roadways - Sach Kahoon Hindi

Roadways: बाइपास की जगह रोडवेज डिपो में स्थानांतरित किया जाए बस स्टैंड
डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने जंक्शन के रोडवेज बस स्टैंड को रोडवेज डिपो में स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। वेद मक्कासर ने बताया कि वर्तमान में हनुमानगढ़ जंक्शन का रोडवेज बस स्टैंड मुख्य बाजार में चल रहा है। Hanumangarh News

इस कारण मुख्य बाजार में यातायात साधनों को आवागमन में भारी असुविधा रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की ओर से मुख्य बस स्टैंड को ट्रांसपोर्ट नगर बाइपास रोड की तरफ स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि मुख्य बस स्टैंड को बाइपास पर स्थानांतरित करने से आसपास के गांव के लोगों व स्थानीय शहर वासियों को बस स्टैंड तक पहुंचने में काफी समय लगेगा क्योंकि नए बस स्टैंड का प्रस्तावित स्थल मुख्य बाजार से 5-7 किलोमीटर दूर पड़ता है। यहां से रेलवे स्टेशन की दूरी भी करीब 7 किलोमीटर की है। इस प्रकार यात्रियों को बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय के साथ-साथ अतिरिक्त खर्चा भी वहन करना पड़ेगा।

लोगों को बस स्टैंड तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी

वेद मक्कासर के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास भूमाफियों ने जगह ले रखी है जिन्हें कामयाब करने के लिए बस स्टैण्ड को वहां पर स्थानांतरित किया जा रहा है। वहीं हनुमानगढ़ आगार का रोडवेज डिपो मुख्य बाजार से बाहर भी पड़ता है तथा यह स्थल रेलवे स्टेशन व मुख्य बाजार की सभी बड़ी सडक़ों को भी जोड़ता है। साथ ही आसपास के गांवों को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ें भी इस बस डिपो के पास आकर आपस में मिलती हैं। अगर रोडवेज डिपो में बस स्टैंड संचालित किया जाता है तो इससे आसपास के लोगों को यहां तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि रोडवेज डिपो के अन्दर पर्याप्त जगह भी है। इससे यहां पर बस स्टैंड स्थापित किए जाने से किसी प्रकार की बस चालकों को कोई असुविधा नहीं होगी। डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने मांग की कि समय रहते हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड को ट्रांसपोर्ट नगर के पास बाइपास की जगह रोडवेज डिपो में स्थानांतरित किया जाए। अन्यथा भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ता इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर पवन कुमार, विजय सिंह, सुरेन्द्र, देवीलाल, सुरेश आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

घंटों बिजली सप्लाई न होने से आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने किया एईएन का घेराव

मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वाड ने 20 लीटर डीजल चोरी करने के आरोप में ड्राइवर को किया काबू
पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाला कंडक्टर भी दबोचा | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को बताया कि विभाग में भ्रष्ट कारनामों को रोकने के मद्देनजर गठित किए गए मिनिस्टर्स फ़्लाइंग स्क्वाड ने सरकारी बस (Punjab Roadways) से 20 लीटर डीजल चोरी करने वाले ड्राइवर सहित पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाले एक कंडक्टर को काबू किया है। इसी तरह गैर-निर्धारित रुटों पर चलती पाँच बसें और सवारियों के बिना बस चलाने सम्बन्धी रिपोर्ट की गई है।

भुल्लर ने बताया कि फ़्लाइंग स्क्वाड ने हरियाणा के जीवन नगर में छापेमारी के दौरान ड्राइवर रणजीत सिंह को उसे अलाट की गई पनबस डिपो लुधियाना की बस नंबर पी.बी-10-एफ.एफ 4952 से 20 लीटर डीजल चोरी करते हुए रंगे-हाथों काबू किया है। इसी तरह धार कलाँ (पठानकोट) में चेकिंग के दौरान फ़्लाइंग स्क्वाड द्वारा पठानकोट डिपो की बस नंबर पी.बी- 06-ए.एस 8772 के कंडक्टर अमनदीप को सवारियों से 545 रुपए वसूल कर टिकटें न जारी करने के दोष अधीन पकड़ा गया है।

गैर-निर्धारित रुटों पर चलती पाई गई पाँच बसें | Punjab Roadways

फ़्लाइंग स्क्वाड ने पाँच बसों को भी गैर-निर्धारित रुटों पर चलते पाया है। गौराया में चेकिंग के दौरान तरनतारन डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 4673 एवं अमृतसर-2 डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 3064 और फगवाड़ा में चेकिंग के दौरान अमृतसर-1 डिपो की बस नंबर पी. बी-02-ई.एच 2749 और नवांशहर डिपो की बस नंबर पी.बी-32-पी 3598 को गैर- निर्धारित रुटों पर चलते पाया गया।

इसी तरह करतारपुर में चेकिंग के दौरान पट्टी डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 9427 भी अपने निर्धारित रुट से अलग रुट पर चलती पाई गई जबकि बटाला डिपो की बस नंबर पी.बी-06-बी.सी 0216 को बिना सवारियों के ले जाते हुए पाया गया। परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि रिपोर्ट किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाए। Punjab Roadways

यह भी पढ़ें:– ‘अब डाक के जरिए होगी बहनों द्वारा भाई की रक्षा’

महिलाओं को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, 11 जून से मिलने जा रही ये सुविधा
कर्नाटक: महिलाओं को 11 जून से सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा

बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई शक्ति योजना के तहत 11 जून से राज्य की महिलाएं यहां की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए महिलाओं को स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा, जो आवेदन जमा करने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले तीन महीने तक खुली रहेगी, लेकिन इस बीच महिलाएं राज्य या केन्द्र सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र दिखा सकती हैं।

ट्रांसजेंडर भी शक्ति योजना (Shakti Yojana) का लाभ उठाने के पात्र हैं। इस योजना का हालांकि, लाभ उठाने के लिए शर्तें लागू हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं केवल सरकारी बसों में यात्रा कर सकती हैं, न कि राजहंसा, गैर-एसी स्लीपर और ऐरावत जैसी लग्जरी बसों में। इसके अलावा, यह योजना केवल कर्नाटक के मूल निवासियों के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:– बेगुनाह निकली खतरनाक लेडी सीरियल किलर घोषित ‘माँ’

अंबाला रोडवेज के बेडे में जल्द होगा विस्तार
डिपो में 45 नई बसें शामिल की जाएगी, नवीनीकरण का कार्य भी जारी

रोडवेज महाप्रबंधक बोले, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

सच कहूँ/कंवरपाल, अंबाला छावनी। अंबाला रोडवेज(Ambala Roadways) के बेडे में जल्द ही विस्तार होगा। अंबाला डिपों में 45 नई बसें शामिल की जाएगी। जिससे एक और जहां यात्रियों को सुविधा होगी। वहीं दूसरी ओर रोडवेज के राजस्व मे भी भारी बढ़ोतरी होगी। अंबाला रोडवेज के महाप्रबंधक अश्विनी कुमार ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने केलिए डिपों अग्रसर हैं। इसके चलते हम विभिन्न योजनाए बना रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया अंबाला छावनी बस अड्डे पर तेजी से नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा हैं।

छावनी बस अड्डे पर चड़ीगढ,पंजाब, जम्मु-कश्मीर से आने वाली बसों के मुख्यद्वार पर कार्य प्रगति से चल रहा हैं। इसी लिए इस द्वार को कुछ दिन के लिए बंद कर दिया गया हैं। उन्होेने यह भी बताया यहां पर जल्द ही सड़क का निर्माण पुरा हो जाएगा। छावनी बस अड्डे के बाहर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती हैं। ऐेसे में जीएम ने यहां होमगार्ड के जवानों को आदेश देते हुए कहा कि बस अड्डे से बाहर की और जाम न लगे, बसों को जीटी रोड़ पर खड़े न होने दें। उन्होने रोडवेज कर्मचारियों की भी यहां पर विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई। उन्होंने बस अड्डे परिसर पर बस पार्किंग व अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया।

बसों में यात्री की संख्या कम, राजस्व पर पड़ रहा असर

गौरतलब है कि कोरोना के चलते इन दिनों बसों में यात्री की संख्या बेहद कम हैं। जिसका सीधा असर रोडवेज के राजस्व पर भी पड़ रहा हैं। इस अवसर पर रोडवेज(Ambala Roadways) अधिकारी रामफल, इलेक्ट्रिशियन मोहन, मिथुनलाल सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। जीएम ने आज बस अड्डे मेंं व्यवस्था को जांचा व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जीएम ने दिए सफाई व्यवस्था दूरस्थ करने के निर्देश

जीएम ने बताया कि कोरोना के चलते कर्मचारियों को पहले से ही कह दिया गया है कि बस अड्डे में सिर्फ उन लोगों का ही प्रवेश हो जिन्होने कोरोना की दोनों डोज लगवाई हुई हैं। उन्होने बताया कि अंबाला बस अड्डे पर रोजाना सैकड़ो बसों का आवागमन हैं। हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर जाने केलिए यहां से बसे लेतेहैं। ऐेसे में इस बस अड्डे पर सफाई व्यवस्था को दूरस्थ करने के लिए हम विशेष कदम उठा रहे हें। यात्रियों की सुविधा में विस्तार किया जा रहा हैं। जीएम के बस अड्डे पर आते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी ड्यूटी पर पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। जीएम ने बस अड्डे का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आदेश दिए कि वह शीघ्रता के साथ कार्यों को पूरा करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दिल्ली जा रही रोडवेज बस गोण्डा में पलटी, चालक लापता
गोण्डा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में राज्य परिवहन निगम की दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढ मे जा गिरी,जिससे उसपर सवार कुछ यात्री मामूली रुप से घायल हैं जबकि चालक लापता बताया गया है। पुलिस सूत्रों नें आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात बरेली डिपो की बस वाया गोण्डा दिल्ली जा रही थी।

भभुआ चौकी के पास कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बस सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी । उन्होनें बताया कि बस का शीशा तोड़कर सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि बस चालक का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि हादसे में मामूली रूप से घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। उन्होंने बताया कि लापता चालक का पता लगाया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हनुमानगढ़-जयपुर नॉन स्टॉप रोडवेज बस सेवा अक्टूबर से फिर होगी शुरू
राजस्थान रोडवेज ने लॉकडाउन की अवधि में बंद की थी बस सेवा

Roadways Bus Start

हनुमानगढ़। राजस्थान रोडवेज की ओर से हनुमानगढ़ से जयपुर जाने वाले यात्रियों की मांग पर जयपुर नॉन स्टॉप बस सेवा अक्टूबर माह से पुन: शुरू की जा रही है। राजस्थान रोडवेज की ओर से लॉकडाउन अवधि के दौरान इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था। राजस्थान रोडवेज हनुमानगढ़ के मुख्य प्रबंधक प्रवेश बोराना ने बताया कि लगातार यात्रियों की मांग पर हनुमानगढ़-जयपुर नॉन स्टॉप बस सेवा पुन: शुरू की जा रही है। इस बस सेवा का समय पूर्व की भांति हनुमानगढ़ से सुबह 5 बजे चलकर 11.30 बजे जयपुर पहुंचने का रहेगा।

जयपुर से यह बस पुन: अपने निर्धारित समय दोपहर 2.30 बजे चलकर रात्रि 10 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। कर्मचारी यूनियन नेता विक्रान्त सहारण ने बताया कि इसी क्रम में एक रोडवेज बस बठिण्डा से बीकानेर के लिए शुरू की गई है। इससे यात्री भार बहुत अच्छा मिल रहा है। पहले दिन ही बठिण्डा-बीकानेर की आय 39 हजार रुपए के करीब रही। हनुमानगढ़ से बठिण्डा जाने वाली बस का समय हनुमानगढ़ से सुबह 7 बजे रवाना होने का है। इस बस के 9.15 बजे बठिण्डा पहुंचने व वहां से बीकानेर के लिए 10 बजे चलकर शाम 6 बजे बीकानेर पहुंचने का समय है।

बीकानेर से इस बस के सुबह 6.45 बजे चलकर दोपहर 2.30 बजे बठिण्डा पहुंचने का समय है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में मुख्यालय स्तर से आगार से 10 रोडवेज बसों के लिए मय स्टाफ प्रपोजल मांगा गया है। इसलिए आगामी दिनों में 10 नई बसें रोडवेज के बेड़े में और शामिल होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों की मांग पर वाहन का संचालन किया जा सकेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Road Accident: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर
माँ-बेटी और दादा की मौत (Road Accident)

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तोशाम क्षेत्र में एक रोड़वेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति, उसकी पुत्रवधू व पोती की मौत हो गई। (Road Accident) फिलहाल पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर रोड़वेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बवानीखेड़ा क्षेत्र के गाँव पपोसा निवासी अजीत (55) अपने समधि का हाल-चाल जानने के लिए अपनी पुत्रवधू कविता व उसकी 8 माह बेटी के साथ तोशाम के गांव कैरू गया था। वापसी में अजीत पुत्रवधू व पोती के साथ बाइक पर आ रहा था। जैसे ही वो कैरू गांव से निकले तो सुंगरपुर गांव से पहले उनकी बाइक को रोड़वेज बस ने टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार अजीत व उसकी पुत्रवधू (24) की मौके पर ही मौत हो गई

वहीं 8 माह की बच्ची को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रैफर किया गया। पपोसा गांव के सरपंच अनिल ने बताया कि इस 8 माह की बच्ची की इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई।

सूचना पाकर तोशाम पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया ।

पोस्टमार्टम के लिए भिवानी चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल लेकर आई।

मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मचारी सत्यवान ने बताया है।

मृतका कविता के भाई की शिकायत पर रोड़वेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हड़ताल पर रहे मजदूर, रोडवेज के समक्ष किया चक्का जाम
सीटू के बैनर तले मजदूर वर्ग एक दिवसीय हड़ताल पर (strike)

हनुमानगढ़। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर सीटू के बैनर तले मजदूर(strike)  बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर रहे मजदूर सुबह जंक्शन में रोडवेज डिपो के पास इकट्ठा हुए। वहां से रवाना होकर पूरे बाजार में रैली निकाली। इसके बाद रोडवेज बस अड्डे के सामने पहुंचकर चक्का जाम किया। इस दौरान सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामेश्वर वर्मा ने कहा कि की मोदी सरकार भयंकर मजदूर विरोधी है। इस सरकार के आने के बाद लगातार मजदूरों के हकों पर कुठाराघात किया जा रहा है।

मजदूरों के श्रम कानूनों में संशोधन कर पूंजीपतियों के पक्ष में कानूनों को बदला जा रहा है

कर्मचारियों की लगातार छंटनी की जा रही है।

पुरानी पेंशन स्कीम को बदलकर नई स्कीम को लागू किया जा रहा है।

रेलवे का निजीकरण कर निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।

देश के तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में दिया जा रहा है।

यह तमाम सार्वजनिक उपक्रम जनता के हैं ।

जिन्हें मुनाफा कमाने के लिए पूंजीपतियों को औने पौने दामों में बेचा जा रहा है।

सरकार की उदारीकरण व वैश्वीकरण नीति के चलते हिंदुस्तान में करोड़ों लोग बेरोजगार की कगार पर पहुंच गए हैं।

कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा

कारखाने लगातार बंद हो रहे हैं। ऐसे हालात में मजदूरों को अपनी एकता संगठित कर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है जिससे सरकार को अपने कदम पीछे हटाने पड़ें। सीटू जिलाध्यक्ष आत्मासिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेजी के साथ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ रही है इससे पूरे हिंदुस्तान में अराजकता का माहौल पैदा होगा। सीटू जिला सचिव आमिर सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान के आम आवाम ने सरकार को इसलिए बनाया था कि वह आने वाले समय में आम जनता, किसानों और मजदूरों का भला करेगी लेकिन मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों का भला करने में लगी हुई है।

आम जनता का ध्यान बांट कर देश में अशांति फैलाने का काम मोदी सरकार कर रही है।

उनको करोड़ों रुपए की रियायत दी जा रही है और मजदूर, किसान, आम जनता को महंगाई की भट्टी में झोंककर परेशान किया जा रहा है। तमाम मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कभी पाकिस्तान, कभी पुलवामा, एनआरसी सीएए जैसे बिल लाकर आम जनता का ध्यान बांट कर देश में अशांति फैलाने का काम मोदी सरकार कर रही है। सभा में काफी संख्या में मजदूर शामिल हुए। सभा को बलदेव सिंह मक्कासर, बहादुर सिंह चौहान, हरजी वर्मा, बसंत सिंह, इकबाल खान, गुरु नायब सिंह, वारिस अली, मुकद्दर अली, अमित कुमार, आमिर खान, शेर सिंह, तरसेम सिंह, शिवकुमार, रामकुमार आदि ने संबोधित किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टरों को ओवरटाइम देने की तैयारी
पत्रकार ने समस्या से कराया अवगत तो परिवहन मंत्री ने दिलाया भरोसा (roadways)

किलोमीटर स्कीम पर पीछे हटने से सरकार का साफ इंकार

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। सरकार का परिवहन मंत्रालय नए (roadways) साल के आगमन पर प्रदेश की आम जनता को रोडवेज बसों में कुछ राहत देने जा रहा है। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने संकेत दिए हैं कि सरकार जनता को राहत देने के लिए पिछली सरकार द्वारा बंद की गई ओवर टाइम सुविधा दोबारा शुरू करने पर विचार कर रही है। बता दें कि एक पत्रकार द्वारा उसके साथ घटित हुई एक घटना का वर्णन करते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा को बताया किस तरीके से एक सरकारी बस ड्राइवर द्वारा हिसार से चंडीगढ़ जाते समय सवारियों को अंबाला ही उतार दिया गया। क्योंकि उनकी ड्यूटी के आठ घंटे पूरे हो गए थे। ठंड के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों के साथ कई परिवारों को परेशान होना पड़ा।

वहीं मंत्री ने पूरा वाकया सुनने के बाद कहा कि इस बाबत उन्हें काफी शिकायतें मिली हैं।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार समस्या का हल चाहती है ।

इसलिए जल्द ही इस बाबत मुख्यमंत्री से बातचीत करके ओवरटाइम सुविधा पुन: शुरू की जाएगी।

शर्मा ने किमी. स्कीम पर कहा कि 26 रुपए 92 पैसे प्रति किलोमीटर पर प्रदेश में चलाई जा रही है।

यह योजना जनता के फायदे के लिए है। और सरकार जनहित के लिए ये स्कीम चलाएगी।

सरकार रोडवेज का किसी भी तरह का निजीकरण नहीं करने जा रही ।

अवैध बसें पर सरकार करेगी कार्रवाई

मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि सरकार अवैध बसों का संचालन बंद करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। गत दिवस सीएम फ़्लाइंग स्कवाड द्वारा की गई छापेमारी में 58 अवैध बसें सवारियां ढोती मिलीं। जिन पर कार्रवाई की गई है। शर्मा ने कहा कि ये कार्रवाई चलती रहेगी, जब तक अवैध बसें प्रदेश की सड़कों से हट नहीं जाती।

मुख्यमंत्री चाहते हैं जल्द शामिल हों नई बसें

मूल चंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश के बेड़े में मार्च तक 150 बसें प्रदेश के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। वहीं तकरीबन 350 बसों का आर्डर हो गया है। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद चाहते हैं कि जल्द से जल्द 400 बसें प्रदेश के बेड़े में शामिल हो जाए।

हड़तालियों पर एस्मा लगा सकती है सरकार!

प्रदेश में 7 जनवरी को कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि हड़ताल गैर जरूरी है। कर्मचारी विरोध किस बात का कर रहे हैं जबकि यह एक दम स्पष्ट है कि सरकार रोडवेज का किसी भी तरह का निजीकरण नहीं करने जा रही। यदि निजीकरण ही करना होता तो सरकार भर्तियां ही क्यों करती। वहीं शर्मा से हड़तालियों पर एस्मा लगाने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि समय बताएगा। लेकिन वो चाहते हैं कि कर्मचारी हड़ताल न करें। फिर भी यदि कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो हड़ताल से निपटने को सरकार तैयार है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रोडवेज ने बंद की राजली में बस सेवा
मंत्री ने पुन: बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए (Roadways )

हिसार (एजेंसी) हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री (Roadways ) अनूप धानक ने आज अपने पैतृक गांव राजली में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने राज्यमंत्री अनूप धानक का फूलमालाओं, पगड़ी व जयकारों के साथ अभिनंदन किया। स्वागत-सत्कार से अभिभूत राज्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान राजली के लोगों ने उकलाना हलके के गांव-गांव में घूमकर मेरे लिए वोट मांगे थे जिसके लिए मैं अपने गांव के लोगों का एहसान कभी नहीं चुका सकता हूं।

नियमित रूप से गांव के लिए बस सर्विस शुरू करवाने की हिदायतें दी (Roadways )

जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को बताया था कि कुछ समय पूर्व उनके कहने पर गांव के लिए बस लगाई गई थी लेकिन अब उस बस को बंद कर दिया गया है। इस पर राज्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को सोमवार से नियमित रूप से गांव के लिए बस सर्विस शुरू करवाने की हिदायतें दी।

उन्होंने ग्रामीणों की मांग के अनुरूप गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए पंचायत विभाग, बिजली की ढिली तारों, जले ट्रांसफार्मर बदलने व ढाणियों में कनेक्शन के लिए बिजली निगम, पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सिंचाई विभाग, प्रधानमंत्री किसान स मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग, श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने के लिए श्रम विभाग तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उपलाना मेें नियमित न नहीं रोडवेज बस सेवा
छात्रों ने महिला सरपंच रमा चौहान को सौंपा ज्ञापन

विधार्थियों को आने जाने मे भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है  ( Roadways)

6 महीनोें से यह नियमित नही चल रही है ( Roadways)

सच कहूँ/राहुल पाल असंध। गांव उपलाना मेें रोडवेज बस सेवा के नियमित न होने से (Roadway) करनाल जाने वाले विधार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते विद्यार्थियों ने महिला सरपंच रमा चौहान को एक मांग पत्र भी सौंपा। आपको बता दे कि यह बस सेवा पिछले 20 वर्षो से भी अधिक समय से नियमित चल रही थी, लेकिन 6 महीनोें से यह नियमित नही चल रही है। सप्ताह मे दो दिन न आने से गांव से करीब 30 से 35 विधार्थियों को आने जाने मे भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है जिनमे दर्जन भर से अधिक लड़कियां भी शामिल है।

मेन रोड़ भी गऊशाला वाली सड़क से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर है

छात्र अभिषेक शर्मा, रवि पाल, साहिल पाल, अंकित, संदीप, सचिन पाल, कमल, (Roadway) निखिल, नितिन, सुशील, विशाल, इन्द्रजीत, सुखदेव, मोहित आदि ने बताया कि गांव उपलाना से करनाल जाने बस सेवा सप्ताह मे दो दिन बंद रहती है, जिस कारण आने जाने वाले विधार्थियो एवं यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। मेन रोड़ भी गऊशाला वाली सड़क से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर है व पैदल जाने मे भी 20 से 25 मिनट का समय लगता है। लेकिन वहां पर भी रोड़वेज बस न रुकने से पासधारको के लिए परेशानी है।

ग्राम पंचायत की ओर से जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव: सरपंच

गांव उपलाना की महिला सरपंच का कहना है

कि रोडवेज बस सेवा का नियमित न चलना भारी परेशारी है।

उन्होने विधार्थियो की ओर से दिया गया शिकायत पत्र ले लिया है

व जल्द ही इस बारे ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव करनाल महाप्रबंधक को भेजा जाएगा

ताकि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जा सके।

रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने कई मांगें मानी, एस्मा भी हटेगा
हड़ताल के दौरान लगाया एस्मा हटाया जाएगा।

पानीपत(एजेंसी)। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों की तीनों मांगें मान ली हैंं। हड़ताल के दौरान लगाया एस्मा हटाया जाएगा। आंदोलन के दौरान की अन्य कार्रवाई को वापस लेते हुए हड़ताल के दिनों को ड्यूटी में जोड़ा जाएगा। यूनियन ने परिवहन मंत्री के विस क्षेत्र इसराना में 22 सितंबर को किए जाने वाले सेमिनार टाल दिए हैं।

परिवहन मंत्री और रोडवेज की संयुक्त तालमेल कमेटी के बीच दो घंटे तक बातचीत चली।

परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार और रोडवेज की संयुक्त तालमेल कमेटी के बीच रेस्ट हाउस में करीब दो घंटे तक बातचीत चली। यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल में सर्व कर्मचारी संघ से इंद्र सिंह बधाना, महासचिव सरबत पूनिया, कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र धनखड़ और महासचिव पहल सिंह के अलावा हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर सिंह किरमारा मौजूद रहे। बैठक में पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा भी मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि रोडवेज तालमेल कमेटी में चार यूनियनों के पदाधिकारी शामिल रहे। सभी मांगों को मान लिया गया है। रोडवेज यूनियनों ने 1 मार्च 2015 से लेकर 9 जनवरी 2019 तक छह बार हड़ताल की थी। सरकार ने एस्मा लगा दिया था। हड़ताल के दौरान गैरहाजिरी लगाने के साथ अन्य कार्रवाई की थी। परिवहन मंत्री ने बताया कि एस्मा खत्म करने के लिए मुख्य सचिव को लिखा जाएगा। इस अवधि को ड्यूटी में जोड़ा जाएगा।

कोर्ट ने पॉलिसी रद करने का फैसला दिया था।0

यूनियन ने किलोमीटर स्कीम में शामिल की जाने वाली 710 बसों के टेंडर को वापस लेने की मांग रखी। परिवहन मंत्री ने बताया कि बस ऑपरेटर और यूनियन कोर्ट में चले गए थे। कोर्ट ने पॉलिसी रद करने का फैसला दिया था। बस ऑपरेटर निजी सुनवाई के लिए फिर से कोर्ट में चले गए। कोर्ट के फैसले को सरकार लागू करेगी।

यूनियन की तीसरी बड़ी मांग ड्राइवर, कंडक्टर और तकनीकी कर्मचारियों को मिलने वाली राजपत्रित छुट्टियां दूसरे राज्यों के बराबर करने की थी। नेताओं ने कहा कि 31 राजपत्रित छुट्टियों से ड्राइवर व कंडक्टर को तीन ही मिलती हैं। सरकार ने तकनीकी कर्मचारियों की छुट्टी घटाकर आठ कर दी। मंत्री ने बताया कि यह विधानसभा में प्रस्ताव मंजूर कराना है। तब तक ड्राइवरों को तीन और तकनीकी स्टाफ को 31 छुट्टियों की पुरानी पॉलिसी लागू रहेगी। कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग पर परिवहन मंत्री ने बताया कि 1993 से अब तक लगे 8200 कर्मियों को पक्का कर दिया गया है। 1992 से 2004 के बीच के कर्मी अटके हैं। बैठक में सहमति बनी तो इन्हें पक्का किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे