Enhance - Sach Kahoon Hindi

कलाकारों के हुनर को निखारेगा ‘प्रथम गूंज’
युवा कवि त्रिदेव दुग्गल का कलमकारों के लिए सराहनीय प्रयास ( first resonance)

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। हर एक लेखक का सपना होता है कि उसकी कलम से निकली ( first resonance) रचना को पूरी दुनिया सुने कलमकारों के इसी सपने को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। हरियाणा के युवा कवि एवं गीतकार त्रिदेव दुग्गल मुंढालिया। त्रिदेव दुग्गल ने इसके लिए ‘प्रथम गूंज’ नामक बैनर तले ‘अल्फाज आपके- माइक हमारा’ नाम से एक ओपन माइक कार्यकम की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली, गुरुग्राम, सरसा पंचकूला,

रोहतक, हिसार सहित भारत के अलग-अलग शहरों में हर सप्ताह प्रथम गूंज मंच की तरफ से अल्फाज आपके -माइक हमारा नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें नवोदित कवि, गजलकार, शायर और कॉमेडियन अपनी प्रस्तुति दें सकेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक कलाकार की वीडियो यू-ट्यूब पर भी डाली जाएगी। दुग्गल ने बताया कि इस खुले मंच का पहला कार्यक्रम-26 जनवरी को रोहतक में आयोजित होगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

‘देश में हुनर की कोई कमी नहीं’

दुग्गल का मानना है कि हमारे देश में हुनर की कोई कमी नहीं है।

बहुत से कलाकारों का हुनर मंच न मिलने की वजह से दबकर रह जाता है।

अगर सही मायनों में नवोदित कलाकारों के हुनर को तराशा जाए उनको मंच दिया जाए।

हमारे गांव शहरों से अनेकों प्रतिभावान कलाकार निकल सकते हैं।

दुग्गल ने कहा कि उनका ये कार्यक्रम उन कलाकार साथियों के लिए कारगर साबित होगा

जिनमें लिखने बोलने और अभिनय का जबरदस्त हुनर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रोग भगाये, सौंदर्य बढ़ाए
खीरा

ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही बाजारों में खीरे व ककड़ी की बहार आ जाती है। खीरे का सेवन भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक किया जाता है। खीरा देश के हर भाग में उपलब्ध है। पहाड़ों में इसका आकार बड़ा होता है। खीरा सुपाच्य, शीतल व तरावट से भरपूर होता है। खीरे की तासीर ठंडी होती है।

खीरा व ककड़ी एक ही प्रजाति के फल हैं। खीरे में विटामिन बी व सी, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन आदि विद्यमान होते हैं। खीरा कब्ज से मुक्ति दिलाता है। खीरे में जल का अंश बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसलिए बार-बार प्यास लगने पर इसका सेवन हमें प्यास में राहत पहुंचाता है।

जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, उन्हें सवेरे इसका सेवन करना चाहिए

पेट की गैस, एसिडिटी, छाती की जलन में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है। जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, उन्हें सवेरे इसका सेवन करना चाहिए। इससे वे पूरे दिन अपने आपको फ्रेश महसूस करेगें। खीरा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

खीरे को भोजन में सलाद के रूप में अवश्य लेना चाहिए। नमक, काली मिर्च व नींबू डालकर खाने से भोजन आसानी से पचता है व भूख भी बढ़ती है। कील मुंहासों, धब्बों व झाइयों पर खीरे का रस लगाना लाभप्रद होता है।

यदि आंखों के नीचे काले घेरे बन गए हैं तो खीरे के गोल-गोल टुकड़े काट कर आंखों पर रखें। इससे आंखों को भी ठंडक मिलेगी व कालापन भी दूर होगा। खीरे के रस में दूध, शहद व नींबू मिलाकर चेहरे व हाथ पैर पर लगाने से त्वचा मुलायम व कांतिवान हो जाती है।

आप यदि उदर विकार से परेशान हैं तो दही में खीरे को कसकर, उसमें पुदीना, काला नमक, काली मिर्च, जीरा व हींग डालकर रायता बनाकर खाएं। आराम मिलेगा।  घुटनों के दर्द को भी दूर भगाता है खीरे का सेवन।

घुटनों के दर्द वाले व्यक्ति को खीरे अधिक खाने चाहिए तथा साथ में एक लहसुन की कली भी खा लेनी चाहिए। पथरी के रोगी को खीरे का रस दिन में दो तीन बार जरूर पीना चाहिए। इससे पेशाब में होने वाली जलन व रूकावट दूर होती हैं। खीरे के रस में नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के रंग में निखार आता है।

-शैली माथुर

खीरे का उपयोग करते समय कुछ सावधानियां भी बरतें

खीरा कभी भी बासी न खाएं।

जब भी खीरा खरीदें, यह जरूर देख लें कि वह कहीं से गला हुआ न हो।

खीरे का सेवन रात में न करें। जहां तक हो सके, दिन में ही इसे खाएं।

खीरे के सेवन के तुरंत बाद पानी न पिएं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।