continues - Sach Kahoon Hindi

लखनऊ में सीएए के खिलाफ महिलाओं का धरना आज भी जारी
भाजपा हिंदू मुसलमानों की एकता को तोड़ना चाहती है: प्रदर्शनकारी (protest Lucknow)

लखनऊ (एजेंसी)। दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घंटाघर में मुस्लिम महिलाओं का धरना आज रविवार को तीसरे दिन भी जारी है। महिलाओं के साथ काफी संख्या में बच्चे भी हैं जो रात भर ओस और पाले में धरने पर बैठे रहे । महिलाओं की मांगे है कि जब तक सरकार सीएए और एनआरसी के फैसले को वापस नहीं लेती तबतक वो वापस नहीं जायेंगी। दूसरी ओर पुलिस महिलाओं को हटाने का हर संभव प्रयास कर रही है। आरोप है कि महिलाएं सर्दी से बचने के लिए जो कंबल और सामान लाई थीं उसे शनिवार की देर रात छीना गया। कंबल छीने जाने के आरोप का पुलिस ने पूरी तरह खंडन किया है।

देश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी

पुलिस ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि कुछ संगठन कंबल बांट रहे थे जिसे लेने बहुत से ऐसे पुरूष भी आ गये थे जिनका इस प्रदर्शन से लेना देना नहीं था । उन लोगों को वहां से हटाया गया । इसके अलावा प्रदर्शन स्थल को रस्से और डंडे से घेरा जा रहा था जिसे हटाया गया है। प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि केंद्र सरकार के खिलाफ उनका गुस्सा एक दिन का नहीं बल्कि सालों का है जो सीएए और एनआरसी आने से फूट पड़ा है।

केंद्र सरकार जब तक इसे वापस नहीं लेती धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।

देश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ हिंसा है ।

केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे, हिंदू मुसलमानों की एकता को तोड़ना चाहती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हिसार, नारनौल ,अमृतसर ,हलवारा ठिठुरे ,शीतलहर का प्रकोप जारी
अगले चौबीस घंटों में गरज के साथ ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना (cold wave)

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में हिसार, नारनौल, अमृतसर, हलवारा का पारा बुधवार को दो डिग्री दर्ज किया गया और अगले चौबीस घंटों में कोल्ड डे तथा शीतलहर जारी रहने की संभावना है। मौसम केन्द्र ने अगले चौबीस घंटों में घना कोहरा,कहीं कहीं ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटे खराब मौसम बना रहने की संभावना है। क्षेत्र के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहा तथा कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहा जिससे हवाई और सड़क सेवा पर असर पड़ा ।

अगले तीन दिन में भी घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

शीतलहर के कारण कुछ स्थानों पर पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।

हिसार ,नारनौल ,अमृतसर ,हलवारा का पारा क्रमश: दो डिग्री, सिरसा ,फरीदकोट ,गुरदासपुर तीन डिग्री, करनाल तथा भिवानी ,पटियाला तथा आदमपुर क्रमश: पांच डिग्री , लुधियाना ,रोहतक छह डिग्री ,पठानकोट सात डिग्री, बठिंडा सात डिग्री ,अंबाला सात और चंडीगढ़ का पारा नौ डिग्री रहा । सुबह से कोहरा तथा बादल छाये रहे तथा दोपहर में हल्की धूप निकली जिसने कोल्ड डे से राहत दिलाई। हाल में हुई बारिश तथा धुंध गेहूं की फसल के लिये वरदान साबित हो रही है लेकिन आलू सरसों तथा सब्जियों को नुकसान पहुंचा।

यहां तक कि कुछ इलाकों में गेहूं पर येलो रस्ट रोग दिखाई दिया

जिससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है अगले दो दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं।

अगले चौबीस घंटों में गरज के साथ ओलावृष्टि और बारिश होने तथा घने कोहरे की संभावना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, शीतलहर से फिलहाल राहत नहीं
Edited By Vijay Sharma

नई दिल्ली(एजेंसी)। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। (Weather Update) वहीं कोहरे के चलते लोगों को यातायात से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे से लेकर हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण पूरा उत्तर भारत भयंकर शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर ने 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। 30 दिसंबर से तापमान में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। इससे रात में भी शीतलहर शुरू हो सकती है।

खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित | Weather Update

एयरलाइन कंपनी गो एयर के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर भारत में खराब मौसम का असर उड़ानों पर पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए ) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों की वजह से भी कई उड़ानें रद्द हुईं। इससे पहले मंगलवार को विमानन कंपनी ने कुल 19 उड़ानें रद्द की थीं। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  इनमें दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, अहमदाबाद, कोच्चि, पटना और लखनऊ की उड़ानें शामिल हैं।

ठंड से दिल्ली का बुरा हाल

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार दिल्ली में शीतलहर 14 दिसंबर से शुरू हुई थी।

तब से लगातार इसका कहर जारी है।

इससे पहले दिसंबर 1997 में ही इतनी लंबी शीतलहर चली थी।

तब पूरे माह के दौरान 17 दिन शीतलहर के रहे थे, हालांकि ये लगातार नहीं थे।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के प्रभारी कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, 29 दिसंबर तक तापमान ऐसे ही बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच सकता है।

30 दिसंबर से स्थिति में कुछ बदलाव होगा।

दो और तीन जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है।

25 ट्रेनें चल रही देरी से

कोहरे के कारण दिल्ली आ रही 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं इसमें कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक लेट चल रही हैं जिसके कारण मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Jharkhand Election : महागठबंधन को बहुमत
30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में हुए थे चुनाव | Jharkhand Election

Edited By VIjay Sharma

रांची (एजेंसी)। झारखंड में सोमवार को हो रही मतगणना के रुझान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का महागठबंधन 47 सीटों पर बढ़त बनाकर सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ विधानसभा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हारते दिख रहे हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए हो रही मतगणना में अपराह्न तीन बजे तक झामुमो 29 और उसकी सहयोगी कांग्रेस 14 तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 04 सीटों पर आगे है। वहीं, भाजपा 24, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) 03, आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) 04 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 01, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) एक और निर्दलीय ने दो सीट पर बढ़त बनायी है।

आज 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल में किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर है।सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आएगा, क्योंकि यहां 13-13 राउंड की ही गिनती होनी है। सबसे अधिक 28 राउंड की गिनती चतरा में होनी है। इस कारण इस सीट का परिणाम सबसे अंत में आएगा।

UPDATES:-

रुझानों में JMM+ बहुमत से 2 सीटें दूर

झारखंड में सरकार बनाने की जोड़ तोड़ शुरू, BJP ने AJSU-JVM से किया संपर्क

पहले राउंड के लिए वोटों की गिनती पूरी, 11 सीटों पर भाजपा आगे, 7 पर कांग्रेस

सिसई सीट से BJP प्रत्याशी दिनेश उरांव और पोड़ैयाहाट सीट से JVM नेता प्रदीप यादव आगे

कोडरमा सीट से BJP प्रत्याशी नीरा यादव और राजमहल सीट से BJP के अनंत ओझा आगे

दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हेमंत सोरेन

AJSU के सुदेश महतो हो सकते हैं किंगमेकर

रुझानों में त्रिशंकु सरकार बनने के आसार

AJSU के लंबोदर महतो गोमिया सीट से आगे

शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त

रूझानों में जेएमएम को बढ़त

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी
कश्मीर : बुधवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी के बाद ज्यादातर जगहों (Snowfall Continues In Kashmir And Himachal) पर सोमवार को आसमान साफ रहा। इससे सर्द हवाओं का असर बढ़ गया है। पारा और नीचे आ गया। कश्मीर में लद्दाख का द्रास देश में सबसे सर्द स्थान रहा। यहां सोमवार को तापमान माइनस 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां सीजन की भी यह सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम की वजह से ठंड बढ़ी है। यह असर 2 फरवरी तक बरकरार रह सकता है।

मौसम विभाग का राज्य में बुधवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट (Snowfall Continues In Kashmir And Himachal) दर्ज की जा सकती है। सोमवार को श्रीनगर में पारा 3.5 डिग्री, पहलगाम में माइनस 13.6 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 12.6 डिग्री, लेह में माइनस 15.6 डिग्री, जम्मू में 3.5 डिग्री, कटरा में 3.6 डिग्री और बनिहाल में 0.9 डिग्री पर पहुंच गया।

हिमाचल : अभी और बर्फबारी का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते और अधिक बर्फबारी होने का अनुमान है। मनाली स्थित द स्नो एंड एवलॉन्च स्टडी एस्टेब्लिशमेंट (Snowfall Continues In Kashmir And Himachal) (एसएएसई) ने सलाह दी है कि लोगों को हिमस्खलन की आशंका वाली जगहों पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि ये स्थान बर्फ से लदे हुए हैं। सरकारी की ओर से जारी बयान में भी शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 जनवरी से हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो सकता है। इससे राज्य में जोरदार बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

हिमाचल के केयलॉन्ग में पारा -17 पर पहुंचा

शिमला और आसपास के पर्यटक स्थलों- कुफरी, नारकंडा, जुब्बल, खड़ापत्थर और मशोबरा में रविवार से सोमवार के बीच ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली में सोमवार को माइनस 5.3 डिग्री, धर्मशाला में 1.8, कुफरी में माइनस 5.8 और डालहौजी में माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कल्पा में रात का पारा माइनस 7.6 डिग्री और केयलॉन्ग में माइनस 17 डिग्री पर पहुंच गया। राज्य के निचले इलाकों- पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी में शीत-लहर चल रही है।

दिल्ली : आसमान साफ होने से और बढ़ी ठंड

शहर में सोमवार सुबह 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आसमान साफ होने से हवाओं का असर बढ़ गया। इससे (Snowfall Continues In Kashmir And Himachal) पहले रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

उत्तरप्रदेश : आम जन-जीवन प्रभावित

पूरे राज्य में सर्द हवाओं ने आम जन-जीवन प्रभावित कर दिया है। साेमवार को कुछ हिस्सों में बारिश की भी खबरें हैं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी दत्ता ने कहा कि सर्द हवाएं पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चल रही हैं। राज्य में ये हालात 2 फरवरी तक रहने का अनुमान है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कश्मीर में सेना के कैंप पर हमला नाकाम, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर (एजेंसी)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मंगलवार रात आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर में घुसने की कोशिश की आतंकियों ने रात करीब साढ़े आठ बजे हाजिन इलाके में सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर के गेट पर ग्रेनेड फेंके। उसके बाद आतंकियों ने फायरिंग की। जवानों ने इस हमले का फौरन मुंहतोड़ जवाब दिया. इस पर आतंकी भाग खड़े हुए। हमले में दो जवान घायल हुए हैं। शुरुआती खबरों के मुताबिक 4 से 5 आतंकियों को शिविर के बाहर देखा गया है. कैंप पर दो तरफ से हमला किया गया है। आतंकियों ने पहले गेट पर कई ग्रेनेड फेंके। उसके बाद उन्होंने फायरिंग की। सुबह रोशनी होते ही शिविर के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फरार आतंकियों की तलाश की जा रही है। जवानों ने पूरे इलाके को घर लिया है. इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि अंधेरा होने के चलते सर्च ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा रमजान के चलते स्थानीय लोग भी घरों से बाहर हैं। ऐसे में सेना को सर्च ऑपरेशन में भी दिक्कत हो रही है। ये इलाका लश्कर का गढ़ माना जाता है। बीते कुछ दिनों में सुरक्षाबलों पर किया गया ये सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। जवानों पर हमले के अलर्ट के चलते शिविर में भी जवान बेहद अलर्ट थे।इसके चलते आतंकी शिविर के भीतर दाखिल नहीं हो सके। शुरुआती खबरों में फिदायिन हमले से इनकार किया जा रहा है। जवानों की जवाबी कार्रवाई से सभी आतंकी फरार हो गए।

‘समान काम समान वेतन’ पर सरकार का अध्ययन जारी
प्रदेश के 1.5 लाख कच्चे कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी

हरियाणा प्रदेश सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की पालना करने वाला प्रदेश- विज

ChandiGarh, Anil Kakkar: ‘समान काम समान वेतन’ की मांग पर अड़े प्रदेश के करीबन 1.5 लाख कच्चे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर जल्द आ सकती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद प्रदेश सरकार इन आदेशों के अध्ययन में लगी है और जल्द ही प्रदेश में ‘समान काम समान वेतन’ लागू होने की संभावना है। इस संभावना पर आज प्रदेश के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी मोहर लगा दी है। उनका कहना है कि हरियाणा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने वाला राज्य है और इस आदेश की भी पालना की जाएगी। विज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कच्चे कर्मचारियों द्वारा ‘समान काम समान वेतन’ की मांग को लेकर 11 दिसंबर को जींद में प्रदेश स्तरीय रैली का ऐलान किया है जो कि प्रदेश सरकार के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकती है। हालांकि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री इसे चुनौती नहीं मानते उनका कहना है कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रही है और इस आदेश की पालना अवश्य की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का कोई प्रश्न ही नहीं है।

प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों के हक़ में दो-तीन बार मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख चुके अनिल विज से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी चिट्ठी का असर हो रहा है। वे हमेशा आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के शोषण के बारे में आवाज़ उठाता रहे हैं। क्योंकि आउटसोर्सिंग में ठेकेदार, अधिकारी मिलकर काफी भ्रष्टाचार करते हैं। तो इसीलिए सरकार ने फैसला किया है कि गु्रप सी-डी की भर्तियां कांट्रैक्ट बेस पर होंगी और जल्दी ही इसका प्रारूप तैयार कर दिया जाएगा। अब आउटसोर्सिंग भर्ती न होकर कांट्रैक्ट बेस पर भर्ती होगी।

सरकार द्वारा डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष किए जाने के फैसले के बाद डायरैक्टर जनरल हैल्थ डॉ. कमला सिंह द्वारा हाईकोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों की रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष करने की अपील पर विज ने कहा कि डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष करने का फैसला बहुत सोच विचार करने के बाद लिया गया ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं कुछ साल और दे सकें। वहीं इस फैसले के पीछे सरकार की भावना ज्यादा से ज्यादा डॉक्टरों को क्लीनिकल कार्यांे में लेकर आना था ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके। इसलिए सरकार ने यह भी फैसला किया कि यदि प्रशासनिक पदों पर तैनात डॉक्टर भी रिटायरमेंट के बाद क्लीनिकल जॉब कर सकते हैं।

विज ने कहा कि ‘‘हमनें बहुत सोच समझ कर फैसला किया है परंतु अपनी मांग के लिए किसी को भी कोर्ट जाने का अधिकार है। हम कोर्ट में अपनी बात भी रखेंगे और कोर्ट फैसला करेगी उसे देखेंगे।’’

प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कैशलेस पॉलिसी पर जोर देने की कवायद पर विज ने कहा कि कहीं से तो शुरूआत करनी होगी। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया है। आज सभी विकसित देश कैशलेस हो चुके हैं। लेकिन भारत बहुत पीछे है। और कैशलेस होने से समाज में फैली 100 अन्य कुरीतियों का इलाज हो जाएगा। कई प्रकार की टैक्स चोरी, रिकॉर्ड में हेरा-फेरी आदि जैसी बुराइयां समाप्त होंगी।

उन्होंने कहा कि कैश की इस समय दिक्कत है लेकिन देश के लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं और जैसा कि सबने देखा गत दिनों विपक्ष द्वारा बुलाए गए भारत बंद को आम जनता ने बिल्कुल नकार दिया तो इससे साफ होता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। और इतने बड़े बदलाव में यदि थोड़ी दिक्कत आ रही है तो लोग घबरा नहीं रहे बल्कि पीएम मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं क्यों कालेधन, भ्रष्टाचार से हर हिंदुस्तानी निज़ात चाहता है।

अदालत के फैसले का इंतजार करें जाट नेता

आरक्षण पर हाईकोर्ट से जल्द राहत ने मिलने की सूरत में जाट नेता यशपाल मलिक द्वारा फिर से प्रदेश में शांतिपूर्वक आंदोलन करने की बात कही गई है इस पर विज ने कहा कि जो उनकी मांग थी वो सरकार ने स्वीकार कर ली थी और अब मामला हाईकोर्ट में है। यदि उनकी कोई शिकायत है तो अदालत के खिलाफ हो सकती है परंतु सरकार के खिलाफ नहीं हो सकती। सरकार भी हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है और उन्हें भी फैसले का इंतजार करना चाहिए। सभी को अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

2.5 करोड़ लोगों को जारी होंगे कम्प्यूट्रीकृत स्वास्थ्य कार्ड

स्वास्थ्य मंत्री विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के 2.5 करोड़ नागरिकों को कम्प्यूटीकृत स्वास्थ्य कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है और सभी लोगों के हैल्थ डाटा को विशिष्टद्द पहचान (यूआईडी) से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्ड की इस अवधारणा के तहत प्रत्येक व्यक्ति के सभी आवश्यक टेस्ट किए जाएंगे और टेस्ट की रिपोर्ट को कम्प्यूटर और स्वास्थ्य कार्ड पर अपलोड किया जाएगा। अस्पताल द्वारा संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में प्राथमिक रिपोर्ट दी जाएगी। संबंधित व्यक्ति, यदि चाहे तो, अपने स्वास्थ्य कार्ड का प्रिंट ले सकता है। प्रत्येक व्यक्ति का समस्त सॉफ्ट डाटा केन्द्रीय सर्वर पर संरक्षित किया जाएगा ताकि संबंधित व्यक्ति यूआईडी आधार पर राज्य में किसी भी स्वास्थ्य केन्द्र से यह डाटा प्राप्त कर सके।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने इसलिए स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए अभिरूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की है। अभिरूचि की अभिव्यक्ति के प्रस्ताव 15 दिसम्बर, 2016 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय, पंचकूला में जमा करवाने होंगे। विज ने कहा कि मरीज की जांच के उपरांत जांच रिपोर्ट मरीज के विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान संख्या (यूएचआईडी) के साथ स्वत: ही जुड़ जाएगी। मरीज की सभी टेस्ट रिपोर्ट और प्रदान की गई ओपीडी या इनडोर सेवाएं भी यूएचआईडी से जुड़ जाएंगी। जब कभी मरीज दोबारा उसी अस्पताल या किसी अन्य अस्पताल में जाता है तो डॉक्टर मरीज का समस्त रिकार्ड, जिसमें में पुरानी एवं नई जांच शामिल हैं, को देख सकेगा।

राष्ट्रगान पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी करें स्वागत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रगान पर दिए गए फैसले का विज ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्रगान सिनेमा घरों में फिल्म समाप्त होने के बाद दिखाया जाता था तो लोग उठकर चले जाते थे। क्योंकि वे 3 घंटे फिल्म के लिए तो बैठ सकते थे लेकिन 52 सैकिंड के राष्ट्रगानके लिए उनके पास वक्त नहीं था। यह सीधा-सीधा राष्ट्रगान का अपमान था। लेकिन अब माननीय सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगान को फिल्म शुरू होने से ठीक पहले बजाने तथा वहां मौजूद दर्शकों को खड़े होकर उसमें हिस्सा लेने का आदेश दिया गया है जो कि स्वागतयोग्य है। अब इसे देश के सभी सिनेमा घरों में लागू किया जाना चाहिए।

देश में साइलेंट मोदी क्रांति का दौर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक देश एक चुनाव’ के विचार पर सहमति जताते हुए विज ने कहा कि देश में फिलहाल साइलेंट मोदी क्रांति जारी है। पीएम मोदी की कोशिशों तथा जनता के सहयोग से बहुत सी चीजें तेज़ी से बदल रही हैं। देश में खुले में शौच के खिलाफ मूवमेंट चल रही है और यह बड़े स्तर पर जारी है। स्वच्छ भारत अभियान इंप्लीमेंट कर दिया गया है और अब उन्होंने देश की जनता से कैशलेस पॉलिसी अपनाने पर बल दिया है। बहुत से दुनिया के देश कैशलेस पॉलिसी को पहले से ही अपना चुके हैं लेकिन पूर्व की सरकारों ने भारत देश के बारे में जरा सी भी परवाह नहीं की। परंतु अब पीएम मोदी ने चार्ज संभाल लिया है और वे फुल स्पीड से देश में कुरीतियों को समाप्त करने में लगे हैं। इसी के चलते उन्होंने एक देश एक चुनाव का बिगुल बजा दिया है क्योंकि पूरे देश में हर दो-चार महीने बाद कोई न कोई इलैक्शन होते रहते हैं जिससे वहां कोड आॅफ कंडक्ट लग जाता है। बहुत से विकास के कार्य थम जाते हैं। सरकारें अपाहिज सी हो जाती हैं। इससे सरकारों के खजानों पर भारी बोझ पड़ता है तो बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होता है। इसलिए यह निर्णय भी अगर हो जाता है तो यह एक अन्य क्रांतिकारी कदम होगा जो कि देश में से बहुत सी बीमारियों को जड़ से मिटा देगा।