Obesity - Sach Kahoon Hindi

Office Obesity Report: ऑफिस में अधिक देर तक बैठकर काम करने वालों, सावधान!
Office Obesity Report: मोटा! सुनने में तो ये शब्द बड़ा ही अटपटा लगता है और मोटे लोगों को शायद चुभता भी हो लेकिन आपको भी शायद यह फील होता होगा कि मोटा होना एक अभिशाप है। एक बार अगर वजन बढ़ गया तो फिर इसे कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है या यूं कहें कि नामुमकिन ही हो जाता है तो कोई गलत नहीं होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट समय के अनुसार स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित डाइट और एक्सरसाइज की जरूरत पर बल देते रहते हैं। लेकिन आॅफिस में काम करने वाले लोगों के लिए हेल्दी लाइफ जीने के लिए नियम नहीं बनाए जा रहे।

उन पर अभी हाल ही में की गई एक रिसर्च में कहा गया है कि आॅफिस में काम करने वाले 10 में से 6 लोग मोटे हैं, जिसका मुख्य कारण असंतुलित डाइट और एक्सरसाइज की कमी है। एक्सपर्ट के अनुसार आॅफिस में देर तक बैठकर काम करने वाले लोग अपने वजन को लेकर अक्सर लापरवाह हो जाते हैं, जिनको शुगर साइलेंट किलर की तरह अपना निशाना बनाता है। ऐसे लोग जल्द ही मोटापे के शिकार हो जाते हैं। इसके साथ ही उनमें दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। Office Obesity Report

Skin Care Wrinkle Cure: महंगे प्रोडक्ट्स और क्रीम से नहीं, बल्कि 10 रुपये के इस तेल से गायब करें चेहरे की झुर्रियां, पढ़ें कैसे करें इस्तेमाल

एक सर्वे के अनुसार आॅफिस में काम करने वाले ज्यादातर लोगों को हाई बीपी और शुगर की समस्या थी, जिनमें ज्यादातर सरकारी कर्मचारी शामिल थे। सर्वे में बताया गया है कि 18 फीसदी लोगों को पहली बार पता चला कि उनको शुगर है। इस प्रकार सर्वे से ये पता चलता है कि दफ्तर में काम करते समय लोग कितने लापरवाह हो जाते हैं। उन पर किए गए सर्वे से ही उनकी जांच कराने पर पता चला कि दस में से हर 6 लोग मोटापे का शिकार हैं और इसी के चलते उनमें विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोटापा एक बीमारी नहीं है, बल्कि एक बीमारियों का समूह है, जिसके चलते शुगर, हाई बीपी और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि अपनी दिनचर्या में परिवर्तन किया जाए। हर रोज सुबह उठकर योग, एक्सरसाइज की जाए। साथ ही कैफीन और अल्कोहल जैसे पदार्थों के सेवन पर रोक लगाई जाए। इतना ही नहीं संतुलित डाइट पर भी जरूर ध्यान दिया जाना चाहिए। आॅफिस में अगर आप घंटों बैठकर काम करते हैं तो आपकी हड्डियों को भी नुकसान हो सकता है। Office Obesity Report

और तो और अधिक देर तक बैठकर कार्य करने वाले लोगों में सर्वाइकल का भी खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए अति जरूरी है कि हर घंटे काम के बीच थोड़ा घूमना चाहिए। ज्यादा चाय-कॉफी पीने की बजाय हेल्दी ड्रिंक उपयोग में लाने चाहिएं। टाइम पर खाना और स्वास्थ्यवर्धक खाना खाया जाए। इसके अलावा हर रोज सुबह-सवेरे नियमित तौर पर व्यायाम और योग भी अवश्य करें। इस दिनचर्या के साथ चलोगे तो आप आॅफिस लाइफ में भी अपने मोटापे को बढ़ने से रोक सकते हैं।

नोट: लेख में बताई विधि, तरीकों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित स्पेशलिस्ट की सलाह जरूर लें। क्योंकि लेख में बताए गए सुझाव एक सामान्य जानकारी के लिए है। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मोटापे को बताया गम्भीर समस्या
ऋषिकेश/देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में विश्व मोटापा दिवस पर संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि मोटापा भारत और दुनियाभर में एक गंभीर समस्या बन गया है।

मोटापे पर काबू पाना समय की मांग

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया गया कि यह बीमारी मधुमेह मेलेटस, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, फैटी लिवर और कुछ कैंसर जैसे बढ़ते मामलों से बढ़ गई है। उन्होंने जोर दिया कि मोटापे पर काबू पाना समय की मांग है। यूथ 20 कंसल्टेंसी के तहत कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉक्टर) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में विश्व मोटापा दिवस का एंडोक्रिनोलॉजी विभाग द्वारा आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर (डॉ.) जया चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने मोटापा कम करने के उपायों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आगाह किया कि जीवनशैली संबंधी विकार वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए एक गंभीर खतरा होगा। उन्होंने समस्या से निपटने की दिशा में की गई इस पहल एवं इस तरह के रोगी जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का संचालन एंडोक्रिनोलॉजी की सहायक प्रोफेसर डॉ. कल्याणी श्रीधरन और डॉ. विष्णु द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके तहत एंडोक्रिनोलॉजी, जीवनशैली चिकित्सा और समग्र चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा महत्वपूर्ण रही। जिसमें रामकृष्ण सेवाश्रम हरिद्वार के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर स्वामी दयाधिपानंद, एम्स ऋषिकेश में जरा चिकित्सा की अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. मोनिका पठानिया, डॉ. नवदीप आहूजा और डॉ. किरणदीप कौर आदि विशेषज्ञ शामिल हुए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रोग भगाये, सौंदर्य बढ़ाए
खीरा

ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही बाजारों में खीरे व ककड़ी की बहार आ जाती है। खीरे का सेवन भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक किया जाता है। खीरा देश के हर भाग में उपलब्ध है। पहाड़ों में इसका आकार बड़ा होता है। खीरा सुपाच्य, शीतल व तरावट से भरपूर होता है। खीरे की तासीर ठंडी होती है।

खीरा व ककड़ी एक ही प्रजाति के फल हैं। खीरे में विटामिन बी व सी, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन आदि विद्यमान होते हैं। खीरा कब्ज से मुक्ति दिलाता है। खीरे में जल का अंश बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसलिए बार-बार प्यास लगने पर इसका सेवन हमें प्यास में राहत पहुंचाता है।

जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, उन्हें सवेरे इसका सेवन करना चाहिए

पेट की गैस, एसिडिटी, छाती की जलन में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है। जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, उन्हें सवेरे इसका सेवन करना चाहिए। इससे वे पूरे दिन अपने आपको फ्रेश महसूस करेगें। खीरा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

खीरे को भोजन में सलाद के रूप में अवश्य लेना चाहिए। नमक, काली मिर्च व नींबू डालकर खाने से भोजन आसानी से पचता है व भूख भी बढ़ती है। कील मुंहासों, धब्बों व झाइयों पर खीरे का रस लगाना लाभप्रद होता है।

यदि आंखों के नीचे काले घेरे बन गए हैं तो खीरे के गोल-गोल टुकड़े काट कर आंखों पर रखें। इससे आंखों को भी ठंडक मिलेगी व कालापन भी दूर होगा। खीरे के रस में दूध, शहद व नींबू मिलाकर चेहरे व हाथ पैर पर लगाने से त्वचा मुलायम व कांतिवान हो जाती है।

आप यदि उदर विकार से परेशान हैं तो दही में खीरे को कसकर, उसमें पुदीना, काला नमक, काली मिर्च, जीरा व हींग डालकर रायता बनाकर खाएं। आराम मिलेगा।  घुटनों के दर्द को भी दूर भगाता है खीरे का सेवन।

घुटनों के दर्द वाले व्यक्ति को खीरे अधिक खाने चाहिए तथा साथ में एक लहसुन की कली भी खा लेनी चाहिए। पथरी के रोगी को खीरे का रस दिन में दो तीन बार जरूर पीना चाहिए। इससे पेशाब में होने वाली जलन व रूकावट दूर होती हैं। खीरे के रस में नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के रंग में निखार आता है।

-शैली माथुर

खीरे का उपयोग करते समय कुछ सावधानियां भी बरतें

खीरा कभी भी बासी न खाएं।

जब भी खीरा खरीदें, यह जरूर देख लें कि वह कहीं से गला हुआ न हो।

खीरे का सेवन रात में न करें। जहां तक हो सके, दिन में ही इसे खाएं।

खीरे के सेवन के तुरंत बाद पानी न पिएं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।