SFI - Sach Kahoon Hindi

SFI: छात्र-छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव
स्नातक भाग प्रथम की सीटों व संकायों में बढ़ोतरी करने की मांग | SFI

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ‘पास किया तो प्रवेश दो’ के राज्यव्यापी आह्वान पर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदर्शन कर प्राचार्य का किया। प्रदर्शन-घेराव के बाद स्नातक भाग प्रथम की सीटों व संकायों में बढ़ोतरी करने सहित दस सूत्री मांगों के संबंध में छात्र-छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

एसएफआई के जिला महासचिव यश चिलाना ने कहा कि राजकीय एनएमपीजी कॉलेज में एक जुलाई से नियमित छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू होनी थीं, जो अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने ठगबाजी कर तहसील स्तर पर कॉलेज तो खोल दिए लेकिन उनमें न तो प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की और न ही व्याख्याता लगाए। कॉलेज के व्याख्याताओं को अन्यत्र जगह डेपुटेशन पर लगाया जा रहा है। इससे कॉलेज के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इन मांगों पर गौर नहीं किया गया तो कॉलेज में धरना शुरू किया जाएगा। Rajasthan News

प्राचार्य को सौंपे गए मांगपत्र में कॉलेज में खाली पड़े व्याख्याताओं के पद भरने, पुस्तकालय में हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम की पुस्तकें उपलब्ध करवाने, पिछले साल की बकाया छात्रवृत्ति जारी करने, स्नातक प्रथम वर्ष के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने, कॉलेज में चल रहे स्नातक विषयों में स्नातकोत्तर विषय शुरू करने, कॉलेज में शहीद भगतसिंह की प्रतिमा लगवाने, छात्रावास का निर्माण शुरू करने व कॉलेज में स्नातक द्वितीय, तृतीय व स्नातकोत्तर उतर्रार्द्ध की नियमित कक्षाएं शुरू करने की मांग की।

इस मौके पर कुलदीप कुमार, मोहित कुमार, सोनू कुक्कड़, नवनीत सखीजा, देवांश अरोड़ा, विल्स शर्मा, सोनू नागपाल, आकाश चिलाना, अल्ताफ नागरा, कुमकुम, पायल, नेहा अरोड़ा, आंचल, सायना, कंचन सोनी, राहुल, पीयूष, अमन सोनी, रोहित अग्रवाल, करण, तरविन्द्र, पवन पातलान, चाहत गोयल, अरमान सोनी मौजूद थे।

पद भरने के लिए लिखा : प्राचार्य

प्राचार्य डॉ. विनोद जांगिड़ ने बताया कि खाली पड़े पद भरने के लिए आयुक्तालय को लिखा गया है। स्थानीय विधायक को भी अवगत करवाया गया है। जहां तक पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध करवाने की बात है तो हर साल पुस्तकें मंगवाई जाती हैं। आवश्यकतानुसार और पुस्तकें मंगवाई जाएंगी। कमी की वजह से कई बच्चों की छात्रवृत्ति आनी बकाया है। आवेदन तिथि बढ़ाने के लिए आयुक्तालय सक्षम है। आवेदन तिथि बढ़ाने व शहीद भगतसिंह की प्रतिमा लगाने के संबंध में आयुक्तालय को लिखा जाएगा। कॉलेज में सरकार ही छात्रावास का काम शुरू करवा सकती है। नियमित कक्षाएं शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– जन-सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट: हनुमानगढ़ के रिकी को एक लाख का पुरस्कार

छात्र संगठनों ने निकाली शव यात्रा, फूंका पुतला
14 जुलाई को ही हो चुकी है मांग पूरी, रजिस्ट्रार ने दिखाया लेटर, लौटे विद्यार्थी

विद्यार्थियों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। प्रथम सैमेस्टर में री-अपीयर आने वाले विद्यार्थियों को पांचवें सैमेस्टर में दाखिला दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों ने एसएफआई के बैनर तले वीसी का पुतला फूंका तो वहीं एबीवीपी व एचएसए के बैनर तले विद्यार्थियों ने नेशनल कॉलेज की महिला विंग से लेकर यूनिवर्सिटी तक वीसी की शवयात्रा निकाली विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया।

विद्यार्थियों के रोष को देखते हुए रजिस्ट्रार असीम मिगलानी विद्यार्थियों के बीच पहुंचे तथा उन्हें अवगत करवाया कि वे जिस मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वह मांग गत 14 जुलाई को ही पूरी हो गई तथा प्रथम सैमेस्टर में री-अपीयर आने वाले विद्यार्थियों को पांचवें सैमेस्टर में दाखिला दिया जा रहा है।

इसके बाद विद्यार्थी शांत हुए तथा वापस लौट गए। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एसएफआई की रीतू, शहनवाज, खुशबू, इंदू, अमृतपाल आदि के नेतृत्व में विद्यार्थी विश्वविद्यालय के गेट के समक्ष उपस्थित हुए। विद्यार्थियों ने यहां पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीसी का पुतला फूंका।

वीसी की निकाली शव यात्रा

वहीं नेशनल कॉलेज की महिला विंग के समक्ष एबीवीपी व एचएसए छात्र संगठनों के बैनर तले विद्यार्थी एकत्रित हुए। एबीवीपी नेत्री गीत व एचएसए नेता प्रवीण अत्री के नेतृत्व में पूजा, मीनाक्षी, अलका, प्रवीण आदि विद्यार्थियों ने कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक पैदल शवयात्रा निकाली।

विद्यार्थी प्रथम सैमेस्टर में री-अपीयर के विद्यार्थियों को पांचवें सैमेस्टर में दाखिले की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाईपास स्थित विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंचे।

विद्यार्थियों के रोष को देखते हुए सिक्योरिटी गार्डस ने विश्वविद्यालय के गेट बंद कर दिए तथा विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने गेट खोले। इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अंदर पहुंच कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जाहिर किया।

वहीं विद्यार्थियों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए रजिस्ट्रार असीम मिगलानी यहां पहुंचे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को लैटर दिखाया तथा बताया कि जो मांग वे विश्वविद्यालय प्रशासन से कर रहे हैं, वह 14 जुलाई को पूरी हो चुकी है। अब विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थी शांत हुए तथा वापिस लौट गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।