Rajasthan Ratnakar - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली में राजस्थान-रत्नाकर का वार्षिक समारोह
विभिन्न 11 श्रेणियों में दिए गए पुरस्कार

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली में अप्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख समाज सेवी संस्था राजस्थान-रत्नाकर का वार्षिक समारोह नई दिल्ली के शाह आॅडिटोरियम में आयोजित हुआ। समारोह में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी ने 11 विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय सेवायें प्रदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।

राजस्थान-रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि समारोह में राजस्थानी भाषा में सर्वश्रेष्ठ साहित्य सेवा के लिए दीप जैन साहित्य पुरस्कार बीकानेर के डॉ. नीरज दहिया को, राजस्थानी भाषा की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए ओ.पी. बागला साहित्य पुरस्कार मंगल बादल को, राजस्थानी भाषा के लोकगीतों के प्रोत्साहन में विशेष योगदान के लिए शिव रूपरामका लोकगीत पुरस्कार जयपुर के सतीश देहरा को प्रदान किया गया।

प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को दी छात्रवृत्तियां

इसी प्रकार पत्रकारिता एवं मीडिया के क्षेत्र में योगदान के लिए नरसिंहदास गुप्ता स्मृति पुरस्कार जी. टी.वी. न्यूज, नई दिल्ली की श्रीमती अदिति नागर को, चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए लोकनाथ सराफ स्मृति पुरस्कार दिल्ली के डॉ. अशोक जीगन को, सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए अभिप्रा समाज सेवा पुरस्कार के डॉ. बी एम भारदाज को, प्रशासनिक अधिकारी द्वारा समाज सेवा में विशेष योगदान के लिए वासुदेव डालमिया स्मृति पुरस्कार संजय बेनीवाल व रामकरण गुप्ता पुरस्कार रवि दाडिच को, शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्रीमती राज पोद्दार स्मृति पुरस्कार हरीश नवल को, महिला शक्ति के प्रोत्साहन व उनके विशेष योगदान के लिए श्रीमती नारायणी देवी महावीर प्रसाद भगनका स्मृति (तेजस्वनी) पुरस्कार डॉ. सोनल बडला को और व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्री गौरी शंकर तुलस्यान स्मृति पुरस्कार श्री वीरन्द्र को दिया गया।

समारोह में 851 निर्धन एवं प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को प्रति छात्र 2000 रुपए की छात्रवृत्तियां का वितरण भी किया गया। समारोह में पद्म श्री सुरेन्द्र शर्मा, स्वागताध्यक्ष श्री नरेश जैन, संस्था के प्रधान श्री रतन पोद्दार महामंत्री व श्री सतीश गुप्ता भी मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।