Mumbai Airport - Sach Kahoon Hindi

Indigo Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, CISF और बम स्क्वाड ने संभाला मोर्चा
Indigo Bomb Threat: मुंबई। कुवैत से हैदराबाद के लिए रवाना हुई इंडिगो की एक उड़ान को बम धमकी मिलने के बाद बुधवार को मुंबई हवाईअड्डे पर आपातकालीन रूप से उतारना पड़ा। हैदराबाद में प्राप्त एक संदिग्ध ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और सतर्कता के तहत विमान को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। Indigo News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-1234 (KWI–HYD) में बम होने की संभावित आशंका जताई गई थी। उस समय विमान में 22 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। लैंडिंग के पश्चात विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सीआईएसएफ और बम निरोधक दस्ता ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर विस्तृत तलाशी अभियान शुरू किया। फिलहाल धमकी की सत्यता की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 1 नवंबर को भी इंडिगो की जेद्दाह-हैदराबाद उड़ान को बम धमकी मिलने के कारण मुंबई में आपात लैंडिंग कराई गई थी। उस मामले में एक ईमेल में दावा किया गया था कि विमान में आईएसआई और एलटीटीई से जुड़े लोग मौजूद हैं और वे मद्रास हवाईअड्डे पर विस्फोट की योजना बना रहे हैं। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। Indigo News

इसके अतिरिक्त, 27 नवंबर को दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2939 में कार्गो क्षेत्र से धुआं निकलने के संकेत मिलने पर दिल्ली हवाईअड्डे पर रात 10:20 बजे आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, जिसमें सभी यात्री सुरक्षित रहे।

वहीं, 10 नवंबर को इंजन में खराबी की सूचना के बाद स्पाइसजेट के एक विमान को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी। हाल ही में लगातार मिल रही धमकियों और तकनीकी समस्याओं के कारण देश में आपातकालीन लैंडिंग की घटनाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है। Indigo News

IndiGo: नवी मुंबई से इंडिगो 25 दिसंबर से शुरू करेगी उड़ान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Indigo Flight: घरेलू यात्रियों के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो आगामी 25 दिसंबर से नवी मुंबई हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइंस ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह फिलहाल नवी मुंबई से 10 शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेगी। इन शहरों में दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, उत्तरी गोवा (मोपा) जयपुर, नागपुर, कोचिन और मेंगलुरु शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत आठ अक्टूबर को नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। हालांकि अब तक वहां से वाणिज्यिक परिचालन शुरू नहीं हुआ है। IndiGo

यह मुंबई और उसके उपनगरीय इलाके का दूसरा हवाई अड्डा है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले से काफी बोझ है, और वहां विस्तार की गुंजाइश न होने के कारण एक और हवाई अड्डे की जरूरत महसूस की जा रही थी। इंडिगो ने बताया कि आने वाले समय में वह धीरे-धीरे नवी मुंबई हवाई अड्डे से उड़ानों की संख्या में वृद्धि करेगी। अडानी समूह द्वारा निर्मित नवी मुंबई एयरपोर्ट इंडिगो के नेटवर्क में शामिल होने वाला देश का 95वां हवाई अड्डा है। इंडिगो के अलावा एयर इंडिया समूह भी नवी मुंबई हवाई अड्डे से परिचालन शुरू करने वाला है। एयर इंडिया समूह में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं। IndiGo

यह भी पढ़ें:– पटाखे बजाने से रोका तो घर में घुसकर की मारपीट

Viral Video: एयर इंडिया की जॉब के लिए उमड़ी हजारों बेरोजगारों की भीड़! भगदड़ जैसी स्थिति!
Air India Job interview : मुंबई (एजेंसी)। आज यानि मंगलवार को मुंबई के कलिना में एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (Air India Airport Services Limited interviews) में इंटरव्यू देने के लिए बेरोजगारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वहां स्थिति भगदड़ जैसी होने से अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में हजारों लोग इंटरव्यू सेंटर की ओर दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, ज्यादातर लोग जल्दी से जल्दी इंटरव्यू स्थल पर पहुँचने के लिए गाड़ियों और पेड़ों का सहारा ले रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए भीड़ के बीच संभावित भगदड़ को रोकने के लिए अधिकारियों को बीच में आना पड़ा।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज ने अप्रेंटिस के पद के लिए 2,216 रिक्तियों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू जारी किए थे। कंपनी ने अपनी अधिसूचना में कहा, ‘‘एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जिसे पहले एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) (एआईएएसएल) अनुमान के अनुसार मौजूदा रिक्तियों को भरना चाहती है और भविष्य में होने वाली रिक्तियों के लिए प्रतीक्षा सूची बनाए रखना चाहती है।

This is Mumbai's Kalina, where a massive crowd of job seekers emerged as the Air India Airport Services Ltd announced walk-in interviews.

The situation soon went out of control and the candidates were asked to leave their CVs and vacate the area.#Mumbai #AIAirportServices pic.twitter.com/vZoLDf40iz

— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) July 16, 2024

भारतीय नागरिक (पुरुष और महिला) जोकि जॉब के लिए रिक्वायरमेंट को पूरा करते हैं, वे मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न पदों के लिए एक निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर (3 वर्ष) आवेदन कर सकते हैं, जिसे उनकी योग्यता और एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की आवश्यकताओं के अधीन नवीनीकृत किया जा सकता है। रिक्तियों की संख्या सांकेतिक है और परिचालन आवश्यकता के अनुसार भिन्न हो सकती है। इसमें कहा गया है, ‘‘आरक्षण राष्ट्रपति के निर्देशों के तहत ही होगा। रिक्तियों का वास्तविक आरक्षण नियुक्ति के समय आई हुई संख्या पर निर्भर करेगा।’’

Maharashtra : विधानसभा चुनाव से पूर्व एनसीपी को बड़ा झटका! 4 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Plane crash at Mumbai airport: मुंबई एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश: दो हिस्सों में टूटकर हुआ तहस-नहस, 3 घायल
Plane crash at Mumbai airport: मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। आज मुंबई एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन बारिश के चलते लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। इसके बाद वह दो हिस्सों में टूट गया और उसने आग पकड़ ली। मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 3 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। Plane crash at Mumbai airport

हादसे की जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल आॅफ सिविल एविएशन ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसी बीच विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा श्रफ वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। 700 मीटर विजिबिलिटी के चलते यह घटना हुई। Plane crash at Mumbai airport

यह भी पढ़ें:– Alien News: …अब मेक्सिको की संसद में भी ‘एलियन’, जानिये क्या है माजरा

मोम में छिपा करोड़ों का सोना पकड़ा
मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के मुबंई में शुक्रवार को शारजाह से मुंबई हवाईअड्डे पहुंचे 11 विदेशी नागरिकों से 4.14 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया। हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों के शारजाह से मुंबई पहुंचे 11 विदेशी नागरिकों की तलाशी लेने पर इनसे 4.14 करोड़ रुपये मूल्य का 8.3 किलोग्राम सोना मोम के रूप में जब्त किया। सोना इन लोगों के शरीर के गुहाओं में छिपा हुआ पाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर आतंकी सलीम खान गिरफ्तार
आईएसआई के आतंकी का था फाइनेंसर

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर-ए-तैयबा का एक संदिग्ध आतंकी सलीम खान गिरफ्तार किया गया है। सलीम लश्कर के मुजफ्फराबाद के कैंप में ट्रेनिंग भी ले चुका है। सलीम उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है। ये आतंकी फैजाबाद से पकड़े गए आईएसआई एजेंट आफताब का फाइनेंसर है। उसने सेना की मुखबिरी के लिए आफताब को फाइनेंस किया था।

गत 11 जुलाई को पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने और हाल में छह पुलिसकर्मियों की हत्या सहित कश्मीर में आतंकी गतिविधयों में सक्रिय भागीदारी के आरोप में उत्तरप्रदेश के एक निवासी संदीप कुमार शर्मा उर्फ आदिल को गिरफ्तार किया गया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरनगर का निवासी शर्मा लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का हिस्सा था, जिसका पर्दाफाश जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के निवासी मुनीब शाह को भी गिरफ्तार किया गया है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने संवाददाताओं से कहा कि हमने दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े अपराधों समेत सिलसिलेवार सनसनीखेज अपराधों में संलिप्त रहे एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उत्तर प्रदेश स्थित मुजफ्फरनगर के निवासी संदीप कुमार शर्मा उर्फ आदिल और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के निवासी मुनीब शाह को गिरफ्तार किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।