकरण को सुलझाने में टाऊन पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं। उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक करतार सिंह के नेतृत्व वाली टीमें नोहर, भादरा, पंजाब भेजी गई हैं जो लुटेरों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई विशेष सुराग नहीं लग पाया है।

उधर, यातायात पुलिस थाने के सामने से लिफ्ट लेने वाले तीनों लुटेरों की फुटेज यातायात थाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में जरूर कैद हो गई है। लेकिन लुटेरों की पहचान करना मुश्किल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार कार चालक के बताए अनुसार तीन जनों ने पगड़ी पहन रखी है तथा लिफ्ट लेकर कार में सवार होते दिख रहे हैं। मदनलाल किसी तरह हाथ-पैर खोलकर एक ट्रक की सहायता से पल्लू पुलिस थाने पहुंचा। इसके बाद देर रात पल्लू पुलिस की सहायता से टाऊन थाने पहुंच कार लूट की जानकारी दी। टाऊन पुलिस ने अज्ञात तीन जनों के खिलाफ कार लूट के आरोप में मामला दर्ज किया था।

क्या था मामला

गौरतलब है कि मदनलाल (36) पुत्र जिलेसिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड जंक्शन गत 13 जुलाई की शाम टाऊन में ओवरब्रिज के नजदीक स्थित टैक्सी स्टैंड से कार लेकर जंक्शन के लिए रवाना हुआ। यातायात थाने के सामने खड़े तीन जनों ने इशारा कर गाड़ी रूकवाई तथा खुद को आर्मी के जवान बताते हुए जंक्शन बस स्टैंड छोड़ने की बात कही। जंक्शन बस स्टैंड पहुंचने पर तीनों ने बस निकलने की बात कही। उन्होंने चालक मदनलाल से मक्कासर तक छोड़कर आने का आग्रह किया।

मक्कासर पहुंचने से पहले तीनों में से एक जने ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान गोली मारने की धमकी देते हुए कार रूकवाई। इसके बाद चालक के हाथ पैर बांधकर उसे गाड़ी में पीछे बैठा लिया। लुटेरे गाड़ी को पल्लू की तरफ ले गए तथा दूधली-रतनादेसर के बीच सूनसान रास्ते पर पहुंचने पर चालक मदनलाल को पेड़ से बांध कार लेकर भाग गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।