CBI Probe - Sach Kahoon Hindi

गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामला: सीबीआई जांच को लेकर असमंजस की स्थिति
प्रस्ताव पर गृहमंत्री के हस्ताक्षर, कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर को एक माह हो गया है। इन दिनों ये चर्चा है कि क्या आनंदपाल एनकाउंटर का मामला सीबीआई अपने हाथ में लेगी? राजस्थान सरकार ने यह पहले से साफ कर दिया है कि वो आनंदपाल एनकाउंटर मामले की जांच के लिए सीबीआई को सिफारिश करेगी, आगे सीबीआई जाने। अब मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए केंद्र को भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर गृहमंत्री गुलाबचंद ने सोमवार को हस्ताक्षर कर दिए।

गृहमंत्री कटारिया के अनुमोदन के बाद विभाग ने आदेश जारी किए हैं। यह प्रस्ताव अब केंद्र के कार्मिक विभाग को जाएगा। हालांकि आनंदपाल सिंह एनकाउंटर की जांच को लेकर पहले राजस्थान सरकार अड़ी हुई थी लेकिन बाद में सरकार ने अपनी तरफ से हां तो कह दी लेकिन अब भी गेंद सीबीआई के पाले में है यानि कि अभी यह पुख्ता नहीं है कि सीबीआई जांच होगी या नहीं।

सूत्रों की मानें तो यह सामने आ रहा है कि राज्य सरकार राजपूतों की नाराजगी सहन नहीं कर पाई। शायद उन्हें किसी बड़े नुकसान का आभास हुआ और अपने ही अड़ियल रवैसे से पलटी मार ली। क्योंकि सीबीआई जांच का पुरजोर विरोध करने वाले गृहमंत्री ने स्वयं इस जांच के लिए केन्द्र को लिखा है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राज्य से भेजे गए कई मामलों में सीबीआई तफ्तीश से इनकार कर चुकी है। बीकानेर का डेल्टा प्रकरण व गत वर्ष जैसलमेर पुलिस मुठभेड़ में एक युवक की मौत का मामला भी इसमें शामिल है।

प्रस्ताव में तीन मामलों का जिक्र

राजपूत समाज के साथ हुए समझौते के बाद गृह विभाग ने पुलिस से प्रस्ताव मांगा था। समझौते में दो एफआईआर का जिक्र था। हालांकि पुलिस मुख्यालय के माध्यम से गृह विभाग पहुंचे प्रस्ताव में तीन मामलों का जिक्र है। पहला मामला थाना रतनगढ़ का, जो पुलिस ने आनंदपाल सिंह के 24 जून की रात को हुए एनकाउंटर के बाद दर्ज कराया था।

दूसरा मामला जसवंतगढ़ थाने का है, जो सांवराद में श्रद्धांजलि सभा के बाद हुए उपद्रव को लेकर दर्ज किया गया था। तीसरा मामला सरकार के साथ समझौते से ऐनवक्त पहले थाना अशोक नगर में दर्ज कराया गया था। प्रस्ताव का गृहमंत्री की ओर से अनुमोदन करने के बाद विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुमोदन के बाद सीनियर डिप्टी सैकेट्री जगदीप सिंह कुशवाह ने आदेश जारी किए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एसडीएम मौत मामला: पहली बार रात साढ़े 12 बजे हुआ पोस्टमार्टम
परिजन कर रहे सीबीआई जांच की मांग

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। बासंवाडा जिले में नदी के तेज बहाव में बहे कुशलगढ़ के उपखंडाधिकारी रामेश्वर दयाल मीणा का पोस्टमार्टम सोमवार देर रात साढ़े बारह बजे किया गया। राजस्थान के इतिहास में संभवत यह पहला मामला है जब किसी का पोस्टमार्टम आधी रात के बाद किया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मीणा की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से मीणा के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए संभाग मुख्यालय उदयपुर से दो चिकित्सकों को बुलाया गया था जो देर रात साढे नौ बजे बांसवाडा पहुंचा था।

पोस्टमार्टम की स्वीकृति देने में लगे तीन घंटे

चिकित्सकों की ओर से रात में पोस्टमार्टम के लिये इजाजत मांगी गई जिसकी स्वीकृति देने में प्रशासन को तीन घंटे लग गए। लगातार पानी में रहने के कारण शव क्षत विक्षत होने और प्रशासन की ओर से रात में पोस्टमार्टम की इजाजत देने में देरी से गुस्साये मीणा के परिजन जिला कलेक्टर के आवास के बाहर धरना देकर बैठ गए। मीणा के पुत्र संदीप ने कहा कि उनके पिता ने पूरा जीवन प्रशासनिक सेवा में लगा दिया और उनके ही शव का पोस्टमार्टम करवाने में अनावश्यक देरी की जा रही है।

नदी के तेज बहाव में बहे गये थे मीणा

उल्लेखनीय है कि गत 14 जुलाई को नदी के तेज बहाव में वाहन सहित बहे मीणा का पार्थिव शरीर रविवार को अनास नदी में बरामद हुआ था। शव पर चोटों के निशान और सामान अलग अलग स्थानों पर मिलने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। इस पर जिला प्रशासन ने सोमवार को पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया लेकिन परिजनों की ओर से असंतोष जताने और बाहर के चिकित्सिकों को बुलाने की मांग की। इस पर जिला प्रशासन ने उदयपुर से दो और चिकित्सकों को बुलाकर रात में शव का पोस्टमार्टम कराया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।