welcome - Sach Kahoon Hindi

अलविदा 2021 : जानें, जनवरी और फरवरी की प्रमुख घटनाएं
1 जनवरी : नई दिल्ली। पूर्वी रेलवे के जोनल महाप्रबंधक सुनीत शर्मा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ नियुक्त हुए।

नई दिल्ली: एसबीआई के नेतृत्व वाले 10 बैंकों के समूह से 3269 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ पर सीबीआई ने केस दर्ज किया।

2 जनवरी : कोलकाता। बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ने पर एंजियोप्लास्टी हुई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन हो गया।

3 जनवरी: नई दिल्ली। भारत के औषधि नियामक ने सीरम इंस्टएट्यूट आॅफ इंडिया द्वारा निर्मित आॅक्सफोर्ड कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली।

गाजियाबाद। मुरानगर में शमशान घाट परिसर में छत गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक

घायल हो गए।

5 जनवरी: नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ‘सेंट्रल विस्टा’ प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इस्तीफा दिया।

6 जनवरी : यरूशलम। भारत और इजरायल ने मध्यम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

7 जनवरी : वॉशिंगटन। अमेरिका में निर्वतमान राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रम्प के हजारों समर्थकों ने कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया और पुलिस से भिड़ गए, जिसमें चार लोग मारे गए।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

8 जनवरी: लाहौर। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में पाकिस्तानी आतंक रोधी अदालत ने 15 साल जेल की सजा सुनाई।

9 जनवरी: गांधीनगर। पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया।

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सेना ने पैंगोंग झील के दक्षिण में स्थित एक इलाके में भारतीय सीमा पर घुसने पर चीनी सैनिक को हिरासत में लिया।

भंडारा। महाराष्टÑ के जिला अस्पताल में विशेष नवजात देखरेख इकाई में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई जबकि 7 को सुरक्षित बचा लिया गया

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजय एयर का जेट यात्री विमान बोइंग 737-500 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 6 चालक दल सदस्यों सहित सभी 62 सवार मारे गए।

10 जनवरी: करनाल। कृषि कानूनों का फायदा बताने के लिए कैमला गाँव में आयोजित मुख्यमंत्री मनोहर लाल की किसान महापंचायत स्थल पर आंदोलनकारी किसानों ने पंडाल और कुर्सियों को तहस-नहस कर दिया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर जिला सूचना अधिकारी पदोन्नत हुए जिला सूचना कार्यालय बरेली के चपरासी नरसिंह, फिरोजाबाद के चौकीदार दयाशंकर, मथुरा के सिनेमा आॅपरेटर कम प्रचार सहायक विनोद शर्मा और भदोही के सिनेमा आॅपरेटर कम प्रचार सहायक अनिल कुमार सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वापिस उनके मूल पदों पर भेजा।

11 जनवरी: नई दिल्ली। भारतीय नागर विमानन के इतिहास में पहली बार चार महिला पेशेवर पायलटों कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन पापागरी तन्मई, कैप्टन आकांक्ष सोनावरे और कैप्टन शिवानी ने एयर इंडिया के बोइंग 777-200 एलआर विमान को सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरू के बीच 13993 किमी. उड़ाकर इतिहास रचा।

12 जनवरी : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तीन कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगाई और कानूनों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया।

13 जनवरी : नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वायुसेना के लिए 83 तेज लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी।

14 जनवरी : वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन में हिंसा के मद्देनजर निर्वमान राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ प्रतिनिधि सभा ने महाभियोग प्रस्ताव पारित किया।

19 जनवरी : चेन्नई। पद्म और मैगसायसाय सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ एवं कैंसर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वी. शांता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सूरत। सड़क किनारे सो रहे राजस्थान के 13 मजदूरों सहित 15 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

20 जनवरी : जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्टÑपति और भारतीय मूल की कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्टÑपति रूप में शपथ ली।

4300 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी की आरोपी कंपनियों की मदद के लिए कथित तौर पर रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने अपने एक पुलिस उपाधीक्षक आर.के. ऋषि और निरीक्षक कपिल धनखंड को वकील सहित गिरफ्तार किया।

21 जनवरी : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार के अंक को पार इतिहास रचा।

ॅ पुणे। सीरम इंस्टीट्यू

आॅफ इंडिया मंजरी परिवार की एक इमारत में आग लगने से पाँच लोगों की मौत हो गई।

22 जनवरी : नई दिल्ली। लोकप्रिय भजन गायक नरेन्द्र चंचल (80) का अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

24 जनवरी : नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता और विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एनएम घटाटे (83) का निधन हो गया।

25 जनवरी : नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, तमिलनाडू के लोकप्रिय संगीतकार और पार्श्व गायक रहे एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत, फाइबर आॅप्टिक्स के लिए प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरेन्द्र सिंह को मरणोपरांत, कर्नाटक के प्रसिद्ध कोर्डियोलाजिस्ट बेले मोनप्पा हेगड़े, भारतीय इस्लामी विद्वान और शांति कार्यकर्ता मौलाना वहीदुद्दीन खान, भारतीय पुरातत्वविद और हिन्दुत्व के ऐतिहासिक संशोधनवादी बीबी लाल और मूर्तिकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया। इसके अलावा 10 हस्तियों को पद्म भूषण और 102 को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया।

26 जनवरी : नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों और पुलिस की बीच झड़प हुई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। वहीं किसानों ने लाल किला परिसर में प्रवेश कर प्राचीर पर केसरिया झंडा फहराया।

27 जनवरी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वपात्र आरसीपी सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के नए अध्यक्ष बने।

29: नई दिल्ली। राजधानी के वीवीआईपी इलाके में शुमार अब्दुल कलाम रोड क्षेत्र इस्राइली दूतावास के पास विस्फोट हुआ।

1 फरवरी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया।

3 फरवरी : जीन्द। किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित महापंचायत का मंच टूटा। राकेश टिकैत ने कहा कि मंच भाग्यवानों के टूटते हैं।

वर्धा। महाराष्ट में वर्धा के पास उत्तम गलवा मेटालिक्स स्टील संयंत्र में एक भट्टी की तपिश और उससे निकले कोयले के कणों के संपर्क में आने से 38 मजदूर झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर थी।

नई दिल्ली। सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया।

4 फरवरी : नई दिल्ली। भविष्य निधि खाते में जमा रकम को लेकर चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया। 1.23 लाख लोगों के खाते में जहां 62500 करोड़ रुपये जमा थे। वहीं सर्वाधिक योगदान देने वाले एक व्यक्ति के भविष्य निधि खाते में 103 करोड़ रुपये जमा थे।

मुंबई। महाराष्ट विधानसभा अध्यक्ष नाना एफ पटोले ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर हिंसा के मामले में स्वीडन निवासी ग्रेटा थनबर्ग द्वारा ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने देशद्रोह का केस दर्ज किया।

7 फरवरी : जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र स्थित नंदा देवी ग्लेशियर टूटने पर रैणी व तपोवन में भारी तबाही मची। इससे जहां ऋषि गंगा व विष्णुगाड जल विद्युत परियोजनाएं ध्वस्त हुई, वहीं 26 लोगों की मौत तथा 200 से अधिक लापता हो गए।

9 फरवरी : अभिनेता राजीव कपूर का निधन हो गया।

नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्टर दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया।

पटना। बिहार मंत्रीमंडल विस्तार में शाहनवाज हुसैन सहित भाजपा के 9 और जदयू के 7 और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया।

10 फरवरी : नई दिल्ली। गर्मी का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

12 फरवरी: नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने सदन के बीच राज्यसभा से इस्तीफा देने की घोषणा की।

14 फरवरी : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वेदश निर्मित अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक एमके-1ए सेना को सौंपा।

15 फरवरी : पुणे। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पी.बी. सावंत (90) का निधन हो गया।

16 फरवरी: नई दिल्ली। किरण बेदी को पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पद से हटाया गया। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।

बेंगलुरू। प्रख्यात कानूनविद, बिहार के और झारखंड के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एम. रामा जोइस (89) का निधन हो गया।

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुरनैकिन थाना क्षेत्र में बाणसागर बांध परियोजना से जुड़ी नहर में यात्री बस गिरने से 47 लोगों की मौत हो गई।

17 फरवरी : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा (73) का निधन हो गया।

ॅ नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र के विस्तार और संबंधित उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 12195 करोड़ रुपए की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना का ऐलान किया।

18 फरवरी : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को फंसाने की ‘बड़ी साजिश’ और शीर्ष अदालत में पीठ ‘फिक्सिंग’ जैसे आरोपों की स्वत: संज्ञान से शुरु की गई जांच प्रक्रिया बंद करने का फैसला किया।

चेन्नई। दक्षिण अफ्रीका के आॅलराउंडर क्रिस मौरिस को आईपीएल के इतिहास की सर्वाधिक कीमत 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

19 फरवरी : जोधपुर। इंडियन एयर फोर्स ने पोखरण फायरिंग रेंज में दुश्मन के टैंक उड़ाने में सबसे कारगर मानी जाने वाली मिसाइल हेलिना के लेटेस्ट वर्जन धु्रवास्त्र का सफल परीक्षण किया गया।

22 फरवरी : पुडुचेरी। विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के इस्तीफे के कारण पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिर गई। सरकार के पास 11 और विपक्ष के पास 14 विधायक थे।

24 फरवरी : नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला ने राष्टÑीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

25 फरवरी : नई दिल्ली। कांग्रेस सरकार गिरने के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर पुडुचेरी में राष्टÑपति शासन लागू हुआ।

दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर ‘एंटीलिया’ के निकट एक ‘स्कॉर्पियो’ कार के अंदर जिलेटिन की 20 छड़ें रखी हुई मिलीं।

28: श्रीहरिकोटा। भारत के पीएसएलवी (धु्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) सी-51 के जरिए ब्राजील के अमजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों का अंतरिक्ष केन्द्र से सफल प्रक्षेपण किया गया।

मुंबई। महिला की मौत से संबंधित मामले के चलते महाराष्टÑ के मंत्री संजय राठौड़ ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वृद्ध जीवन के उजालों का स्वागत करें
एक अक्टूबर को सम्पूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता है। समाज और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाने और मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को सम्मान देने के लिए इस आयोजन का फैसला संयुक्त राष्ट्र ने 1990 में लिया था। इस दिन पर वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है। वरिष्ठों के हित के लिए चिन्तन भी होता है। प्रश्न है कि दुनिया में वृद्ध दिवस मनाने की आवश्यकता क्यों हुई?

क्यों वृद्धों की उपेक्षा एवं प्रताड़ना की स्थितियां बनी हुई है? चिन्तन का महत्वपूर्ण पक्ष है कि हम पतन के इस गलत प्रवाह को रोके। क्योंकि सोच के गलत प्रवाह ने न केवल वृद्धों का जीवन दुश्वार कर दिया है बल्कि आदमी-आदमी के बीच के भावात्मक फासलों को भी बढ़ा दिया है। वृद्ध अपने ही घर की दहलीज पर सहमा-सहमा खड़ा है, उसकी आंखों में भविष्य को लेकर भय है, असुरक्षा और दहशत है, दिल में अन्तहीन दर्द है। इन त्रासद एवं डरावनी स्थितियों से वृद्धों को मुक्ति दिलानी होगी। सुधार की संभावना हर समय है। हम पारिवारिक जीवन में वृद्धों को सम्मान दें, इसके लिये सही दिशा में चले, सही सोचें, सही करें। इसके लिये आज विचारक्रांति ही नहीं, बल्कि व्यक्तिक्रांति की जरूरत है।

आज का वृद्ध समाज-परिवार से कटा रहता है और सामान्यत: इस बात से सर्वाधिक दु:खी है कि जीवन का विशद अनुभव होने के बावजूद कोई उनकी राय न तो लेना चाहता है और न ही उनकी राय को महत्व देता है। समाज में अपनी एक तरह से अहमितय न समझे जाने के कारण हमारा वृद्ध समाज दु:खी, उपेक्षित एवं त्रासद जीवन जीने को विवश है। वृद्ध समाज को इस दु:ख और कष्ट से छुटकारा दिलाना आज की सबसे बड़ी जरुरत है। आज हम बुजुर्गों एवं वृद्धों के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के साथ-साथ समाज में उनको उचित स्थान देने की कोशिश करें ताकि उम्र के उस पड़ाव पर जब उन्हे प्यार और देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो वो जिंदगी का पूरा आनंद ले सके। वृद्धों को भी अपने स्वयं के प्रति जागरूक होना होगा, जैसाकि जेम्स गारफील्ड ने कहा भी है कि यदि वृद्धावस्था की झुर्रियां पड़ती है तो उन्हें हृदय पर मत पड़ने दो। कभी भी आत्मा को वृद्ध मत होने दो।

प्रश्न है कि आज हमारा वृद्ध समाज इतना कुंठित एवं उपेक्षित क्यों है? अपने को समाज में एक तरह से निष्प्रयोज्य समझे जाने के कारण वह सर्वाधिक दु:खी रहता है। वृद्ध समाज को इस दु:ख और संत्रास से छुटकारा दिलाने के लिये ठोस प्रयास किये जाने की बहुत आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व में बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने के लिए और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाने का निर्णय लिया। वृद्धों की समस्या पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में सर्वप्रथम अर्जेंटीना ने विश्व का ध्यान आकर्षित किया था। तब से लेकर अब तक वृद्धों के संबंध में अनेक गोष्ठियां और अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन हो चुके हैं। वर्ष 1999 को अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग-वर्ष के रूप में भी मनाया गया। इससे पूर्व 1982 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वृद्धावस्था को सुखी बनाइए जैसा नारा दिया और सबके लिए स्वास्थ्य का अभियान प्रारम्भ किया गया।

एक पेड़ जितना ज्यादा बड़ा होता है, वह उतना ही अधिक झुका हुआ होता है। यानि वह उतना ही विनम्र और दूसरों को फल देने वाला होता है, यही बात समाज के उस वर्ग के साथ भी लागू होती है, जिसे आज की तथाकथित युवा तथा उच्च शिक्षा प्राप्त पीढ़ी बूढ़ा कहकर वृद्धाश्रम में छोड़ देती है। वह लोग भूल जाते हैं कि अनुभव का कोई दूसरा विकल्प दुनिया में है ही नहीं। अनुभव के सहारे ही दुनिया भर में बुजुर्ग लोगों ने अपनी अलग दुनिया बना रखी है। जिस घर को बनाने में एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी लगा देता है, वृद्ध होने के बाद उसे उसी घर में एक तुच्छ वस्तु समझ लिया जाता है।

बड़े बूढ़ों के साथ यह व्यवहार देखकर लगता है जैसे हमारे संस्कार ही मर गए हैं। बुजुर्गों के साथ होने वाले अन्याय के पीछे एक मुख्य वजह सामाजिक प्रतिष्ठा मानी जाती है। तथाकथित व्यक्तिवादी एवं सुविधावादी सोच ने समाज की संरचना को बदसूरत बना दिया है। सब जानते हैं कि आज हर इंसान समाज में खुद को बड़ा दिखाना चाहता है और दिखावे की आड़ में बुजुर्ग लोग उसे अपनी शान-शौकत एवं सुंदरता पर एक काला दाग दिखते हैं। बड़े घरों और अमीर लोगों की पार्टी में हाथ में छड़ी लिए और किसी के सहारे चलने वाले बूढ़ों को अधिक नहीं देखा जाता, क्योंकि वह इन बूढ़े लोगों को अपनी आलीशान पार्टी में शामिल करना तथाकथित शान के खिलाफ समझते हैं। यही रुढ़िवादी सोच उच्च वर्ग से मध्यम वर्ग की तरफ चली आती है। आज बन रहा समाज का सच डरावना एवं संवेदनहीन है।

वृद्धावस्था जीवन का अनिवार्य सत्य है। जो आज युवा है, वह कल बूढ़ा भी होगा ही, लेकिन समस्या की शुरूआत तब होती है, जब युवा पीढ़ी अपने बुजुर्गों को उपेक्षा की निगाह से देखने लगती है और उन्हें अपने बुढ़ापे और अकेलेपन से लड़ने के लिए असहाय छोड़ देती है। आज वृद्धों को अकेलापन, परिवार के सदस्यों द्वारा उपेक्षा, तिरस्कार, कटुक्तियां, घर से निकाले जाने का भय या एक छत की तलाश में इधर-उधर भटकने का गम हरदम सालता रहता। वृद्धों को लेकर जो गंभीर समस्याएं आज पैदा हुई हैं, वह अचानक ही नहीं हुई, बल्कि उपभोक्तावादी संस्कृति तथा महानगरीय अधुनातन बोध के तहत बदलते सामाजिक मूल्यों, नई पीढ़ी की सोच में परिवर्तन आने, महंगाई के बढ़ने और व्यक्ति के अपने बच्चों और पत्नी तक सीमित हो जाने की प्रवृत्ति के कारण बड़े-बूढ़ों के लिए अनेक समस्याएं आ खड़ी हुई हैं। इसीलिये सिसरो ने कामना करते हुए कहा था कि जैसे मैं वृद्धावस्था के कुछ गुणों को अपने अन्दर समाविष्ट रखने वाला युवक को चाहता हूं, उतनी ही प्रसन्नता मुझे युवाकाल के गुणों से युक्त वृद्ध को देखकर भी होती है, जो इस नियम का पालन करता है, शरीर से भले वृद्ध हो जाए, किन्तु दिमाग से कभी वृद्ध नहीं हो सकता। वृद्ध लोगों के लिये यह जरूरी है कि वे वार्धक्य को ओढ़े नहीं, बल्कि जीएं।

दरअसल, नई जीवनशैली और नए मूल्य बूढ़ों को समाज में कोई जगह नहीं देते, बल्कि उन्हें उनकी जगह से भी विस्थापित करते हैं। विकास की अबाध गति उन्हें असहाय छोड़ देती है और वे निसहाय से अपने अतीत के गलियारों में डोलने लगते हैं। आज का समाज सेवानिवृत्त होते ही उस व्यक्ति को नकार देता है, वह चाहे जितना ही साधनसंपन्न हो, उसकी पूछ कम हो जाती है और लोग उसे अभिवादन की सामान्य औपचारिकता प्रदान करने में भी कोताही करने लगते हैं। ऐसे में स्वार्थ का यह नंगा खेल स्वयं अपनों से होता देखकर वृद्धजनों को किन मानसिक आघातों से गुजरना पड़ता होगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

वृद्धावस्था मानसिक व्यथा के साथ सिर्फ सहानुभूति की आशा जोहती रह जाती है। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक परिस्थितियां काम करती हैं। वृद्धजन अव्यवस्था के बोझ और शारीरिक अक्षमता के दौर में अपने अकेलेपन से जूझना चाहते हैं पर इनकी सक्रियता का स्वागत समाज या परिवार नहीं करता और न करना चाहता है। बड़े शहरों में परिवार से उपेक्षित होने पर बूढ़े-बुजुर्गों को ओल्ड होम्स में शरण मिल भी जाती है, पर छोटे कस्बों और गांवों में तो ठुकराने, तरसाने, सताए जाने पर भी आजीवन घुट-घुट कर जीने की मजबूरी होती है। यद्यपि ह्यओल्ड होम्स की स्थिति भी ठीक नहीं है।

पहले जहां वृद्धाश्रम में सेवा-भाव प्रधान था, पर आज व्यावसायिकता की चोट में यहां अमीरों को ही प्रवेश मिल पा रहा है। ऐसे में मध्यमवर्गीय परिवार के वृद्धों के लिए जीवन का उत्तरार्द्ध पहाड़ बन जाता है। हमें समझना होगा कि अगर समाज के इस अनुभवी स्तंभ को यूं ही नजरअंदाज किया जाता रहा तो हम उस अनुभव से भी दूर हो जाएंगे, जो इन लोगों के पास है। वृद्ध दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब हम उन्हें परिवार में सम्मानजनक जीवन देंगे। उनके शुभ एवं मंगल की कामना करेंगे। ललित गर्ग

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

पाक को एफएटीएफ की संदेहास्पद सूची में रखने का भारत ने किया स्वागत
वैश्विक चिंताओं के संबंध में विश्वसनीय कदम उठाये जायेंगे

नई दिल्ली (एजेंसी)।

भारत ने फाइनेन्सियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सहयोग (India Welcomes Welcome List) समीक्षा समूह के अनुपालन दस्तावेज (संदेहास्पद सूची) में रखने के फैसले का स्वागत किया है। एफएटीएफ ने यह फैसला पाकिस्तान पर काले धन को वैध करने और आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के आरोपों के मद्देनजर किया है। भारत ने इस मौके पर इस ओर भी इशारा किया है कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आश्वासनों के बावजूद हाफिज सईद, जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों को अपनी जमीन पर उनकी कारगुजारियां जारी रखने के लिए पूरी आजादी दे रखी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि एफएटीएफ की कार्रवाई योजना समयबद्ध तरीके से लागू होगी और पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद के उसकी सरजमीं से फलने-फूलने को लेकर की जा रही वैश्विक चिंताओं के संबंध में विश्वसनीय कदम उठाये जायेंगे। एफएटीएफ 1989 में गठित किया गया था जो इसमें शामिल देशों के मंत्रियों की ओर से गठित एक अंतर-सरकारी इकाई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भव्य स्वागत: तीन दिवसीय दौरे पर रोहतक पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह
शाह की पाठशाला, खींचा मिशन 2019 की तैयारियों का ‘शाही’ खाका

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारियों से जानी मन की बात

डेढ़ घंटे चली बैठक में संगठन की मजूबती पर हुआ विचार

रोहतक(नवीन)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान बुधवार को जाट लैंड रोहतक में पहुंचे। इससे पूर्व टीकरी बार्डर से लेकर जाट लैंड तक उनका शाही स्वागत किया गया। हरियाणा प्रवास के पहले दिन की पहली बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से संगठन में नीचे से ऊपर तक मौजूद पदाधिकारियों के मन की बात जानी। मिशन 2019 की तैयारियों का खाका खींचने रोहतक पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन का सशक्त करने की दिशा में उठाए जा सकने वाले कदमों पर सुझाव मांगे। उनका राजनीतिक चर्चा का केंद्र बिंदु विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का रहा। रोहतक के तिलियार लेक स्थित कन्वेशन सेंटर परिसर में जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, बोर्ड-निगम चेयरमैन तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूरे मंत्रिमंडल के साथ पहली बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।

डेढ़ घंटे तक चली बैठक में विधायक, बोर्ड निगम चेयरमैन, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने मन की बात रखी। बैठक के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नई ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ने को कहा। 25 से अधिक पदाधिकारियों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं विशेषकर महिलाओं, युवा, किसान, श्रमिक वर्ग के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए गांव, शहर में घर-घर तक जागरूकता अभियान पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहपूर्ण है दौरा: बराला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनके तीन दिवसीय प्रवास के दौरान संगठन को विजय बनने नहीं, अपितु विजयी बने रहने के लिए प्रेरणा देंगे।

मंत्री से संतरी तक रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा राष्ट्रीय अनुशासन समिति संयोजक प्रो गणेशी लाल, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह समेत कई मंत्री व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

शाह का शाही स्वागत

अमित शाह के स्वागत के लिए सुबह से ही कार्यकर्त्ता सड़कों पर अपने नेता के इंतजार में फूल मालाएं लेकर खड़े थे। दिल्ली बोर्डर से लेकर तिलियार लेक तक प्रदेश के मंत्रियों व कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और सांपला टोल प्लाजा पर कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी ज्यादा अधिक थी कि पुलिस कर्मियों ने भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्त करनी पड़ी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वदेश लौटने पर महिला क्रिकेटरों का जोरदार स्वागत
मुंबई (एजेंसी)। भारतीय महिला क्रिकेट को लेकर देश में बदलते नज़रिए का ही नतीजा है कि जब आईसीसी विश्वकप में खिताब से चूकने के बाद राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ी सुबह यहां मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचीं तो उनका किसी ‘हीरो’ की तरह जोरदार स्वागत किया गया। महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में हुए विश्वकप में मेजबान इंग्लैंड से फाइनल में नौ रन से हारकर पहली बार खिताब से चूक गई। लेकिन क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में पहुंची टीम की खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई और हर बड़ी टीम को टक्कर दी।

प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपए ईनाम की घोषणा

मिताली राज की कप्तानी वाली टीम इंडिया बुधवार सुबह यहां मुंबई पहुंचीं जहां बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने मौजूद रहकर अपनी खिलाड़ियों का स्वागत किया। यहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों का जमावड़ा भी देखने को मिला। बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर, पूनम राउत, सुषमा वर्मा, झूलन गोस्वामी सभी के गले में फूल मालाएं और हाथों में गुलदस्ते थे। खिलाड़ी हवाईअड्डे से निकलकर अपनी बस में सवार हो गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) महिला क्रिकेट को और लोकप्रिय बनाने के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ियों के सम्मान में बड़े आयोजन की भी योजना बना रहा है।

इसके अलावा बोर्ड ने टीम को फाइनल में पहुंचने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपए और स्पोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रुपए नगद ईनाम की भी घोषणा की है। महिला टीम की खिलाड़ियों पर ईनामों की बौछारों के बीच हरमनप्रीत कौर को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सुषमा वर्मा को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डीएसपी की नौकरी के प्रस्ताव भी दिए हैं।

दिल्ली में आज तीन जगह होगा टीम का सम्मान

सबसे पहले सुबह नौ बजे केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल अपने निवास पर महिला टीम को सम्मानित करेंगे। इसके एक घंटे बाद एक पांच सितारा होटल में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से महिला टीम का सम्मान समारोह होगा। दोपहर में तीन बजे रेल मंत्रालय ने भी रेल भवन में टीम के लिए सम्मान समारोह रखा है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु टीम में शामिल रेलवे की महिला क्रिकेटरों को सम्मानित करेंगे। भारतीय टीम में शामिल कई खिलाड़ी रेलवे की हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पीएम मोदी का स्वागत गुलदस्ते से नहीं, एक फूल से करें
गृह मंत्रालय का राज्यों को आदेश

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर नहीं किया जाएगा। बल्कि खादी के रूमाल में एक फूल रख कर किया जाए, या फिर कोई किताब भी प्रधानमंत्री को भेंट कर सम्मान दर्शाया जा सकता है।

गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिव और संघशासित क्षेत्र के प्रशासकों को भेजे पत्र में प्रधानमंत्री के स्वागत संबंधी उनके अनुरोध का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शुभ कामना स्वरूप पुष्प गुच्छ देने के बजाय पुस्तक भेंट करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पढ़ने से ज्यादा आनंद किसी और काम में नहीं आता और ज्ञान से बड़ी कोई ताकत नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।