Pizza - Sach Kahoon Hindi

Pizza: पिज्जा खाने वाले हो जाएं सावधान! नोएडा में वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक पिज्जा दुकान संचालक पर पिज्जा बनाते समय थूकने का आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव की बताई जा रही है, जहां “पिज्जा हंट” नाम से दुकान संचालित की जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक पिज्जा तैयार करते समय कथित रूप से अनुचित हरकत करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान मुजम्मिल पुत्र शाकिर निवासी गिझोड़, थाना सेक्टर-24 नोएडा के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह सेक्टर-22 चौड़ा गांव में “पिज्जा हंट” नाम की दुकान चला रहा था। वायरल वीडियो में युवक पर पिज्जा में थूककर ग्राहकों को परोसने का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-24 पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि सेक्टर-22 स्थित एक पिज्जा दुकान में कार्यरत कर्मचारी द्वारा पिज्जा बनाते समय अनुचित कृत्य किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

पिज्जा बनाने वाली आंटी अनीता को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: जीवन की कठिनाइयों के बीच खुद को निखारकर समाज में एक बेहतर मुकाम पर पहुंची अनीता सिंह ने ना केवल खुद के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी, बल्कि समाज में गरीब, जरूरतमंद महिलाओं के लिए वे हर समय खड़ी नजर आती हैं। अपने जज्बे से महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अनीता सिंह प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। अब वे देश की राष्ट्रपति से सम्मानित होने जा रही हैं। आगामी 14 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए देश की राष्ट्रपति व भारत सरकार का आभार जताया है जो उन्हें इस सम्मान के लायक समझा।

अपने जीवन के झरोखे में झांकते हुए अनीता सिंह बताती हैं कि वे वर्तमान में सेक्टर-14 में पिज्जा की एक दुकान चलाती हैं। साल 2014 से वे यह काम कर रही हैं। इससे पहले वे अपना बूटिक चलाती थी। किसी कारणवश उनका वह काम बंद हो गया था। नूंह जिला के उजीना की रहने वाली अनीता सिंह बताती हैं कि उनकी शादी वर्ष 1996 में हुई थी। मगर शादी चल नहीं पाई। वर्ष 2010 में वे पति से अलग हो गईं। सिंगल लेडी होने के नाते उन्होंने अपने जीवन को चलाने के लिए ऐसा काम करने का मन बनाया, जो समाज में उन्हें पहचान दे। वे नगर निगम गुरुग्राम पंजीकृत पिज्जा वेंडर हैं।

मुस्लिम दंपत्ति की बेटी ले रखी है गोद | Gurugram News

वर्ष 1984 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट अनीता सिंह समाज के लिए एक नहीं, बल्कि कई तरह से उदाहरण हैं। उनकी कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन्होंने बच्चा गोद लेने की सोची। उनके पिता ने भी उनका साथ दिया। उनके बूटिक पर मुस्लिम लडका, लडकी काम करते थे, जिनकी उन्होंने शादी करवाई। उनकी शादी के बाद अनीता सिंह ने कहा कि अगर उन्हें बेटी होती है तो वे गोद ले लेंगी। ऐसा ही हुआ। वर्ष 2004 में उन्हें बेटी हुई और उन्होंने गोद ले ली। बेटी का धर्म नहीं बदला, बल्कि उन्हें माता-पिता का असली नाम ही दिया। बेटी की परवरिश खुद की है। बेटी को अच्छी शिक्षा दी। आज उनकी गोद ली हुई बेटी 22 साल की हो चुकी है और इग्नू से बीबीए कर रही है।

महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती हैं

अनीता सिंह बताती हैं कि वे सच के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं। सच के लिए लड़ती हैं। महिलाओं के अधिकारों के लिए कहीं भी जाने को तैयार रहती हैं। आज भले ही उनकी उम्र 62 साल की हो, लेकिन हिम्मत बहुत है। स्ट्रीट वेंडर्स के हकों के लिए लड़ती रहती हैं। दिनभर अपने घर से काम करती हैं। शाम को 4 बजे से रात 11 बजे तक सेक्टर-14 मार्केट में पिज्ंजा बनाती हैं। उन्होंने जीवन में किसी का सहारा नहीं मांगा, बल्कि अपने बुलंद हौंसलों से खुद को समाज में स्थापित किया है। श्याम स्ट्रीट वेंडर नाम से उन्होंने गुरुग्राम में एसोसिएशन बना रखी है। वे हां स्ट्रीट वेंडर्स की प्रेजीडेंट हैं। साथ ही आॅल इंडिया वेंडर एसोसिएशन नासवी की बोर्ड मेंबर भी हैं। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Up Expressway News: उत्तर प्रदेश में बनेगा नया 520 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे, 3 जिलों की जमीन की जाए…

Pizza: वैज्ञानिकों का खुलासा, पिज्जा खाने से ये गंभीर बीमारी हो सकती है दूर
Pizza: अक्सर कहा जाता है कि पिजा खाने से बहुत सी बीमारी का खतरा रहता है। जैसे कि वजन बढ़ना, डायबिटीज, हार्ट अटैक व हाई ब्लड प्रेशन जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं कि पिज्जा खाने से एक गंभीर बीमारी को कम किया जा सकता है तो आपको रिएक्शन क्या होगा? बेशक यह सुनकर आप चौंक जाए लेकिन हम मजाक नहीं कर रहे हैं।

एक अध्ययन में दावा किया है कि पिज्जा खाने से रूमेटाइड अर्थराइटिस या रूमेटाइड गठिया की तकलीफों से आराम मिल सकता है। इस अध्ययन में पाया गया है कि अगर पिज्जा को फ्रेश सामग्री से तैयार किया जाता है तो ये रूमेटीइड गठिया से जुड़ी कुछ दिक्कतों को कम कर सकता है। एनएचएस के अनुसार, रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून डिजीज है। यह बीमारी हेल्दी सेल्स पर आक्रमण करता है, जिसकी वजह से जलन व सूजन होने लगती है। रूमेटाइड गठिया में व्यक्ति जोड़ों में तेज दर्द का सामना करता पड़ता है। फिलहाल इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है।

Yoga For Eyesight: ये योग आजमाएँ, आँखों से हमेशा के लिए चश्मा हटाएँ!

पिज्जा खाने से कैसे हो जाता है कम दर्द? Pizza

इटली के वैज्ञानिकों की मानें तो हफ्ते में एक बार आधा पिज्जा खाने से रूमेटाइड अर्थराइटिस की वजह से होने वाले दर्द को 80 फीसदी तक कम किया जा सकता है। क्योंकि पिज्जा में डाली जाने वाली कुछ सामग्रियों में सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं। पिज्जा बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला मोजेरेला चीज व जैतून का तेल सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है। क्योंकि न्यूट्रिएंटस में पब्लिस इस अध्ययन में 18 से 65 वर्ष के 365 व्यक्तियों को शामिल किया गया था, जिन्हें रूमेटाइड अर्थराइटिस की बीमारी थी।

रूमेटीइड आर्थराइटिस के मरीजों को ये खाना चाहिए? Pizza

अध्ययन के अनुसार जिन लोगों ने हर हफ्ते एक से ज्यादा बार आधा पिज्जा खाया, उन्होंने गठिया के दर्द से राहत होने की बात कही। रूमेटाइड अर्थराइटिस वाले व्यक्तियों ने सामान मात्रा में पिज्जा का सेवन किया, इन लोगों ने भी दर्द में 80 फीसदी की कमी होने की बात कही। रूमेटीइड आर्थराइटिस से विश्व में हर वर्ष लाखों लोग प्रभावित होते हैं। इसके इलाज के लिए स्टेरॉयड व फिजियोथेरेपी जैसी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। एनएचएस इस बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को एंटी-इंफ्लेमेटरी वाली मेडिटेरियन स्टाइल डाइट लेने की सलाह देता है जिसमें सब्जियां, फलियां, नट्स, अनाज, बीन्स, जैतून का तेल शामिल है।

Healthy Tips: खाना खाने से पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी, जानिये …

आओ बनाएं मशरूम पिज्जा
बच्चों की बर्थ डे पार्टी के लिए कुछ स्पेशल डिश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह पिज्जा रेसिपी बेस्ट आॅप्शन है। मशरूम, शिमला मिर्च और चीज का यह खास कॉम्बीनेशन इसे पूरी तरह से हेल्दी बनाए रखता है। हम यहां पर बता रहे हैं टेस्टी मैक्सिकन पिज्जा बनाने की आसान विधि।

सामग्री:

4 पिज्जा बेस

1 कप पिज्जा सॉस

200 ग्राम मशरूम

2 लंबाई में कटी शिमला मिर्च

2 लंबाई में कटे प्याज

थोड़ा-सा आॅरिगेनो

स्वादानुसार नमक व चिलीफ्लेक्स

2 कप चीज आवश्यकतानुसार बटर

विधि:

पिज्जा बेस पर बटर लगाकर रखें.

मशरूम को धोकर काट लें।

अब बेस पर पिज्जा सॉस लगाकर कद्दूकस किया हुआ चीज डालें।

सारी सब्जियां और मशरूम डालें।

नमक, आॅरिगेनो और चिलीफ्लेक्स छिड़ककर सब्जियों को सुनहरा होने तक ग्रिल करें। सॉस के साथ सर्व करें।

कुकिंग के वक्त काम आएंगे ये नुस्खे

नूडल्स उबालने के बाद इसे गर्म पानी से निकालकर ऊपर से ठंडा पानी डालें,ऐसा करने से नूडल्स नहीं चिपकेंगे।

घर पर केक तैयार कर रहें हैं तो इसमें अच्छा रंग लाने के लिए, एक चम्मच चीनी को ब्राउन होने तक गर्म करें, फिर केक के मिक्सचर में गर्म चीनी मिलाएं।

खाना बनाते वक्त अक्सर लहसुन छीलने में बहुत मुश्किल होती है. लहसुन को आसानी से छीलने के लिए इसे थोड़ा गर्म करके छीलें।

आलू के पराठे बनाते वक्त आलू के मिश्रण में थोड़ी कसूरी मेथी मिक्स करें, इससे पराठे का स्वाद बढ़ जाएगा।

दूध को उबालने से पहले भगोने या पैन में थोड़ा पानी डाल दें, ऐसा करने से दूध बर्तन की तली में नहीं चिपकेगा।

मीठा बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो भारी तले के बर्तन इस्तेमाल करें। इससे डिजर्ट का स्वाद भी बढ़ेगा और बर्तन जलने से बच जाएगा।

किशमिश को एयरटाइट डिब्बे में बंद कर उसे फ्रिज में रखने से यह ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहेंगे।

जब इन्हें इस्तेमाल करना हो तब इन पर गर्म पानी डालें और किचन टॉवेल में रखकर सुखा लें।

यदि आप रात को छोले या राजमा भिगोना भूल गए हो तो उबलते पानी में चना या राजमा को भिगोएं। इसे आप एक घंटे के बाद पका सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।