Cabinet Minister - Sach Kahoon Hindi
Gas Agency Raid: कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसी पर मारा छापा
लाल चंद कटारूचक्क ने खुद गोदाम खुलवाकर गैस सिलेंडरों की सप्लाई करवाई शुरू
लोगों की परेशानी देख एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
कहा, लोगों की परेशानी बर्दाश्त नहीं करेंगे
गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gas Agency Raided: रसोई गैस की कमी से भारी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत बनकर पहुंचे संबंधित विभाग के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने वीरवार सुबह गांव तंगोशाह स्थित ‘दीनानगर गैस सर्विस एजेंसी’ पर छापा मारा और लोगों को परेशान कर रहे एजेंसी मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए। Gurdaspur News
वीरवार सुबह करीब 8:30 बजे जब मंत्री कटारूचक्क एचपी गैस एजेंसी के मुख्य गोदाम में पहुंचे तो वहाँ सैकड़ों की संख्या में लाइन में खड़ी महिलाएं, युवतियां और बुजुर्गों को देखकर वे चिंतित हो गए। उन्होंने तुरंत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को फोन कर संबंधित एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि लोगों को इस तरह परेशान करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने खुद स्टोरकीपर से गोदाम की चाबी लेकर उसे खुलवाया और अंदर रखे गैस सिलेंडरों की जांच करते हुए एजेंसी मालिकों से पूछा कि ये सिलेंडर लोगों में क्यों नहीं वितरित किए जा रहे। मंत्री ने एजेंसी मालिकों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है।
उन्होंने कहा कि भले ही एजेंसी का मालिकाना हक दीनानगर क्षेत्र का हो, लेकिन यह काम भोआ हलके के गांव तंगोशाह में कर रही है और यहाँ लाइन में खड़े 99 प्रतिशत लोग उनके हलके से संबंधित हैं, जिनकी परेशानी उन्हें मंजूर नहीं। हालांकि इस दौरान एजेंसी प्रबंधन होम डिलीवरी शुरू करने जैसे कई बहाने बनाकर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि लोगों की परेशानी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से रसोई गैस की कमी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बावजूद कई दिनों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। तंगोशाह के अलावा दीनानगर में एचपी गैस एजेंसी और पनियाड़ में इंडियन राहुल गैस एजेंसी पर भी लोगों को सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधन गैस सिलेंडर की कमी का बहाना बनाकर इसकी कालाबाजारी कर रहा है और दोगुने दामों पर बेच रहा है।
महिलाओं और युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने के निर्देश | Gurdaspur News
मंत्री ने मौके पर ही महिलाओं और युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लाइन में खड़े लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और भरोसा दिलाया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अन्य एजेंसी भी लोगों को इस तरह परेशान करती पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: भादरा में चिट्टा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर
Krishna Kumar Bedi: कैबिनेट मंत्री बेदी ने किया 9 गलियों का उद्घाटन और शिलान्यास
नरवाना में सड़क, पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना शहर में 9 गलियों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि विकास का पहिया लगातार चलता रहेगा और क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल और सीवरेज जैसी आधारभूत परियोजनाओं पर तेजी से कार्य जारी है। उनका कहना था कि चहुमुखी विकास के लिए ढांचे को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसका लाभ निकट भविष्य में नरवाना सहित पूरे हल्का को मिलेगा।
इस अवसर पर मंत्री ने वार्ड नंबर 6 की 6 गलियों, वार्ड नंबर 7, 12 और 13 की एक-एक गली का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कुल लागत करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपए है। विशेष रुप से वार्ड नंबर 6 की सीसी गली नंबर 2 का शिलान्यास किया गया, जिसमें लगभग 28.58 लाख रुपए की अनुमानित राशि खर्च होगी। मंत्री ने कहा कि नरवाना शहर और हल्का के प्रत्येक गांव की विकास परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है। इसमें बस अड्डाा, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, नागरिक अस्पताल के नए भवन और हिसार रोड रेलवे फाटक पर पुल का निर्माण शामिल है, जिन पर काम शुरु हो चुका है या जल्द शुरु होगा। Narwana News
इसके अलावा नरवाना से धनोरी ड्रेन तक सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। मंत्री बेदी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद सभी परियोजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा। इस अवसर पर नगर परिषद् की चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा, डीएमसी सुरेंद्र दुहन, ईओ नगर परिषद रविंद्र कोहाड़ और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:– Roadways Bus Accident: दादरी में रोडवेज व आर्यन स्कूल बस की टक्कर में छात्रा की मौत, 18 छात्रायें घायल
Cabinet Minister: कैबिनेट मंत्री ने गांव थेड़ी में 50 लाख की लागत के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
सरकार गांवों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए बडे स्तर पर कर रही प्रयास: डॉ. कौर
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: गांवों के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाते पंजाब सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत नए प्रॉजैक्ट लागू किए हैं। इन कोशिशें के तहत कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट हलके के गांव थेड़ी में लगभग 50 लाख की लागत से तैयार होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की तरक्की के लिए वचनबद्ध है व सरकार गांवों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए बडेÞ स्तर पर प्रयास कर रही है। Malout News
उन्होंने कहा कि पंजाब के हर गांव को विकास स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं, जिसके तहत गांव थेड़ी में भी नए कार्य किए जा रहे हैं। इस समारोह दौरान सर्कल इंचार्ज तरनप्रीत सिंह सिद्धू, गांव थेड़ी के सरपंच मनी ढिल्लों, नम्बरदार फकरसर, पीए अर्श सिद्धू, ब्लॉक प्रधान मीका भुल्लर, पीए शिन्दरपाल, बीडीपीओ मनजोत सिंह सोढी, जेई आशीष मोंगा, जेई रजत चुघ, पंचायत सचिव राजा सिंह, बलदेव चट्ठा व अन्य आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। Malout News
यह भी पढ़ें:– Suicide: कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
Haryana News: कैबिनेट मंत्री ने डेरा सच्चा सौदा को किया सम्मानित, दिल खोलकर की तारीफ
सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। Haryana News: इसी साल जुलाई माह में जिले में घग्घर नदी द्वारा मचाई गई तबाही के बीच राहत व बचाव कार्य में सहयोग व सराहनीय योगदान देने वाली संस्थाओं के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में बाढ़ राहत प्रशंसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के बिजली व जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह (Chaudhary Ranjit Singh) ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने की।
बाढ़ राहत कार्यों में योगदान के लिए फिर चमका डेरा सच्चा सौदा
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि की ओर से बाढ़ के दौरान बेहतरीन सेवा कार्य करने के लिए डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने डेरा सच्चा सौदा के चेयरमैन डा. पीआर नैन इन्सां व प्रबंधन समिति के सदस्य सन्नी इन्सां को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया और जिले में बाढ़ के दौरान डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों द्वारा की गई सेवा कार्य की दिल खोलकर प्रशंसा की।
अगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ना जुटते तो हालात काबू करने मुश्किल होते : चौधरी रणजीत सिंह | Haryana News
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि बाढ़ के दौरान डेरा सच्चा सौदा ने बहुत अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार बाढ़ राहत कार्य में ना जुटते तो बाढ़ के हालात काबू में आने मुश्किल थे। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए पुरानी चामल गांव में एक लंबा बांध बांधकर दर्जनों गांवों को डूबने से बचाया है।
वहीं इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के चैयरमैन डॉ. पीआर नैन ने प्रशासन द्वारा डेरा सच्चा सौदा को सम्मानित करने पर प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा ही पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जब भी कहीं कोई प्राकृतिक आपदा आती है वहाँ पूरी शिद्दत व लगन से पीड़ितों की मदद करते हैं तथा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की सहायता करते हैं। घग्घर नदी के कारण आई बाढ़ के दौरान भी डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की हरसंभव सहायता की।
यह भी पढ़ें:– Holiday: इस दिन तक रहेंगी छुट्टियां, मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जल्दी पढ़ें
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द जारी होगा मान भत्ता : डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना (Matru Vandana Yojana) के अधीन अधिक से अधिक लाभार्थी कवर करने के लिए जल्द 8.2 करोड़ रुपए का मान भत्ता जारी किया जा रहा है। ये विचार सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा व्यक्त किए गए।
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं का जीवन आसान बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि सरकार साल 2023 से गर्भवती महिलाओं को उनके पहले जीवित बच्चे के जन्म पर नयी हिदायतों अनुसार 5000/- रुपए को दो किश्तें (3000+2000 रुपए) में दे रही है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने बताया कि पंजाब राज्य के सभी 27314 आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों की तरफ से लाभार्थियों के फार्म भरने के उपरांत 5000/- रुपए की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधी ट्रांसफर की जाती है। आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को और उत्साहित करने और योग्य लाभार्थियों को स्कीम का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के लिए, प्रति लाभार्थी आंगनवाड़ी वर्कर को 100/- रुपए और आंगनवाड़ी हैल्परों को प्रति लाभार्थी 50/-रुपए का मान भत्ता दिया जाता है। Dr. Baljit Kaur
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से करीब 5,48,824 लाभार्थियों को तीन किश्तें जारी कर दी गई हैं और आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को करीब 8.2 करोड़ रुपए का मान भत्ता बांटा जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस मान भत्ते के मिलने से आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर इस स्कीम के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों की अधिक से अधिक मदद करने के लिए और भी उत्साहित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं की भलाई के लिए वचनबद्ध है।
यह भी पढ़ें:– सामूहिक विवाह सम्मेलनों से अनेकता में एकता की भावना हो रही साकार: Ashok Gehlot
बढ़ते विवाद को देखते हुए मंत्री ने मांगी माफी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर को पंजाबियों को बेवकूफ कहना बड़ा महंगा पड़ गया। खुद को फंसता देख कैबिनेट मंत्री को माफी मांगनी पड़ी। लेकिन सोशल में उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस शब्द पर पंजाबियों में काफी रोष देखने को मिल रहा है।
क्या है माजरा
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री किसी कार्यक्रम में कए थे जहां पर उनसे किसानों के चल रहे प्रदर्शन पर सवाल किया जिसे पर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि किसानों को मिल रही है मुफ्त बिजली पानी, पंजाब का किसान शुरू से ही गेहूं व चावल की खेती के बीच में फंसा हुआ है, जिससे पानी का काफी नुक्सान होता है, उन्होने कहा कि पंजाबियों की तरफ बेवकूफ कौम कोई नहीं है, जमीदार आलसी हो चुके है। बस ये ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया जिससे मंत्री को माफी मांगनी पड़ी।
किसान ने किया विरोध
गौरतलब हैं कि इस बयान से किसानों में काफी रोष है। किसानों ने उनका विरोध किया है। किसानों ने डीसी आॅफिस में के उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कैबिनेट मंत्री ने दिलेर महिला सरपंच को दी ‘शाबाशी’
नशों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर थपथपाई पीठ
लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) 19 जुलाई को मंड्यानी गांव में धड़ल्ले से बेचे जा रहे चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के खिलाफ सार्वजनिक जंग छेड़ने वाली गांव की महिला सरपंच बीबी गुरप्रीत कौर की कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भरपूर प्रशंसा की है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशों के खिलाफ पंचायत द्वारा गांववासियों के सहयोग से शुरू की सार्वजनिक मुहिम सराहनीय है। आपके जैसी दिलेर सरपंच द्वारा लिया गया यह स्टैंड अन्य गांवों सरपंचों के लिए भी प्रेरणा के तौर पर काम करेगा।
उल्लेखनीय है कि जगराओ पुलिस द्वारा गांव मंड्यानी में चिट्टा बेचने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होते देख महिला सरपंच गुरप्रीत कौर ने पंचायत और अन्य गांववासियों को साथ लेकर पुलिस की मौजूदगी में कथित नशा व्यापारियों के घरों की तलाशी ली तो वहां से लाखों की नगदी, सोने के गहने, नशा तोलने वाला कांटा और इंजेक्शन बरामद किया गया, जिससे यह बात साबित हो गई कि वहां नशा बेचा जा रहा था। इन घरों में से बरामद हुुआ यह सामान पत्रकारों और पब्लिक को दिखा रही इस महिला सरपंच की विडियो खूब वायरल हुई। लुधियाना रेंज के आईजी एसपीएस परमार और जिला एसएसपी दीपक हिलोरी ने 20 जुलाई को गांव का दौरा किया और इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।
सरपंच गुरप्रीत कौर ने मंत्री का जताया आभार
मंत्री ने सरपंच को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार पंचायतों द्वारा सामाजिक बुराईयों के खिलाफ शुरू की गई हर कोशिश की पूरी पीठ थपथपाएगी। सरपंच गुरप्रीत कौर ने पंचायत मंत्री का धन्यवाद किया और बताया कि कैबिनेट मंत्री द्वारा बढ़ाया गया मेरा हौंसला अपने गांव को नशा मुक्त करने में कामयाब होगा और गांव के विकास के लिए भी आगे बढेंगे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पटियाला : कैबिनेट मंत्री ने आधी दर्जन वार्डों की सड़कों का किया उद्घाटन
हमारा मुख्य लक्षय शहर का सर्वपक्षीय विकास : रजनीश मित्तल | Development Work
पटियाला/नाभा(तरुण कुमार शर्मा )। रिजर्व हलका नाभा के आधी दर्जन वार्डों में चल रहे विकास कार्याें का आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धरमसोत की ओर से रस्मिया (Development Work) उद्घाटन किया गया। इस मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए साधु सिंह धरमसोत ने कहा कि रिजर्व हलका नाभा में नगर कौंसिल प्रधान रजनीस मित्तल सेंटी के नेतृत्व में पार्टीबाजी से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव से विकास के काम तेजी के साथ किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रजनीश मित्तल सेंटी ने कौसिंल प्रधान के तौर पर शानदार सेवाएं दी हैं जिनका आगामी मतदान में कांग्रेस पार्टी विकास कामों के दम पर ही चुनाव लड़ेगी और फिर नगर कौंसिल का चुनाव जीत कर रिजर्व हलका नाभा को नमूने का शहर बनाकर दिखाऐगी।
जल्द ही शुरू किया जा रहा अन्य सड़कों का भी निर्माण| Development Work
अध्यक्ष नगर कौंसिल रजनीश मित्तल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री धरमसोत के नेतृत्व में मौजूदा समय शहर के सभी वार्डों में विकास कामों की झड़ी लगाई हुई है। उन्होंने बताया कि रिजर्व हलका नाभा का सर्वपक्षीय विकास कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धरमसोत के मुख्य लक्ष्य पर है। उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट मंत्री की ओर से वार्ड नं 11 विकास कालोनी, ढींगरा कालोनी, वार्ड नंबर 12 की जवाहर नगर सहित आधी दर्जन अन्य वार्डों की इंटरलाकिंग सड़कों का उद्घाटन किया गया जबकि अलोहरा गेट, रेलवे स्टेशन, मैहस गेट सहित कई अन्य सड़कों का निर्माण भी जल्द ही शुरू किया जा रहा है।
इस मौके अमरदीप खन्ना चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट नाभा, हरि कृष्ण पूर्व काऊंसलर प्रधान, काऊंसलर प्रमोद जिन्दल, काऊंसलर अशोक बिट्टू, गौरव गाबा, संजय, जगदीश, पूर्व काऊंसलर अनिल राणा आदि सहित शहर के अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
गुरदासपुर : कैबिनेट मंत्री ने शुरू करवाया रेलवे पुल का निमार्ण कार्य
16 महीनों में तैयार होगा दीनानगर-बहरामपुर रोड वाला रेलवे ओवरब्रिज, पुल निर्माण में 52 करोड़ रूपये की आएगी लागत | Facilities
पुल बनने से दुकानदारों का कारोबार नहीं होगा प्रभावित : अशोक चौधरी
गुरदासपुर(सरबजीत सागर)। पंजाब की कैबिनेट मंत्री अरूणा चौधरी ने दीनानगर-बहरामपुर रोड पर स्थित 100 से अधिक गांवों के लोगों को बड़ी राहत (Facilities) देते रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करवाया है। इसके लिए रेलवे फाटक नजदीक समारोह आयोजित कर पुल के काम का उद्घाटन किया गया। बड़ी तादाद में पहुंचे क्षेत्रीय निवासियों और कांग्रेसी वर्करों को पुल बनने से होने वाले फायदों से अवगत करवाया गया। कैबिनेट मंत्री अरूणा चौधरी ने बताया कि पुल पर 52 करोड़ रूपये की लागत आयेगी और यह 16 महीनों में बन कर तैयार होगा।
पुल के बनने से 100 से अधिक गांवों को मिलेगी राहत | Facilities
उन्होंने बताया कि इसकी लंबाई 730 मीटर होगी। अरूणा चौधरी ने बताया कि हालाँकि यह पुल उनका कोई चुनावी वायदा नहीं था परन्तु जब वह इस रोड से गुजरते थे तो दिन में रेलवे फाटक अनेकों बार बंद रहने कारण वह आम जनता और खास कर स्कूली बच्चों को परेशान होते देखते थे, जिस कारण उन्होंने इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने का मन बनाया और मुख्य मंत्री पंजाब को निजी तौर पर अपील करते रेलवे फाटक पर पुल बनाने की मंजूरी ली।  उन्होंने पुल का काम शुरू होने में हुई देरी के लिए रेलवे विभाग से समय पर स्वीकृति न मिलने और इसका डिजाइन दो बार पास करवाने का तर्क दिया और कहा कि अब कोई परेशानी नहीं है और पुल अगले 16 महीनों में बन कर तैयार हो जाएगा, जिसका सीधा फायदा दीनानगर शहर और बहरामपुर रोड पर स्थित 100 से अधिक गांवों के लोगों को होगा।
विधान सभा चुनावों में किए गए तमाम चुनावी वायदे किए जाएंगे पूरे : अरूणा चौधरी
सीनियर कांग्रेस नेता और मंत्री के पति अशोक चौधरी ने बताया कि यह पुल पिल्लरों वाला बनेगा।
जिससे सड़क के दोनों तरफ बसते दुकानदारों का कारोबार प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदारों के मन में शंका थी कि पुल दोनों तरफ दीवारों वाला बन रहा है।
और उनका कारोबार पूरी तरह ठप्प हो जाएगा।
अशोक चौधरी ने स्पष्ट किया कि पुल का डिजाइन तैयार करवाते समय पर मंत्री
अरूणा चौधरी की ओर से दुकानदारों के कारोबार का खास ध्यान रखा गया है।
उन्होंने आगामी विधान सभा चुनावों तक हलकावासियों के साथ किए तमाम वायदे पूरे करने का भरोसा दिया।
हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए लोगों को सहयोग करते रहने की अपील भी की।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।
मानसा : पार्क के रूप में बदले विवादित कूड़े के ढ़ेर
खुशी। कैबिनेट मंत्री ने द् सैंट्रल पार्क मानसा निवासियों को किया समर्पित | The Central Park
कैबिनेट मंत्री ने डीसी अपनीत रियात व उनकी टीम की सख़्त मेहनत की की खूब प्रशंसा
मानसा(सच कहूँ/सुखजीत मान)। मानसा में 33 एकड़ का विशाल (The Central Park) सैंट्रल पार्क जब से बनना शुरू हुआ था, विवाद भी इसके साथ-साथ चलते रहे। इन विवादों के बावजूद आखिर सैंट्रल पार्क पूरा होने बाद में आज मानसा निवासियों को माल, पुर्नवास और आपदा प्रबंधन मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने समर्पित कर दिया। कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिशनर मानसा अपनीत रियात व उनकी टीम की सख़्त मेहनत की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सैंट्रल पार्क मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मिशन तंदरूस्त पंजाब राज्य के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य को यकीनी बनाने के विचार के साथ मेल खाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सुंदर पार्क के साथ पंजाब सरकार ने मानसा के विकास प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराया है।]
इस समारोह मौके संबोधित करते डिप्टी कमिशनर मानसा अपनीत रियात ने कहा कि पार्क पिछले लम्बे समय से क्षेत्र के लोगों, खास कर खिलाड़ियों की जरूरत है, जिनके अभ्यास करने के लिए योग्य जगह की कमी थी। उन्होंने विशेष तौर पर प्रोजैक्ट प्रमुख अवतार सिंह, सुपरवाईजर हरपिन्दर, अर्शदीप सिंह, कंवर, मोहन व अन्यों के अथक प्रयासों का धन्यवाद किया जिन्होंने मानसा के लोगों को यह पार्क समर्पित करने के लिए सख़्त मेहनत की है। इस मौके मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने मानसा नगर कौंसिल की ओर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए चलाए गए नये ट्रैक्टर व रेहड़ियों को हरी झंडी दे कर रवाना किया।
पार्क में खेल मैदानों सहित ओपन एयर थियेटर भी हैं मौजूद
इस पार्क में स्विमिंग पुल, रेन डांस लाईटें, म्यूजिकल फुहारा, एक बास्केटबाल और दो बैडमिंटन कोर्ट, योगा हट, किडज पले जोन, 1.5 किलोमीटर लंबा पैदल और साईकि लिंग ट्रैक, साउंड सिस्टम के साथ लैस पंजाबी नाटककार प्रोफैसर अजमेर सिंह औलख को समर्पित यादगारी ओपन एयर थियेटर है। इस के अलावा पार्क में 5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में घास, 90 हजार वर्ग फुट जमीन में छोटे और दर्मियाने पौधे, लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाए गए हैं।
बदला जायेगा पार्क का नाम | The Central Park
पार्क के मुख्य गेट पर चाहे ही ‘द सैंट्रल पार्क’ बड़े -बड़े अक्षरों में लिखा हुआ हैThe Central Park।
मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने ऐलान किया कि इस पार्क का नाम
श्री गुरू नानक देव जी के 550 वें प्रकाश उत्सव को समर्पित करते ‘श्री गुरु नानक देव जी सैंट्रल पार्क’ रखा जाएगा।
एक साल से मानसा के वाटर वर्कस में शानदार पार्क की जब तैयारी चल रही थी तो
इस पार्क का नाम द् सैंट्रल पार्क रखा गया था।
तब ही प्रगतिशील महिला सभा (एपवा) और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने
पार्क का नाम श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित करते
श्री गुरु नानक देव जी यादगारी पार्क रखने की मांग की थी।
पार्क में लगे बोर्डों पर पंजाबी भाषा को पहला स्थान दिए जाने की मांग
पार्क के मुख्य गेट पर अंग्रेजी भाषा में नाम लिखने के अलावा पार्क में स्थापित वस्तुओं संबंधी जो जानकारी दी गई है, वह भी अंग्रेजी भाषा में लिखीं गई हैं। प्रगतिशील महिला सभा (एपवा) की राज्य नेता जसवीर कौर ने जिला प्रशासन और नगर कौंसिल मानसा को अपनी गलती को जल्दी से जल्दी दुरूस्त कर मुख्य गेट पर नाम पंजाबी भाषा में लिखने के अलावा जो भी बोर्ड इस पार्क में लगे हैं उन सभी में पंजाबी भाषा को पहला स्थान दिया जाए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।
सिद्धू के रवैये से कई कैबिनेट मंत्री नाराज, मीटिंग में नहीं देंगे साथ
केबल आॅप्रेटरों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले सिद्धू को सोचने की सलाह
‘अपनी मर्यादा को भूल रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू’
चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब में बादल परिवार व फास्ट-वे के खिलाफ चल रही सिद्धू की जंग से कांग्रेस के कई मंत्री खुश नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में अधिकतर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू का साथ नहीं देंगे, क्योंकि सिद्धू बिना जानकारी के ही प्रैस कांफ्रैंस के द्वारा आरोप लगा रहे हैं। बाद में सच्चाई कुछ ओर ही निकलकर बाहर आ रही है।
बाहरी व्यक्तियों की मदद से आरोप लगाना गलत
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से फास्टवे केबल के खिलाफ झंडा बुलंद करने वाले कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू लगातार दो प्रैस कांफ्रैंस कर चुके हैं। सिद्धू फास्टवे केबल पर टैक्स चोरी व 2 हजार करोड़ रुपए का घोटाला होने का दावा कर रहे हैं। दूसरी प्रैस कांफ्रैंस के दौरान तो सिद्धू ने बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर उनके माध्यम से आरोप साबित करने का प्रयास किया।
इस दौरान जारी आंकड़ों से असल स्थिति का पता नहीं लग रहा, जिस कारण उनके साथी कैबिनेट मंत्री भी उनकी इस कार्रवाई से नाराज दिख रहे हैं। बुधवार को प्रैस कांफ्रैस में नवजोत सिद्धू ने फास्टवे केबल खिलाफ टैक्स चोरी के लिए आडिट करवाने संबंधी आर्डीनैंस लाने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को साथ देने की मांग की थी, जिसे कई कैबिनेट मंत्रियों ने नकार दिया है।
फास्ट-वे मामले में तो तृप्त राजिन्दर बाजवा ने सिद्धू का साथ देने से इंकार कर दिया है, जबकि मनप्रीत बादल का कहना है कि नवजोत सिद्धू का फास्ट-वे मामले पर विचार करने के बाद ही बहस होगी, फिर ही कोई फैसला लिया जा सकता है।
सिद्धू ने मेरे साथ कोई बात नहीं की: पंचायत मंत्री बाजवा
पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा की मदद लिए बिना नवजोत सिद्धू कार्रवाई नहीं कर सकते लेकिन इस मामले में सिद्धू ने तृप्त राजिन्दर बाजवा के साथ बातचीत ही नहीं की। उन्होंने कहा कि जब मुझे कोई जानकारी ही नहीं है तो वह साथ कैसे देंगे और न ही सिद्धू ने उनके साथ कोई बातचीत की है। सिद्धू द्वारा पेश किए आंकड़ें असमंजस में डालने वाले हैं। पहले इस संबंधी दुरुस्त जानकारी होनी चाहिए, उसके बाद ही कुछ होना चाहिए।
सिद्धू मुद्दा रखेंगे तो पहले बहस होगी: मनप्रीत बादल
मनप्रीत बादल ने कहा कि आर्डीनैंस इस तरीके से पेश नहीं किया जाता, जिस तरीके से सिद्धू पेश कर रहे हैं। उन्हें पहले इस संंबंधी चर्चा करनी चाहिए। मनप्रीत बादल ने कहा कि सिद्धू यह मामला कैबिनेट में लेकर आएंगे तो हर कैबिनेट मंत्री इस पर चर्चा करेगा और बाद में जो भी फैसला होना है, उसके लिए एकजुटता होनी जरूरी है।
जल्दबाजी कर रहे हैं सिद्धू
एक कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सिद्धू जल्दबाजी में अपनी मर्यादा भूल गए हैं, क्योंकि प्रैस कांफ्रैंस में सीधे मुख्यमंत्री पर सवालिया निशान नहीं लगाना चाहिए। मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने क्या संदेश भेजा है या फिर नहीं भेजा है, इस संबंधी मीडिया में बात करना गलत है। उन्होंने कहा कि पहले सिद्धू खुद समझ लें क्या आखिर घोटाला हुआ भी है या फिर नहीं?
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पूनम कांगड़ा ने कैबिनेट मंत्री से की मुलाकात
सेवा केन्द्रों पर फ्री सेवा देने की मांग
संगरूर (नरेश कुमार)। संगरूर फेरी दौरान पंजाब सरकार के लोक निर्माण, महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा मंत्री रजिया सुल्ताना से पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव पूनम कांगड़ा ने विशेष मुलाकात करके निजी तौर पर कुछ लोगों द्वारा पैंशनों व विधवा सहायता योजना के फार्म भरने के लिए की जाती लूट खसूट से अवगत करवाते हुए फार्म हर सेवा केन्द्र पर मुफ्त देने की मांग की।
गरीबों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय
मैडम पूनम कांगड़ा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना द्वारा गरीबों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। इस लिए उन्हें उम्मीद है कि वह गरीबों को लूट से बचाने के लिए उक्त फार्म प्रत्येक सेवा केन्द्र पर मुहैया करवाने की मांग को जरूर पूरा करेंगी।
कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने बताया कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार द्वारा हर तरह के पैंशन व विधवा सहायता योजना के फार्म प्रत्येक जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय व सीडीपीओ कार्यालय में मुफ्त दिए जाते हैं और
वह कोशिश करेंगे कि यह फार्म प्रत्येक सेवा केन्द्र पर मुहैया हो सकें। इस मौके कांग्रेस के प्रदेश सचिव महिन्द्रपाल भोला, लखमीर सिंह सेखों, बलवीर कौर सैनी, मनदीप कौर, परमजीत कौर पम्मी, पार्षद गुरप्रीत बब्बू सैनी, पार्षद नछत्तर सिंह, इंद्रजीत सिंह नीलू आदि मौजूद थे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।