Bank Manager - Sach Kahoon Hindi

Bank Manager Arrested: PMJJBY क्लेम पास कराने के लिए 77 हजार की रिश्वत लेते SBI ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। SBI Branch Manager Arrested: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में रिश्वतखोरी के एक मामले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की डुमरिया शाखा के ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शिकायतकर्ता से 77,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

सीबीआई द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह मामला 31 मई को दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि झारखंड के गोड्डा जिले स्थित एसबीआई डुमरिया शाखा के ब्रांच मैनेजर ने शिकायतकर्ता की दिवंगत मां की 'प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना' (पीएमजेजेबीवाई) के तहत 2 लाख रुपए के बीमा क्लेम को प्रोसेस करने के बदले 60,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी मां के निधन के बाद बैंक खाते को उसके नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बावजूद खाते से 35,000 रुपए की राशि निकालने पर रोक लगी हुई थी। इस रोक को हटाने के लिए आरोपी अधिकारी ने अतिरिक्त 17,000 रुपए की रिश्वत की मांग की। इस तरह कुल 77,000 रुपए रिश्वत के रूप में मांगे गए।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की प्रारंभिक जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को निर्धारित राशि के साथ भेजा गया और पूरी कार्रवाई पर निगरानी रखी गई।

सीबीआई के अनुसार, 1 जून को आरोपी ब्रांच मैनेजर को शिकायतकर्ता से 77,000 रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसर में तलाशी अभियान भी शुरू किया। तलाशी के दौरान मिले विभिन्न दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार ब्रांच मैनेजर को मंगलवार को धनबाद की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सीबीआई आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है।

सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और रिश्वतखोरी से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अधिकारी ने इसी प्रकार के अन्य मामलों में भी अनियमितताएं या भ्रष्टाचार किया है या नहीं।

Suspended : लोन न देने पर ग्रामीण बैंक मैनेजर निलंबित
परिवेदना समिति की बैठक में अनिल विज की अधिकारियों को कड़ी फटकार

(Suspended )

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। जिला कष्ट निवारण समिति की दूसरी बैठक में एक बार फिर गृह मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और शिकायत सुनने के दौरान बैंक से लोन न देने पर सहकारिता बैंक के मैनेजर को निलंबित करने के आदेश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने पीजीआई के कर्मचारियों के पीएफ मामले को लेकर पीजीआई के निदेशक से जबाव तलबी की, लेकिन मंत्री उनके जबाव से संतुष्ट नहीं हुए और जांच के आदेश दे दिए। वीरवार को विकास सदन में गृह मंत्री अनिल विज ने परिवेदना समिति की बैठक में शिकायतों पर सुनवाई की और इस दौरान 15 शिकायतें रखी गई। जिसमें से दो मामलों पर जांच के लिए समिति गठित की है, जबकि कई मामले पेडिंग रखे गए हैं।

पीजीआई के कर्मचारियों के पीएफ मामले में निदेशक से मांगा जबाव

बैठक के दौरान पशु पालन के लिए लोन न देने पर हरियाणा ग्रामीण सहकारी बैंक लाहली के मैनेजर को तुंरत प्रभाव से निलंबन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जमीन अधिग्रहण की एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि शायद यह भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के राज में हुआ होगा, क्योंकि वहीं घपले करते थे। (Suspended ) पीजीआई में कर्मचारियों के पीएफ मामले को लेकर बैठक में पहुंचे पीजीआई के निदेशक डॉ. रोहताश यादव कोई जबाव नहीं दे पाए, जिस पर गृह मंत्री ने नाराजगी जताई और कहा कि इस मामले की जांच कराई जाए कि आखिर कर्मचारियों को न्याय क्यों नहीं दिया जा रहा।

ओमक्स सिटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सुनवाई करते हुए  गृह मंत्री अनिल विज ने कलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

कहा कि ओमेक्स सिटी से पानी के सैम्पल भी लिए जाए।

इस संबंध में उचित कारवाई के लिए अधिकारियों को कहा।

इस अवसर पर भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा।

उपायुक्त आरएस वर्मा।

पुलिस अधीक्षक विकास हांडा।

मेयर मनमोहन गोयल।

महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ड्रिपेशन में है हुड्डा : विज

पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा और कहा कि हुड्डा ड्रिपेशन में है और उन्हें हर तरफ नकारात्मक ही दिखाई दे रहा है। इसलिए उन्हें ईलाज की जरूरत है और रोहतक पीजीआई में बहुत अच्छा ईलाज होता है, उनका यही ईलाज करा देंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आठवीं पास मैनेजर ने किया करोड़ों का घोटाला
लोगों की शिकायत पर डीसी द्वारा गठित की टीम ने तैयार की रिपोर्ट

12वीं के दाखिले में किया बड़े स्तर पर घोटाला

तरनतारन (राहुल शर्मा)। श्री गुरू अर्जुन देव खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्रबंधक कमेटी के मैनेजर द्वारा स्कूल के स्टाफ के साथ मिलकर करोड़ों का घोटाला किया गया। यह खुलासा स्कूली छात्राओं के परिजनों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर डीसी द्वारा गठित जांच टीम ने किया है। शहर के सबसे पुराने उक्त स्कूल में छात्रों की सख्यां के मुताबिक अधिक अध्यापक स्कूल कमेटी द्वारा अपने तौर पर तैनात किए है।

खास लोगों को दी नौकरी

सूत्रों की माने तो स्कूल कमेटी के मैनेजर द्वारा अपने चहेतों को खुश करने के लिए उनके करीबीयों को बतौर अध्यापक स्कूल में तैनात किया गया। नियमों का उल्लंघना करते हुए स्कूल कमेटी द्वारा अध्यापकों के हाजिरी रजिस्टर तीन प्रकार के बनाए गए है।

स्कूली बच्चों से दाखिला फीस के रूप में हजारों रूपए वसूले जाते रहे, जबकि 12वीं के दाखिले में बड़े स्तर पर घोटाले सामने आ रहे है। सरकार द्वारा स्कूल को बाकी एडिड स्कूलों की तरह आर्थिक मदद दी जाती रही है लेकिन नियमों को ताक पर रखते हुए स्कूल कमेटी द्वारा करोड़ों की राशि को हाल ही में विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। स्कूल कमेटी क ा मैनेजर आठवीं पास लगाए जाने के बाद शहर के लोगों द्वारा डीसी को लगातार शिकायतें की जा रही थी।

राईस मिल ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह तनेजा, पूर्व पार्षद मनजीत सिंह ढिल्लों, परमजीत सिंह तरनतारन, पवन कुमार ढोटीयां, ओपी कोहली, संदीप अग्निहोत्री, गुरदीप सिंह पाहवा के साथ तरनतारन के विधायक डा. धर्मवीर अग्निहोत्री ने बैठक करके स्कूल के प्रबंधकों द्वारा किए गए करोड़ो रूपए के घोटाले के मामले में अभिभावकों के ब्यान दर्ज करवाने का फैसला किया है।

डीसी ने डीटीओ की ड्यूटी लगाई

जिले के डीसी प्रदीप कुमार सभ्रवाल द्वारा लोगों की शिकायतों को आधार बनाकर स्कूल का रिकार्ड चैक करने के लिए पीसीएस अधिकारी रजनीश अरोड़ा डीटीओ की डयूटी लगाई गई है जिन्होंने स्कूल का रिकार्ड चैक करके प्रिंसीपल व अन्य स्टाफ के ब्यान कलमबंद किए हंै।

तरनतारन के विधायक डा. धर्मवीर अगिनहोत्री के लड़के डा. सदीप अग्निहोत्री ने बताया कि स्कूल कमेटी द्वारा आठवीं पास को मैनेजर लगाकर करोड़ो का जो घपला किया है उस बाबत आरोपियों को कानून के कटघरे में खड़ा होना पड़ेगा। अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों के दाखिले, मासिक फी, अध्यापकों की तैनाती व फंडो के प्रयोग में बहु करोड़ी घोटाला सामने आया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।